Site icon अग्नि आलोक

एंटीलिया केस में जैश-उल-हिंद की सफाई: विस्फोटक रखने की बात से इनकार , कहा- हमारी लड़ाई मोदी से, अंबानी से नहीं

Share

मुंबई

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक रखने की बात से आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद ने इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया में जैश उल हिंद ने एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने अंबानी को कभी कोई धमकी नहीं दी। वायरल हो रहा पत्र फर्जी है। आतंकवादी संगठन ने कहा कि वो नरेंद्र मोदी से लड़ रहे हैं। उनकी अंबानी से कोई लड़ाई नहीं है।

28 फरवरी को बने एक टेलीग्राम अकाउंट से एक चिट्ठी डाली गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि इसमें जैश-उल-हिंद ने मुकेश अंबानी को धमकी दी है।

पोस्टर की हैडिंग में लिखा- जैश-उल-हिंद से अंबानी को कोई खतरा नहीं, पढ़िए पूरा पोस्टर

Exit mobile version