Site icon अग्नि आलोक

टेंट हाउस से शुरू आग बाइक के गोदाम तक पहुंची, बुझाने में लग गए ढाई घंटे

Share

महू

शहर के भीतर रहवासी इलाके में बियाणी कम्पाउंड में टेंट व दाेपहिया वाहनाें के गाेडाउन में आग लग गई। आग लगने से दाेनाें गाेडाउन में मिलाकर 3 कराेड़ रु. से अधिक के नुकसान की आशंका है। आग पर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दस दमकल वाहनों व 20 लीटर फाेम से काबू पाया जा सका।

इन गाेडाउन में आग बढ़ने का मुख्य कारण टीन शेड के गाेडाउन में आग बुझाने के किसी तरह के उपकरण नहीं हाेना रहे। क्योंकि अगर यह उपकरण हाेते ताे शुरुआत में ही टेंट हाउस में लगी आग पर काबू पा लिया जाता। आर्य समाज मंदिर मार्ग स्थित बियाणी कम्पाउंड मंे साेमवार दाेपहर 1.40 बजे करीब शर्मा टेंट हाउस गाेडाउन में आग लग गई। टेंट हाउस में रजाई, गद्दे, सिलिंग जैसे तेजी से आग पकड़ने वाली विभिन्न सामग्री से आग देखते ही देखते तेजी से फैल गई। वहीं आग ने देखते ही देखते समीप ही दाेपहिया वाहनाें के गाेडाउन काे भी अपने चपेट में ले लिया।

जिससे इस गाेडाउन में रखी बजाज कंपनी के करीब 100 दाेपहिया वाहन भी जल गए। वहीं आग ने समीप ही एक नीम के पेड़ काे भी पूरी तरह चपेट में लिया। आग की सूचना मिलते ही कैंटबाेर्ड की दाे दमकल, इंफैंट्री स्कूल, महूगांव नपं, पीथमपुर की दमकल वाहन भी माैके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कैंटबाेर्ड सेनेटरी सुपरीटेंडेंट मनीष अग्रवाल ने बताया कि दस दमकल वाहन से करीब 50 हजार लीटर पानी व 20 लीटर फाेम की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

रहवासियाें का जज्बा… घराें से लाए पाइप, आसपास के बाेरिंग से कनेक्ट किए और छताें पर चढ़कर पानी की बाैछार मारना शुरू कर दी

आग बुझाने काे लेकर आसपास के रहवासियाें का जज्बा इस कदर था कि काेराेना संक्रमण के खतरे काे भूलते हुए रहवासी अपने घराें से बड़े-बड़े पाइप निकालकर आग वाले स्थान तक लाए। इसके बाद आसपास के बाेरिंग से इन पाइपों काे कनेक्ट कर जहां जगह मिली वहां से आग बुझाने के लिए पानी की बाैछारे मारते नजर आए।

इसके अलावा कुछ युवा तपते टीन शेड पर खड़े हाेकर आग बुझाने की मशक्कत करते रहे। इधर, गाेडाउन में जहां पर आग फैल नहीं थी। वहां पर खड़े दाेपहिया वाहन काे युवा चाबी नहीं मिलने से हाथ से ही उठाकर बाहर लाए। जिससे की वाहन काे जलने से बचाया जा सकें।

गाेडाउन संचालक के परिवार के राधेश्याम बियाणी ने बताया कि गाेडाउन में करीब 100 नए दाेपहिया वाहन खड़े थे। अधिकांश काे नुकसान पहुंचा है। कैंट बोर्ड सिटी इंजीनियर एचएस कोलाय ने बताया कि यह गोडाउन की अनुमति थी कि नहीं यह रिकॉर्ड चेक करने के बाद ही बता पाऊंगा। इस तरह रहवासी इलाके में गोडाउन बनाना जहां दमकल भी नहीं पहुंच सकती उनको चयनित कर कार्रवाई की जाएगी।

बच्ची बाेली जलने की बदबू आ रही है, देखा
ताे धुआं उठ रहा था

सबसे पहले आग देखने वाले बुजुर्ग राधेश्याम बियाणी ने बताया दाेपहर 1.40 बजे करीब मैं भाेजन के बाद घर से बाहर आया ताे सामने रहने वाली बालिका आविशी ने मुझे कहा कि कुछ जलने की बदबू आ रही है। जिसके बाद मैंने टीनशेड की तरफ देखा ताे यहां टेंट हाउस वाले गाेडाउन के हिस्से में धुआं उठ रहा था।

जिसके बाद मैंने तुरंत दमकल वाहन के लिए फाेन लगाया वहीं आसपास के लाेगाें काे सूचना दी। माैके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए लेकिन जब तक टेंंट हाउस में तेजी से आग फैल चुकी थी। बियाणी ने बताया की दाेनाें ही गाेडाउन में बिजली प्रदाय बंद था।

Exit mobile version