Site icon अग्नि आलोक

ताजा समाचार -इंदौर में आज PM का रोड शो,10 करोड़ परिवारों को आमंत्रित करेगी विहिप

Share

दिल्ली में ठंड का अहसास लोगों को होने लगा है। रात का तापमान 11 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। अगले तीन से पांच दिन तक प्रदूषण स्तर गंभीर स्तर पर बना रह सकता है। विजिबिलिटी कम रहेगी। मंगलवार को सुबह के समय हवाएं काफी सुस्त रहेगी। यह नॉर्थ ईस्ट दिशा से आएंगी। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। मध्यम कोहरा रह सकता है। हवाओं की गति दिन के समय भी 4 से आठ किलोमीटर प्रति घंटे पर बनी रह सकती है।

इंदौर में आज PM का रोड शो

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव है और मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी इंदौर में एक रोड शो करेंगे। रोड शो शहर के बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होकर राजबाड़ा चौराहे पर खत्म होगा। इसकी शुरुआत के वक्त 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। सड़क के दोनों ओर भगवा कपड़ा लगाकर ‘भगवा कॉरिडोर’ बनाया जाएगा। 2018 के चुनाव में इंदौर के शहरी क्षेत्र की 5 सीटों में से BJP ने 4 सीटें जीती थीं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 10 करोड़ परिवारों को आमंत्रित करेगी विहिप, संगठन ने की यह अपील

आलोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक देश के शहरों और गांवों में हिंदू परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित करेंगे। साथ ही कहा कि इस संदर्भ में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपील भी की है।विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा कि संगठन 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए देश-विदेश में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को आमंत्रित करेगी। संगठन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोमवार को कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पवित्र किया गया अक्षत कलश पहले ही देशभर में भेजा जा चुका है।

आलोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक देश के शहरों और गांवों में हिंदू परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित करेंगे। साथ ही कहा कि इस संदर्भ में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपील भी की है। उन्होंने यह भी कहा कि इस काम में लगी विहिप की टीमें और कार्यकर्ता भक्तों से कोई उपहार, दान या अन्य सामग्री स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के सभी भक्तों को अभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या नहीं बुलाया जा सकता है। उन्होंने दुनिया भर के हिंदुओं से 22 जनवरी को अपने नजदीकी मंदिर में एकत्र होने और पूजा करने की अपील की।  

परीक्षाओं की फीस दरों में वृद्धि निर्णय को वापस लेने की मांग

पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा फीस ला रही है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए ली जाने वाली फीस में केवल 20 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई जा रही है। 

महाकाल लोक बनने से रोजगार बढ़ा, लेकिन VIP कल्चर से नाराजगी, उज्जैन संभाग की 29 कांग्रेस-भाजपा लगा रहीं जोर

महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों के असर पर वस्त्र विक्रेता प्रह्लाद कुमार कहते हैं, कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। लेकिन, इसका ज्यादा असर नहीं है। वीआईपी दर्शन जरूर मुद्दा है। प्रह्लाद कहते हैं कि इसके बावजूद सनातन की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला काम भाजपा ने किया है। यह लोग महसूस कर रहे हैं। इसका फायदा मिलना चाहिए। 

महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों के असर पर वस्त्र विक्रेता प्रह्लाद कुमार कहते हैं, कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। लेकिन, इसका ज्यादा असर नहीं है। वीआईपी दर्शन जरूर मुद्दा है। प्रह्लाद कहते हैं कि इसके बावजूद सनातन की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला काम भाजपा ने किया है। यह लोग महसूस कर रहे हैं। इसका फायदा मिलना चाहिए। उज्जैन संभाग में कुल सात जिले और 29 विधानसभा सीटें आती हैं। वर्तमान में यहां भाजपा के 18, कांग्रेस के 10 और और एक निर्दलीय विधायक है। संभाग में दो पूर्व मुख्यमंत्री पुत्रों, शिवराज सिंह चौहान सरकार के कई मंत्रियों के अलावा देवास में भाजपा की गायत्री राजे पवार और कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ और भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी की खातेगांव सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। खास बात ये है कि कांग्रेस ने इस बार कई सीटों पर अपने पिछले चुनाव के बागियों पर भरोसा किया है।

उज्जैन दक्षिण: उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के सामने यादव की ही चुनौती
उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदेश महासचिव चेतन प्रेम नारायण यादव को उतारा है। मोहन यादव का यहां अच्छा प्रभाव नजर आ रहा है।

खातेगांव: भाजपा से सीट छीनने के लिए पूर्व सीएम के बेटे को उतारने का दांव
खातेगांव में दो ऐसे प्रत्याशी आमने-सामने हैं जो कुछ महीने पहले तक एक ही पार्टी में थे। भाजपा को आगे बढ़ाते रहे पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी कई बार विधायक व शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे। 2018 में हाटपिपलिया सीट से कांग्रेस के   मनोज चौधरी से हारे। मनोज भाजपा में आ गए। अब भाजपा प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने दीपक को खातेगांव सीट दे दी। यहां से भाजपा  विधायक आशीष शर्मा हैं। यहां दीपक के आने से लड़ाई कांटे की हो गई है।

उज्जैन उत्तर: भाजपा और कांग्रेस दोनों के नए प्रत्याशी, कड़ी जंग
भाजपा ने छह बार के विधायक पारस जैन का टिकट काटकर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा को दिया है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में निर्दलीय लड़ीं माया त्रिवेदी को मौका दिया है। यहां विवेक जैन बताते हैं कि प्रारंभ में दोनों ही दलों में घोषित प्रत्याशियों का विरोध था। अब स्थिति सामान्य हो गई है।

मल्हारगढ़: वित्त मंत्री के क्षेत्र में लोग गिना रहे काम
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सात बार के विधायक हैं। कांग्रेस से परशुराम सिसौदिया हैं। देवड़ा का प्रभाव नजर आता है। लोग सरकार की योजनाएं और काम भी गिनाते हैं। कांग्रेस की कर्जमाफी व बिजली बिल से जुड़े वादे की भी काफी चर्चा है।

देवास: गायत्री राजे की लड़ाई एकतरफा नहीं
देवास के राजपरिवार के प्रभाव वाली इस सीट से पूर्व राज परिवार की गायत्री राजे पवार फिर मैदान में हैं। कांग्रेस से प्रदीप चौधरी हैं। देवास के उदय प्रताप कहते हैं कि प्रदीप खाती समाज से आते हैं। इस समाज का यहां अच्छा वोट है। लड़ाई गायत्री राजे के लिए निश्चिंतता व एकतरफा वाली नहीं है। इसीलिए वह बहुत गंभीरता से चुनाव लड़ रही हैं।

जावद: मतदाताओं के मौन ने मंत्री सखलेचा का छीना चैन
सीट से प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और पूर्व सीएम वीरेंद्र सखलेचा के बेटे ओम प्रकाश सखलेचा मैदान में हैं। वे चार बार के विधायक हैं। कांग्रेस ने समंदर पटेल को उतारा है। समंदर 2018 के चुनाव में कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़े थे। यहां की जीत-हार में धाकड़, गुर्जर व आदिवासी समाज की अहम भूमिका होती है।

सुवासरा : मंत्री हरदीप सिंह डंग के क्षेत्र में बदलाव की भी बातें
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आए। 2018 में कांग्रेस से 500 से भी कम वोटों से जीते थे। सत्ता बदल के बाद उपचुनाव में भाजपा से करीब 30 हजार के अंतर से जीते थे। उपचुनाव में डंग से हारे राकेश पाटीदार फिर कांग्रेस प्रत्याशी हैं। लड़ाई काफी कड़ी नजर आ रही है।

सोनकच्छ: कांग्रेस ने सीट बचाने के लिए भाजपा प्रत्याशी के बाहरी होने का चला दांव
देवास जिले की सोनकच्छ सीट पर कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा का होल्ड नजर आता है। कई भाजपा समर्थक भी उनकी सक्रियता की बात करते हैं। भाजपा ने राजेश सोनकर को उतारा है। कांग्रेस उनके क्षेत्र से बाहर का होने का मुद्दा उठा रही है।

आलोट: कांग्रेस को भितरघात की चुनौती भाजपा के पूर्व सांसद देख रहे अवसर
रतलाम की आलोट से कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक मनोज चावला को टिकट दिया है। भाजपा ने उज्जैन के पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय को उतारा है। कांग्रेस भितरघात न रोक पाई तो सीट जा सकती है। यहां कांग्रेस के बागी पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू मैदान में हैं।

प्रमुख मुद्दे
लोग स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए विशेष ध्यान देने की बात करते हैं।
फूड प्रोसेसिंग इकाइयां न होने से स्थानीय उत्पादों की अच्छी कीमत मिलने में मुश्किल होती है। nकांग्रेस की कर्जमाफी व भाजपा की किसान सम्मान निधि किसानों में चर्चा का विषय है।
रतलाम के शहरी इलाके में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बड़ा मुद्दा है। 
उज्जैन में यातायात प्रबंधन बड़ा मुद्दा है, भीड़ बढ़ते ही यातायात ध्वस्त हो जाता है।

लोकपाल का बीमा कंपनियों को निर्देश, कहा- ग्राहकों को गलत तरीके से पॉलिसी बेचने पर लगाएं रोक

भारतीय जीवन बीमा निगम की पूर्व प्रबंध निदेशक सुनीता शर्मा ने कहा, आमतौर पर ग्राहकों को बीमा पॉलिसी देखने एवं उस पर विचार के लिए जो छूट अवधि होती है, उस समय तक संबंधित कंपनियां उनसे जुड़ी रहती हैं और उसके बाद गायब हो जाती हैं। दिल्ली क्षेत्र की बीमा लोकपाल सुनीता शर्मा ने सोमवार को कहा कि बीमा कंपनियां पॉलिसी की गलत तरीके से बिक्री पर रोक लगाएं। उन्होंने कहा, ग्राहक ही राजा हैं और उनके कारण ही बीमा कंपनियां अस्तित्व में हैं। कंपनियों को उत्पादों की गलत बिक्री से बचना चाहिए।

भारतीय जीवन बीमा निगम की पूर्व प्रबंध निदेशक सुनीता शर्मा ने कहा, आमतौर पर ग्राहकों को बीमा पॉलिसी देखने एवं उस पर विचार के लिए जो छूट अवधि होती है, उस समय तक संबंधित कंपनियां उनसे जुड़ी रहती हैं और उसके बाद गायब हो जाती हैं।

इस कारण ग्राहक उसके बाद गलत बिक्री का दावा नहीं कर सकते। पॉलिसीधारकों को अपने नियमों और शर्तों की समीक्षा करने व स्वीकार्य नहीं होने पर उन्हें वापस करने के लिए पॉलिसी प्राप्त होने की तारीख से कम-से-कम 15 दिन का समय मिलता है। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ली गई पॉलिसी के मामले में अवधि 30 दिन है।

टीपीए की भूमिका की करें समीक्षा
लोकपाल ने कहा, यह पाया गया है कि पॉलिसी के नियम एवं शर्तों से जुड़ा दस्तावेज (सेल्फ कंटेन्ड नोट) बीमा कंपनियों की ओर से समय पर नहीं आता है। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि इन्हें 10 दिन के निर्धारित समय के भीतर ग्राहकों को भेजा जाना चाहिए। टीपीए की भूमिका की समीक्षा की भी जरूरत है क्योंकि कई मामलों में बीमाकर्ता उनसे प्रभावित होते हैं।

2022-23 में मिली थीं 55,946 शिकायतें
बीमा लोकपाल दिवस के मौके पर विभिन्न संबंधित पक्षों से बात करते हुए सुनीता शर्मा ने कहा, 2022-23 के दौरान सभी 17 बीमा लोकपाल कार्यालयों में प्राप्त शिकायतों की कुल संख्या 55,946 थी। इनमें से बीमा लोकपाल के कार्यालयों ने 51,625 या 92.28 फीसदी का निपटान किया। दिल्ली केंद्र ने 2022-23 में प्राप्त सभी 5,257 शिकायतों का निपटान किया।

सरगुजा को फिर मुख्यमंत्री मिलने की आस, अबकी बार भाजपा ने रेणुका सिंह पर खेला दांव

बुनियादी सुविधाओं, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में उम्मीद के अनुरूप काम न कर पाने से कांग्रेस की राह आसान नहीं है। सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए पार्टी ने चार विधायकों के टिकट काटे हैं। इससे हुई बगावत थम नहीं रही। भाजपा इसे अवसर के रूप में देख रही है। 

सरगुजा संभाग के मतदाताओं का मन-मिजाज बदला नजर आ रहा है। मूल सुविधाओं से जूझते क्षेत्र के मतदाताओं ने पिछले चुनाव में बड़ी उम्मीद से कांग्रेस को सभी 14 सीटें न्योछावर कर दी थीं। उन्हें उम्मीद थी कि राजपरिवार के टीएस बाबा (उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव) मुख्यमंत्री बनेंगे पर ऐसा हुआ नहीं। मतदाताओं को इस बार भरतपुर-सोनहत से भाजपा प्रत्याशी जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह में नई उम्मीद नजर आई है। उनके समर्थक दावा कर रहे हैं कि भाजपा आई तो प्रदेश को पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री सरगुजा से ही मिलेगी। केंद्र में मंत्री होने के नाते मतदाता भी दावों में दम देख रहे हैं।

बुनियादी सुविधाओं, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में उम्मीद के अनुरूप काम न कर पाने से कांग्रेस की राह आसान नहीं है। सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए पार्टी ने चार विधायकों के टिकट काटे हैं। इससे हुई बगावत थम नहीं रही। भाजपा इसे अवसर के रूप में देख रही है। इस बार 12 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें रेणुका सिंह, रायगढ़ से सांसद गोमती साय और पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे विष्णुदेव साय हैं। अवैध धर्मांतरण पर मुखर भाजपा ने लुंड्रा सीट से जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मसीही समाज के प्रबोध मिंज को मैदान में उतारा है।

अंबिकापुर : सिंहदेव के सामने भाजपा से उनके ही करीबी राजेश
तीन बार से विधायक सिंहदेव के सामने भाजपा ने उनके ही करीबी और पुराने कांग्रेसी राजेश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। अंबिकापुर में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के मूलनिवासियों की संख्या स्थानीय लोगों से अधिक है। अधिकतर व्यापार-कारोबार यही लोग संभाल रहे हैं। आदिवासी मतदाता यहां निर्णायक की भूमिका में हैं। जिस कोयला खदान को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सियासत चल रही है, वह इस क्षेत्र के उदयपुर में है। राजपरिवार के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय है। शहर के रवि देवांगन कहते हैं, पिछले चुनाव में जिस उम्मीद से बाबा को जीत दिलाई गई थी, उसके पूरी नहीं होने से निराशा है। यूपी के सोनभद्र के मूल निवासी व्यापारी पप्पू जायसवाल ने कहा, भाजपा प्रत्याशी शहर के लिहाज से तो ठीक हैं, लेकिन इस सीट पर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं का रुख हार-जीत तय करता है।

सीतापुर : जवान टोप्पो ने बढ़ाई चार बार के विधायक और मंत्री भगत की मुसीबत
केंद्रीय सशस्त्र बल से वीआरएस लेकर सियासत में आए 32 साल के रामकुमार टोप्पो ने लगातार चार बार के विधायक और मंत्री अमरजीत भगत की जमीन हिला दी है। वीरता पुरस्कार से सम्मानित टोप्पो की युवाओं में जबर्दस्त लोकप्रियता से भगत सशंकित हैं।  मसीही समाज भी भगत से बिफरा हुआ है। वजह यह कि संघ और भाजपा के धर्मांतरण विरोधी अभियान के खिलाफ भगत मसीही समाज के पक्ष में खुलकर नहीं आए। मसीही समाज ने स्वतंत्र उम्मीदवार भी उतार दिया है। इलाके से ताल्लुक रखने वाले गोविंद साहू के अनुसार, लगातार चार कार्यकाल के बाद भी अमरजीत भगत ने क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया। टोप्पो युवा हैं और आधारभूत सुविधाओं के लिए तरसते मतदाताओं में उन्होंने उम्मीद जगाई है।

भरतपुर सोनहत :  भाजपा की उम्मीद बड़ी रेणुका पर बाहरी का ठप्पा, गुटबाजी में फंसीं
अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित भरतपुर सोनहत से मैदान में उतरीं केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की राह आसान नहीं है। पार्टी के स्थानीय दावेदार चुनाव में खास दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। वहीं कांग्रेस स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा उठाए फिर रही है। रेणुका सोनहत इलाके को अपना मायका बताने में मेहनत कर रही हैं।  2008 और 2013 में भाजपा इस सीट पर काबिज रही। पिछले चुनाव में कांग्रेस के गुलाब कमरो भाजपा से यह सीट छीनने में कामयाब रहे। इस बार भी पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताया है। यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) का लगातार बढ़ता जनाधार भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए खतरे की घंटी है। 2008 में गोंगपा प्रत्याशी ने यहां से लगभग नौ हजार, 2013 में 18 हजार और 2018 में 26 हजार से अधिक वोट पाए। सोनहत कस्बे में एक दुकान पर मिले मन्नूलाल कंवर बताते हैं, भाजपा ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। पिछली बार जीते कांग्रेस के गुलाब कमरो ने भी खास काम नहीं किया। सोनहत के कई ग्रामीण इलाकों में पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं है।

पत्थलगांव : रामपुकार के अनुभव को सांसद गोमती की चुनौती
पत्थलगांव सीट पर कांग्रेस से आठ बार के विधायक रामपुकार सिंह के सामने भाजपा ने रायगढ़ सांसद गोमती साय को उतारकर मुकाबला कड़ा कर दिया है। यह इलाका काफी पिछड़ा हुआ है। संपर्क मार्गों की तो छोड़ें, मुख्य सड़कें भी बदहाल हैं। दूसरी तरफ, गोमती के लिए भी स्थानीय संगठन से सामंजस्य बैठाने की चुनौती है।

जशपुर : जूदेव परिवार की साख दांव पर
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के 2013 में निधन के बाद भी जशपुर और आसपास के इलाकों में जूदेव परिवार का दबदबा कायम है। जूदेव परिवार की बहू संयोगिता सिंह बिलासपुर संभाग की चंद्रपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। संयोगिता दिलीप सिंह जूदेव के छोटे बेटे स्वर्गीय युद्धवीर सिंह की पत्नी हैं। दिलीप जूदेव के मंझले बेटे प्रबल प्रताप सिंह को भाजपा ने कोटा सीट से अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी के खिलाफ उतारा है।

मैनपाट : छत्तीसगढ़ के तिब्बत में विकास की दरकार
अंबिकापुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित मैनपाट की वादियों को छत्तीसगढ़ का तिब्बत कहा जाता है। बताते हैं कि वर्ष 1962 के दौरान तिब्बत में विद्रोह के बाद वहां के शरणार्थियों को यहां भी बसाया गया। तिब्बतियों का जीवन एवं बोध मंदिर यहां आकर्षण का केंद्र है। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य से नीचे भी चला जाता है। यह मांड और रिहंद नदी का उद्गम स्थल भी है। यह पामेरियन कुत्तों और कालीन के लिए भी जाना जाता है। हालांकि, इतनी विशेषताओं के बाद भी तमाम सरकारें आईं और गईं पर यहां पर्यटन की संभावनाओं को अवसर में बदलने की इच्छाशक्ति किसी ने नहीं दिखाई।अपनी प्रतिक्रिया व्य

आज से एक महीने तक एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन चलेगा

दिवाली के बाद बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए एक बार फिर एंटी ओपन बर्निंग और एंटी डस्ट कैंपेन शुरू किए जा रहे हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन चलेगा। इसके लिए 611 टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी। साथ ही 14 नवंबर से 30 नवंबर तक एंटी डस्ट कैंपेन भी बढ़ा दिया गया है। कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के अगले आदेश तक ग्रैप-4 की पाबंदियां भी लागू रहेंगी।

खुद नहीं पद छोड़ेंगे बाबर!

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वर्ल्ड कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सोमवार को लाहौर पहुंचे। माना जा रहा है कि वह खुद अपना पद नहीं छोड़ेंगे और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले का इंतजार करेंगे। लाहौर एयरपोर्ट पर बाबर के परिजनों ने उनकी अगवानी की। नाकामी की निराशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही थी।

6 गेंद पर 6 विकेट! विश्व कप के बीच हुआ अजूबा

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजों को 6 गेंद पर 6 छक्के लगाते हुए कई बार देखा जा चुका है, लेकिन गेंदबाजी में कभी ऐसा नहीं हुआ था कि किसी खिलाड़ी ने 6 गेंद पर 6 विकेट ले लिए हों। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। कब क्या हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। यही कारण है कि क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में थर्ड डिविजन के एक क्लब क्रिकेट मैच में देखने को मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14-15 नवंबर को झारखंड जाएंगे। 15 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगे। बाद में पीएम भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु गांव जाएंगे, जहां वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे: प्रधानमंत्री कार्यालय

भाजपा के चुनाव प्रचार को देखने इंदौर आएंगे विदेशी राजनयिक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि विदेशी राजनयिकों का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 14-15 नवंबर को इंदौर का दौरा करेगा और सत्ताधारी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का प्रत्यक्ष अनुभव हासिल करेगा।ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में द्वितीय सचिव माइकल रीस, तंजानिया उच्चायोग में मंत्री (कॉन्सुलर अफेयर्स) बाजिल एम ल्याकिनाना और जापानी दूतावास में द्वितीय सचिव मायुमी त्सुबाकिमोतो प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

…आने दीजिए। चुनाव तक ही आएंगे। उसके बाद तो कभी आए नहीं। कोविड में क्या तकलीफ हुई, कभी पूछने नहीं आए। किसानों की तकलीफ, आदिवासियों की तकलीफ कभी नहीं पूछते..: प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

एसआईटी का शिकंजा कसने से पहले कई निवेशक भूमिगत

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में 2 करोड़ से अधिक का मुनाफा कमाने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में करोड़ों का मुनाफा कमाने वालों कई निवेशकों पर कार्रवाई तय है। इस घोटाले में 80 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने लोगों को ठगकर 2-2 करोड़ से अधिक का मुनाफा कमाया है। इनमें से 10 के करीब लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। पुलिस एसआईटी का शिकंजा कसता देख कई अग्रिम जमानत के लिए अदालतों के चक्कर काट रहे हैं। कुछ आरोपी एसआईटी के डर से भूमिगत चल रहे हैं। एसआईटी इनकी तलाश कर रही है।

ये एजेंट जिला मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और पंजाब के रहने वाले हैं। एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ है कि करोड़ों के घोटाले में महिला समेत जिन 4 पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी हुई है, उनकी भी दो करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्तियां हैं। पुलिस एसआईटी की ओर से इनका वित्तीय रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। एसआईटी का मानना है कि ठगी से कमाई संपत्तियों को सीज किया जाना है।

पुलिस एसआईटी गिरफ्तार 19 आरोपियों से पूछताछ के बाद ही जांच में आगे बढ़ रही है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में 2 करोड़ से अधिक का मुनाफा कमाने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। एसआईटी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी अपना जाल बिछाया हुआ है। इसको लेकर बाहरी राज्यों की पुलिस की मदद ली जा रही है।

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में चार आरोपी मास्टरमाइंड करीब 2,500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले को अंजाम देने वाले चार मुख्य आरोपी हैं। इनमें हेमराज, सुभाष, अभिषेक और सुखदेव शामिल हैं। ठगी का पैसा इन चारों में बराबर बंटता था। इन चारों आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। इन मास्टरमाइंड का एक आरोपी सुभाष पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह दुबई में छिपा है। इसका वीजा खत्म हो चुका है। पुलिस एसआईटी ने इसे स्वदेश लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस्राइली रक्षा मंत्री का दावा- हमास ने गाजा पर खोया नियंत्रण, आतंकी ठिकानों को लूट रहे हैं फलस्तीनी

इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को एक वीडियो में कहा कि हमास ने गाजा पर नियंत्रण खो दिया है। आतंकवादी भाग रहे हैं। फलस्तीनी नागरिक हमास के ठिकानों को लूट रहे हैं। नागरिकों को अब सरकार पर भरोसा नहीं है। इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 11 हजार से अधिक फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान, इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को एक वीडियो में कहा कि हमास ने गाजा पर नियंत्रण खो दिया है। आतंकवादी भाग रहे हैं। फलस्तीनी नागरिक हमास के ठिकानों को लूट रहे हैं। नागरिकों को अब सरकार पर भरोसा नहीं है। 

प्रधानमंत्री ने दिया कड़ा संदेश
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को काराकल बटालियन के सैनिकों से बात की। इस दौरान नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि यह युद्ध सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं है बल्कि, हमास के खतरे को खत्म करने का प्रयास था। यह ऑपरेशन नहीं है, यह एक युद्ध है, जो अंतिम तक जारी रहेगा। क्योंकि अगर हम इन्हें खत्म नहीं करेंगे तो यह वापस आ जाएंगे। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ के गोलानी ब्रिगेड के सैनिकों ने गाजा के संसद भवन पर भी कब्जा कर लिया है।

अस्पताल में हमास का बेस, आईडीएफ ने दिया सबूत
आईडीएफ प्रवक्ता रीड एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि हमास ने इस्राइल के बंधकों को अस्पताल के एक तहखाने में रखा था, जिसका सबूत भी है। हगारी ने बताया कि इस्राइली नौसेना की 13 कमांडो यूनिट सहित अन्य बलों ने गाजा के रेंटिसी अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल के नीचे तहखाने में हमें हमास का कमांड और कंट्रोल सेंटर, आत्मघाती बम जैकेट, ग्रेनेड, एके-47, असॉल्ट राइफलें, विस्फोटक उपकरण, आरपीजी सहित अन्य हथियार, कंप्यूटर और पैसे बरामद हुए। हमें ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे साफ होता है कि यहां बंधकों को रखा गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस तहखाने की फिलहाल जांच की जा रही है। हगारी ने एक बार फिर दोहराया कि हमारा युद्ध हमास के खिलाफ है, हमारा युद्ध आतंकियों से है। लेकिन आतंकी नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

उप-स्वास्थ्य मंत्री बोले- पट्टी इस्राइल के अधीन 
गाजा के उप स्वास्थ्य मंत्री यूसुफ अबू रिश ने कहा कि ऊर्जा की कमी के कारण उत्तर के सभी अस्पताल सेवा से बाहर हैं। ऊर्जा ने होने के कारण, अल शिफा अस्पताल में 27 मरीजों की मौत हो गई है। गाजा पूरे तरीके से इस्राइल के अधीन हो चुका है। हमारे यहां ईंधन, भोजन सहित कई बुनियादी आवश्यकताओं की कमी है। फलस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह ने यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र से गाजा में पैराशूट सहायता का आह्लन किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को कहा कि गाजा के अल-शिफा अस्पताल की सुरक्षा आवश्यक है और इसकी सुरक्षा की ही जानी चाहिए। अमेरिका के एनएसए जैक सुलिवन ने बताया कि अमेरिका हमास द्वारा बनाए गए बंधकों को रिहा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इसके लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। नागरिकों की रिहाई राष्ट्रपति बाइडन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुलिवन ने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने, सचिव एंटनी ब्लिंकन ने और मैंने बंधकों के परिजनों से बात की है। मैं साफ करना चाहता हूं कि नागरिकों की रिहाई हमारी प्राथमिकता है। सुलिवन का कहना है कि अमेरिका भोजन, जल, चिकित्सा सहित अन्य बुनियादी चीजें गाजा पहुंचा रहा है। हमारे लिए निर्दोष का जीवन महत्वपूर्ण है फिर चाहे वह फलस्तीनी नागरिक हो, अमेरिकी हो या इस्राइली।


  भटोली में भिड़े दो गुट, क्रॉस एफआईआर दर्ज

मैहतपुर के साथ लगते भटोली गांव में भूमि विवाद के कारण दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

36 लाख से बना सिंथेटिक टेनिस कोर्ट 36 महीने नहीं चला, नौ लाख से फिर बनाया जा रहा

एएमयू का सिंथेटिक टेनिस कोर्ट नौ लाख से दोबारा बनाया गया है। इस टेनिस कोर्ट को बनाने में 36 लाख रूपये लगे थे। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के करीब 36 लाख रुपये से बना सिंथेटिक टेनिस कोर्ट 36 महीने तक नहीं चल सका। यह कोर्ट यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी में बना है, जिसे करीब नौ लाख रुपये की लागत से दोबारा बनाया जा रहा है।

सिंथेटिक के दो कोर्ट का उद्घाटन 14 जुलाई 2019 में एडीजी आलोक शर्मा ने किया था। कोर्ट के निर्माण में करीब 36 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। उद्घाटन के बाद बरसात आ गई। बारिश के पानी में कोर्ट डूब गया। मार्च 2020 में कुछ अभ्यास मैच खेले गए, लेकिन कोरोना महामारी शुरू हो गई, जो वर्ष 2021 तक रही। 

इधर, टेनिस कोर्ट खराब होने लगी, जो जगह-जगह फूल गई। दो कोर्ट बने थे। इसमें कोर्ट दो को दान की राशि से बनाया गया था। कोर्ट का निर्माण प्रो. अमजद मसूद, फरीद मेहंदी, इंजी. मोहम्मद फरहान, सईद और प्रशिक्षक इश्तियाक अली की देखरेख में हुआ था। खराब कोर्ट को दुरुस्त कराया गया, जिसमें करीब नौ लाख रुपये खर्च हुए हैं। ठेकेदार ने बताया कि कोर्ट खराब होने की वजह सिंथेटिक के नीचे बिछाई गई गिट्टी की गुणवत्ता सही न होना है। यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के अधिकारियों ने कहा कि कोर्ट का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही इस पर अभ्यास शुरू हो जाएगा।

ओवैसी का तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख पर हमला, कहा- आरएसएस की कठपुतली हैं रेवंत रेड्डी

असदुद्दीन ओवैसी ने एक सार्वजनिक रैली में कहा, ‘आपके (रेवंत रेड्डी) पास हमारे खिलाफ आलोचना करने के लिए कुछ भी नहीं है। आप हमारे कपड़ों और दाढ़ी के बारे में बोलते हैं और हम पर हमला करते हैं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी पर कटाक्ष किया और उन्हें ‘आरएसएस की कठपुतली’ बताया। साथ ही ओवैसी ने तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख पर अल्पसंख्यक वर्ग का वोट हासिल करने के लिए गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया।

असदुद्दीन ओवैसी ने एक सार्वजनिक रैली में कहा, ‘आपके (रेवंत रेड्डी) पास हमारे खिलाफ आलोचना करने के लिए कुछ भी नहीं है। आप हमारे कपड़ों और दाढ़ी के बारे में बोलते हैं और हम पर हमला करते हैं। इसे ‘कुत्ते की सीटी’ की राजनीति कहा जाता है। आप आरएसएस की कठपुतली हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच कोई अंतर नहीं है।

कांग्रेस के गांधी भवन पर मोहन भागवत का कब्जा
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा ‘तेलंगाना पीसीसी प्रमुख ने चड्ढी पहनकर आरएसएस सदस्य के रूप में शुरुआत की और एबीवीपी में चले गए, फिर तेलुगु देशम में शामिल हो गए और अब कांग्रेस में आ गए। किसी ने सही कहा है कि कांग्रेस के गांधी भवन पर मोहन भागवत का कब्जा है और वे जैसे चाहें कांग्रेस चलाएंगे।

सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) विरोध प्रदर्शन को याद करते हुए, ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को उनके पहनावे से पहचाना जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यही बात रेवंत ने भी की थी जब उन्होंने ओवैसी की शेरवानी के बारे में बात की थी। तेलंगाना में राजनीतिक गर्मी बहुत अधिक है, क्योंकि राज्य में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे और चार अन्य चुनावी राज्यों के साथ वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है।

कांग्रेस अल्पसंख्यकों का कर रही ‘वोट बैंक’ के रूप में इस्तेमाल: केटीआर
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना मंत्री के टी रामाराव ने रविवार को कांग्रेस पर अल्पसंख्यक समुदायों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, जिसका नतीजा यह है कि वे अभी भी गरीबी में जी रहे हैं। 

तेलंगाना के विकाराबाद जिले के पारिगी में एक रोड शो में बोलते हुए केटीआर ने हमला करते हुए आरोप लगाया कि तेलंगाना में जना रेड्डी समेत कई मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, जो चुनाव भी नहीं लड़ रहे हैं। 

उन्होंने लोगों से कहा, ‘कांग्रेस में कई मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, जिनमें जना रेड्डी भी शामिल हैं, जो चुनाव भी नहीं लड़ रहे हैं। आप क्या चाहते हैं? वर्तमान (बिजली) या कांग्रेस, रायथु बंधु या रबांडू (गिद्ध), योजनाएं या घोटाले?’ 

रामाराव ने आगे कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना करके, छात्रवृत्ति देकर, उच्चतम अल्पसंख्यक बजट आवंटित करके और अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान वाली योजनाएं शुरू करके अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए काम किया। 

केटीआर ने कहा कि केसीआर की आवाज को दबाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री तेलंगाना आ रहे थे। इसके अलावा दिल्ली से राहुल गांधी और कर्नाटक से डीके शिवकुमार भी यहां आ रहे थे, लेकिन एक शेर- केसीआर की तरह अकेले ही लड़ेगा।

भ्रष्टाचार पर राहुल ने किया हमला ED और CBI पर दागे कई सवाल ?

भ्रष्टाचार पर राहुल ने किया हमला ED और CBI पर दागे कई सवाल : ब्रिटेन के गृहसचिव क्लेवरली से मिले जयशंकर, महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा, मेक इन इंडिया पर दिया जोर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर ब्रिटेन के गृह सचिव से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने कई पक्षों पर विस्तार से चर्चा की। हमने उग्रवाद, आर्थिक अपराध, तस्करी और सुरक्षा में सेंधमारी जैसे कई वैश्विक चिंताओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। इस दौरान सोमवार को उन्होंने ब्रिटेन के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच जारी रणनीतिक साझेदारी के अटूट समर्थन की सराहना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर ब्रिटेन के गृह सचिव से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने कई पक्षों पर विस्तार से चर्चा की। हमने उग्रवाद, आर्थिक अपराध, तस्करी और सुरक्षा में सेंधमारी जैसी कई वैश्विक चिंताओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। 

पीएम मोदी की तारीफ
विदेश मंत्री एस जयशंकर लंदन में आयोजित दिवाली रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आज इंग्लैंड और भारत के बीच रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले एक दशक में हम दोनों देशों के बीच रिश्तों में गहराई आई है। उन्होंने पिछले दशक में भारत में आई सामाजिक-आर्थिक क्रांति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया बदल गई है। हमारे रिश्ते बदल गए हैं। यूके बदल गया है। भारत भी बदल गया है। आप मुझसे पूछ सकते हैं कि भारत में क्या बदला है तो मैं कहूंगा कि- मोदी। नरेंद्र मोदी ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, जनधन योजना, आवास योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया अभियान सहित कई परिवर्तनकारी नीतियों को भारत में लागू किया है।

ब्रिटेन के रक्षा सचिव से भी की मुलाकात
ब्रिटेन दौरे के दौरान जयशंकर ने ब्रिटेन के रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर बात की। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि सोमवार दोपहर ब्रिटेन के रक्षा सचिव के साथ मुलाकात की। हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई है। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए विस्तार से बातचीत की। बता दें, बैठक में मेक इन इंडिया पहल पर भी जोर दिया गया। विदेश मंत्री ने पोस्ट कर कहा था कि मेक इन इंडिया हमारे ब्रिटिश भागीदारों को नया अवसर प्रदान करता है। 


गोवर्धन पूजा आज, जानिए इस दिन भगवान कृष्ण को क्यों लगाए जाते हैं 56 प्रकार के भोग

इस साल गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। ब्रज से शुरू हुई गोवर्धन पूजा पूरे देश में उत्सव की तरह मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भक्त भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं। 

आज (14 नवंबर) गोवर्धन पूजा है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार इस  साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर, दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक है। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है, इसलिए गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। ब्रज से शुरू हुई गोवर्धन पूजा पूरे देश में उत्सव की तरह मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भक्त भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें संकटों से उबारें। इस दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस दिन श्री कृष्ण को 56 भोग क्यों लगाए जाते हैं…

Exit mobile version