Site icon अग्नि आलोक

 केके मिश्रा ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना….मध्यप्रदेश में क्रेता और विक्रेता की दो सरकारें चल रही हैं

Share

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज कांग्रेस के नेता केके मिश्रा (KK Mishra) का बयान सामने आया है, केके मिश्रा ने बयान देते हुए शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता केके मिश्रा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पर ये आरोप लगाते हुए कही बड़ी बात।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने शिवराज पर लगाया ये आरोप :

CM शिवराज पर आरोप लगाते हुए केके मिश्रा ने कहा कि अशोकनगर जिले में रातीखेड़ा समिति के प्रबंधक निकुंज शर्मा, जो भाजपा पदाधिकारी के सगे बड़े भाई हैं, इन्होने लाखों रुपए का अनाज हजम कर लिया, कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने खात्मा लगा दिया, जो हितानंद के दबाव में हुआ।

प्रदेश के अन्य जिलों में BJP के करीबी होने पर भ्रष्टाचार करने वालों को बचाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा

मध्यप्रदेश में क्रेता और विक्रेता की दो सरकारें चल रही हैं : केके मिश्रा

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता केके मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि NP में क्रेता-विक्रेता की दो सरकारें चल रही हैं। एक शिवराज सरकार, दूसरी सिंधिया सरकार। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पब्लिक के बीच जाकर भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई करने का दावा करते हैं, लेकिन उनके आंगन में ही मुनाफाखोर-मिलावटखोर पल रहे हैं।

केके मिश्रा ने किया ट्वीट

आगे कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि सन 2004 के पहले बसंत पंचमी पर दंगे, धारा-144, कर्फ्यू की गिरफ्त में रहने वाला धार जिला, वहां स्थापित भोजशाला अब शांत! पहले धर्म के ठेकेदार सरस्वती पूजा के नाम पर नमाज़ का विरोध करते थे, विदेशी म्यूज़ियम से सरस्वती प्रतिमा लाने की बातें कही थी, सरकार बन गई, अब “सरस्वती कौन”, हैं न पाखंडी?

आगे कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा- एक देश दो कानून, इंदौर में बिना मुआवजा शहर हित के नाम पर आमजन के मकान दुकान तोड़ दिए जाते हैं, फिर इसी शहर में शहर हित के नाम पर योगदान के लिए वित्तीय रूप से सक्षम डीएवीवी को बदले में 36 एकड़ भूमि क्यों? जागरूकता के नाम पर इंदौर की जनता को प्रताड़ित करने का सिलसिला भी बंद होना चाहिए।

Exit mobile version