Site icon अग्नि आलोक

सिंधु से मेडल से आस, जानें और क्या रहेगा खास

Share

तोक्यो ओंलिपिक में शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। इस दिन बॉक्सर लवलीना ने भारत के लिए दूसरा पदक पक्का किया। उन्होंने 69 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया। इसके अलावा पीवी सिंधु ने भी क्वॉर्टर फाइनल में जीत हासिल कर मेडल की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद खास है। गोल्ड मेडल की दावेदार पीवी सिंधु अपने सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगी तो अतनु दास अपना सफर आगे बढ़ाने उतरेंगे। इसके अलावा डिस्कस थ्रो और शूटिंग के भी मुकाबले होंगे। बॉक्सिंग में अमित पंघाल भी अपने सफर की शुरुआत करेंगे।

Exit mobile version