Site icon अग्नि आलोक

माहेश्वरी समाज का परिचय सम्मेलन आज…डॉक्टर, वकील, एमटेक, सीए, एमबीए आज अपने लिए ढूंढ़ेंगे पार्टनर, हाथोंहाथ मिलाएंगे कुंडली

Share

इंदौर

इंदौर में दो दिवसीय माहेश्वरी समाज का परिचय सम्मेलन आज से शुरू होगा। गुमाश्ता नगर स्थित दस्तूर गार्डन में होने वाले इस परिचय सम्मेलन में कई माता-पिता अपने बच्चों के लिए भ‌ावी वर-वधु की तलाश करेंगे। खास बात यह है कि इस परिचय सम्मेलन में कम्प्यूटर से कुंडली मिलाने की भी सुविधा रहेगी।

इस परिचय सम्मेलन में 450 से ज्यादा उच्च शिक्षित युवक-युवतियों की प्रविष्टियां आई है। इस आयोजन में युवक-युवतियां माहेश्वरी समाज के मंच से अपने जीवन साथी की तलाश करेंगे। यहां आने वाले प्रत्याशियों के साथ-साथ अभिभावकों को सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया जाएगा।

10 समितियों ने संभाली व्यवस्था
श्री महेश सामाजिक एवं पारमार्थिक संस्था संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राठी मीडिया प्रभारी अजय सारड़ा ने कहा कि माहेश्वरी समाज के युवक-युवतियों के लिए दो दिवसीय हाईटेक परिचय सम्मेलन में 10 समितियों का गठन व्यवस्था संभालने के लिए किया गया है। यहां बाहर से आने वाले अभि‌भावकों और प्रत्याशियों के लिए रुकने की व्यवस्था भी संस्था ने अलग-अलग परिसरों में की है। इससे बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

पढ़े लिखे युवक-युवतियों की प्रविष्टियां
उन्होंने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में एमबीबीएस, एम.टेक, सीए, सीएस, एलएलबी, एमबीए, एमसीए डिग्री प्राप्त उच्च शिक्षित युवक-युवतियों की प्रविष्टियां मिली है। सम्मेलन में मुंबई, पुणे, राजस्थान, जोधपुर, देवास, रतलाम, नागदा, अजमेर, गुजरात आदि स्थानों से युवक-युवतियां इसमें शामिल होंगे जो मंच से अपना परिचय देकर जीवन साथी की तलाश करेंगे।

यह आयोजन भी होंगे, कुंडली मिलान की भी सुविधा
परिचय सम्मेलन में परिचय दर्पण स्मारिका का विमोचन भी मुख्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इसमें माहेश्वरी समाज के उच्च शिक्षित युवक-युवतियों की फोटोमय जानकारी मौजूद रहेगी। सम्मेलन के दौरान परिचय सम्मेलन स्थल पर कम्प्यूटर से कुंडली मिलाने की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही पंडित से भी कुंडली मिलान की व्यवस्था रहेगी। यहां अलग-अलग कमरों में अभिभावकों और युवक-युवतियों से चर्चा करने की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजन में माहेश्वरी युवा प्रकोष्ठ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक स्व. रामवल्लभ गुप्ता (जाखेटिया) को श्रद्धांजलि दी जाएगी और परिवार का सम्मान भी किया जाएगा।

Exit mobile version