डा.श्रीगोपाल नारसन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मिडियविंग द्वारा माउंट आबू में चल रही 5 दिवसीय नेशनल मीडिया कांफ्रेंस में वैश्विक शांति और सदभाव के अग्रदूत के रूप में मीडिया की भूमिका को लेकर खुलकर चर्चा हुई। ब्रह्माकुमारीज मिडियविंग के वाइस चेयरपर्सन राजयोगी बीके आत्मप्रकाश भाई,नेशनल कॉर्डिनेटर बीके शांतनु,बीके सुशांत,बीके निकुंज ने संयुक्त रूप से मीडिया कर्मियों का जोरदार स्वागत किया। सभी का तिलक व शाल ओढाकर अभिनन्दन किया गया। उदघाटन सत्र में राजस्थान के मंत्री केके विश्नोई ,ब्रह्माकुमारीज ज्वाइंट चीफ बीके सुदेश दीदी,अतिरिक्त महासचिव बीके मृतुन्जय भाई ने जीवन मे घटती शांति पर गम्भीर चिंता प्रकट की। उन्होंने पत्रकारों को मार्डन नारद की संज्ञा दी। उन्होंने अपने मन,मूल्यों,संस्कार को पहचानने की बात कही। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज को आध्यात्मिकता का अदभुत विश्वविद्यालय बताया। बीके शीलू दीदी ने जहां राजयोग का अभ्यास कराया वही वरिष्ठ पत्रकार वीपी त्रिपाठी ने ब्रह्माकुमारीज के इस प्रयास की सराहना करते हुए पत्रकारिता से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया, पूर्व कुलपति प्रोफेसर मानसिंह परमार शांति को लेकर खुलकर बोले और कहा कि समस्या का समाधान युद्ध नही शांति है ,प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज जैसी संस्था ही मीडिया को सकारात्मक रूप में सशक्त कर सकती है। उन्होंने मीडिया के बदलते स्वरूप पर भी चर्चा की। बीके सरला दीदी ने जनसम्पर्क को भी मीडिया का एक पक्ष बताया और कहा कि अगर हम स्वयं को बदलने की शुरुआत करे तो मीडिया में अपेक्षित परिवर्तन आ सकता है। बीके कोमल भाई ने विषय पर बोलते हुए मीडिया को शांति व सदभाव के क्षेत्र का नायक बताया तथा कांफ्रेंस में आई पत्रकारिता विभूतियों का स्वागत किया। कांफ्रेंस में विधायक डॉ गोपाल शर्मा ने भी अपनी भागीदारी की। संचालन जयपुर से आई बीके चन्द्रकला बहन द्वारा किया गया। इस कांफ्रेंस में विभिन्न राज्यो से 400 से अधिक पत्रकार भाग ले रहे है। जिनमे उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार प्रोफेसर गोविंद सिंह,प्रोफेसर सुरेश वर्मा,राजेश राजोरे, सोमनाथ वाड़नरे, अनिल अमरोही,नवीन निश्चल आदि शामिल है। कार्यक्रम के आरम्भ में ब्रह्माकुमारीज चीफ राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों को अमेरिका से सम्बोधित किया और मीडिया कांफ्रेंस की प्रासंगिकता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

