मन की बात के 104वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता का जिक्र किया। पीएम ने कहा, ‘चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरे तीन दिन से ज्यादा हो गए हैं। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इस पर जितनी भी चर्चा की जाए कम लगती है।’ वहीं, ISRO ने अपडेट दिया कि चंद्रयान-3 के सभी पेलोड्स ‘नॉर्मली’ काम कर रहे हैं। लैंडर विक्रम की निगरानी में रोवर प्रज्ञान की मूनवॉक जारी है। ISRO ने प्रज्ञान की मूनवॉक का वीडियो भी शेयर किया है। नूंह में आज फिर ब्रजमंडल यात्रा, लेकिन मंजूरी नहीं:चंद्रयान-3 ने चांद का पहला ऑब्जर्वेशन भेजा; गदर-2 तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्मउधर, भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आज विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में उतरेंगे। उनकी कोशिश स्वर्ण पदक जीत कर इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ करने कीहोगी।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- बिहार में जातिगत जनगणना मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पटना हाईकोर्ट ने 1 अगस्त को राज्य में जातिगत जनगणना से रोक हटा दी थी।
- जापान आज अपना मून मिशन ‘स्नाइपर’ लॉन्च करेगा। इसका लैंडर 4 से 6 महीने बाद चांद पर पहुंच सकता है।
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता, 40 साल के इतिहास में वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय
नीरज चोपड़ा एक साथ ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप दोनों का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
ओलिंपिक में 120 साल में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी इतिहास रच दिया है। नीरज ने बुडापेस्ट में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो का गोल्ड जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने 88.17 मीटर के अपने बेस्ट एफर्ट के साथ गोल्डन कामयाबी हासिल की।
यह चैंपियनशिप 1983 से हो रही है और पहली बार किसी भारतीय एथलीट ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह भारत का ओवरऑल तीसरा मेडल है। पिछले सीजन में नीरज ने सिल्वर जीता था। महिला लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने 20 साल पहले 2003 में पेरिस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
यह चैंपियनशिप 1983 से हो रही है और पहली बार किसी भारतीय एथलीट ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सिल्वर जीता। उन्होंने 87.82 मीटर का बेस्ट एफर्ट निकाला।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह भारत का ओवरऑल तीसरा मेडल है। पिछले सीजन में नीरज ने सिल्वर जीता था। महिला लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने 20 साल पहले 2003 में पेरिस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे नीरज नीरज एक साथ ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप दोनों का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्होंने 2021 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीता था। भारत ओलिंपिक में साल 1900 से शिरकत कर रहा है, लेकिन ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में नीरज से पहले किसी भारतीय ने गोल्ड छोड़िए किसी भी कलर का मेडल नहीं जीता था। नीरज से पहले मिल्खा सिंह और पीटी उषा का अलग-अलग ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहना भारत का बेस्ट परफॉर्मेंस था।
नीरज ने दूसरे प्रयास में गोल्डन थ्रो फेंका। उन्होंने 88.17 मीटर भाला फेंका।
पाकिस्तान के नदीम से नीरज को कड़ी चुनौती
फाइनल इवेंट में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा को अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम से कठिन चुनौती मिली, हालांकि नदीम कभी नीरज से आगे नहीं निकल सके। आगे पढ़िए अलग-अलग अटैम्प्ट में फाइनल का रोमांच…
- पहला : नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फाउल से शुरुआत की। पहले प्रयास में फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर ने 83.38 मीटर स्कोर किया और टॉप पर रहे। नीरज चोपड़ा का अटैम्प्ट फाउल रहा और वे 12वें नंबर पर रहे। किशोर जेना ने 75.6 और डीपी मनु ने 78.44 मीटर थ्रो किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 74.80 मीटर डिस्टेंस तक भाला फेंका।
- दूसरा : टॉप पर आए नीरज नीरज ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर स्कोर कर जेवलिन फाइनल का बेस्ट स्कोर किया और पहला स्थान हासिल कर लिया। जो आखिरी तक कायम रहा। दूसरे अटैम्प्ट में किशोर जेना ने 82.82 और पाकिस्तान के अरशद ने 82.81 मीटर थ्रो किया। डीपी मनु का थ्रो फाउल रहा, जबकि जर्मनी के जुलियन वेबर 85.79 मीटर के साथ दूसरे और चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच 84.18 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
- तीसरा: अरशद ने सीजन बेस्ट थ्रो किया तीसरे अटैम्प्ट में नीरज ने 86.32 मीटर थ्रो किया, उनके बाद अरशद नदीम ने 87.82 मीटर थ्रोकर नंबर-2 पोजिशन हासिल की। किशोर जेना का थर्ड अटैम्प्ट फाउल रहा, वहीं मनु ने 83.73 मीटर थ्रो किया।
- चौथा : अरशद ने फिर 87 मीटर पार किया नीरज ने चौथे अटैम्प्ट में 84.64 मीटर थ्रो किया, जबकि अरशद इस थ्रो में एक बार फिर नीरज के बेस्ट थ्रो के करीब पहुंचे, उन्होंने 87.15 मीटर थ्रो किया, लेकिन पहले नंबर पर नहीं आ सके। किशोर जेना ने चौथे प्रयास में 80.19 मीटर थ्रो किया, वहीं मनु का थ्रो फाउल रहा।
- पांचवां : नीरज भी 87 मीटर से ऊपर गए, किशोर का पर्सनल बेस्ट
- चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच ने पांचवें अटैम्प्ट में 86.67 मीटर थ्रोकर तीसरा स्थान हासिल किया। नीरज ने इस अटैम्प्ट में 87.73 मीटर स्कोर किया, वहीं अरशद का थ्रो फाउल रहा। किशोर जेना ने अपना बेस्ट थ्रो कर 84.77 मीटर भाला फेंका और पांचवें नंबर पर पहुंचे। मनु 83.48 मीटर थ्रो फेंककर छठे नंबर पर रहे।
- छठा : अटैम्प्ट खत्म होने के साथ नीरज ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड छठे अटैम्प्ट में भारत के डीपी मनु ने सबसे ज्यादा 84.14 मीटर स्कोर किया। इस राउंड में वादलेच और किशोर जेना का थ्रो फाउल रहा। अरशद नदीम 81.86 मीटर ही थ्रो कर सके और उन्हें सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। नीरज ने 83.98 मीटर थ्रो किया, लेकिन दूसरे अटैम्प्ट में 88.17 मीटर के अपने स्कोर के कारण उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
किशोर 5वें और मनु छठे नंबर पर रहे
नीरज ने पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। भारत के किशोर जेना पांचवें और डीपी मनु छठे नंबर पर रहे। चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच ने तीसरे नंबर पर फिनिश कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर चौथे नंबर पर रहे और मेडल जीतने से चूक गए।
आगे देखिए फाइनल की स्टार्ट लिस्ट
क्वालिफाइंग राउंड में नीरज ने सीजन का बेस्ट जेवलिन थ्रो किया था
नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड के अपने पहले प्रयास में ही 88.77 मीटर थ्रो किया, जो उनका सीजन का बेस्ट स्कोर रहा। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलिंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया।
नीरज ने इसी साल मई में दोहा डायमंड लीग में अपने सीजन का बेस्ट 88.67 मीटर हासिल किया था। ओलिंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा 25 साल के नीरज चोपड़ा डायमंड लीग चैंपियन भी हैं।
पिछले साल दिलाया था सिल्वर
नीरज चोपड़ा इस चैंपियनशिप के पिछले सीजन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल दिलाया था। नीरज चोपड़ा ने ओरेगॉन में आयोजित प्रतियोगिता में 88.39 मीटर भाला फेंका था। उन्होंने मेडल के लिए भारत के 19 साल के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया था।
हरियाणा CM बोले- नूंह में यात्रा की परमिशन नहीं, VHP ने कहा- हमें इसकी जरूरत नहीं
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि नूंह में फिर से यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दी गई है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, ‘ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए परमिशन लेने का सवाल ही नहीं उठता। हम यात्रा को छोटा कर सकते हैं, लेकिन इसे कैंसिल नहीं करेंगे।’
नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। एहतियातन आज शहर में धारा 144 लगाई गई है। स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने यात्रा निकालने के ऐलान पर कहा, ‘फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। अगर यात्रा निकलेगी तो हमारे इंतजाम पूरे हैं। हर वक्त वहां पुलिस तैनात है।’
चंद्रयान-3 ने पहला ऑब्जर्वेशन भेजा, चांद की सतह पर तापमान 50° सेल्सियस, 8 cm की गहराई में माइनस 10°C
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे (ChaSTE) पेलोड ने चांद की सतह का पहला ऑब्जर्वेशन भेजा है। इसके मुताबिक चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है। सतह का तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, 8 cm की गहराई में माइनस 10°C टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।
प्रज्ञान रोवर में 10 सेंसर लगे हैं, जो 10cm की गहराई तक तापमान माप सकते हैं। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया था कि मिशन के लिए चंद्रमा के साउथ पोल को इसलिए चुना गया है, क्योंकि यहां भविष्य में इंसानों को बसाने की क्षमता हो सकती है। अब चंद्रयान-3 वहां के तापमान समेत अन्य चीजों की स्पष्ट जानकारी भेज रहा है तो वैज्ञानिक अब यह समझने की कोशिश करेंगे कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी वास्तव में कैसी है।
भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव में 150 नए प्रत्याशी उतारेगी, दो से ज्यादा बार जीत चुके सांसद संगठन में भेजे जाएंगे
ये तस्वीर 8 अगस्त की है, इस दिन भाजपा की संसदीय समिति की बैठक हुई थी।
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा एक साथ कई फॉर्मूलों पर काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संसद में युवा प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर काम कर रही है। इसके लिए 150 नए प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं। इनमें 41 से 55 साल तक के प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होगी। पार्टी दो या इससे अधिक बार लोकसभा चुनाव जीत चुके ज्यादातर नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी भी दे सकती है।
देश में 65% से ज्यादा युवा आबादी हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहते हैं। लोकसभा में भाजपा के 135 सदस्य पहली बार और 97 दूसरी बार चुनाव जीते हैं। दूसरी ओर, मेनका गांधी और संतोष गंगवार लगातार 8वीं बार और डॉ. वीरेंद्र कुमार 7वीं बार लोकसभा में हैं। इसके अलावा आठ सांसद छठी बार, 11 सांसद 5वीं बार, 19 सांसद चौथी बार और 28 सांसद तीसरी बार जीते हैं।
भाजपा के एक महासचिव ने कहा कि पहली लोकसभा में 26% सदस्यों की उम्र 40 से कम थी। बाद में संसद में युवा प्रतिनिधित्व कम होता गया। लोकसभा में तीन से 11 बार तक चुनाव जीतने वाले सांसदों की संख्या बढ़ती गई। इसे देखते हुए पार्टी दो या इससे अधिक बार लोकसभा चुनाव जीत चुके नेताओं में से ज्यादातर को संगठन की जिम्मेदारी देने जा रही है।
इसके अलावा अपवाद को छोड़कर किसी को राज्यसभा दो बार से ज्यादा नहीं भेजा जाएगा। 80% ऐसे लोगों को मौका मिलेगा जो कानून, चिकित्सा, विज्ञान, कला, आर्थिक मामले, तकनीक, पर्यावरण और भाषा के जानकार हों। दस सीट पर चुनाव हुए तो 2 ही ऐसे प्रत्याशी होंगे जो जातीय समीकरण या संगठन में योगदान के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे।
युवा आबादी का प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहते हैं पीएम मोदी
देश में 65% से ज्यादा युवा हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहते हैं। अगर एक शख्स को लगातार लोकसभा का टिकट मिलता है तो उसके साथी कार्यकर्ता चुनावी राजनीति से बाहर हो जाते हैं। इसलिए कुछ खास मौकों को छोड़कर किसी एक कार्यकर्ता को 2-3 बार से ज्यादा लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया जाए। इससे नए लोगों को मौका मिलेगा।
भाजपा के 68 सांसद तीन बार से ज्यादा जीते हैं
लोकसभा में भाजपा के 135 सदस्य पहली बार और 97 दूसरी बार चुनाव जीते हैं। दूसरी ओर, मेनका गांधी और संतोष गंगवार लगातार 8वीं बार और डॉ. वीरेंद्र कुमार 7वीं बार लोकसभा में हैं। इसके अलावा आठ सांसद छठी बार, 11 सांसद 5वीं बार, 19 सांसद चौथी बार और 28 सांसद तीसरी बार जीते हैं।
लोकसभा में औसत उम्र 54 साल, 25-40 वालों को दोबारा टिकट
मौजूदा लोकसभा में सांसदों की औसत आयु 54 साल है। भाजपा के 25 से 55 साल के सांसदों का प्रतिनिधित्व 53% है। भाजपा 56 से 70 वर्ष के ज्यादातर सांसदों की जगह 41-55 आयु वर्ग वालों को लड़ाने की तैयारी कर रही है। 25-40 आयु वर्ग वालों को दोबारा से टिकट दिया जाएगा। ऐसे में 150 नए चेहरों को चुनाव में उतारना होगा।
गदर-2 कमाई के मामले में तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म, टोटल कलेक्शन ₹439 करोड़ हुआ
सनी देओल स्टारर गदर-2 ने 439.95 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ गदर-2 तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने रिलीज के 16 दिन के अंदर ही ये कारनामा कर दिखाया है। इसके आगे सिर्फ दो फिल्में, बाहुबली-2 का हिंदी वर्जन और शाहरुख खान की पठान है। पठान ने 543 करोड़ रुपए, जबकि बाहुबली-2 (हिंदी) ने 510 करोड़ रुपए कमाए थे।
फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में आ गई है लेकिन इसका क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है। फिल्म 4000 स्क्रीन पर चल रही है। गदर-2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा का कहना है कि उनकी फिल्म एक हजार करोड़ रुपए भी कमा सकती है।
फिल्म ने रिलीज के 16 दिन के अंदर ही यह कारनामा कर दिखाया है। KGF-2 के हिंदी वर्जन ने 434.70 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल-2 ने भी शनिवार को 14.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दो दिन में फिल्म की कमाई 24.71 करोड़ रुपए हो गई है।
तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी गदर-2
गदर-2 हिंदी फिल्म इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके आगे सिर्फ दो फिल्में, बाहुबली-2 (हिंदी वर्जन) और शाहरुख खान की पठान है। पठान ने 543 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन किया था। वहीं बाहुबली-2 के हिंदी वर्जन ने 510 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम बिजनेस किया था।
जो अर्ली ट्रेड है उसके हिसाब से गदर-2 रविवार को 15 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है।
निगाहें अब बाहुबली-2 के रिकॉर्ड पर
अगर गदर-2 आज यानी रविवार को 15 करोड़ का कलेक्शन करती है तो बाहुबली-2 के रिकॉर्ड से सिर्फ 60 करोड़ रुपए पीछे रह जाएगी। पठान के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी भी 100 करोड़ कमाने होंगे।
फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में आ गई है लेकिन इसका क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है। फिल्म 4000 स्क्रीन पर चल रही है, बावजूद इसकी कमाई नई फिल्मों के मुकाबले बेहतर है।
मणिपुर सरकार अस्थाई घर बनाकर दे रही, लोग बोले- हम अपने घरों में लौटना चाहते हैं
तस्वीर पूर्वी इंफाल जिले के एक शेल्टर होम की है। यहां 380 विस्थापित परिवारों को रखा गया है। 23 अगस्त को इन्हें विस्थापितों को सौंप दिया गया।
मणिपुर में जारी हिंसा को 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। राहत शिविरों में रह रहे लोगों का सब्र टूटने लगा है। सरकार लोगों को अस्थाई घरों में भेज रही है। लोगों को डर है कि अगर वे सरकार के दिए जा रहे अस्थाई घरों में गए तो अपने घर नहीं लौट पाएंगे। वे अपने घर लौटना चाहते हैं ।
मणिपुर हिंसा में 160 लोगों की जान जा चुकी है, 50 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। अधिकतर लोग राहत शिविर में रह रहे हैं। अब लोग सरकार और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
शिवराज बोले- 35% सरकारी नौकरियां बेटियों को, बढ़े हुए बिजली बिल भी जीरो हो जाएंगे
मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार की 35% सरकारी नौकरियों में बेटियों की भर्तियां होगी। नॉमिनेटेड पोस्ट पर भी 35% महिलाएं नियुक्ति की जाएंगी। शिवराज ने ये ऐलान भोपाल में लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान किया। CM ने यह भी कहा कि बढ़े हुए बिजली बिल की वसूली नहीं होगी। सितंबर में बढ़े हुए बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे।
मध्य प्रदेश में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव है। ऐसे में भाजपा ऐसे ऐलान के जरिए महिला वोटर्स पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि BJP सरकार इस समय जनता को राहत देने के लिए नहीं, बल्कि अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए ये घोषणाएं कर रही है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा ‘पुलिस और बाकी जितनी भी नौकरियां हैं, उनमें 35% भर्तियां आगे से बेटियों की होंगी। कई पद ऐसे होते हैं, जिनमें सरकार नियुक्ति करती है। अब सरकार ऐसे नॉमिनेटेड पोस्ट पर 35% महिलाओं की नियुक्ति करेगी।’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मध्यप्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क के साथ पर्याप्त मात्रा में बेटियों को पुलिस के रूप में रखेंगे। लाड़ली बहनें ‘आजीविका मिशन’ में आएंगी। काम-धंधे के लिए बैंक उन्हें लोन देगा, इसका ब्याज केवल 2% होगा, यह भी भैया भरेगा।’
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना सम्मेलन में कहा कि जहां आधी से ज्यादा बहनें चाहेंगी, वहां शराब दुकानें अगले साल से बंद कर दी जाएंगी।
CM शिवराज ने कहा कि ‘सावन के इस महीने में रसोई गैस 450 रुपए में तुम्हारा भैया दिलवाएगा। इसके बाद परमानेंट व्यवस्था बनाएंगे, ताकि बहनों को महंगा गैस सिलेंडर न लेना पड़े।’
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ‘बढ़े हुए बिजली के बिल की वसूली नहीं होगी। सितंबर में बढ़े हुए बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे। गरीब बहनों का बिजली बिल केवल 100 रुपए हो जाएगा। दूर – दराज के जिन मजरे और टोले में बिजली नहीं है और 20 मकान की कोई बस्ती है तो वहां बिजली लेकर जाएंगे। इसके लिए 900 करोड़ की व्यवस्था की है।’
सीएम शिवराज ने सम्मेलन में महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने जमकर डांस किया।
लाड़ली बहनों के खातों में 250 रु. ट्रांसफर किए, अक्टूबर से 1250 रु. देंगे
सम्मेलन शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने ‘लाड़ली बहना सेना’ की सदस्यों के पैर पखारे। महिलाओं ने CM को बड़ी राखी भेंट की। CM ने लाड़ली बहना कैलेंडर लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के मंच से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में रक्षा बंधन के लिए 250 रुपए जारी किए। कहा- रक्षाबंधन धूमधाम से मनाओ। 10 सितंबर को फिर 1 हजार रुपए डाले जाएंगे। अक्टूबर से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1250 रुपए डाले जाएंगे।’ CM के बेटे कार्तिकेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
जहां 50% से ज्यादा बहनें चाहेंगी, वहां बंद कराएंगे शराब दुकानें
मुख्यमंत्री ने ने कहा, ‘शराब नीति में शामिल होगा कि जहां आधी से ज्यादा बहनें नहीं चाहेंगी कि उस क्षेत्र में शराब की दुकान हो, वहां अगले साल से शराब की दुकान बंद कर दी जाएंगी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं धर्म का भेद नहीं करता। सारी बहनें, मेरी बहनें हैं। चाहे कोई जाति की हो, हिंदू हो या मुसलमान हो, मुझे फर्क नहीं पड़ता।’
मुख्यमंत्री ने ‘लाड़ली बहना सेना’ की सदस्यों के पैर पखारे। जिसके बाद महिलाओं ने CM को बड़ी राखी भेंट की।
माफिया से छीनी गई जमीनों से बहनों को प्लॉट दिए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में बहनों को उद्यमिता के लिए प्लॉट प्राथमिकता से दिए जाएंगे। गांवों में बहनों को रहने के लिए प्लॉट दिया जाएगा। शहर में माफिया से छीनी गई जमीनों से बहनों के रहने के लिए प्लॉट दिए जाएंगे।’ आगे कहा, ‘मैं ये भी घोषणा कर रहा हूं कि लाड़ली बेटियों को मामा पढ़ाएगा, उनकी फीस मैं भरवाऊंगा, ताकी बेटियां भी ठीक से पढ़ सकें।’
भोपाल के जंबूरी मैदान में सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। CM ने उनसे वादा करते हुए कहा कि माफिया से छीनी गई जमीनों के प्लॉट बहनों को दिए जाएंगे।
‘सम्मेलन की शुरुआत में गाया गाना
सम्मेलन की शुरुआत में CM ने गाया- ये राखी बंधन है ऐसा जैसे चंदा और किरण का, जैसा बदरी और पवन का, जैसे धरती और गगन का…। कहा, ‘इसी पवित्र रिश्ते को प्रणाम करने आया हूं। हमारे देश में प्रारंभ से मां-बहनों का सम्मान रहा। लेकिन, गुलामी का काल ऐसा आया, जिसमें बहन-बेटियों के साथ न्याय नहीं हुआ। समाज पुरुष प्रधान हो गया।’
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के मंच से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में रक्षा बंधन मनाने के लिए 250 रुपए जारी किए। कहा- 10 सितंबर में 1 हजार रुपए फिर डाले जाएंगे।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
- 10 जून से लाड़ली बहना योजना शुरू हुई।
- 21 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रु. की सहायता।
- 1.25 करोड़ महिलाओं को 3 किस्त में 3 हजार 628 करोड़ 85 लाख से अधिक की राशि जारी।
- CM ने जबलपुर से पहली किस्त जारी की- 1 हजार 209 करोड़ से अधिक।
- इंदौर से दूसरी किस्त जारी की- 1 हजार 209 करोड़ से अधिक।
- रीवा से तीसरी किस्त जारी की- 1 हजार 209 करोड़ से अधिक।
- CM कह चुके हैं योजना की राशि 1 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रु. की जाएगी।
सम्मेलन शुरू होने से पहले CM ने लाड़ली बहना सेना की सदस्यों के पैर पखारे।
कमलनाथ का ट्वीट- दिखावटी और सजावटी सरकार भला नहीं कर सकती
सम्मेलन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘मैं बार-बार दोहरा रहा हूं कि BJP की सरकार इस समय जनता को राहत देने के लिए नहीं, बल्कि अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए रोज मुखोटे बदल रही है। 18 साल के शासन काल के बाद भी जिन्हें चुनावी चाल चलना पड़े, वो दल और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी और सजावटी है, जो जनता का हित कभी नहीं कर सकती।’
MP कांग्रेस ने गिनाए 11 वचन
MP कांग्रेस ने भी ट्वीट कर 11 वचन गिनाए हैं।
- महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह।
- 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली।
- 500 रु. में घरेलू गैस सिलेंडर।
- 100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ। 200 यूनिट का हाफ।
- किसानों का फसल कर्ज माफ होगा।
- कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन का लाभ देंगे।
- किसानों को 5 हॉर्स पावर के बिजली बिल माफ।
- सिंचाई के पुराने बिजली बिल माफ होंगे।
- 27% OBC आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
- जातिगत जनगणना कराई जाएगी।
- किसान आंदोलन के मुकदमे माफ होंगे।
वैगनर चीफ ने 4 महीने पहले प्लेन क्रैश की आशंका जताई थी, कहा था- रूस तबाही के रास्ते पर जा रहा
ये फुटेज रूसी ब्लॉगर सेमयोन पेगोव के साथ प्रिगोजिन के एक इंटरव्यू का है। (फाइल)
रूस के बागी वैगनर चीफ प्रिगोजिन की मौत के बाद उनका 4 महीने पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा था- अगर सिस्टम को नहीं बदला गया तो जल्द ही किसी दिन एक विमान क्रैश हो कर गिर जाएगा। साथ ही प्रिगोजिन ने कहा था- रूस तबाह होने की कगार पर है, वो रूस से झूठ बोलने की बजाय मरना पसंद करेंगे।
23 जून को वैगनर ग्रुप ने पुतिन के खिलाफ बगावत की थी। अमेरिका, यूक्रेन और पोलैंड का कहना है कि प्रिगोजिन की मौत के पीछे पुतिन का हाथ है। वहीं वैगनर चीफ की मौत के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने प्राइवेट आर्मी के लड़ाकों को रूस और सरकार के प्रति वफादार रहने की शपथ लेने को कहा है। इधर, रूस की इंवेस्टिगेटिव कमेटी ने DNA रिपोर्ट के बाद प्रिगोजिन की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
प्रिगोजिन आगे कहते हैं- मैं आज इतना सच क्यों बोल रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उन लोगों से ऊपर नहीं हूं, जो इस देश में रहते हैं। आज उनसे झूठ बोला जा रहा है। इससे बेहतर होगा कि मुझे मार दिया जाए।
प्लेन क्रैश के बाद प्रिगोजिन और उत्किन को मॉस्को में श्रद्धांजलि दी गई।
प्रिगोजिन ने कहा था- सिस्टम नहीं बदला तो एक दिन क्रैश होगा प्लेन
इंटरव्यू के दौरान प्रिगोजिन ने कहा था- मैं झूठ नहीं बोलूंगा। रूस आज बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है। अगर सिस्टम को नहीं बदला गया तो जल्द ही तो एक दिन एक विमान क्रैश हो कर गिर जाएगा। ये वीडियो वैगनर ग्रुप के टेलीग्राम चैनल वॉर जोन पर शेयर किया गया था। प्रिगोजिन के इंटरव्यू के करीब 40 सेकेंड के इस क्लिप पर कई लोगों ने कमेंट किया है।
एक यूजर ने कहा- प्रिगोजिन प्लेन क्रैश के बारे में पहले से जानते थे। कुछ यूजर ने इस बात की भी संभावना जताई कि वैगनर चीफ जिंदा हो सकते हैं और वो जल्द ही सामने आएंगे। तब वो अपना बदला जरूर लेंगे। जिस दिन प्रिगोजिन का प्लेन क्रैश हुआ था उसी दिन रूसी एयरफोर्स के हेड सर्गेई सुरोविकिन को उनके पद से हटा दिया गया था। ऐसे में यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि प्रिगोजिन जिंदा हैं और सुरोविकिन उन्हीं के साथ हैं।
पुतिन ने वैगनर के लड़ाकों को वफादारी की शपथ दिलाई
दूसरी तरफ वैगनर चीफ की मौत के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने प्राइवेट आर्मी के लड़ाकों को रूस और सरकार के प्रति वफादार रहने की शपथ लेने को कहा है। पुतिन ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से ये डील लागू करने के लिए साइन कर दिया। इसके तहत रूस या उनकी मिलिट्री के लिए काम कर रहे हर शख्स को रूस के प्रति वफादार रहना होगा। इसका मकसद वैगनर जैसे ग्रुप्स पर सरकार की पकड़ मजबूत करना है।
फुटेज में प्रिगोजिन का प्लेन नीचे गिरता दिख रहा है।
क्रैश होने वाले प्लेन में सवार थे वैगनर चीफ
23 अगस्त को वैगनर चीफ जिस प्लेन में सवार थे, वो क्रैश हो गया था। रूस की एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक, पैसेंजर लिस्ट में प्रिगोजिन का नाम था और वो इसमें सवार थे। वो प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ थे। क्रैश में 10 लोग मारे गए थे।
यह एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। प्रिगोजिन के अलावा इस प्लेन में प्राइवेट आर्मी के को-फाउंडर और पूर्व रूसी स्पेशल फोर्स कमांडर दिमित्री उत्किन भी सवार थे। वैगनर के और भी अधिकारी विमान में मौजूद थे।
23 जून को वैगनर ने किया था विद्रोह
23 जून को वैगनर ग्रुप ने रूस के खिलाफ विद्रोह किया था। वैगनर आर्मी यूक्रेन में अपने कैंप छोड़कर रूसी सीमा में दाखिल हो गई थी। उसने रोस्तोव शहर और मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया था। प्रिगोजिन ने तब कहा था- हम मरने से नहीं डरते। उन्होंने दावा किया था वैगनर लड़ाकों ने रूसी सेना के कई हेलिकॉप्टर्स को मार गिराया था। RT के मुताबिक, प्रिगोजिन ने रूस के रक्षा मंत्री को रोस्तोव आकर उनसे मिलने के लिए कहा था।
राजनीति में न कोई स्थायी दुश्मन है और न कोई स्थायी दोस्त है: अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार कहा कि हम लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए महायुति (भाजपा,एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ अजित पवार का गठबंधन) में शामिल हुए हैं। हमने राज्य के विकास के लिए यह निर्णय लिया है। राजनीति में न कोई स्थायी दुश्मन है और न कोई स्थायी दोस्त है। हम महाराष्ट्र में सभी को बताना चाहते हैं कि भले ही हम महायुति में हैं, सभी जातियों और धर्मों के लोगों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम हिस्से में सड़क हादसे में छह की जान गयी
पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक वाहन के पुल के नीचे गिर जाने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डॉन अखबार ने खबर दी है कि खैबर पख्तूनख्वा के मानसेहरा जिले में शनिवार को यह हादसा तब हुआ है जब 13 यात्रियों को ले जा रहे इस वाहन पर से चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट कर नीचे गहरे नाले में गिर गयी। ‘रेस्क्यू 1122’ के अधिकारियों के अनुसार यह गाड़ी बट्टाग्राम के थाकोट क्षेत्र को मानसेहरा के हजारा मोटरवे से जोड़ने वाले मार्ग पर जा रही थी। उन्होंने बताया कि एक बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंचा और उसने शव बाहर निकाले तथा घायलों को पास के एक अस्पताल पहुंचाया।
इंफाल में अज्ञात लोगों ने तीन मकान जलाए, पुलिसकर्मियों की बंदूकें छीनी
मणिपुर की राजधानी इंफाल के न्यू लाम्बुलाने इलाके में रविवार अज्ञात लोगों ने खाली पड़े तीन मकानों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, लोग मौके पर एकत्र हो गए और इलाके में तैनात राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों से उन्हें क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने बताया कि बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, अज्ञात लोगों ने शनिवार देर रात करीब दो बजे पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक के. राजो के आवास की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से तीन हथियार छीन लिये।

