संभवतः देश में पहली बार स्वच्छता जैसे विषय पर पीएचडी करने वाले इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ जितेंद्र जाखेटिया को आज नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवम संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री जाखेटिया को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर एवं अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
*स्वच्छता पर देश में पहली पीएचडी करने वाले पत्रकार जाखेटिया हुए सम्मानित*

