भूकंप से कांपी लेह-लद्दाख की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता
आज सुबह 05:39 बजे लेह, लद्दाख में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।
गूगल-फेसबुक चुरा रहे एप्स से डेटा, डेटा गोपनीयता कंपनी ने किया रिसर्च, बच्चों की निजता पर खतरा
सोशल मीडिया पर बच्चों की निजता खतरे में नजर आ रही है। दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गूगल और फेसबुक बच्चों के इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स से डेटा चुरा रहे हैं। डेटा गोपनीयता कंपनी अर्रका ने एक स्टडी के आधार पर यह दावा किया है। कंपनी ने कहा कि दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों के ऐप्स से जमा किए गए आधे से ज्यादा डेटा मिले हैं।
पर बच्चों की निजता खतरे में नजर आ रही है। दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गूगल और फेसबुक बच्चों के इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स से डेटा चुरा रहे हैं। डेटा गोपनीयता कंपनी अर्रका ने एक स्टडी के आधार पर यह दावा किया है। कंपनी ने कहा कि दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों के ऐप्स से जमा किए गए आधे से ज्यादा डेटा मिले हैं।
रिसर्च के अनुसार खेल, शिक्षा, तकनीक, स्कूल, कोडिंग और चाइल्डकेयर समेत कुल 9 कैटेगरी में 60 बच्चों के एंड्रॉइड एप्लिकेशन को कवर करने वाले अध्ययन के आधार पर इस सूची में गूगल सर्च इंजन गूगल सबसे ऊपर है। गूगल ने अब तक ऐसे ऐप्स की मदद से 33 फीसदी और फेसबुक ने 22 फीसदी डेटा इकट्ठा किया है।
फ्लायर और लवइन से चुराया 38 फीसदी डेटा
इस स्टडी में फ्लायर और लवइन एप जैसे छोटे डेटा रिसीवर्स की पहचान की गई है। दोनों एप ने कुल मिलाकर 38 फीसदी डेटा प्राप्त किया। इसके अलावा सर्वेक्षण में शामिल 85% ऐप्स ने संवेदनशील डेटा चुराया था। इसके दुरुपयोग से बच्चों को नुकसान हो सकता है।
73 फीसदी के पास जमा फाइलों का एक्सेस, 46 फीसदी के पास माइक्रोफोन तक, 43 % के पास कैमरे, 38 फीसदी के पास फोन की जानकारी तक, 27 फीसदी के पास कॉन्टैक्ट तक, 23 फीसदी के पास लोकेशन तक का एक्सेस था।
काबुल में तालिबान ने किया क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन, भारत समेत कई अन्य देशों ने लिया भाग
अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें भारत समेत 10 देश शामिल हुए। अफगान मीडिया के अनुसार सोमवार को काबुल में क्षेत्रीय सहयोग के व्यापक उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अफगानिस्तान की मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि भाग लेने वाले देशों में भारत, कजाकिस्तान, तुर्की, रूस, चीन, ईरान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, इंडोनेशिया और किर्गिस्तान शामिल थे। सम्मेलन में रूस का प्रतिनिधित्व अफगानिस्तान के लिए उसके विशेष प्रतिनिधि जमीर काबुलोव ने किया।
क्षेत्रीय सहयोग पहल बैठक को तालिबान शासन के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने संबोधित किया। भारत ने अभी तक तालिबान की स्थापना को मान्यता नहीं दी है और काबुल में वास्तव में समावेशी सरकार के गठन की वकालत कर रहा है।
इन 10 देशों ने लिया भाग
अफगानिस्तान की मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि भाग लेने वाले देशों में भारत, कजाकिस्तान, तुर्की, रूस, चीन, ईरान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, इंडोनेशिया और किर्गिस्तान शामिल थे। सम्मेलन में रूस का प्रतिनिधित्व अफगानिस्तान के लिए उसके विशेष प्रतिनिधि जमीर काबुलोव ने किया।
तालिबान के विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि मुत्ताकी ने इस बात पर जोर दिया कि इन देशों को अफगानिस्तान के साथ सकारात्मक बातचीत बढ़ाने और जारी रखने के लिए क्षेत्रीय बातचीत करनी चाहिए। फिलहाल, भारतीय अधिकारियों की ओर से बैठक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।
इस बैठक में भारत की भागीदारी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय दूतावास द्वारा खाड़ी देश में अफगान मिशन के प्रभारी बदरुद्दीन हक्कानी को अबू धाबी में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित करने के कुछ दिनों बाद हुई। एक सरकारी सूत्र के मुताबिक निमंत्रण उस देश में स्थित सभी मान्यता प्राप्त मिशनों को भेजा गया था और यह एक मानक राजनयिक प्रक्रिया का हिस्सा था।
उभरते अवसरों का लाभा उठाने का किया आग्रह
अपनी टिप्पणी में, मुत्ताकी ने प्रतिभागियों से क्षेत्र के विकास के लिए अफगानिस्तान में उभरते अवसरों का लाभ उठाने और संभावित खतरों के प्रबंधन में समन्वय करने का भी आग्रह किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सहयोग सामान्य लाभों के आधार पर क्षेत्र-केंद्रित रास्ते तलाशने पर केंद्रित हो सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सहयोग से अफगानिस्तान पर एकतरफा प्रतिबंध हटाने के लिए आह्वान करना चाहिए।
चाकू लहराने वाला व्यक्ति गिरफ्तार – फोटो : ANI
UK: किराने की दुकान पर यहूदी विरोधी धमकी देने और चाकू लहराने के आरोप में युवक गिरफ्तार
लंदन में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने नस्लीय झगड़े के आरोप में चाकू लहराते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित तौर पर एक कथित यहूदी-विरोधी घटना में लंदन के गोल्डर्स ग्रीन में एक यहूदी किराने की दुकान पर दुकानदारों को धमकी दी थी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कई लोगों को जमीन पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है। बताया गया है कि वह व्यक्ति ग्राहकों और दुकान सहायकों को धमकी दे रहा था और यहूदी विरोधी अपशब्द बोल रहा था। हालांकि इस घटना किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
कोई नहीं जानता कहां हैं हेमंत सोरेन, राज्यपाल बोले- हालात पर नजर, जरूरत पड़ने पर लांघूंगा सीमा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तलाश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई जगह छापे मारे, लेकिन वह नहीं मिले। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि राज्य में अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री कहां हैं, यह किसी को नहीं मालूम है। मौजूदा हालात में किसी भी घटना की स्थिति में कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
वहीं, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि संविधान के संरक्षक होने के नाते मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन के मद्देनजर राज्य के हालात पर नजर रखे हुए हूं। यह राज्यपाल का कर्तव्य है। जरूरत पड़ने पर मैं सीमा लांघूंगा। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की संभावनाओं को उन्होंने खारिज किया और कहा कि ये बस अटकलें हैं। सोरेन को ईडी के समन पर उन्होंने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। मुख्यमंत्री आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगा। इस बीच सोरेन ने जांच एजेंसी को ईमेल कर 31 जनवरी को दोपहर एक बजे रांची में सीएम आवास में पूछताछ के लिए आने को कहा है।
शक्तियों का दुरुपयोग : सोरेन
ईडी को रविवार को लिखे खत में सोरेन ने जांच एजेंसी पर राज्य सरकार के कामकाज को बाधित करने के लिए राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 31 जनवरी या उससे पहले उनका बयान फिर से दर्ज करने का आग्रह दुर्भावनापूर्ण है। उन्हें समन जारी करना पूरी तरह से परेशान करने वाला और कानून से मिली शक्तियों का दुरुपयोग है।
घर में न होने का मतलब भागना नहीं : परिवार
पहचान जाहिर किए बिना हेमंत के परिजन ने कहा, घर में नहीं होने का मतलब भागना नहीं है। यह कोई वारंट नहीं है कि उन्हें उपलब्ध रहना होगा। वह दिल्ली में हैं और जल्द रांची पहुंचेंगे। उनकी तबीयत ठीक है और वह दिल्ली में अपने काम में व्यस्त थे।
डर से हो गए फरार : भाजपा
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि ईडी के डर के मारे हेमंत सोरेन दिल्ली वाले आवास से फरार होकर भूमिगत हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मीडिया सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात सीएम सोरेन हवाई चप्पल पहने चादर से मुंह ढककर चोरों की तरह आवास से पैदल निकल कर भागे हैं। उनके साथ दिल्ली गए विशेष शाखा का सुरक्षाकर्मी अजय सिंह भी गायब है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) ने बयान जारी कर कहा- ‘जब से झारखंड में आदिवासी युवा हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी है, तब से केंद्र सरकार और भाजपा सरकार गिराने की साजिश रच रही है… तमाम राजनीतिक कोशिशों के बाद अब केंद्र और भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं…”
रांची: ईडी अधिकारी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।ईडी ने उन्हें पत्र लिखकर कहा था कि वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए तारीख बताएं, अन्यथा कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में एजेंसी खुद पूछताछ के लिए उनके पास जाएगी। सीएम ने आज ईडी को 31 जनवरी को पूछताछ के लिए समय दिया है।
बजट सत्र से पहले केंद्र की सर्वदलीय बैठक आज; सभी दलों के नेताओं को किया गया आमंत्रित
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को होने वाली इस बैठक के लिए सभी दलों के सदनों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों से ठीक पहले बजट सत्र मौजूदा लोकसभा का आखिरी संसद सत्र होगा।
केंद्र सरकार ने 31 जनवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। संसद के प्रत्येक सत्र की शुरुआत से पहले होने वाली इस पारंपरिक बैठक में संसद के दोनों सदनों में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जाता है। सरकार की तरफ से इस बैठक में सत्र का एजेंडा विपक्ष के साथ साझा किया जाता है। इसके अलावा सदन में सुचारु कामकाज के लिए विपक्ष से सहयोग का अनुरोध किया जाता है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को होने वाली इस बैठक के लिए सभी दलों के सदनों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों से ठीक पहले बजट सत्र मौजूदा लोकसभा का आखिरी संसद सत्र होगा। सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलना है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी।
सीआईआई की सिफारिश अलग से बने निवेश मंत्रालय
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने बजट को लेकर अपनी अपेक्षाएं और सिफारिशें देते हुए कहा है कि सरकार को विनिवेश लक्ष्यों को पूरा करने और विनिवेश के लिए 3 साल का कार्यक्रम निर्धारित करना चाहिए। इसके अलावा पेट्रोलियम, बिजली और रियल एस्टेट को भी जीएसटी में शामिल करते हुए तीन दर संरचना का लक्ष्य पूरा करना चाहिए। साथ ही सरकार से पूंजीगत व्यय को 20 फीसदी बढ़ाकर 12 लाख करोड़ करने और अलग से निवेश मंत्रालय की स्थापना करने का अनुरोध किया है।
सिल्वर से गोल्ड… DMRC ने इस मेट्रो लाइन का कलर कोड क्यों बदला?
DMRC ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया है कि दिल्ली एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर का कलर कोड बदल दिया जाएगा। यह कॉरिडोर चौथे चरण के तहत बनाया जा रहा है। डीएमआरसी ने बताया कि इस कॉरिडोर का रंग सिल्वर से गोल्डन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि कलर कोड की विजिबिलिटी बढ़ाने और उसे पहचानने में यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए तुगलकाबाद-एयरोसिटी लाइन का नया कलर कोड निर्धारित किया गया है।
दिल्ली में सबको मिलेगी फ्री बिजली! केजरीवाल सरकार लाई बिल माफ वाली नई स्कीम
लोकसभा चुनाव पहले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को बड़ा तोहफा दिया है। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली सरकार ने नई सौर ऊर्जा नीति, सौर नीति 2024 जारी की है। अब तक 2016 की नीति लागू थी, यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 तक आधी यूनिट और उससे ऊपर का पूरा बिल वसूला जाता है। नई सोलर नीति के तहत जो लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएंगे, उनका बिजली बिल शून्य होगा, चाहे वे कितनी भी यूनिट बिजली का उपभोग करें। इससे आप हर महीने 700-900 रुपये कमा सकते हैं।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, “LAC पर स्थिति स्थिर लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। पिछले एक साल में किसी नए इलाके में संघर्ष की स्थिति नहीं बनी है…सैन्य स्तर के साथ-साथ कूटनीतिक स्तर पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है…हमारी तैनाती मजबूत और संतुलित बनी हुई है…”
RJD नेता मनोज झा ने कहा, “… यदि पूरे देश में भरोसे की हत्या हुई है तो कहीं न कहीं नीतीश कुमार को भी कष्ट होगा… एक सरकार जो बहुजन चरित्र के साथ समाजवादी सरोकारों पर आगे बढ़ रही थी, आज युवाओं में भी देखिए कितनी हताशा है…”