इन्दौर। खजराना गणेश महाराज का सिंहासन चांदीका बनाया जाएगा, जिसके लिए जयपुर से कारीगर बुलाए जाएंगे। शहर के श्रद्धालुओं द्वारा चांदी दान देने का सिलसिला जारी है। कल दो और भक्तों ने पौने 3 किलो चांदी दान की है। खजराना मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि सुखलिया क्षेत्र के श्यामनगर के रहने वाले विजय गोमे द्वारा आधा किलो तथा स्कीम नंबर 54 के रहने वाले अक्षय कुमार गोयल द्वारा सवा 2 किलो चांदी दान की गई है। इसके पहले बालाजी फाउंडेशन के विनोद अग्रवाल द्वारा 21 किलो चांदी दान की गई थी।
करीब 25 किलो चांदी और चाहिए
भगवान गणेशका नया सिंहासन बनाने के लिए 80 किलो चांदी की जरूरत है। इसके लिए मंदिर के पुराने सिंहासन से 33 किलो चांदी निकली है। इसके अलावा अभी तक 3 श्रद्धालुओं द्वारा 56 किलो 750 ग्राम चांदीदान दी जा चुकी है। अभी 24 किलो 750 ग्राम चांदी (Silver) की जरूरत और पड़ेगी।
सिंहासन बनवाने के लिए कमेटी बनी
कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा सराफा के चार व्यापारियों व खजराना मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है, जिसकी देखरेख में चांदी का सिंहासन बनाने का कार्य होगा।

