टीम इंडिया ने देशवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। भारत ने रविवार को विश्व कप के अंतिम लीग मैच में नीदरलैंड को 160 रन से हराकर रिकॉर्ड नौवीं जीत दर्ज की। केएल राहुल (102 रन, 64 गेंद) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 128 रन, 94 गेंद) के शतकों की बदौलत भारत ने चार विकेट पर 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.5 ओवर में 250 रन पर सिमट गई।
रामभद्राचार्य बोले- राम मंदिर के बाद अब मथुरा की बारी, भगवान करे भारत जल्द बने हिंदू राष्ट्र
रामभद्राचार्य ने कहा कि मेरा अमृत महोत्सव रामलला ही मना रहे हैं। पाक अधिकृत कश्मीर भारत को मिल जाए, इस यज्ञ से यही कामना है। रामचरित मानस व सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों पर कहा कि वे मूर्ख हैं, मूर्खों पर ज्यादा चर्चा नहीं करनी चाहिए। चित्रकूट के जगद्गरु रामभद्राचार्य का 75वां जन्मदिवस 14 जनवरी को अयोध्या में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसी बीच 16 से 22 जनवरी तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित अनुष्ठान भी होंगे। कार्यक्रम में 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ होना है। इसको लेकर शुक्रवार को बड़ा भक्तमाल में भूमिपूजन व ध्वजारोहण हुआ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि राममंदिर बन रहा है। अब मथुरा की बारी है। भगवान करे भारत जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र बने।
रामभद्राचार्य ने कहा कि राममंदिर को लेकर उनकी भूमिका सभी जानते हैं। उन्होंने सात दिनों तक कोर्ट में गवाही दी थी। करीब 50 प्रश्नों का समाधान किया था। वेद में रामजन्मभूमि का जिक्र है। इसका भी प्रमाण दिया था। आज राममंदिर बन रहा है। राममंदिर निर्माण के लिए 22 करोड़ का चंदा दिलाया है। महोत्सव में 75 देशों के भक्तों को आमंत्रित किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करेंगे।
इससे पहले भूमि पूजन में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राममंदिर के उद्घाटन से पूरी दुनिया में सनातन धर्म का ध्वज बुलंद होगा। भूमिपूजन की अध्यक्षता श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की। भूमिपूजन में जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, जगद्गुरु डॉ़ राघवाचार्य, महंत रामशरण दास, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत धर्मदास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामभूषण दास कृपालु, महंत शशिकांत दास, महंत जयरामदास समेत सैकड़ों की संख्या में संत व भक्त मौजूद रहे।
कश्मीर भारत को मिल जाए, यज्ञ से यही कामना
रामभद्राचार्य ने कहा कि मेरा अमृत महोत्सव रामलला ही मना रहे हैं। पाक अधिकृत कश्मीर भारत को मिल जाए, इस यज्ञ से यही कामना है। रामचरित मानस व सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों पर कहा कि वे मूर्ख हैं, मूर्खों पर ज्यादा चर्चा नहीं करनी चाहिए।
सोने की चिड़िया नहीं, सोने का शेर बनेगा भारत
कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के राज्यपाल आनंद आर्लेकर ने कहा कि संत हमेशा से समाज का मार्गदर्शन करते रहे हैं। विश्व गुरु बनने से भारत को कोई रोक नहीं सकता। अब भारत सोने की चिड़िया नहीं बनेगा, बल्कि सोने का शेर बनेगा। इसकी दहाड़ पूरा विश्व सुनेगा।
आजम की बहन विवादों में: 6 हजार वर्ग फिट के बंगले का किराया एक हजार, विवाद हुआ तो शासन ने मांगी रिपोर्ट
निखत को आवंटित करीब छह हजार वर्ग फीट के आलीशान बंगले का किराया महज एक हजार रुपये महीने था। इस बंगले को लेकर तीन साल पहले शासन को शिकायत हुई थी।पूर्व नगर विकास मंत्री व सपा नेता आजम खां की बहन निखत अफलाक को नगर निगम ने वर्ष 2007 में रिवर बैंक कॉलोनी में बंगला नंबर ए-2/1 आवंटित किया था। विवाद के चलते करीब तीन साल पहले नगर निगम ने आवंटन निरस्त कर ताला लगा दिया था। इसके विरोध में निखत हाईकोर्ट गईं, तो वहां 24 नवंबर 2020 को स्टे मिल गया। इसमें यथास्थिति बनाने का आदेश था। अब इसी स्थगन आदेश को खारिज कराने की मांग रामपुर के विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। इस पर शासन के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने नगर निगम से 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।
गौरतलब है कि निखत को आवंटित करीब छह हजार वर्ग फीट के आलीशान बंगले का किराया महज एक हजार रुपये महीने था। इस बंगले को लेकर तीन साल पहले शासन को शिकायत हुई थी। मामले में निगम ने जांच कर 24 अगस्त 2020 को आवंटन निरस्तीकरण का नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया कि जांच के दौरान बंगला बंद मिला। उसमें कोई नहीं रहता है। यह भी कहा गया कि निखत रामपुर के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं और सेवानिवृत्ति के बाद से वहीं रह रही हैं। निखत ने नोटिस का जवाब दिया लेकिन प्रशासन संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद निगम ने इस आधार पर आवंटन निरस्त कर दिया कि जब निखत को बंगला आवंटित हुआ था, तब वह न तो किसी सरकारी सेवा में थीं और न ही लखनऊ में कार्यरत थीं।
आवंटन निरस्त होने के बाद तत्कालीन नगर आयुक्त के आदेश पर रेंट प्रभारी ने निखत को 15 दिन में बंगला खाली करने का नोटिस भी जारी किया था। नोटिस अवधि खत्म होने पर नगर निगम ने दो नवंबर 2020 को बंगले को सील कर सरकारी ताला लगा दिया था।
सरकारी बंगले का कब्जा वापस लिया जाए : सक्सेना
रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने पिछले महीने सीएम को पत्र लिखकर नगर निगम पर आरोप लगाया कि हाईकोर्ट में प्रभावी पैरवी न करने से निखत अफलाक को मिला स्थगन आदेश अब तक चल रहा है। ऐसे में सरकारी बंगले पर आजम खां व उनके प्रतिनिधियों का कब्जा बना हुआ है। लिहाजा प्रभावी पैरवी कर स्थगन आदेश को निरस्त कराकर इस बंगले का कब्जा वापस लिया जाए।
इस शिकायत पर निरस्त हुआ था आवंटन
रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने जुलाई 2020 में मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। इसमें कहा गया कि निखत अफलाक को वर्ष 2004 में फर्जी प्रार्थनापत्र पर रिवर बैंक कॉलोनी में मकान नंबर 10/4, जिसे बदलकर जी-1 और दोबारा बदलकर मकान नंबर ए-2/1 आवंटित किया गया था। ऐसे में गलत तथ्यों के आधार पर किए गए आवंटन को निरस्त किया जाए। निखत मंत्री की बहन थीं, इसलिए निगम ने मनचाहा बंगला दिया। यही नहीं उसे संवारने में सरकारी पैसा भी खर्च किया।
बिजली चोरी जुर्माने पर छूट के मामले ने पकड़ा तूल, 8.80 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर दर्ज हैं मुकदमें
प्रतिदिन 407 लोग बिजली चोरी में पकडे जा रहे हैं और 373 पर एफआईआर हो रही है। हर दिन 1683 मेगावाट की बिजली चोरी हो रही है। उपभोक्ता परिषद का कहना है कि चोरी करने वालों को छूट देने से यह प्रवृत्ति बढ़ेगी। प्रदेश में बिजली चोरी के जुर्माने पर 65 फ़ीसदी छूट दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। उपभोक्ता परिषद ने शुक्रवार को इस फैसले के खिलाफ नियामक आयोग में जनहित प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। मांग की है कि इस छूट का किसी भी कीमत पर प्रदेश के 3.35 करोड़ आदर्श विद्युत उपभोक्ताओं पर न डाला जाए।
यूपी: बिजली चोरी जुर्माने पर छूट के मामले ने पकड़ा तूल, 8.80 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर दर्ज हैं मुकदमें
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Nov 2023 06:28 AM IST
प्रदेश में बिजली चोरी के जुर्माने पर 65 फ़ीसदी छूट दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। उपभोक्ता परिषद ने शुक्रवार को इस फैसले के खिलाफ नियामक आयोग में जनहित प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। मांग की है कि इस छूट का किसी भी कीमत पर प्रदेश के 3.35 करोड़ आदर्श विद्युत उपभोक्ताओं पर न डाला जाए।
परिषद ने आयोग से सिफारिश की है कि नए टैरिफ प्लान तैयार करते वक्त इस छूट की बारीकियों पर अलग से कमेटी बनाकर अध्ययन कराया जाए। ताकि पावर कारपोरेशन की इस छूट की वजह से किसी भी तरह का भार आदर्श उपभोक्ताओं पर न डालने पाए। प्रदेश में पिछले 6 वर्षों में 8 लाख 80 हजार 567 विद्युत उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के केस दर्ज हुए हैं। इसमें 8 लाख 6658 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई। कुल राजस्व निर्धारण 5226 करोड़ हुआ।
यानी प्रतिदिन 407 लोग बिजली चोरी में पकडे जा रहे हैं और 373 पर एफआईआर हो रही है। हर दिन 1683 मेगावाट की बिजली चोरी हो रही है। उपभोक्ता परिषद का कहना है कि चोरी करने वालों को छूट देने से यह प्रवृत्ति बढ़ेगी। यही वजह है कि शुक्रवार को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग में एक जनहित प्रस्ताव दाखिल करते हुए कहा बिजली चोरी में राजस्व निर्धारण की वजह से जो भी छूट पावर कॉरपोरेशन द्वारा दी जाए, इसका खामियाजा प्रदेश के लगभग 3.35 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को न भुगतना पड़े। विद्युत नियामक आयोग टैरिफ आदेश में यह व्यवस्था करें
दिसंबर के पहले सप्ताह तक मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल, आसान नहीं कंफर्म टिकट
दिसंबर के पहले सप्ताह में बरेली होकर मुंबई जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट आसान नहीं है। बरेली-मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनल जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं।दिवाली और छठ पूजा के चलते दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों में ही नहीं बल्कि बरेली से राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र जाने वाली एक स्पेशल समेत तीन ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है। दिसंबर पहले सप्ताह तक बरेली-मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनल जाने वाली इन ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
साप्ताहिक 14314/14313 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 22976/22975 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल में त्योहार के दौरान सीटें फुल होने के कारण रेलवे ने 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट का संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन में भी वेटिंग लंबी होती जा रही है।
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का संचालन बरेली से आगरा, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, नाशिक, थाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक होता है। 22976/22975 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस मथुरा, कोटा, रतलाम, सूरत, वापी होते हुए मुंबई के बांद्रा के बीच चलती है।
09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट का संचालन बरेली होते हुए मथुरा, भरतपुर, कोटा, सूरत होते हुए मुंबई सेंट्रल के बीच चलती है। इन सभी ट्रेनों में दिसंबर के पहले सप्ताह तक अप-डाउन में वेटिंग है। किसी ट्रेन में दिसंबर के पहले सप्ताह तक कंफर्म सीट नहीं मिल रही। रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस में तो दिसंबर अंत तक यही स्थिति है।
लंबे समय से बरेली होते हुए दक्षिण भारत के लिए भी रेल सेवा की मांग चल रही है। हालांकि, रामनगर-बेंगलुरू के बीच ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है।
वाराणसी-आनंद विहार के बीच एक और विशेष ट्रेन के दो-दो फेरे
वाराणसी-आनंद विहार के बीच रेलवे एक और स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 05089/05090 वाराणसी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 14 से 29 नवंबर तक दोनों ओर से दो-दो फेरे लेगी। 05089 बनारस-आनंद विहार 14 और 28 नवंबर को रात नौ बजे वाराणसी से चलने के बाद भदोही, सेप्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे बरेली आएगी और दोपहर 3:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में 05090 आनंद विहार-वाराणसी स्पेशल ट्रेन 15 और 29 नवंबर को शाम 6:15 बजे आनंद विहार से चलने के बाद रात 11:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
मां महालक्ष्मी का हुआ आगमन… हर घर जगमगाए खुशियों के दीप, छाया उल्लास
बरेली में सुख-समृद्धि के पर्व दिवाली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। महालक्ष्मी के स्वागत में पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी ने नहा गया। हर घर की देहरी पर खुशियों के दीप जगमगा उठे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई देकर दिवाली की खुशियां बांटीं।

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर
दीपोत्सव पर घरों से लेकर सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। दिवाली पर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया। मुख्य मार्ग भी डिवाइडर पर लगी लाइटों से जगमगा उठे। सुख-समृद्धि के पर्व दिवाली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। शनिवार को देर रात लोगों ने बाजार में खरीदारी की। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों में खासी भीड़ रही।
गोवर्धन पूजा का मुर्हूत सुबह 6:43 से 8:52 तक
ज्योतिर्विद के अनुसार गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को होगी। इसका शुभ समय सुबह 6:43 बजे से सुबह 8:52 तक रहेगा। 14 नवंबर को दोपहर 2:36 के बाद भाई दूज भी मनाया जा सकता है। 15 नवंबर को भी भाईदूज मनाया जाएगा। कार्तिक मास के द्वितीय तिथि का समापन 15 नवंबर को रात 12 बजे तक रहेगा।
पुलिस लाइन में जलाए गए 21 हजार दीप
शासन की मंशा के अनुरूप इस बार पुलिस लाइन परिसर में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। दीपावली की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में 21000 दीप प्रज्ज्वलित कर पुलिसकर्मियों ने बच्चों को मिठाइयां, उपहार, मोमबत्ती, फल आदि वितरित कर उनके साथ पर्व मनाया गया। एडीजी व आईजी समेत जिले के अफसर मौजूद रहे।
एक धमाके से दहले लोग, मच गई अफरा तफरी: पटाखा भरे झोले में विस्फोट, किशोर के उड़े चीथड़े…चार गंभीर
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मृतक का पिता पटाखे खरीदकर बेचता है। उसका बेटा सुफियान कहीं पर पटाखे लेकर जा रहा था, इसी दौरान झोला गिरने से पटाखे फूट गए। इससे हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में आजाद चौक के पास रविवार शाम खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान पटाखा बेच रहे किशोर के झोले में अचानक से विस्फोट हो गया, जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। वहीं पास में खरीदारी कर रहे चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। विस्फोट होते ही अफरा तफरी मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आबादी के बीच आजाद चौक से सुभाष चौक के बीच मूर्तियों की दुकान लगी है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे लोहिया नगर रसूलाबाद निवासी अब्दुल दिलशाद उर्फ शाका आतिशबाज का बेटा सुफियान (15) कुछ झोलों में लेकर देशी पटाखे बेच रहा था।
20 फीट ऊपर उछला और उसके चीथड़े उड़ गए
इसी दौरान उसके एक झोले में अचानक से विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार विस्फोट होते ही सुफियान करीब 20 फीट ऊपर उछला और उसके चीथड़े उड़ गए। वहीं, पास में खड़े रंजीत सिंह(35) निवासी केशव नगर, दीपक यादव(28) निवासी यादव नगर, हर्षित चंदेल(18) निवासी आजाद चौक, हिमांशू सविता(15) निवासी लोहिया नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
9-0… टीम इंडिया का दिवाली गिफ्ट
आईसीसी विश्व कप: बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतकीय पारियां खेलीं।
दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
दिवाली पर पीएम मोदी ने शेयर कीं अयोध्या की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव को “अद्भुत, दिव्य और अविस्मरणीय” बताया और समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कीं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव को “अद्भुत, दिव्य और अविस्मरणीय” बताया और समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कीं। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर कहा कि पूरा देश अयोध्या में जलाए गए लाखों दीयों से रोशन हो गया है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय! लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है। इससे निकलने वाली ऊर्जा पूरे भारत में नए उत्साह का संचार कर रही है. मेरी कामना है कि भगवान श्री राम सभी देशवासियों का कल्याण करें और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए प्रेरणा बनें. जय सिया राम।’
वहीं, हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है ‘बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं’। लेप्चा में पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ तिरंगा फहराया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव है। जवान अपने समर्पण से हमारा जीवन रोशन करते हैं। देश जवानों का कृतज्ञ और ऋृणी है। भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का उद्घोष और यह ऐतिहासिक धरती और दीपावली का त्योहार यह अद्भुत संयोग है। यह अवसर मेरे लिए भी और देशवासियों के लिए भी जोश से भर देने वाला है। पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है।
पीएम मोदी ने जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि आप सभी उत्साह से भरे हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है। देश इसलिए आपका कृतज्ञ और ऋृणी है। इसलिए दीपावली पर हर घर में एक दीया आपकी सलामती के लिए भी जलता है। इसलिए हर पूजा में एक प्रार्थना आप जैसे वीरों के लिए होती है।
लेबनान ने इस्राइल पर दागे रॉकेट, दस इस्राइली नागरिक सहित सात सैनिक घायल
हिजबुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि कार्यकर्ता सीमा के पास खंभों पर निगरानी उपकरण लगा रहे थे। दूसरे हमले में, किबुत्ज मनारा के क्षेत्र में मोर्टार बैराज से सात इस्राइली सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए, इस्राइल रक्षा बलों ने पुष्टि की।लेबनानी रॉकेट से रविवार को इस्राइल में दो हमले किए गए, जिसमें दस इस्राइली नागरिक और सात सैनिक घायल हो गए, जबकि एक अन्य हमले को वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोक दिया गया।
पहले हमले में, पिछले रॉकेट हमले से क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की मरम्मत करते समय इस्राइल इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेशन द्वारा नियोजित दस इस्राइली घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह के वक्त मोशाव डोवेव के पास हुई।
हिजबुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि कार्यकर्ता सीमा के पास खंभों पर निगरानी उपकरण लगा रहे थे। दूसरे हमले में, किबुत्ज़ मनारा के क्षेत्र में मोर्टार बैराज से सात इस्राइली सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए, इस्राइल रक्षा बलों ने पुष्टि की।
एक घंटे की अवधि में 15 लॉन्च
बाद में रविवार को एक घंटे की अवधि में 15 लॉन्च का पता चला। चार प्रक्षेप्यों को रोक दिया गया, जबकि बाकी खुले क्षेत्रों में गिरे। हमास ने दावा किया कि लेबनान में उसके सदस्यों ने हाइफ़ा और नाहरिया शहरों के साथ-साथ लेबनानी सीमा के छोटे शहरों पर गोलीबारी की थी।
यह आग हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्ला द्वारा इस्राइल और अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनों के आह्वान के एक दिन बाद आई। उन्होंने कहा कि गाजा में युद्ध समाप्त होने तक सीरिया और इराक में तैनात अमेरिकी बलों पर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रहेंगे।
जवाब में, इस्राइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने शनिवार को उत्तरी सीमा के दौरे के दौरान चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर हिजबुल्लाह यहां ऐसी गलतियां करेगा, तो सबसे पहले इसकी कीमत लेबनान के नागरिक चुकाएंगे। जो हमने गाजा में किया, हम बेरूत में भी कर सकते हैं।
पुलिस बलों पर हमला करने के आरोप में 11 अरब गिरफ्तार
हमास और इस्राइल के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद से येरूशलम में पुलिस अधिकारी शहर में बढ़ते खतरों और हिंसक गड़बड़ियों से निपटने के लिए सतर्क हैं। इस बीच, हाल के सप्ताहों में, पुलिस ने इस्राइली सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा में शामिल होने के संदेह में शुआफात के 11 अरब निवासियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का दावा है कि इन संदिग्धों ने युद्ध की शुरुआत में इस्राइली पुलिस बलों पर मोलोटोव कॉकटेल और पत्थर फेंके थे। इनमें से आठ संदिग्धों के खिलाफ पहले ही आरोप दायर किए जा चुके हैं।
:रोशनी से जगमगाया पूरा जयपुर विदेशी सैलानियों का लगा जमावड़ा
रोशनी से जगमगाया पूरा जयपुर विदेशी सैलानियों का लगा जमावड़ा
मेलिटोपोल विस्फोट में हुई थी तीन रूसी अधिकारियों की मौत, यूक्रेन के रक्षामंत्रालय का बयान
लगभग एक लाख 50 हजार लोगों की युद्ध-पूर्व आबादी वाले मेलिटोपोल पर पिछले साल फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के तुरंत बाद कब्जा कर लिया गया था और अब यह उत्तर की ओर अग्रिम पंक्ति से लगभग दर्जनों मील पीछे है।
यूक्रेन ने रविवार को कहा कि पिछले दिन मॉस्को-नियंत्रित यूक्रेनी शहर मेलिटोपोल में स्थानीय प्रतिरोध आंदोलनों के कारण हुए विस्फोट में कब्जे वाले अधिकारियों के मुख्यालय में रूसी सैन्य अधिकारी मारे गए थे।
लगभग एक लाख 50 हजार लोगों की युद्ध-पूर्व आबादी वाले मेलिटोपोल पर पिछले साल फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के तुरंत बाद कब्जा कर लिया गया था और अब यह उत्तर की ओर अग्रिम पंक्ति से लगभग दर्जनों मील पीछे है।
कम से कम तीन अधिकारियों की हुई थी मौत
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की खुफिया सेवा ने टेलीग्राम पर कहा, ‘स्थानीय प्रतिरोध आंदोलन के प्रतिनिधियों द्वारा की गई बदला लेने की कार्रवाई’ के परिणामस्वरूप “रूसी गार्ड के कम से कम तीन अधिकारियों को मार दिया गया”।
एएफपी स्वतंत्र रूप से दावों की पुष्टि करने में सक्षम नहीं था। सूत्र ने आगे बताया, मुख्यालय पर हमला (रूसी सुरक्षा सेवा) एफएसबी और (रूसी नेशनल गार्ड) रोसग्वार्डिया की बैठक के दौरान किया गया था।”
मेलिटोपोल ज़ापोरिजिया में है, जो चार क्षेत्रों में से एक है – डोनेट्स्क, लुगांस्क और खेरसॉन के साथ – जिस पर रूस पूरी तरह से नियंत्रण किए बिना कब्जा करने का दावा करता है।
हर कोने में सुनाई दी विस्फोट की आवाज
मेलिटोपोल के निर्वासित मेयर इवान फेडोरोव ने शनिवार शाम को कहा कि निवासियों ने विस्फोट की सूचना दी, जिसे शहर के हर कोने में सुना गया, पुलिस की कारें शहर में तेजी से दौड़ रही थीं। आक्रमण शुरू होने के बाद से मॉस्को की सेना द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में हुए हमलों में रूस से जुड़े कई अधिकारी मारे गए हैं।
नवसारी में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग; दमकल की गाड़ियां मौके पर
नवसारी में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग; दमकल की गाड़ियां मौके पर
प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी, अहमदाबाद इनायत शेख ने कहा कि वासना क्षेत्र में स्वामीनारायण पार्क के खुले मैदान में कूड़े-कचरे में आग लग गई। कुल पांच दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और इसे जल्द ही पूरी तरह से बुझा दिया जाएगा। कोई हताहत नहीं है।
बंगाल में कपड़े की दो दुकानों में लगी आग
इधर, पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के सेठ श्रीलाल मार्केट में दो कपड़ा दुकानों में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद. आग बुझाने का काम जारी है।इस पर सेठ श्रीलाल मार्केट कमेटी के सचिव खोकोन भट्टाचार्य ने बताया कि कपड़े की दो दुकानों में आग लग गई, आग लगने का कारण पता नहीं चला है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
शिवाजी पार्क में मनी शानदार दिवाली आतिशबाजी से गुलजार हुआ आसमान
Mumbai Diwali 2023 :शिवाजी पार्क में मनी शानदार दिवाली आतिशबाजी से गुलजार हुआ आसमान
रोशनी से जगमगाया अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सुंदर रोशनी से हुआ गुलजार
Diwali 2023:रोशनी से जगमगाया अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सुंदर रोशनी से हुआ गुलजार
विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन से दी दिवाली की शुभकामनाएं; भारत की छवि को लेकर कही बड़ी बात
बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर यूरोप का पहला प्रामाणिक और पारंपरिक रूप से निर्मित हिंदू मंदिर है। भारत-ब्रिटेन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिटेन की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन की यात्रा पर है। इस दौरान जयशंकर ने लंदन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर (नेस्डेन मंदिर) में दिवाली मनाई। इतना ही नहीं, जयशंकर और क्योको ने मंदिर में अभिषेक पूजा भी की। गौरतलब है कि बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर यूरोप का पहला प्रामाणिक और पारंपरिक रूप से निर्मित हिंदू मंदिर है।
सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं
पूजा अर्चना के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने दीपों के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप सभी को शुभ दिवाली। ऐसे शुभ अवसर पर अपने लोगों के बीच रहने से ज्यादा खुशी की कोई बात नहीं हो सकती। मैं यहां यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर हूं और यह स्वाभाविक है कि दीपावली जैसे अवसर पर, मैं समुदाय के सदस्यों के साथ आने और उनके साथ रहने के अवसर की तलाश कर रहा हूं।”
इस दौरान उन्होंने भारत की केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर दिन 24*7 काम करती है, यह हम सभी जानते हैं। दीपावली के दिन मैं ऋषि सुनक के साथ यूके और भारत के साथ हमारे संबंधों पर चर्चा करने की है। यह इस बात का प्रमाण हूं कि भारत की छवि कितनी बदल गई है।
उन्होंने आगे कहा कि विश्व में भारत की छवि का एक बड़ा हिस्सा वह है जो हम सभी भारत में बनाते हैं, लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा वह भी है जो आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। जब भी पीएम मोदी बाहर जाते हैं तो वह भारत माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का कोई मौका नहीं चूकतें। हमने बेहद कठिन परिस्थितियों में जी-20 की सफल अध्यक्षता की… लेकिन भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहां नेतृत्व है, दूरदर्शिता है, सुशासन है।
मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति देना है मकसद
इससे पहले एस. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने और मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति देने के मकसद से ब्रिटेन के पांच दिवसीय दौरे पर लंदन पहुंचे। विदेश मंत्री ने रविवार को ‘एक्स’ पर कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि रोशनी का यह त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशित करे। शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा।
जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन दौरे पर जयशंकर लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में एक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा सोमवार को उनके लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित दिवाली स्वागत समारोह को संबोधित करने की संभावना है। वह अगले सप्ताह ‘एक अरब लोग दुनिया को कैसे देखते हैं’ विषय पर चर्चा में शामिल हो सकते हैं।