Site icon अग्नि आलोक

*बसपा में बड़े बदलाव:आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया,विश्वनाथ पाल बने यूपी प्रदेश अध्यक्ष*

Share

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इस बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) फूंक-फूंक कर कदम कर रख रही है। गुरुवार को बीएसपी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद का प्रमोशन करते हुए राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है। 

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इस बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) फूंक-फूंक कर कदम कर रख रही है। गुरुवार को बीएसपी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद का प्रमोशन करते हुए राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है। यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती के बाद आता है। आकाश आनंद दूसरे नंबर के पॉवर फुल नेता बसपा में हो गए हैं। अभी तक आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे थे।

बीएसपी ने गुरुवार को संगठन में कई बड़े बदलाव किए, जिसमें आकाश आनंद का प्रमोशन होना प्रमुख है। इसके अलावा चार के स्थान पर छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब आकाश आनंद राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती की देख-रेख में काम करेंगे। आकाश आनंद की जिम्मेदारी सभी सेक्टर, केंद्रीय और स्टेट कोऑर्डिनेटरों और प्रदेश अध्यक्षों की काम की समीक्षा करना होगा। मायावती को वह सीधे रिपोर्ट करेंगे।

संगठन में हुए नए बदलाव इस प्रकार हैं। रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। ये सभी आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे। राजाराम के साथ मोहित आनंद, अतर सिंह राव के साथ सुरेश आर्या और धर्मवीर अशोक के साथ दयाचंद को लगाया गया है। रामजी गौतम को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार का प्रभारी बनाया गया है।

यूपी के प्रदेश अध्यक्ष बने विश्वनाथ पाल

इसके अलावा मायावती ने विश्वनाथ पाल को फिर यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राजेश तंवर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, रमाकांत पिप्पल मध्य प्रदेश अध्यक्ष, श्याम टंडन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार का प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो और महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील डोंगरे को बनाया गया है।

ये भी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

Exit mobile version