अग्नि आलोक

*मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो, पर्यटकों की झकझोर देने वाली दास्तां*

Share

पहलगाम में आतंक का शिकार बने पर्यटकों के परिवारों की दिल दहला देने वाली दास्तां सामने आ रही है। आंखों के सामने अपनों की मौत देखने वालों का दिल कितना रोया होगा, यह रब ही जानता है। हमले के जो भी वीडियो वायरल हो रहे हैं, वह रुलाने वाले हैं। हैदराबाद से परिवार संग कश्मीर घूमने आए पर्यटकों की दास्तां दिल को झकझोर देने वाली है। एक महिला के पति को आतंकवादियों ने मार दिया।

जब भारतीय सेना के जवान उनके पास पहुंचे तो महिला डर जाती है और कहती है मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो। वह ऐसा इसलिए कह रही है कि जिन आतंकवादियों ने उसके पति को मारा था, वह वर्दी में आए थे। यही वजह थी कि जब असली सेना उसके पास पहुंची, तो वह उन्हें भी आतंकी समझने लगी। महिला के बच्चे रो रहे थे। तब सेना के जवान कहते हैं हम आपकी रक्षा के लिए आए हैं। हम इंडियन आर्मी हैं। तब जाकर महिला को यकीन होता है।

पहलगाम हमले पर शिमला में प्रदर्शन

केंद्र सरकार से की जवाबी कार्रवाई की मांग, उपायुक्त कार्यालय के साथ पूरे जिला में किया धरना-प्रदर्शन

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरा जिला शिमला भडक़ गया है। जिला शिमला में बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन किए गए। लोगों की केंद्र से एक ही मांग है कि पहलगाम हमले में जवाबी कार्रवाई की जाए। हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र सरकार से जवाबी कार्यवाही की मांग की है। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भरत भूषण ने कहा कि कहा जा रहा है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता लेकिन हर हमले के पीछे इस्लाम को मानने वाला ही क्यों होता है? उन्होंने मांग की है कि अगर हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश है तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को टैंक से पाकिस्तान की यात्रा करके मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।

ऊपरी शिमला की बात करे तो रोहड़ू, रामपुर और ठियोग में भी इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किए हैं। इसको लेकर शिमला में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उपायुक्त कार्यालय से शेर-ए-पंजाब तक निकाले गए इस कैंडल मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक भरत भूषण ने कहा कि यह हमला धर्म के आधार पर किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इसका करारा जवाब दिया जाए।

आज दोपहर तक बंद रहेंगे बाजार, होगा प्रदर्शन
शिमला। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शिमला व्यापार मंडल एकजुट हो गया है। ऐलान किया है कि गुरुवार को दोपहर तक पूरा बाजार बंद रखा जाएगा। इसके साथ सीटीओ चौक पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। कारोबारियों ने मामले को लेकर बैठक कर गुरुवार को विरोध स्वरूप दुकानें, रैंस्तरा व अन्य प्रतिष्ठानों को दोपहर एक बजे तक बंद रखने का फैसला लिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले में कई निर्दोष पर्यटक मारे गए हैं, जिसकी व्यापार मंडल कड़ी निंदा करता है। संजीव ठाकुर ने कहा कि इसके विरोध में गुरुवार को दोपहर तक शिमला में बाजार रखे जाएंगे। इसमें सभी कारोबारी सडक़ों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।

आतंकी हमले की सबसे भयावह कहानी

Exit mobile version