अग्नि आलोक

ताजा समाचार – अमेरिका ने सीरिया और इराक में 85 ठिकानों पर की बमबारी,दस दिनों में रामलला को 12 करोड़ का चढ़ावा,पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस हो सकता है रद्द  

Share

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। झारखंड में एक विशेष पीएमएलए अदालत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को पांच दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक पार्षद की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने के अनुरोध पर गौर करने के लिए शुक्रवार को राजी हो गया जिसमें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी गई है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मसौदे के दस्तावेज सौंप दिए। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार को कहा डिजिटल भुगतान एवं सेवा ऐप पेटीएम काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी यह हमेशा की तरह काम करता रहेगा। 

दस दिनों में रामलला को 12 करोड़ का चढ़ावा, ऑनलाइन भी खूब मिल रहा है दान

रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ही राममंदिर में दान दिया जा रहा है। 23 जनवरी को जब से राममंदिर आम भक्तों के लिए खुला है, तब से लगातार भक्त उमड़ रहे हैं। पिछले दस दिनों में रामलला को लगभग 12 करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को समारोह में पहुंचे आठ हजार मेहमानों ने पूरे भाव से निधि समर्पण किया था। इसके चलते 22 जनवरी को ही 3़ 17 करोड़ का दान रामलला को प्राप्त हुआ। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ही राममंदिर में दान दिया जा रहा है। 23 जनवरी को जब से राममंदिर आम भक्तों के लिए खुला है, तब से लगातार भक्त उमड़ रहे हैं। पिछले दस दिनों में रामलला को लगभग 12 करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है। 

आईआईटी मद्रास बना यूजी कोर्स में खेल कोटा शुरू करने वाला पहला संस्थान, ऐसे मिलेगा दाखिला

देश में पहली बार शैक्षणिक सत्र 2024-25 से आईआईटी भी यूजी कोर्स में खेल कोटा शुरू करने जा रहा है। आईआईटी मद्रास ने आगामी सत्र से बीटेक प्रोग्राम में खेल कोटा शुरू करने की घोषणा की है।बीटेक प्रोग्राम में सीट जेईई एडवांस की मेरिट के आधार पर ही मिलेगी। ‘स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन’ (एसईए) के तहत यूजी प्रोग्राम में दो सुपरन्यूमेरी सीट तैयार होगी। इसमें प्रति यूजी प्रोग्राम में एक सीट बेटियों के लिए होगी। स्पोर्ट्स कोटे में सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही सीट मिलेगी।

आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत समग्र शिक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से आईआईटी में पहली बार खेल कोटे से दाखिले होंगे। आईआईटी में अब इंजीनियर के साथ-साथ उच्च कोटि के खिलाड़ी भी तैयार किए जाएंगे। आईआईटी में खेल कोटा शुरू करने से छोटे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ खेलों की उपलब्धियों को समझने का मौका मिलेगा।

वे आईआईटी में किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन करके भी सीट हासिल कर सकते हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई खेलों के साथ चलेगी। छात्रों को खेलकूद में भी महारत हासिल करवाई जाएगी। प्रोफेसर कामकोटि ने कहा, भविष्य में हमारी योजना आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार करने की भी है। आईआईटी मद्रास के जुलाई से ‘स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन’ के तहत एडमिशन शुरू होंगे।

जेईई एडवांस की मेरिट के बाद ही खेल कोटे में सीट
आईआईटी मद्रास के बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए सबसे पहले जेईई एडवांस 2024 की मेरिट में सफल होना जरूरी होगा। जेईई एडवांस 2024 की मेरिट के बाद खेल कोटे की मेरिट तैयार होगी। इसके तहत पिछले चार साल में किसी भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में कम से कम एक पदक जीता हो। खेल कोटे की सीट सभी आईआईटी में दाखिले के लिए ऑनलाइन सीट आवंटन करने वाले जोशा पोर्टल के माध्यम से नहीं मिलेगी। इसके लिए अगल से आईआईटी मद्रास पोर्टल बनाएगा। यहां एक-एक अलग ‘स्पोर्ट्स रैंक लिस्ट’ (एसआरएल) तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को खेलों की एक विशिष्ट सूची में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा।

ट्रक चालकों के लिए हाईवे किनारे बनेंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ट्रक और टैक्सी चालकों के लिए बड़ी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो ट्रक चलाते हैं, जो टैक्सी चलाते हैं, वे ड्राइवर हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का एक अभिन्न अंग हैं। अक्सर ये ड्राइवर घंटों लगातार ट्रक चलाते हैं। इनके पास आराम का समय नहीं होता। ड्राइवरों को बीच सफर में आराम देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्राइवरों के लिए नई सुविधाओं वाले आधुनिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में 1000 आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाएंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनाें (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। शोध व परीक्षण की बेहतरी के लिए 3,200 करोड़ दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश निश्चित रूप से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम मोदी का यह बयान आगामी अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत के विश्वास को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज का भारत 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत भविष्य की नीतियों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है। इसमें मोबिलिटी सेक्टर एक बहुत बड़ी भूमिका अदा करने वाला है। संसद में जो अंतरिम बजट पेश हुआ है, उसमें भी इसका विजन देख सकते हैं। देश की अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है। हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है। हमारी सरकार के प्रयासों से पिछले 10 सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। आज देश में बड़ी संख्या में नव मध्य वर्ग बना है जिसकी अपनी आशा, आकांक्षाएं हैं। अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी कार्यक्रम में मौजूद उद्योपतियों से बात करते भी नजर आए।

चिंता मत करिए, आयकर वाले नहीं सुन रहे
हरित ईंधन से चलने वाले वाहनों की संख्या में भारी वृद्धि का जिक्र करते हुए पीएम ने कार्यक्रम में मौजूद ऑटो सेक्टर के सीईओ और मालिकों से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि चिंता मत करिए, आयकर वाले नहीं सुन रहे हैं। आप घबराइए मत। आपको आगे बढ़कर इसका लाभ उठाना है।

ईवी को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार करोड़ का निवेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनाें (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। शोध व परीक्षण की बेहतरी के लिए 3,200 करोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले करीब 10 साल में 12 करोड़ वाहन बिके थे लेकिन 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से अधिक वाहन बेचे जा चुके हैं। 10 साल पहले करीब 2,000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे थे जबकि अब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में यात्री वाहनों के मामले में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

रिकॉर्ड समय में इंजीनियरिंग करिश्मा तैयार कर रहे
पीएम मोदी ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत की प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम समुद्र और पहाड़ों को चुनौती देते हुए रिकॉर्ड समय में ‘इंजीनियरिंग करिश्मा’ तैयार कर रहे हैं। अटल सुरंग से लेकर अटल सेतु तक, भारत का ढांचागत विकास नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 10 साल में 75 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं। लगभग चार लाख ग्रामीण सड़कें बनाई गई हैं। अंतरिम बजट में जिन तीन रेलवे आर्थिक कॉरिडोर की घोषणा की गई है, वे भी देश में ईज ऑफ ट्रांसपोर्टेंशन को बढ़ाने का काम करेगी।

कांग्रेस आज करेगी चुनाव अभियान का आगाज, गांधी नगर रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन; आएंगे खरगे

प्रदेश कांग्रेस शनिवार को लोकसभा चुनाव का आगाज करेगी। वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। वह युवा न्याय, महिला न्याय, भागीदारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय आदि मामलों को लेकर भाजपा पर निशाना साधेंगे।वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। 

सम्मेलन के दौरान खरगे भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में परास्त करने की कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाएगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आज देेश में न केवल लोकतंत्र की हत्या हो रही है, बल्कि सरे आम गुंडागर्दी हो रही है। चंंडीगढ़ मेयर चुनाव में इसका प्रमाण मिल चुका है। 

आज देश में सरकारी तंत्र के माध्यम से खौफ का माहौल बनाया जा रहा है उससे देश की जनता दुखी है। सम्मेलन में यह मुद्दा पूरी शिद्दत से उठाया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में पूर्वी दिल्ली इलाके को झंडों, पोस्टरों, व बैनरों से पाट दिया गया है। सम्मेलन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल होंगे। इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अभियान का आगाज किया जाएगा। 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस हो सकता है रद्द, आरबीआई समीक्षा के बाद करेगा फैसला

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस अगले महीने निरस्त हो सकता है। आरबीआई जमाकर्ताओं के पैसे निकालने या उसे उपयोग करने का इंतजार कर रहा है। यही कारण है कि 29 फरवरी तक बैंक को चालू रखने का आदेश है। तब तक ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक में बचत खातों और वॉलेट का उपयोग कर सकेंगे। इसके बाद, आरबीआई समीक्षा कर लाइसेंस निरस्त करने का फैसला करेगा।आरोप है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों के दस्तावेज और नियमों का दुरुपयोग किया है। अहम लेनदेन का खुलासा भी नहीं किया।

  

जॉर्डन हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया और इराक में 85 ठिकानों पर की बमबारी

अमेरिकी सेना जॉर्डन में सैन्य अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में शुक्रवार को सीरिया और इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर बमबारी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया में अमेरिका के हवाई हमलों में छह मिलिशिया लड़ाके मारे गए हैं। इनमें तीन गैर-सीरियाई थे। अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने शुक्रवार को इराक और सीरिया में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और उनके समर्थित मिलिशिया से जुड़े 85 से अधिक ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए।अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार को इराक और सीरिया में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और उनके समर्थित मिलिशिया से जुड़े 85 से अधिक ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए।

बयान में कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने हवाई हमलों ने कमांड और नियंत्रण केंद्रों, रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन भंडारण सुविधाओं के साथ-साथ रसद और गोला-बारूद आपूर्ति श्रृंखला सुविधाओं को निशाना बनाया। अमेरिकी सेना ने 125 से अधिक युद्ध सामग्री के साथ 85 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। वहीं, सीरिया की सरकारी मीडिया ने कहा कि सीरिया के रेगिस्तानी इलाकों और इराक से लगती सीमा के पास स्थित ठिकानों पर अमेरिकी हमले में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।

पिछले सप्ताह जॉर्डन में सैन्य अड्डे हुए ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे और लगभग 40 अन्य घायल हुए थे। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान समर्थित समूहों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की बात कही थी। बीते दिनों ने बाइडन ने जवाबी हमले की मंजूरी दी थी। इसके बाद अमेरिकी ने शुक्रवार को पहला हमला किया।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका
हालांकि, अमेरिकी सेना ने ईरान की सीमा के अंदर किसी भी ठिकाने को निशाना नहीं बनाया है। लेकिन अमरेकिा के जवाबी हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। गाजा में पिछले तीन महीने से चल रहे इस्राइल-हमास युद्ध के कारण क्षेत्र में पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है।        

योगी संग 11 को रामलला के दर्शन करेंगे एनडीए विधायक
मुख्यमंत्री योगी के साथ भाजपा के सभी विधायक 11 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और समर्थक दलों के विधायक भी मौजूद रहेंगे। पूर्व में सीएम योगी ने एक फरवरी को कैबिनेट के साथ दर्शन करने की घोषणा की थी।  

नए राममंदिर में बसंत पंचमी को मनेगा पहला उत्सव
नवनिर्मित राममंदिर की वार्षिक उत्सव तालिका तैयार हो चुकी है। नए मंदिर में पहले उत्सव के रूप में 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इसमें माता सरस्वती की पूजा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वर्षभर में राममंदिर में 12 प्रमुख उत्सव व पर्व मनाए जाएंगे। 

सीएम केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, क्या है वजह

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारी आप के उस आरोप के सिलसिले में नोटिस देने आए हैं जिसमें AAP ने भाजपा पर अपने विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्होंने केजरीवाल से इस मामले में सबूत मांगे हैं।

पीएम हिंदू राष्ट्र का इतिहास लिखना चाहते हैं… लोकसभा में मोदी पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीधे पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नहीं पुजारी सम्राट हैं। ओवैसी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार और पीएम मोदी हर मस्जिद को छीनना चाहते हैं। लोकसभा में बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी इतिहास लिखना चाहते हैं। यही नहीं AIMIM चीफ के निशाने पर विपक्षी पार्टियां भी रहीं। ओवैसी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपने आपको सेक्युलर कहती हैं लेकिन किसी के पास 6 दिसंबर पर बात करने की हिम्मत नहीं है।

अभिनेता विजय ने राजनीति में प्रवेश किया, अपनी पार्टी के नाम की घोषणा की – तमिलगा वेट्री कज़म

JMM के अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 दिन की हिरासत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version