खंडवा.
जिले का एकमात्र लाल चौकी स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में धन की देवी माता लक्ष्मी का दीपावली का पांच दिवसीय पर्व 10 से 15 नवंबर तक मनाया जाएगा। मुख्य दिवस लक्ष्मी पूजन के दिन आधी रात को ढाई घंटे की विशेष कोशांबा पूजा होगी। पर्व को लेकर मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जा चुकी है। साथ ही मंदिर में होने वाले विशेष आयोजनों के लिए ट्रस्ट की बैठक का आयोजन भी हुआ।
पांच दिवसीय आयोजन के लिए हुई बैठक में प्रत्येक दिवस अलग-अलग कार्यक्रमों, पूजन की रूप रेखा तय की गई। साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत 10 नवंबर धनतेरस से होगी। आयोजनों का समापन यम द्वितीया भाईदूज पर 256 भोग और अन्नकूट महाप्रसादी के साथ होगा। बैठक में महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट संरक्षक लखनलाल नागोरी, मधुकांता खंडेलवाल, अखिलेश गुप्ता, अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, सचिव राकेश झंवर, उपाध्यक्ष गुरमीतसिंह उबेजा, डॉ. दिलीप हिंदुजा, डॉ. राकेश शुक्ला, चंद्रशेखर मिश्रा, संतोष यादव, दीपक पालीवाल, राकेश पालीवाल, शैलेष पालीवाल, मंदिर पुजारी पं. बसंत महोदय आदि उपस्थित थे।
यह रहेगा पांच दिवसीय कार्यक्रम
-10 नवंबर धनतेरस पर प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 9 बजे ध्वजा पूजन, शाम 6 बजे धनवंतरी पूजन, रात 10 बजे शयन आरती
-11 नवंबर रूप चतुर्दशी प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 9 बजे यम दीपदान, 12 बजे नैवेद्य आरती, रात 10 बजे शयन आरती।
-12 नवंबर दिवाली प्रात: 5.30 मंगला आरती, विशेष पूजन शृंगार, रात 8 बजे महाआरती, रात 12.24 बजे महानिशा काल में कोशांबा पूजन, रात 3 बजे प्रसादी वितरण।
-13 नवंबर को सोमवती अमावस्या दोपहर 3 बजे तक।
-14 नवंबर गोवर्धन पूजा प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 12 बजे नैवेद्य आरती, रात 8 बजे विशेष पूजन, आरती, रात 10 बजे शयन आरती।
-15 नवंबर भाईदूज 5 बजे काकड़ा आरती, 256 भोग सुबह 10 से दोप. 12 बजे तक तक दर्शन, भोग आरती, 4 बजे से अन्नकूट प्रसादी वितरण, रात 10 बजे शयन आरती।

