अग्नि आलोक

*‘जीतू पटवारी ने कई नेताओं का राजनैतिक विसर्जन कर दिया’ भाजपा नेता ने कसा तंज*

Share

भोपाल कांग्रेस ने आज ज़िला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। सूची में 6 विधायक, 4 महिलाएं और कई पूर्व विधायक शामिल है। बड़े चेहरों की बात करें तो जयवर्धन सिंह को गुना तो ओमकार मरकाम को डिंडोरी की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस द्वारा जारी सूची को लेकर भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने तंज कसा है। अजय यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष चयन के लिए संगठन सृजन एक नाटक नौटंकी सिद्ध हुआ। जमीनी नेता, कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा… यह सब झूठी बातें बनकर रह गई।

अजय यादव ने कहा कि पूर्व की तरह नेताओं के हस्तक्षेप से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई। वही इस बार जीतू पटवारी द्वारा सभी वरिष्ठ नेताओं के किनारे लगा दिया गया। जहां दिग्विजय सिंह के बेटे, भतीजे प्रदेश का नेतृत्व करना चाहते थे उन्हें जीतू पटवारी ने जिला अध्यक्ष बनाकर एक जिले तक सीमित कर दिया। ओमकार मरकाम जैसे CEC के सदस्य को भी एक जिले तक सीमित कर दिया। यह जीतू पटवारी ने संगठन सृजन के नाम पर अपने सभी विरोधियों का विसर्जन कर दिया है। पूरी तरह गुटबाजी के आधार पर ही कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का चयन हुआ है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सभी संगठनात्मक 71 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के नगर अध्यक्षों की सूची जारी की। मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना जिले का दायित्‍व सौंपा गया है। इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पर कार्यरत चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। वही आगर-मालवा के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। चौकसे के पास अब दोहरी जिम्मेदारी हो गई है। ऐसे में एक पद व एक विधान के फार्मूला को लागू किया जाएगा। यहां देखें पूरी सूची।

Exit mobile version