Site icon अग्नि आलोक

जश्न ए धमाका 2026 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Share

कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

आपना कांगड़ा एंटरटेनमेंट के बैनर तले हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी जश्न ए धमाका आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को हिमालयन सुपर स्टार टाइटल अवार्ड से नवाजा गया और नशे से दूर रहने का समस्त हिमाचल प्रदेश में संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष श्री अजय वर्मा जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, बही दूसरी तरफ युवा दिलों की धड़कन मनोज ठाकुर और समाजसेवी मोहिंदर सिंह राणा जी, युवा कवि लेखक डॉ.राजीव डोगरा ने अपना कीमती समय देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की नंबर वन टिंकू विहान और देशराज राणा जी को हिमाचल प्रदेश का नंबर वन झांकी कलाकार से नवाजा गया। संचालक सुमित गुप्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों के उभरते हुए कलाकारों को मंच देना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों ने कांगडी धाम का भी आनंद लिया

Exit mobile version