26 जनवरी को बीएसएफ ग्राउंड पर पतंग महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर बच्चों और युवाओं को 5 हजार पतंगें नि:शुल्क वितरित की। संस्था के अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, संयोजक गोविंद गोयल ने बताया कि पतंगबाजी प्रतियोगिता में इंदौर, देवास, धार, उज्जैन, महू, राऊ, देवास सहित 12 शहरों के पतंगबाज पहुंचे।
यह 19 साल था जब पतंगबाजी उत्सव मनाया गया। साथ ही देशभक्ति के गीत भी गाए गए । क्षेत्र के लोग सहपरिवार उत्सव में भाग लिए बच्चो ने इस दौरान खूब पतंग उड़ाई । उत्सव में समाजसेवियों और राजनैतिक संगठनों के प्रमुखों की मौजूदगी रही । खंडेलवाल ने आयोजन में शामिल होने वाले पतंगबाजों से भी निवेदन किया है कि चायना के धागे से पतंगबाजी प्रतिबंधित रही और सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी किया गया।

