*27 अक्टूबर को भोपाल जाएंगे किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता*
*किसान संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न*
आज किसान संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में 7 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा की चंडीगढ़ में हुई बैठक की जानकारी देते हुए डॉ सुनीलम ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 नवम्बर 2025 को ऐतिहासिक किसान आंदोलन की पाँचवीं वर्षगाँठ पर देश के सभी राज्यों की राजधानी और जिलों में बड़े विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा म.प्र. के आव्हान पर प्रदेश के किसान संगठनों द्वारा 15-20 अक्टूबर तक प्रथम चरण में ‘भाव दो, खाद दो आंदोलन’ के तहत प्रदेश भर में भावांतर योजना को खत्म कर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, अतिवृष्टि से हुए नुकसान की अनवरी की इकाई किसान का खेत किए जाने, नकली खाद बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाने और कृत्रिम संकट पैदा करने वाले व्यापारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, खाद और बीज की कमी दूर करने, लैंड पूलिंग नीति रद्द करने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, सिंचाई हेतु दिन में कम से कम 12 घंटे सतत बिजली दिए जाने, आत्महत्या करने वाले किसान परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा प्रदान करने, धान का समर्थन मूल्य 3300 रूपये, कपास का 10,075 रूपये, गन्ने का 400 रूपये प्रति क्विंटल तय करने, भूमि अधिग्रहण में किसानों की सहमति अनिवार्य करने, किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों को तत्काल गिरफ्तार करने, पराली जलाने पर मुकदमें दर्ज करने पर रोक लगाने, पराली निपटान के लिए आवश्यक मशीनरी व अनुदान उपलब्ध कराने आदि मांगों को लेकर तहसील एवं जिला स्तरीय प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपे गए।
17 अक्टूबर को भोपाल में संयुक्त किसान मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल द्वारा एस डी एम, भोपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा गया ।
सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी जाने पर आंदोलन के द्वितीय चरण में संयुक्त किसान मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा 27 अक्टूबर को भोपाल के नीलम पार्क में एकत्र होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में खाद और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाने और 27 अक्टूबर को बड़ी तादाद में भोपाल पहुंचेंगे का निर्णय लिया गया।
बैठक में रीवा से किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिवसिंह, छिंदवाड़ा से प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव, रीवा से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष राधेश्याम काकोड़िया, इंदौर से मालवा निमाड़ क्षेत्र संयोजक रामस्वरूप मंत्री, विंध्य क्षेत्र संयोजक एड पुष्पेंद्र सिंह, सिवनी से जबलपुर संभाग के संयोजक डॉ राजकुमार सनोडिया, रायसेन से प्रदेश सचिव श्रीराम सेन, उज्जैन से प्रदेश सचिव लीलाधर चौधरी, ग्वालियर से प्रदेश सचिव शत्रुघन यादव, छिंदवाड़ा से जिला अध्यक्ष रामकुमार सनोडिया, हरदा से जिला अध्यक्ष कृष्णा मर्सकोले, विदिशा से जिला अध्यक्ष राजेश तामेश्वरी, सागर से संदीप ठाकुर, सिंगरौली से जिला अध्यक्ष एड अशोक सिंह पैगाम, झाबुआ से जिला अध्यक्ष कलसिंह मचार, भिंड से जिला अध्यक्ष अशोकसिंह बघेल, सीधी से जिला उपाध्यक्ष ध्रुव तिवारी, धार से डॉ रविन्द्र धारवे, बैतूल से प्रदेश महामंत्री भागवत परिहार आदि शामिल हुए।
भागवत परिहार
कार्यालय सचिव, किसंस, मुलतापी
9752922320

