Site icon अग्नि आलोक

कनिका और उर्जा, सार्थक राष्ट्रीय सब जूनियर स्पर्धा के प्रि क्वार्टर फाइनल में

Share

*धर्मेश यशलहा* 

मप्र की कनिका जाट और उर्जा पटेल ने योनेक्स सनराइज 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर 13 वर्ष बैडमिंटन स्पर्धा में बालिका युगल के तीसरे दौर में पहुंच गई, गुजरात के रुद्र चौहान ने 13वर्ष बालक एकल के तीसरे दौर में पहले क्रम के महाराष्ट्र के यश गौरव सिन्हा को 21-13 ,9-21,21-18से हराकर उलटफेर किया,उप्र के सार्थक सोम, दूसरे क्रम के दिल्ली के रियान मल्हान, चौथे क्रम के तेलंगाना के निशान्त भुक्या और आंध्र के नागचैतन्य रेड्डी कुरा ने  भी प्रि क्वार्टर फाइनल में  जगह बनाई , लखनऊ के बाबु बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी में हो रही इस स्पर्धा में नागचैतन्य ने राष्ट्रीय मिनी 11वर्ष विजेता उप्र के दिव्यांश सिंह को 21-13, 21-18से हराया, 

राष्ट्रीय मिनी 11वर्ष बालिका विजेता तेलंगाना की हिम्सिनी चदरम, पहले क्रम की कर्नाटक की हिथैश्री एल राजेश और दूसरे क्रम की आंध्र की लक्ष्मी सुप्रिया राव पासुला 13 वर्ष बालिका एकल के प्रि क्वार्टर फाइनल में आई,

13वर्ष बालिका युगल के दूसरे दौर में मप्र की कनिका जाट और उर्जा पटेल ने दिल्ली की माही अग्रवाल और आरात्रिका मलिक को 21-19,23-21से 34मिनट में हराकर प्रि क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, मप्र के माधव भार्गव और पार्थ शर्मा 13वर्ष बालक युगल के दूसरे दौर में, मिजोरम के एच टी  रोहमिंन्घलुआ और लाल्रावंगबाव्ला मेसक से 19-21,21-18,8-21,से 40मिनट में हार गए, पहले दौर में बाय मिला था,

 *सौरभ वर्मा ने एच एस प्रणोय को हराया* 

41वीं पैट्रोलियम अंतर इकाई बैडमिंटन स्पर्धा में ओएनजीसी के सौरभ वर्मा फाइनल में आए, गुवाहाटी में मप्र धार के सौरभ ने सेमीफाइनल में विश्व नंबर 12 एच एस प्रणोय को 15-21, 21-15, 17-16 निवृत से हराकर उलटफेर किया, सौरभ ने  पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में आईजीएल के शुभम गुप्ता को 21-6,21-5से हराया 

 *शी युकी और एन से युंग को इस साल का दूसरा खिताब* 

इस साल की आखिरी विश्व टूर  बैडमिंटन स्पर्धा आस्ट्रिलियन खुली सुपर-300  पहले क्रम की दक्षिण कोरिया की एन से युंग ने विश्व नंबर 19 इंडोनेशिया की ग्रेगोरिआ मरिस्का तुनजुंग को 21-17,21-9से 36मिनट में हराया, एन की ग्रेगोरिआ पर तीसरे मुकाबले में तीसरी जीत हैं, तीनों इसी साल हुए हैं, विश्व नंबर दो एन की इस साल चौथे फाइनल में यह दूसरी खिताबी सफलता है, वे पोर्नपवी चोचुवोंग को 21-17,21-18 से हराकर 10अप्रेल को कोरिया खुली स्पर्धा जीत चुकी है 

चीन के शी युकी ने पुरुष एकल फाइनल में हमवतन विश्व नंबर 19 लु गुआंग झु को 21-19, 18-21,21-5 से हराया, 10माह बाद वापसी के बाद चौथी स्पर्धा में दूसरा खिताब है, वे 23अक्टूबर डेन्मार्क खुली स्पर्धा जीत चुके हैं,लु गुआंग ने 2018में पहला विश्व टूर खिताब यहीं जीता और अब यहां से ही विश्व टूर फाइनल्स स्पर्धा के लिए पात्रता हासिल की हैं,

चीन को तीन और कोरिया को दो खिताब मिले हैं, आठवें क्रम के चीन के लियु यु चेन और ओयु झुआन यि ने पुरुष युगल के फाइनल में  छठवें क्रम के मलेशिया के ओंग येव सिन और तेओ इई यि को21-16,22-20से हराया, इस चीनी जोड़ी ने जून में इंडोनेशिया खुली स्पर्धा खिताब जीता, उसके बाद पहली खिताबी सफलता है, छठवें क्रम की चीन की  झांग शु झिआंग और झेंग यु ने महिला युगल फाइनल में थाईलैंड की बेनयापा और नुन्ताकर्न एइम्सार्द बहनों को 21-19,21-18से हराया, दक्षिण कोरियाई  खिलाड़ियों के बीच हुए मिश्रित युगल फाइनल में चौथे क्रम के सेओ स़ेयुंग जाई और चाई यु जुंग ने किम वान हो और किम  जेओंग को 21-9,21-17 से हराया,इस विश्व नंबर 22 जोडी को मार्च 2019 जर्मन खुली स्पर्धा के बाद पहली खिताबी सफलता हासिल हुई है

 *खेलों के महाराजा फुटबॉल के विश्व कप का आगाज* 

खेलों के महाराजा फुटबॉल की 22वीं विश्व कप स्पर्धा का 20  नवम्बर को उदघाटन हुआ,  इक्वाडोर ने अंतर को 2-0से हराया, पहली बार आयोजक को अपने पहले और उदघाटन मैच में पराजय का सामना करना पड़ा हैं,इस विश्व कप का पहला गोल इक्वाडोर के एलन वेलेंसिया ने किया 18दिसम्बर तक चलने वाले इस फुटबॉल कुंभ में 32टीमें खेल रही हैं, 28दिनों में 64मैचों का रोमांच रहेगा,विश्व कप फुटबॉल एशिया महाद्वीप में दूसरी बार हो रहा है, 2002 में जापान और कोरिया में में हुआ था,2018 का फीफा विश्व कप फ्रांस ने जीता था,

Exit mobile version