बड़वानी । पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में अध्ययन करते हुए शहर के कुलदीप नागेश्वर पवार ने एमए, पत्रकारिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अति सामान्य परिवार से आने वाले छात्र कुलदीप ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग में 82.08% अंक प्राप्त किए है।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे सम्मानित*
शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्र कुलदीप को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में 23 मार्च को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा उनकी इस उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा। जिसे लेकर उनके परिवारजनों, शिक्षकों व दोस्तों ने खुशी जाहिर की है। आपको बता कुलदीप एसबीएन पीजी कॉलेज में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के छात्र थे।
*कम्फर्ट जोन से निकलते ही आसान हो जाएगी मंजिल*
अपनी इस सफलता का श्रेय पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली नारगुंदे, शिक्षक डॉ. मनीष काले समेत अन्य मार्गदर्शकों और अपने माता-पिता को देते हुए कुलदीप ने बताया कि इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम में उन्होंने अपने शिक्षकों से बहुत ही कम समय में पत्रकारिता के कई गुणों को सीखा जो आज मीडिया इंडस्ट्री में उनके काम आ रहे है। उन्होंने बताया कि अपनी अब तक यात्रा में उन्होंने सीखा है कि जैसे ही हम अपने कम्फर्ट जोन से निकलते, वैसे ही हमारी मंजिल के आगे की ओर जाने वाली राह आसान हो जाती है। आपको बता दे कि कुलदीप वर्तमान में दिल्ली में रहकर देश के एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल में अपनी सेवाएं दे रहे है।
कुलदीप पंवार को मिलेगा पत्रकारिता का गोल्ड मेडल

