Site icon अग्नि आलोक

स्वतंत्रता संग्राम से सम्पूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश

Share

 *वसुन्धरा फांउडेशन* द्वारा राम रामेश्वरम मंदिर खरगापुर, गोमतीनगर मे *लोकनायक जयप्रकाश नारायण* का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वसुंधरा फाउंडेशन के संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने उनके जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन और लोकतंत्र के आंदोलन की लड़ाई लड़ी है। श्री अशोक श्रीवास्तव ने आपातकाल के विरुद्ध उनके संघर्ष के विषय मे बताया। डा राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सर्वश्री अनुज मौर्य, रिंकू कुमार, आर यादव, अभिषेक, आकाश, श्याम कुमार, खुशी आदि उपस्थित थे। वसुंधरा फाउंडेशन की सचिव श्रीमती मीनू श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया। 

Exit mobile version