Site icon अग्नि आलोक

कंगना रनौतअब बनेंगी मैडम इंदिरा गांधी

Share

कंगना रनौत अब एक और पॉलीट‍िकल ड्रामा फिल्‍म का ह‍िस्‍सा बनने जा रही हैं. तम‍िलानाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जयलल‍िता की बायोप‍िक ‘थलाइवी’ की र‍िलीज से पहले ही अब कंगना ने अपनी अगली फिल्‍म की तैयारी शुरू कर दी है. ‘मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी’ के ल‍िए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार जीत चुकीं एक्‍ट्रेस अब अपनी अगली फिल्‍म में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के क‍िरदार में नजर आएंगी. कंगना अपनी इस फ‍िल्‍म के लिए खासी एक्‍साइटेड हैं.

कंगना ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में कुछ वीडियो साझा क‍िए हैं, ज‍िसमें वह इस क‍िरदार में फिट होने के ल‍िए अपने शरीर का माप देती नजर आ रही हैं. कंगना ने खुद अपनी स्‍टोरी में यह ल‍िखा है कि उनकी ये फिल्‍म 1975 की इमरजेंसी पर आधारित होगी. कंगना इस फिल्‍म के लिए अपने प्रोडक्‍शन हाउस मणिकर्णिका के दफ्तर में अपना नाप देती नजर आ रही हैं.

(फोटो साभार- @kanganaranaut/Instagram)

कंगना ने इसी साल की शुरुआत में अपनी इस फिल्‍म की घोषणा की थी और ये भी सफाई दी थी कि उनके ये फिल्‍म बायोपिक नहीं होगी. बल्कि यह एक ‘ग्रैंड पीरियड ड्रामा होगी’. संक्षिप्‍त में कहें तो ये एक ऐसा पॉल‍िट‍िकल ड्रामा होगी जो आज की जनरेशन को वर्तमान भारत के सामाज‍िक-राजनीतिक परिवेश को समझने में मददगार साबित होगी.

(फोटो साभार- @kanganaranaut/Instagram)

दर्शकों को कंगना की आने वाली फिल्‍म ‘थलाइवी’ का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्‍म के ट्रेलर के बाद से ही इसे लेकर खासा एक्‍साइटेमेंट है. कंगना की इस फिल्‍म को एक द‍िन पहले ही सेंसर बोर्ड से ‘यू’ सर्टिफ‍िकेट म‍िला है. कंगना की ये फिल्‍म 23 अप्रैल को ही र‍िलीज होने वाली थी, लेकिन पैनडेम‍िक के हालातों के चलते इसकी र‍िलीज को आगे के लिए टाल द‍िया गया है.

Exit mobile version