Site icon अग्नि आलोक

*दिन हो या रात,जमकर होगी बरसात, आसमान में बादलों की रेल*

Share

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला इस कदर जारी है कि चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 सितंबर को सूबे के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक बादल जो हैं, आफत बनकर बरसे हैं. वाराणसी, सोनभद्र और चंदौली सहित कई जिलों में तो दिन में ही अंधेरा छा गया था.

आईएमडी की ओर से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक,3 सितंबर (बुधवार) को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अच्छी खासी बारिश होगी.  इन जिलों में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर और बांदा शामिल है. यहां मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, चित्रकूट, महोबा और आस पास के जिलों में मध्यम से हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.हालांकि बादलों की आवाजाही लगभग प्रदेश के सभी जिलों में देखने को मिलेगी.

लखनऊ-कानपुर में भी छाएंगे बादल
बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. यहां धूप छांव के बीच बारिश की भी संभावना है. वहीं कानपुर नगर और देहात दोनों ही जगहों पर मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है.हालांकि इए दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.

Exit mobile version