Site icon अग्नि आलोक

जानें देश में कब-कब हुए हादसे

Share

महाकुंभ के संगम क्षेत्र में धार्मिक समागम बुधवार की सुबह कई लोगों के लिए दुःस्वप्न में बदल गया।हालांकि इस तरह की घटनाएं होना कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में मंदिरों और अन्य धार्मिक आयोजनों में भगदड़ के कारण अनेक लोग हताहत हुए हैं।

  पिछले साल हाथरस में 121 लोगों की मौत

हाल के वर्षों में धार्मिक कार्यक्रमों में भगदड़ की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। पिछले साल दो जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्वयंभू भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। इसी प्रकार, 2005 में महाराष्ट्र के मंधारदेवी मंदिर में 340 से अधिक श्रद्धालु मारे गए तथा 2008 में राजस्थान के चामुंडा देवी मंदिर में कम से कम 250 श्रद्धालु मारे गए। 2008 में हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर में एक धार्मिक सभा में भगदड़ मचने से 162 लोगों की जान चली गई।

हाल के वर्षों में देश में हुईं ऐसी प्रमुख त्रासदियां

Exit mobile version