अग्नि आलोक

ताजा समाचार:श्रीलंका 11वीं बार एशिया कप फाइनल में:मोदी बोले- सनातन को मिटाना चाहता है घमंडिया अलायंस; मंत्री बोले- कोटा में सुसाइड की वजह अफेयर

Share

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को संसद के विशेष सत्र के लिए 18 से 22 सितंबर तक सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में 50,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। भारत-श्रीलंका खेलेंगे एशिया कप फाइनल:मोदी बोले- सनातन को मिटाना चाहता है घमंडिया अलायंस; मंत्री बोले- कोटा में सुसाइड की वजह अफेयरजम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग में लश्कर के दो आतंकवादियों को घेर लिया है। राजस्थान पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड मामले में संदिग्ध मोनू मानेसर को बृहस्पतिवार को एक बार फिर अदालत में पेश करेगी। दिल्ली सरकार ने अंतरराज्यीय परिवहन के लिए बीएस-6 इंजन वाले डीजल वाहनों को मंजूरी दी। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी कभी इतनी विविधतापूर्ण नहीं रही है। थोक मुद्रास्फीति में लगातार पांचवें माह गिरावट आई। यह अगस्त में शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे रही।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष की मांग है कि सभी मामलों की सुनवाई मथुरा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हो। फिलहाल सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में में चल रही है।
  2. यूपी से राज्यसभा की खाली सीट पर उपचुनाव होगा। भाजपा के राज्यसभा सदस्य (हरद्वार दुबे) के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। पार्टी ने इस सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

मोदी बोले- घमंडिया गठबंधन सनातन को मिटाना चाहता है, गुलामी में धकेलना चाहते है

बीना रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर हड़कलखाती गांव तक PM खुले वाहन में पहुंचे। साथ में MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा (बाएं) और CM शिवराज सिंह चौहान (दाएं)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर के बीना में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। PM ने कहा कि घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करना चाह रहा है। I.N.D.I अलायंस सनातन को मिटाकर देश को एक हजार साल की गुलामी में धकेलना चाहते हैं। गांधी जी के आखिरी शब्द थे- हे राम, वे जीवन भर सनातन के पक्ष में रहे।

 बीते 6 महीने में मोदी का ये छठवां मध्यप्रदेश दौरा है। उन्होंने पहली बार सनातन के नाम पर विपक्ष को घेरा है। तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर को सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की थी। स्टालिन की पार्टी DMK विपक्षी गठबंधन में शामिल है। इसके बाद BJP ने आरोप लगाया कि I.N.D.I.A गठबंधन के नेता उदयनिधि के बयान का समर्थन करते हैं।

सभास्थल से ही मोदी ने 1800 करोड़ रुपए के इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली शिलान्यास किया। इनमें नर्मदापुरम के ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, आईटी पार्क-3 व 4 इंदौर, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम और 6 इंडस्ट्रियल पार्क (नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, मऊगंज, आगर-मालवा और मक्सी) शामिल हैं।

यह प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश में 6 महीने में छठा दौरा है। इससे पहले 12 अगस्त को उन्होंने सागर आकर संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखी थी।

बीना रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर हड़कलखाती गांव तक PM खुले वाहन में पहुंचे। साथ में MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा (लेफ्ट) और CM शिवराज सिंह चौहान (राइट)।

प्रधानमंत्री का पूरा भाषण…

50 हजार करोड़ रु. एक कार्यक्रम में लगा रहे, इतना तो राज्यों का पूरे साल का बजट नहीं

मैं यह गारंटी देने आया हूं कि एमपी में नई इंडस्ट्री आएंगी, रोजगार के अवसर मिलेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीना पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांची स्तूप की लघु संरचना भेंटकर स्वागत किया।

एक जमाना था जब MP में अपराधियों का ही बोलबाला था

G-20 की सफलता का श्रेय मोदी को नहीं, आप सभी लोगों को जाता है

विदेशी मेहमानों ने कहा कि ऐसा आयोजन इसके पहले कभी नहीं देखा

अनंतनाग में सेना-आतंकियों के बीच एनकाउंटर, सुरक्षाबलों की मदद के लिए ड्रोन भेजे
कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों का एनकाउंटर दूसरे दिन भी जारी रहा। पूरे दिन गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इलाके पर नजर रखने के लिए सुरक्षाबलों ने क्वाडकॉप्टर (छोटे हेलिकॉप्टर), हमला करने में सक्षम हेरॉन और ड्रोन की मदद ली।

 अनंतनाग में एनकाउंटर के पहले दिन कर्नल-मेजर और DSP सहित एक जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े प्रतिबंधित रेजिस्टेंट फ्रंट ने ली है। सेना के अंधेरा होने पर दूसरे दिन का ऑपरेशन रोक दिया है। आज सुबह ऑपरेशन फिर शुरू होगा। सेना का कहना है कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।
आखिरी बॉल पर 2 रन बनाकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

आखिरी 2 ओवर में टीम को जीत के लिए 12 रन बनाने थे। ऐसे में चरिथ असालंका ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली और नाबाद 49 बनाते हुए अपनी टीम को फाइनल पहुंचाया।

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 252 रन बनाए, लेकिन बारिश की वजह से श्रीलंका को 252 रन का ही रिवाइज्ड टारगेट दिया गया, जिसे टीम ने हासिल कर लिया।

आखिरी 2 गेंद पर श्रीलंका को 6 रन की जरूरत थी। चरिथ असालंका ने अगली गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर टीम को जीत दिला दी। आज भारत-बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन इसके नतीजों का फाइनल पर कोई असर नहीं होगा।

 श्रीलंका ने 11वीं बार एशिया कप फाइनल में जगह बनाई है। टीम 6 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं भारत ने 7 खिताबों के साथ सबसे अधिक बार एशिया कप जीता है। अब 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में फाइनल खेला जाएगा।

आखिरी 2 ओवर में रोमांचक हुआ मुकाबला
आखिरी 12 बॉल पर श्रीलंका को 12 रन की जरूरत थी। यहां शाहीन अफरीदी बॉलिंग करने आए। श्रीलंका का स्कोर 240 रन पर 5 विकेट था। शुरआती 2 गेंद पर 3 रन बन गए। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा लॉन्ग ऑन पर कैच हो गए। पांचवीं गेंद पर दुनिथा वेल्लालागे भी कैच आउट हो गए। आखिरी गेंद पर एक रन बना।

अब आखिरी 6 गेंदों पर 8 रन की जरूरत। जमान खान के सामने प्रमोद मदुशन और चरिथ असालंका। पहली गेंद पर लेग बाय का एक रन बना। अगली गेंद डॉट हो गई और तीसरी गेंद पर एक रन आ गया। चौथी गेंद पर मदुशन रन आउट हो गए। 2 गेंद पर 6 रन की जरूरत। जमान ने ऑफ स्टंप के बाहर बॉल फेंकी, असालंका ने तेजी से बैट घूमाया और बॉल थर्ड मैन की दिशा में 4 रन के लिए चली गई।

लास्ट बॉल पर 2 रन की जरूरत। जमान ने मिडिल स्टंप पर फुलर लेंथ स्लोअर बॉल फेंकी। असालंका ने स्क्वेयर लेग की दिशा में फ्लिक किया और 2 रन लेकर अपनी टीम को रोमांचक मुकाबले में जीत दिला दी। असालंका 49 रन बनाकर नॉट आउट रहे और टीम को लगातार दूसरी बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा दिया।

रिकॉर्ड: इफ्तिखार-रिजवान ने रिकॉर्ड सेंचुरी पार्टनरशिप की
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने 108 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने वनडे एशिया कप में पाकिस्तान के लिए छठे विकेट पर सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने फवाद आलम और सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 2008 में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ छठे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की थी।

विनिंग टीम के टॉप प्लेयर्स की परफॉर्मेंस…

एनालिसिस : श्रीलंका ने शुरुआती विकेट लेकर दबाव बनाया; मेंडिस-समरविक्रमा ने चेज आसान किया
टॉस हारकर गेंदबाजी करने उतरी श्रीलंका को गेंदबाजों ने बढ़त दिलाई। पाकिस्तान की आधी टीम 130 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। तभी बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा।
यह बारिश पाकिस्तान के लिए सौगात की बारिश साबित हुई। जब दोबारा खेल शुरू हुआ तो पाकिस्तान ने महज 74 गेंदों पर 122 रन बना दिए। मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने सेंचुरी पार्टनरशिप कर टीम का स्कोर 252 रन तक पहुंचा दिया।

DLS के तहत मिले 252 रन के टारगेट के सामने श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की। कुसल परेरा 17 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके बाद पथुम निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ 57 रन की पार्टनरशिप की। मेंडिस ने फिर सदीरा समरविक्रमा के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

आखिरी 2 ओवर में टीम को जीत के लिए 12 रन बनाने थे। ऐसे में चरिथ असालंका ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली और नाबाद 49 रन बनाते हुए अपनी टीम को फाइनल पहुंचा दिया।

केरल में निपाह वायरस का बांग्लादेशी वैरिएंट मिला, यह इंसानों से इंसानों में फैलता है
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, राज्य में निपाह वायरस के बांग्लादेशी वैरिएंट की पुष्टि है। ये इंसानों से इंसानों में फैलता है। कोझिकोड जिले में सभी स्कूल-कॉलेज दो दिनों के लिए बंद रखे जाएंगे। यहां वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

 केरल के बाद कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले में भी निपाह वायरस का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक निपाह कोई ट्रीटमेंट या इंजेक्शन मौजूद नहीं है। वायरस की वजह से होनी वाली डेथ रेट ज्यादा है, पर ये कम संक्रामक है।

मंत्री बोले- कोटा में सुसाइड की वजह अफेयर, 12 सितंबर को छात्रा की आत्महत्या का भी यही कारण

शहरी विकास एवं आवास (UDH) मंत्री धारीवाल जब ये बयान दे रहे थे, तब ठीक उनके बगल में मुख्यमंत्री भी बैठे थे।

राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड की वजह लव अफेयर बताई। धारीवाल ने कहा कि हाल ही में जिस स्टूडेंट ने सुसाइड किया, उसके बाद अफेयर का लेटर भी मिला है। वहीं, स्टूडेंट के पिता ने कहा कि बेटी के साथ छेड़छाड़ होती थी और अगर मंत्री के पास अफेयर को लेकर कोई सबूत है तो हमें दिखाएं।

 12 सितंबर को कोटा में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने खुदखुशी की थी। कोटा में पिछले 8 महीने में ये 25वीं खुदकुशी है। धारीवाल के बयान के बाद भास्कर ने इस साल सुसाइड करने वाले 21 स्टूडेंट्स के केस की पड़ताल की। पता चला कि 21 में से अब तक 2 स्टूडेंट्स के सुसाइड का कारण प्रेम प्रसंग था, ज्यादातर स्टूडेंट्स ने पढ़ाई के तनाव, मां-बाप की डांट और टेस्ट में खराब परफॉर्मेंस के कारण सुसाइड किया। जबकि 6 स्टूडेंट्स के सुसाइड की वजह पता नहीं चल पाई है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
मानसून सत्र के दौरान पास हुआ जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) कानून 2023 एक अक्टूबर से लागू हो जाएगा। जिसके बाद बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल स्कूल में एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वोटर आईडी, विवाह पंजीकरण, सरकारी रोजगार, पासपोर्ट और आधार बनवाने सहित कई जगहों पर सिंगल डॉक्यूमेंट के तौर पर किया जा सकेगा।

कानून लागू होने से सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट डिजिटली भी मिल पाएगा। अभी इसकी हार्ड कॉपी ही मिल पाती है। अभी तक आधार को हर जगह पहचान पत्र की तरह यूज किया जाता है। लेकिन अब बर्थ सर्टिफिकेट हर जगह पर सर्वमान्य पहचान पत्र की तरह काम करेगा। नया नियम 1 अक्टूबर या इसके बाद बनने वाले बर्थ सर्टिफिकेट पर लागू होगा।

BJP विधायक ने गहलोत की तारीफ की, कहा CM ने राजा-महाराजा जैसा काम किया

पिछले महीने CM अशोक गहलोत के पैर में चोट लगी थी, तब BJP विधायक सूर्यकांता व्यास ने जयपुर में उनके निवास पर मुलाकात की थी और कुशलक्षेम पूछा था।

राजस्थान में जोधपुर के सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने CM अशोक गहलोत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है, जो पहले के जमाने में राजा-महाराजा किया करते थे। दअरसल, गहलोत ने जोधपुर में पुष्करणा समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 3 दिन पहले ही 4.75 करोड रुपए की मंजूरी दी थी।

 गहलोत और सूर्यकांता व्यास पहले भी एक-दूसरे की तारीफ करते रहे हैं। CM कई बार मंच से कहते रहे हैं कि सूर्यकांता व्यास से उनके आत्मीय रिश्ते CM बनने से भी पहले के हैं। सूर्यकांता 85 साल की उम्र में भी राजनीति में सक्रिय हैं। 1990 से लेकर अब तक लगातार 7 बार विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं और 6 बार जीत दर्ज की है। उन्हें वसुंधरा गुट का नेता माना जाता है।

ISIS के 2 आतंकियों को फांसी की सजा, कानपुर में टीचर को गोली मारी थी
लखनऊ की NIA कोर्ट ने ISIS से जुड़े दो आतंकियों आतिफ और फैसल को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को कानपुर के रिटायर्ड शिक्षक रमेश बाबू की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था। 24 अक्टूबर 2016 को टीचर रमेश छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। वह स्कूल से करीब 500 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि दोनों ने पिस्टल निकाली और रमेश के सीने में एक के बाद एक दो गोलियां दाग दीं।

 रमेश जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल थे। वे रिटायरमेंट के बाद भी वह बच्चों को रोज पढ़ाने स्कूल पहुंच जाते। फैसल पूछताछ में बताया कि उन्होंने उत्तर भारत में जिहाद फैलाने की कसम खाई थी। ISIS से मिले हथियारों की टेस्टिंग उन्होंने राम बाबू शुक्ला की हत्या करके की। फैसल से पूछा गया कि जिहाद फैलाना था, तो रमेश बाबू को क्यों मारा? जवाब में उसने बताया- रमेश बाबू की पहचान उनके माथे पर तिलक और हाथ में कलावे से हो गई थी। इसलिए उन्हें मार डाला।

. BJP चुनाव समिति में MP के 35 कैंडिडेट्स के नाम पर सहमति, 2 से 3 दिन में लिस्ट का ऐलान

तस्वीरें 13 सितंबर की हैं। इस दिन भाजपा के दिल्ली हेडक्वॉर्टर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स के 35 नामों पर लगभग सहमति बन गई है। BJP की दूसरी लिस्ट का ऐलान 2 से 3 दिन में होगा।

 BJP विशेष रणनीति के तहत बीते विधानसभा चुनाव में हारी 103 सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित कर रही है। पार्टी ने ऐसी सीटों पर 17 अगस्त को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब बाकी 64 सीटों पर नाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में स्थानीय लोगों ने कल अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, डीएसपी हुमायूं भट्ट और राइफलमैन रवि कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला।

अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान में सर्वोच्च बलिदान देने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोनक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव वीरों का ऋणी रहेगा: LG ऑफिस, जम्मू-कश्मीर

Exit mobile version