Site icon अग्नि आलोक

*लता अग्रवाल ने  कहा शायद अब नगर निगम को मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं*

Share

जल्द ही किसी मीडिया हाउस से जुड़ेगी ?

इंदौर।नगर निगम की पूर्व प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने संविदा नियुक्ति के लिए दिया गया अपना आवेदन वापस ले लिया है। कल एमआईसी बैठक में उनके प्रस्ताव को लेकर बनी स्थिति के बाद लता अग्रवाल ने निगम आयुक्त शिवम वर्मा को लिखित चिट्ठी में कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों के चलते हुए वे अब नगर निगम में सेवा नहीं देना चाहती हैं। 

उन्होंने कहा है कि शायद अब नगर निगम को उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। इसके चलते वे हुए अपना आवेदन स्वयं वापस ले रही हैं। लता अग्रवाल ने कहा कि इंदौर नगर निगम की सेवा में जिस तरह से निगम के अधिकारियों कर्मचारीयों महापौर एमआईसी सदस्यों और पार्षदों ने उनका सहयोग किया है उसके लिए वह हमेशा उनकी आभारी रहेंगी।

 उन्होंने कहा कि विशेष रूप से तत्कालीन नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह को वह आभार व्यक्त करना चाहेंगी जिन्होंने महिला होते हुए भी मुझे रिमूवल अधिकारी जैसा  चुनौती पूर्ण कार्य दिया। इस चुनौती पूर्ण कार्य में सभी के सहयोग के कारण सफलता मिली शहर के लोगों ने भी उन्हें जो स्नेह दिया वह उसे कभी भुला नहीं सकेंगी। बताया जाता है कि लता अग्रवाल जल्द ही किसी मीडिया हाउस से जुड़ने वाली हैं। नगर निगम की सेवा के पूर्व भी वे दूरदर्शन न्यूज़ में 3 वर्ष तक न्यूज़ रीडर रह चुकी हैं। शम्मी नारंग और सलमा सुल्तान की जूनियर रहते उन्होंने न्यूज़ रीडर जैसा महत्वपूर्ण कार्य किया है।

Exit mobile version