अग्नि आलोक

ताजा समाचार -राष्ट्रीय खेलों में डोप में फंसे 25 खिलाड़ी,राममय होगा देश…50 हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद,8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर रोक,एमटीपी एक्ट को दी मंजूरी

Share

कतर में 8 भारतीयों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। कतर में बंद 8 पूर्व नौसेनिकों को राहत मिली है। कतर में गुरुवार को सुनवाई के दौरान भारत के राजदूत और अन्य अधिकारी परिवार के सदस्यों के साथ कोर्ट में उपस्थित थे। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हम मामले की शुरुआत से ही उनके साथ खड़े हैं और हम सभी कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में गिरफ्तार नीलम आजाद की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। केरल के सबरीमला में मंडला पूजा के बाद बुधवार देर रात बंद किया गया भगवान अयप्पा मंदिर ‘मकरविलक्कू’ उत्सव के लिए 30 दिसंबर की शाम को फिर से खोला जाएगा। मंदिर के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: राममय होगा देश… लक्ष्मी भी बरसेंगी, 50 हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद

सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राममंदिर का उत्साह पूरे देश में है और व्यापार जगत इसमें बड़े अवसर देख रहा है। देशभर के व्यापारी सीएआईटी के नेतृत्व में एक जनवरी से दुकान-दुकान, बाजार-बाजार जाएंगे। श्रीराम की अलख जगाएंगे। हर शहर और हर घर अयोध्या बनेगा।अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, कारोबारियों के लिए भी बेहद खुशी का अवसर बनने जा रहा है। कारोबारी जगत अवसर को भुनाने में जुटा है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) का अनुमान है कि प्रभु श्रीराम के मंदिर से संबंधित उत्पादों की बिक्री से केवल जनवरी में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है।

सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राममंदिर का उत्साह पूरे देश में है और व्यापार जगत इसमें बड़े अवसर देख रहा है। देशभर के व्यापारी सीएआईटी के नेतृत्व में एक जनवरी से दुकान-दुकान, बाजार-बाजार जाएंगे। श्रीराम की अलख जगाएंगे। हर शहर और हर घर अयोध्या बनेगा।

मंदिर के मॉडल की सर्वाधिक मांग
राममंदिर से संबंधित तकरीबन सभी उत्पादों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है, लेकिन राममंदिर की प्रतिकृति के लिए लोग ज्यादा उत्सुक हैं। खंडेलवाल ने कहा, श्रीराम ध्वजा, श्रीराम के चित्र और मालाएं, लॉकेट, चाबी के छल्ले, रामदरबार की फोटो समेत अन्य संबंधित सामान उपलब्ध होने लगे हैं। यही नहीं, रामनामी कुर्ते, टी शर्ट और अन्य वस्त्रों की मांग भी बढ़ गई है। कपड़ा उद्योग को भी खूब काम मिल रहा है।

वाल्मीकि के नाम पर हो सकता है नया हवाईअड्डा
अयोध्या शहर के नए हवाईअड्डे का नाम रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार इसका नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम होगा। इस हवाईअड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को करने वाले हैं। इस अत्याधुनिक हवाईअड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।

राम मंदिर में आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व रामजन्मभूमि मंदिर में आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। इसके लिए पास जारी किया जाएगा। खंड प्रबंधक ध्रुवेश मिश्र ने बताया कि दिन में तीन बार भगवान राम की आरती होगी। रामजन्मभूमि मंदिर के पोर्टल से पास ऑनलाइन बना सकते हैं, लेकिन यह अयोध्या के काउंटर से ही मिलेगा। इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट में से कोई एक दस्तावेज देना होगा। उसे साथ रखना भी होगा।


उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमटीपी एक्ट को दी मंजूरी, विशेष हालात में संभव होगा गर्भपात

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी संशोधन अधिनियम-2021 को मंजूरी दे दी है। इससे महिलाएं विशेष परिस्थितियों में गर्भपात करवा सकेंगी।इससे महिलाएं विशेष परिस्थितियों में गर्भपात करवा सकेंगी। एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की राय पर गर्भधारण के 20 सप्ताह के अंदर और विशेष परिस्थितियों में 20-24 सप्ताह में दो आरएमपी की राय पर गर्भपात करवाना संभव होगा। 

एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की राय पर गर्भधारण के 20 सप्ताह के अंदर और विशेष परिस्थितियों में 20-24 सप्ताह में दो आरएमपी की राय पर गर्भपात करवाना संभव होगा। उपराज्यपाल ने अधिनियम के अधिसूचित होने में दो साल की देरी पर नाराजगी जताई और दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया ।

एमटीपी एक्ट में संसद से संशोधन के दो वर्ष बाद दिल्ली सरकार महिलाओं के अनुकूल संशोधनों को अधिसूचित करेगी। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में एमटीपी एक्ट में बड़े बदलाव कर ये प्रावधान किए थे। ब्यूरो

पति की जगह साथी शब्द
फॉर्म-एक में किए गए मुख्य संशोधनों के लिए-केवल एक आरएमपी का नाम, योग्यता और पता जरूरी है। फॉर्म में विवाहित महिला शब्द बदल कर सिर्फ महिला किया गया है। इसी तरह पति की जगह ‘साथी’ कर दिया गया है। नियम तय करने वाले फॉर्म दो में गर्भावस्था की अवधि के संबंध में तीन अतिरिक्त उप-शीर्ष जोड़े गए हैं व गर्भधारण के सप्ताहों के आधार पर गर्भ समाप्त करने के कारणों को ए, बी और सी में बांटा गया है।

फरियादी की बेटी पर फिदा हुए नायब तहसीलदार, अब लटकी है कार्रवाई की तलवार, पढ़ें कहानी

Hamirpur News: नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता का धर्मांतरण करा निकाह कराने के मामले में मुस्लिम युवती के मौसा व दो मस्जिदों के मुअज्जिनों को जेल भेज दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना तलाक दूसरी शादी करने के मामले में नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। 

हमीरपुर जिले की मौदहा तहसील में तैनात नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता का धर्मांतरण करा निकाह कराने के मामले में मुस्लिम युवती के मौसा व दो मस्जिदों के मुअज्जिनों को जेल भेज दिया गया। नायब तहसीलदार के खिलाफ विभागीय जांच कर शासन में कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उन्हें कलक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया गया है। नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता द्वारा यूसुफ बनकर मस्जिद में नमाज पढ़ने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

साथ ही मुस्लिम युवती से निकाह करने की बात सामने आई। कानपुर निवासी नायब तहसीलदार की पत्नी आरती ने पति समेत मौदहा निवासी मुस्लिम युवती, उसके पिता, मौसा कुतुबुद्दीन व मस्जिद के मुअज्जिन मुश्ताक के अलावा पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कुतुबुद्दीन, मुश्ताक और जांच में आरोपी मिले असगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना तलाक दूसरी शादी करने के मामले में नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। आगे की कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार की जाएगी। वहीं मौदहा तहसील से हटाकर आशीष गुप्ता को कलक्ट्रेट से संबद्ध किया गया है। आशीष गुप्ता को मौदहा तहसील से हटाकर खन्ना क्षेत्र का चार्ज मुस्करा क्षेत्र के नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा को दिया गया है।

छह साल में बनाई करोड़ों की संपत्ति
नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के पिता के परिचितों ने बताया कि उसने छह साल में करोड़ों की संपत्ति बना ली है। वर्तमान में शहर में उसके 10 से अधिक प्लाट, मकान व फ्लैट हैं। अकबरपुर में भी उसकी संपत्ति है। वहां गेस्ट हाउस बनाने वाला था। वहीं पड़ोसी दुकानदारों का कहना था राजाबाबू मिठाई का ठेला बस दिखावे के लिए लगाते थे। जरूरतमंद लोगों को प्लाट व मकान कम दामों पर खरीद लेते थे।

पिता हमीरपुर गए, बोले- ससुराल जा रहे
पड़ोसियों का कहना था कि अशीष गुप्ता व उनके परिवार के लोग काफी रिजर्व थे। कॉलोनी में किसी से उनका कोई मतलब नहीं था। मूलरूप से नौबस्ता के रहने वाले राजाबाबू 10 साल पहले नारायणपुर में दो मंजिला मकान बनवाए थे। बेटे के नौकरी लगने के बाद किसी से मतलब नहीं रखते थे। वहीं पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि मंगलवार दोपहर पिता राजाबेटा की दुकान पर हमीरपुर से पुलिस आई थी। इसके बाद दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद छोटे बेटे प्रिंस के साथ हमीरपुर के लिए रवाना हो गए। पड़ोसी दुकानदारों ने जब उनसे पूछा, तो उन्होंने बताया कि कुछ जरूरी काम से ससुराल जा रहे हैं। गुरुवार को आशीष की बारे में खबर मिली तो पूरा सच पता चला।

कार्रवाई की संस्तुति, जेल भेजे गए तीन आरोपी
मौदहा तहसील में तैनात नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता का धर्मांतरण करा निकाह कराने के मामले में मुस्लिम युवती के मौसा व दो मस्जिदों के मुअज्जिनों को जेल भेज दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना तलाक दूसरी शादी करने के मामले में नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। आशीष गुप्ता को मौदहा तहसील से हटाकर कलक्ट्रेट से संबद्ध किया गया है।

नायब तहसीलदार ने पहले रिश्ते में किया था प्रेम विवाह
धर्मांतरण कर दूसरी शादी के आरोपी हमीरपुर के मौदहा में तैनात नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता की पारिवारिक पृष्ठभूमि चौंकाने वाली रही है। नायब तहसीलदार बनने से पहले आशीष तीन सरकारी नौकरियां छोड़ चुका था। उसने पहली शादी भी रिश्ते में ही की थी। पिता मामूली व्यवसाय करते थे, लेकिन बीते कुछ वर्षों में करोड़ों की हैसियत हो गई। खास बात यह कि पहली पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में उसने अपने घर का पता भी सही नहीं लिखाया है।

तीन सरकारी नौकरियां छोड़ीं, दूसरी शादी के फेर में फंसे
नौबस्ता के नारायणपुरी में रहने वाला आशीष गुप्ता तीन सरकारी नौकरियां छोड़ने के बाद नायब तहसीलदार बना। उसने पहली शादी रिश्ते में बहन लगने वाली आरती गुप्ता से की थी। दोनों का प्रेम-विवाह हुआ था। उसका हमीरपुर के मौदहा में मदद मांगने वाली गैर समुदाय की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब आशीष के धर्म परिवर्तन करने के बाद मस्जिद में नमाज पढ़ने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पता चला कि आशीष से यूसुफ बन गया और युवती से निकाह कर लिया।

हमीरपुर के कोतवाली थाने में दर्ज कराई है एफआईआर
आशीष के पिता राजाबेटा गुप्ता नौबस्ता के हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर ठेले पर मिठाई बेचते हैं। परिवार में पत्नी उमा देवी व दो बेटे आशीष व अंशज उर्फ प्रिंस हैं। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक आशीष की पहली नौकरी फील्ड गन फैक्टरी में लगी थी। इसके बाद कानपुर देहात के अकबरपुर पुखरायां में लेखपाल के पद पर तैनात हुआ, फिर काननूगो बना। इसके बाद मौदहा में नायब तहसीलदार की नौकरी मिली थी। अशीष की पत्नी आरती ने जो एफआईआर हमीरपुर के कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। उसमें अपना पता 14 एच, हनुमंत विहार लिखा है, जबकि सही पता पता 791/29 नारायणपुरी नौबस्ता है।

आचरण नियमावली का किया उल्लंघन धूमिल हुई प्रशासन की छवि
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली का सभी सेवकों का पालन करना चाहिए। बताया कि नायब तहसील पत्नी आरती गुप्ता की तहरीर के आधार पर जो मामला दर्ज हुआ है। इसके अनुसार उन्होंने आचरण नियम-29 का उल्लंघन किया है। जिसमें दिया है कि बहुविवाह नहीं करना चाहिए। वहीं नियम-3 के अनुसार सत्यनिष्ठा को संदिग्ध नहीं करना चाहिए, जिसमें शासन प्रशासन की छवि धूमिल हो।

सबसे बड़ा डोपिंग स्कैंडल: राष्ट्रीय खेलों में डोप में फंसे 25 खिलाड़ी, ज्यादातर पदक विजेता हैं शामिल

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने स्टेरॉयड के लिए डोप में फंसने वाले खिलाड़ियों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की ओर से टेस्टिंग जारी है। साल के अंत में वर्ष 2023 का सबसे बड़ा डोपिंग स्कैंडल सामने आया है। गोवा में 25 अक्तूबर से 9 नवंबर तक हुए राष्ट्रीय खेलों में रिकॉर्ड 25 खिलाड़ी डोप में फंसे हैं। इनमें नौ एथलीट समेत ज्यादातर पदक विजेता हैं। वेटलिफ्टिंग के भी 7 खिलाड़ी टेस्ट में फेल मिले हैं। इनमें कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। नाडा ने सभी को बी सैंपल कराने को कहा है।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने स्टेरॉयड के लिए डोप में फंसने वाले खिलाड़ियों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की ओर से टेस्टिंग जारी है। इसमें चार से पांच और खिलाड़ी फंस सकते हैं। इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के डोप में पकड़े जाने से आयोजकों और भारतीय ओलंपिक संघ की नींद उड़ी हुई है।

उत्तर प्रदेश की वंदना समेत कई बड़े नाम
डोप टेस्ट में पॉजिटिव खिलाड़ियों में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण जीतने वाली यूपी की वंदना गुप्ता, 200 मीटर का रजत जीतने वाली कमलजीत कौर, 5000 मीटर का कांस्य जीतने वाले अजय कुमार के अलावा एथलीट फरमान अली, प्रवीण कुमार, वी नेहा, हरजोधवीर सिंह, मुक्केबाज भावना, रजत पदक जीतने वालीं साइक्लिस्ट अनीता देवी भी शामिल हैं।

पहली बार बिलियर्ड्स का खिलाड़ी पॉजिटिव
यह पहली बार है बिलियर्ड्स का एक खिलाड़ी भी डोप में पकड़ा गया है। एथलेटिक्स व वेटलिफ्टिंग के अलावा मुक्केबाजी के दो, साइकलिंग, कुश्ती, ट्रायथलन, नेटबाल, कबड्डी व तैराकी के एक-एक खिलाड़ी फंसे हैं।

पहले भी मामले सामने आए, प्रतिबंध तक लगा
2015 में केरल राष्ट्रीय खेलों में 16 खिलाड़ी डोप में पकड़े गए थे। बीते वर्ष गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में 10 खिलाड़ी डोप पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू भी थी। उन पर 4 वर्ष का प्रतिबंध भी लगा।

हाईकोर्ट ने कहा- शहीद सैनिकों को पुलिसकर्मियों से नीचे का दर्जा अस्वीकार्य, भेदभाव पर सरकार को फटकार

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शहीद सैनिक को पुलिसकर्मियों से नीचे का दर्जा देना स्वीकार नहीं किया जा सकता। श्रीलंका में 1989 के ऑपरेशन पवन के दौरान शहीद हुए दविंदर सिंह सिद्धू के भतीजे को डीएसपी नियुक्त करने का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शहीद सैनिक को पुलिसकर्मियों से नीचे का दर्जा देना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

याचिका दाखिल करते हुए बठिंडा निवासी सर्बजीत सिंह सिद्धू ने हाईकोर्ट को बताया कि उनका बेटा दविंदर सिंह सिद्धू नेवी में लेफ्टिनेंट पायलट था। 1989 में भारत सरकार के श्रीलंका में किए गए ऑपरेशन पवन के दौरान वह शहीद हो गया था। याचिकाकर्ता के परिवार में अब केवल उसका पोता अर्शदीप सिंह सिद्धू ही मौजूद है जो परिवार का सहारा है। अर्शदीप शहीद दविंदर सिंह सिद्धू का भतीजा है।

पंजाब सरकार की ऑनर एंड ग्रेटीट्यूट पॉलिसी के तहत डीएसपी पद पर नियुक्ति के लिए याची के पोते ने आवेदन किया था लेकिन इसे मंजूर नहीं किया गया। पंजाब सरकार ने बताया कि नौकरी के लिए 30 आवेदन मिले थे और 27 का चयन किया गया है। इस नीति के तहत शहीद पुलिसवालों के भतीजों को नौकरी दी गई है, लेकिन शहीद सैनिकों के मामले में ऐसा नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि सेना का रक्षा कर्मी जिसने राष्ट्र के लिए अपना जीवन दे दिया, उसे पुलिस बल में रहते हुए शहीद होने वालों से निचले स्तर पर नहीं रखा जा सकता।

सेना के शहीद जवान के आश्रितों के दावे को शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों से कम महत्व नहीं दिया जा सकता। सरकार शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों के लिए सम्मान व पुनर्वास करना चाहती है जिसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन शहीद सैनिकों के मामले में अलग मानदंड नहीं रखे जा सकते। ऐसे में हाईकोर्ट ने 3 महीने के भीतर याची के पोते को डीएसपी बनाने पर फैसला लेने का आदेश दिया है। साथ ही याची के पोते को आदेश दिया है कि वह अंडरटेकिंग देगा कि नौकरी मिलने के बाद परिवार का ख्याल रखेगा।

दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में घटिया दवाओं की आपूर्ति की सीबीआई जांच का गृह मंत्रालय से अनुरोध किया

दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर उससे राष्ट्रीय राजधानी सरकार के अधीन अस्पतालों में घटिया दवाओं की आपूर्ति की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध किया। पिछले सप्ताह दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने ऐसी दवाओं की कथित आपूर्ति की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जो ‘गुणवत्ता मानक जांच’ में विफल हो गयी थीं तथा जिनसे ‘लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।’ सतर्कता निदेशालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गये पत्र में कहा गया है, ‘मुझे यह कहने का निर्देश दिया गया है कि ‘खराब गुणवत्ता’ वाली ऐसी दवाओं की आपूर्ति पर कार्रवाई केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरी आपूर्ति शृंखला की जांच करने की जरूरत है और उस जांच में विनिर्माताओं से दवा खरीदने वाले एवं उन दवाओं को अस्पतालों (मरीजों) तक पहुंचाने वाले आपूर्तिकर्ता की भूमिका की भी जांच हो।’ उसमें कहा गया है, ‘मामले की गंभीरता और ‘घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं’ की आपूर्ति के सिलसिले में कंपनी की मंशा से पर्दा हटाने की जरूरत है।’

कैसा दिखता है हमास का ‘शैतान’ मोहम्मद देइफ, आ गई तस्वीर

इजरायल के हाथ हमास के सबसे खूंखार आतंकवादी मोहम्मद देइफ की सबसे ताजा तस्वीर लगी है। इस तस्वीर में मोहम्मद देइफ एक आंख के साथ नजर आ रहा है। तस्वीर में वह पहले से अधिक बूढ़ा भी दिख रहा है, जिसके सिर के बाल सफेद हो चुके हैं। मोहम्मद देइफ इजरायल का मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी है।

दिल्ली में नए वैरिएंट से निपटने के लिए क्या है तैयारी? मंत्री सौरभ भारद्वाज से जानिए

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘कोरोना के लिए स्पेशल ICU बनाया गया है, सरकार ने अपनी पूरी तैयारी की है। मरीजों के लिए अस्पताल में घुसते ही कोरोना हेल्प डेस्क बनाया गया है। दिसंबर के दौरान 69 कोरोना टेस्ट भेजे गए हैं, जिसमें अब तक कोई भी संक्रमित नहीं है। उम्मीद है कि हमारे सभी अस्पतालों में इसी तरह की तैयारियां हों। अभी केवल 4 कोरोना मरीजों को भी भर्ती किया गया है।

गांधी परिवार ने हमेशा कांग्रेस को एकजुट रखा… नागपुर की रैली में बोले डीके शिवकुमार

नागपुर में कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘हैं तैयार हम’ रैली में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ‘केवल कांग्रेस पार्टी ही देश को एकजुट रख सकती है और गांधी परिवार ने हमेशा कांग्रेस को एकजुट रखा है। कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी स्तर तक पहुंच सकता है। यह पार्टी की व्यापकता को दर्शाता है।

कतर में भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर लगी रोक

कतर में 8 भारतीयों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। कतर में बंद 8 पूर्व नौसेनिकों को राहत मिली है। कतर में गुरुवार को सुनवाई के दौरान भारत के राजदूत और अन्य अधिकारी परिवार के सदस्यों के साथ कोर्ट में उपस्थित थे। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हम मामले की शुरुआत से ही उनके साथ खड़े हैं और हम सभी कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम इस मामले को कतर अधिकारियों के समक्ष भी उठाना जारी रखेंगे। इस मामले की कार्यवाही की गोपनीयता और संवेदनशील के कारण, इस समय कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

कांग्रेस ने की चुशूल 1962 युद्ध स्मारक के विध्वंस के लिए भाजपा की आलोचना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को चुशुल के रेजांग ला में एक स्मारक स्थल को तोड़े जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की, जहां 1962 के युद्ध में मेजर शैतान सिंह शहीद हुए थे। रमेश ने एक ट्वीट में कहा कि यह कृत्य मेजर सिंह और चार्ली कंपनी के सभी शहीद नायकों की स्मृति का बड़ा अपमान है। रमेश के अनुसार, यह घटना इस बात का और सबूत देती है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए बफर जोन पहले से भारत द्वारा नियंत्रित क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहे हैं, जिसे उन्होंने ‘सबसे शर्मनाक रियायत’ माना। रमेश ने एक्स पर लिखा, महान मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 13 कुमाऊं की सी कंपनी द्वारा रेजांग ला की रक्षा, भारतीय युद्ध इतिहास के सबसे ऐतिहासिक प्रसंगों में से एक है। सी कंपनी के 114 वीर जवानों ने बड़ी संख्या में चीनियों (पांच को जीवित पकड़ लिया गया) के खिलाफ आखिरी आदमी और आखिरी गोली तक लड़ाई लड़ी और चुशुल हवाई अड्डे का सफलतापूर्वक बचाव करके लद्दाख को बचाया। ऐसा माना जाता है कि रेजांग ला ने 1962 के युद्ध में चीनियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया था। मेजर सिंह को भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, जबकि उनकी कंपनी के अन्य लोगों को पांच वीर चक्र और चार सेना पदक दिए गए।

अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख विजयकांत का निधन

अभिनेता और DMDK प्रमुख कैप्टन विजयकांत का तमिलनाडु के चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। विजयकांत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। विजयकांत की निधन की खबर सुनते ही पार्टी कार्यकर्ता और उनके प्रशंसक अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए।

2023 में 18 लाख भारतीय मुसलमानों ने किया उमरा, तीसरे स्थान पर रहा भारत

सऊदी अरब सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि 2023 में कुल 18 लाख भारतीय मुसलमानों ने उमरा किया और इस मामले में भारत तीसरे स्थान पर रहा। सऊदी अरब द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संख्या में वार्षिक वृद्धि की उम्मीद है। उमरा मक्का की एक तीर्थयात्रा होती है, जिसे वर्ष के किसी भी समय किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष 18 लाख भारतीयों ने उमरा किया और इस मामले में भारत तीसरे स्थान पर रहा। हालांकि पहले और दूसरे स्थान पर रहे देशों के नाम नहीं बताए गए।

अयोध्या राम मंदिर, लोकसभा चुनाव से लेकर MVA सीट बंटवारे तक, अमरावती में शरद पवार ने वास्तव में क्या कहा?

मुंबई\अमरावती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) बुधवार को अमरावती के दौरे पर थे। इस मौके पर शरद पवार ने राम मंदिर निर्माण, विधानसभा चुनाव के नतीजे, महा विकास अघाड़ी की बैठक, वंचित बहुजन अघाड़ी को इंडिया गठबंधन में शामिल करने, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सीटों के बंटवारे समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से बात की। शरद पवार ने कहा कि यह स्वीकार करना होगा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कल के चुनाव में हमें दिक्कत होगी। अगर हम साथ मिलकर काम करेंगे तो लोग हमें विकल्प के तौर पर स्वीकार करेंगे। शरद पवार ने कहा कि भारत की जनता सामने है। हम मिलकर चुनाव का सामना करेंगे।

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा: एमफिल मान्यताप्राप्त डिग्री नहीं है

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को यह कहते हुए विश्वविद्यालयों को एमफिल पाठ्यक्रम की पेशकश के विरूद्ध आगाह किया कि यह मान्यताप्राप्त डिग्री नहीं है। उसने विद्यार्थियों को भी ऐसे पाठ्यक्रमों में दाखिले के खिलाफ चेताया।आयोग के सचिव मनीष जोशी ने कहा, ‘यूजीसी के संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एम फिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफ़ी) के लिए नये आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस संबंध में सभी के ध्यान में लाया जा रहा है कि एमफिल डिग्री मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘यूजीसी (पीएचडी डिग्री के लिए न्यूनतम अर्हता एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 का नियम नंबर 14 स्पष्ट रूप से कहता है कि उच्च शिक्षण संस्थान एमफिल कार्यक्रम की कोई पेशकश नहीं करेंगे।’आयोग ने विश्वविद्यालयों को अकादमिक वर्ष 2023-24 के लिए किसी भी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश तत्काल रोक देने को कहा है। जोशी ने कहा, ‘विद्यार्थियों को किसी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश नहीं लेने की सलाह दी जाती है।’

भारतीय कुश्ती महासंघ पर नजर रखेगा भारतीय ओलंपिक संघ, बनाई विशेष समिति

भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफटी) के काम की देखरेख के लिए एक विशेष समिति बनाई है। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि सब कुछ सही तरीके से हो रहा है। इस समिति के काम में मुख्य रूप से ये चीजें शामिल हैं:पहलवानों का चयन करना: यह तय करना कि कौन से पहलवान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन करना: यह सुनिश्चित करना कि भारतीय पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिले।खेल गतिविधियों का आयोजन: भारत में कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।बैंक खातों का प्रबंधन: यह सुनिश्चित करना कि धन का सही इस्तेमाल हो रहा है।वेबसाइट का रखरखाव: डब्ल्यूएफटी की वेबसाइट को अपडेट रखना, ताकि सभी को कुश्ती से जुड़ी जानकारी मिल सके।

राम मंदिर राजनीति नहीं आस्था का विषय : संजय राउत

मुंबई में शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “राम मंदिर राजनीति का विषय नहीं है, यह आस्था, अस्मिता और श्रद्धा का विषय है। राउत ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में हज़ारों कर सेवक शहीद हुए थे… कुछ लोग जिनका भारत 2014 के बाद बना है उन्हें इतिहास नहीं पता… ये लोग ना ही स्वतंत्रता संग्राम में रहे हैं ना ही किसी बड़े आंदोलन या संघर्ष में रहे हैं तो इन्हें राम मंदिर के संघर्ष के बारे में नहीं पता। संजय राउत ने कहा कि हम हिंदुत्व के भगोड़े नहीं है, हम मैदान में डटकर रहे और आखिर तक लड़े।

Exit mobile version