पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में लोगों ने ईसी ऑफिस के मेन गेट को घेर लिया है। कोलकाता में चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। बंगाल में SIR पर संग्राम छिड चुका है। टीएमसी विरोध मार्च कर चुकी है। इसके बाद अब लोगों ने एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। स्थानीय लोगों ने कोलकाता में इलेक्शन कमीशन ऑफिस के मेन गेट को घेर लिया, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए।

भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का 19वां संस्करण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित हो रहा है। मंगलवार से 8 दिसंबर तक होने वाला यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सेना ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकरोधी अभियान का अभ्यास कर सामरिक क्षमता मजबूत करना है।नाएं संयुक्त रूप से जंगल युद्धकला का प्रशिक्षण लेंगी। अभ्यास में नवीनतम तकनीक, निगरानी साधनों तथा आधुनिक हथियार प्रणालियों के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे दोनों सेनाओं के बीच अंत: क्रियाशीलता बढ़ेगी और साझा संचालन क्षमता में सुधार होगा।
वहीं भाजपा उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष तमोघना घोष ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये टीएमसी के गुंडे हैं और गुंडागर्दी करने आए हैं। इनके व्यवहार और कार्यों को देखिए। ये लोग बीएलओ नहीं हैं। ये आधी रात को सीओ कार्यालय में छेड़छाड़ करने आए थे। हमने उन्हें रोका।
इसरो अगले महीने लॉन्च करेगा अमेरिका की संचार सैटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) अगले महीने अमेरिका की संचार सैटेलाइट लॉन्च करेगा। हालांकि, अभी तक इसकी तारीख तय नहीं की गई है। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
इंडियन रेलवेज इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस (इरिसेट) के 68वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए इसरो प्रमुख ने यह भी कहा कि देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम 2040 तक लॉन्च, सैटेलाइट और दूसरी चीजों के मामले में किसी भी दूसरे उन्नत देश के बराबर होगा।
नारायणन ने बाद में पत्रकारों से कहा, हम व्यावसायिक तौर पर अपने लॉन्च व्हीकल मार्क-3 से अमेरिका की संचार सैटेलाइन लॉन्च करने जा रहे हैं। तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन यह अगले महीने लॉन्च होगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसरो कई सारे कार्यक्रमों पर काम कर रहा है। वर्तमान में 57 सैटेलाइट ऑर्बिट (कक्षा) में हैं और देश की सेवा के लिए तीन साल में यह संख्या तीन गुना बढ़ जाएगी।
तेलंगाना:हैदराबाद में एक इमारत में लगी भीषण आग
हैदराबाद में लाल दरवाजा के पास एक इमारत में आग लग गई। दस दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसने आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद चारमीनार विधायक मीर जुल्फिकार अली भी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन अधिकारी करीम ने कहा, ” भूतल पर बिजली की दुकानें हैं और पहली मंजिल पर घर हैं हमें अभी तक पता नहीं है कि आग कैसे लगी। आग पर अभी काबू पा लिया गया है। इमारत में कोई हताहत नहीं हुआ है। 10 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं।”
फर्जीवाड़े की शिकायत पर ट्राई ने बंद किए 21 लाख मोबाइल नंबर
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बताया कि फर्जीवाड़े और स्पैम की शिकायतों पर पिछले एक साल में 21 लाख मोबाइल नंबरों और लगभग एक लाख उपकरणों पर कार्रवाई हुई है।
इन नंबरों और उपकरणों से धोखाधड़ी वाले संदेश भेजे जा रहे थे। इसलिए या तो इन मोबाइल नंबरों को बंद कर दिया गया या ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, ताकि आगे कोई धोखाधड़ी न हो सके। ट्राई ने लोगों से अपील की है कि वे फर्जीवाड़े वाले नंबरों की शिकायत ट्राई डीएनडी एप पर करें। ट्राई के मुताबिक, सिर्फ अपने फोन में नंबर ब्लॉक करने से दूसरे लोग सुरक्षित नहीं होते, लेकिन एप पर शिकायत करने से उस नंबर पर कार्रवाई होती है और उसे बंद या ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।
अब भारत में ही बनाई जाएगी हैमर मिसाइल प्रणाली
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों में तबाही मचाने वाली हैमर मिसाइल प्रणाली अब भारत में ही बनाई जाएगी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल) और फ्रांस की कंपनी साफ्रान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस ने देश में इसका संयुक्त उपक्रम लगाने के लिए समझौता किया है। नई कंपनी हैमर हथियार प्रणाली का स्थानीय उत्पादन, आपूर्ति और रखरखाव सुनिश्चित करेगी।
इस करार पर बीईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज जैन और साफ्रान के कार्यकारी उपाध्यक्ष एलेक्जांद्र जिगलर ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार और साफ्रान के सीईओ ओलिवियर एंड्रिएस भी मौजूद थे। यह संयुक्त उपक्रम दोनों पक्षों की आधी-आधी हिस्सेदारी वाली एक प्रा. लि. कंपनी होगी।