Site icon अग्नि आलोक

अपने पुराने संसदीय क्षेत्र में फिर दिखाएंगे सक्रियता ज्योतिरादित्य सिंधिया

Share

शिवपुरी । राज्यसभा सांसद बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पुराने संसदीय क्षेत्र यानि की गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर 27 व 28 फरवरी को आ रहे हैं। अपने पुराने संसदीय क्षेत्र में आ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे को लेकर सिंधिया समर्थक नेताओं में भी जोश का माहौल है और नगरीय निकाय चुनाव से पहले सिंधिया के दौरे के कई राजनैतिक अर्थ भी निकाले जा रहे हैं। सिंधिया समर्थक और पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय शर्मा का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस क्षेत्र से पुराना नाता है और वह इसी नाते अपने क्षेत्र में लोग से एक जनसेवक के नाते सतत संपर्क में रहते हैं। जनसेवक के नाते ही उनकी सक्रियता को देखना चाहिए।

Exit mobile version