गौरसिंह उपाध्यक्ष बनाए गए*
झाबुआ जिले के वरिष्ठ किसान नेता कल सिंह को आज झाबुआ जिला सोशलिस्ट पार्टी इंडिया का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया । इसी के साथ गौर सिंह भटेरा निवासी ग्राम हरिपुरा को झाबुआ जिले का सोशलिस्ट पार्टी इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया । यह नियुक्ति यहां नियुक्ति सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद थम्पन थॉमस के निर्देश पर पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने की है। कल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है कि वे आगामी 15 दिनों में पार्टी की पूरी जिला इकाई का गठन करेंगे और साथ ही सोशलिस्ट युव जन सभा सहित सभी सहयोगी संगठनों का भी गठन करेंगे ।
कल सिंह बाबर ने बताया कि जल्द ही झाबुआ और अलीराजपुर जिले का कार्यकर्ता सम्मेलन मेघनगर में आयोजित किया जाएगा जिसमें मामा बालेश्वर दयाल के सानिध्य में सोशलिस्ट पार्टी में काम करने वाले सभी समाजवादियों को सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रयास किया जाएगा।
आज उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए ।
इस अवसर पर संभागीय संयोजक कमलेश परमार भी मौजूद थे।

