नई दिल्ली. सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाई छू रही हैं. 10 अक्टूबर, 2025 को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,21,525 तक पहुंच चुकी है. ऐसे में अगर आप गोल्ड में निवेश का मन बना रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. अगर आपके पास एचडीएफसी इनफीनिया क्रेडिट कार्ड (HDFC Infinia Credit Card) है तो आप 17% तक डिस्काउंट पर Gold Coin खरीद सकते हैं. बढ़ते गोल्ड रेट्स के बीच यह ऑफर आपको न सिर्फ बचत का मौका देगा बल्कि प्रीमियम कार्ड के एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स का भी फायदा उठाने का अवसर देगा. आइए जानते हैं गोल्ड क्वाइन पर बचत करने के लिए इस कार्ड को कैसे इस्तेमाल करें.
Hdfc SmartBuy Portal से मिंत्रा (Myntra) का वाउचर खरीदना होगा. अगर आप यह वाउचर एचडीएफसी इनफीनिया क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप 16.66 फीसदी (लगभग 17 फीसदी) बचत कर सकते हैं. हालांकि महीने में आप वाउचर के जरिए मैक्सिमम 15,000 रुपये की ही बचत कर सकते हैं. मिंत्रा वाउचर खरीदने के बाद आप Myntra की वेबसाइट से गोल्ड क्वाइन खरीद सकते हैं और वाउचर के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. इस तरह आप गोल्ड क्वॉइन की खरीदारी पर 17 फीसदी तक बचत कर सकते हैं.
एचडीएफसी इनफीनिया क्रेडिट कार्ड
एचडीएफसी इनफीनिया क्रेडिट कार्ड भारत के सबसे प्रीमियम और सुपर-लक्जरी क्रेडिट कार्ड्स में से एक है. यह कार्ड हाई-इनकम वालों के लिए डिजाइन किया गया है. यह कार्ड ट्रैवल, डाइनिंग, गोल्फ और शॉपिंग पर शानदार बेनिफिट्स देता है. इसमें मेटल एडिशन भी उपलब्ध है, जो लग्जरी लुक देता है. इस कार्ड की जॉइनिंग/एनुअल फीस 12, 500 रुपये है. हालांकि सालभर में 10 लाख रुपये खर्च करने पर एनुअल फीस माफ कर दी जाती है. यह इंवाइट-ओनली कार्ड है. हालांकि बैंकिंग रिलेशनशिप वैल्यू के आधार पर भी अप्लाई किया जा सकता है.

