दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लाया गया विश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि जब राज्य में राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) सत्ता में थे उस वक्त कई गड़बड़ियां हुईं और अब उनकी जांच की जा रही है।भारतीय महिला टीम ने शनिवार को यहां रोमांचक सेमीफाइनल में दो बार की पूर्व चैम्पियन जापान को 3-2 से हराकर अपना स्वप्निल सफर जारी रखते हुए पहली बार बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।
अब नॉटी बॉय नहीं रहा जीएसएलवी रॉकेट, मिशन प्रमुख बोले- वह अब आज्ञाकारी-अनुशासित लड़के जैसा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बिना किसी बाधा के मिशन के सफल होने पर राहत की सांस ली। मिशन के निदेशक ने कहा, जीएसएलवी अब नॉटी बॉय नहीं रहा, एक आज्ञाकारी और अनुशासित लड़के जैसा परिपक्व हो गया है।सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के द्वितीय लॉन्च पैड से शाम 5:35 बजे 52 मीटर ऊंचा रॉकेट उपग्रह को लेकर शानदार ढंग से आसमान की ओर बढ़ा। रॉकेट जीएसएलवी में तीन स्टेज रखा गया था। सबसे ऊपरी स्टेज पर क्रायोजेनिक इंजन था।
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के द्वितीय लॉन्च पैड से शाम 5:35 बजे 52 मीटर ऊंचा रॉकेट उपग्रह को लेकर शानदार ढंग से आसमान की ओर बढ़ा। रॉकेट जीएसएलवी में तीन स्टेज रखा गया था। सबसे ऊपरी स्टेज पर क्रायोजेनिक इंजन था। इसने महज 20 मिनट की उड़ान के बाद उपग्रह को अपने से अलग कर जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में छोड़ दिया। जीटीओ पृथ्वी से करीब 37 हजार किमी ऊंचे अंतरिक्ष में है। एजेंसी
प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने की बढ़ी ताकत
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज उन्नत मौसम उपग्रह, इनसैट 3डीएस के सफल प्रक्षेपण पर हमारे इसरो वैज्ञानिकों को बधाई। तीसरी पीढ़ी का उपग्रह प्राकृतिक आपदाओं से सटीकता से लड़ने में भारत की ताकत को बढ़ाएगा। यह हर आपदा में शून्य हताहत के लक्ष्य को हासिल करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
पीएम के नेतृत्व की गूंज
किरेन रिजिजू, पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने कहा कि इसरो और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को सफल प्रक्षेपण की बधाई। अंतरिक्ष शोध और देश के विकास में यह यादगार उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्नदर्शी नेतृत्व की गूंज है।
आज से बदलेगा मौसम: पूरे हफ्ते बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तर-पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर व पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश तथा पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 से 22 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 18 से 22 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी, वज्रपात व ओलावृष्टि होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को राजस्थान में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 18 से 22 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी, वज्रपात व ओलावृष्टि होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को राजस्थान में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में 18 से 21 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, मैदानी व निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ हिस्सों में भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
तूफानी हवा : 20 तक पंजाब में तेज चलेंगी हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 18 से 20 फरवरी के दौरान पंजाब में, 19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। कुछ जगह 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी के भी आसार हैं।
ओलावृष्टि: 18 से 20 फरवरी 18 फरवरी को जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, 18 और 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 18 से 20 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में ओले गिरने की आशंका है। वहीं, 19 और 20 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती प्रसार
पूर्वोत्तर भारत में मध्य असम के निचले स्तरों पर चक्रवाती प्रसार जारी है। इससे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तीन से पांच डिग्री बढ़ेगा तापमान
चार से पांच दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। पूर्वी भारत में भी न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
जम्मू-कश्मीर: दस जिलों में यातायात के लिए दिशा-निर्देश जारी
प्रदेश में 18 से 20 फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसमें कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, बारामूला, कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ में कई जगहों पर भारी से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे एनएच-44 जम्मू श्रीनगर सहित प्रदेश के महत्वपूर्ण मार्ग बाधित हो सकते हैं। लोगों से यातायात एडवाइजरी के तहत यात्रा करने की सलाह जारी की गई है।
- बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में अधिक एहतियात बरतने को कहा गया है। प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की है। इस बीच शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।
- मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को कश्मीर संभाग के उत्तर, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिण कश्मीर के विभिन्न ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
- 19 से 20 फरवरी को कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम और जिलों के मध्यम और ऊंचे इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी की संभावना के साथ दक्षिण कश्मीर के अधिकांश स्थानों (मैदानी और निचले इलाकों) में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड: गढ़वाल के तीन और कुमाऊं के दो जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में एक बार फिर रविवार से बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 फरवरी तक मौसम बदलने के आसार हैं।
हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च, पंजाब में भाजपा नेताओं के घर का घेराव; सरकार-किसान वार्ता आज फिर
फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी व कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसान संगठन शनिवार को पांचवें दिन भी शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर डटे रहे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) उगराहां ने पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और राज्यभर में टोल प्लाजा मुफ्त कराए। वहीं, हरियाणा में बीकेयू चढ़ूनी गुट ने तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस बीच, किसान नेताओं और सरकार के बीच रविवार शाम छह बजे चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता होनी है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
सीमाओं पर किलेबंदी के चलते दिल्ली कूच की रणनीति विफल होते देख किसान संगठनों ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व मंत्री केवल सिंह ढिल्लों के आवास के बाहर तंबू गाड़कर धरना दिया। धरना दो दिन तक चलेगा। प्रदर्शन के बाद पटियाला में कैप्टन के आवास मोती महल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
सरकार से वार्ता को देखते हुए किसानों ने दिल्ली कूच को रोकने का एलान किया था, पर युवा सीमाओं पर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिशों में जुटे हैं। खासकर, शंभू व खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर ऐसी कोशिश देखी जा रही हैं। शनिवार को भी किसानों व पुलिस के बीच गतिरोध रहा। हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के तीन गोले दागे। पंजाब पुलिस के स्पेशल एडीजीपी-कानून व्यवस्था ने सीमा पर स्थिति का जायजा लिया।
आज समाधान की उम्मीद
केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच चौथे दौर की वार्ता पर सबकी नजर है…सरकार की तरफ से वार्ता में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल होंगे। किसानों की तरफ से उनके संगठन के नेता शामिल होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वार्ता में हिस्सा लेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में कोई समाधान निकल सकता है।
हालांकि, वार्ता से एक दिन पहले किसान नेताओं- जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवण पंधेर ने एमएसपी की कानूनी गारंटी पर अध्यादेश लाने की मांग कर टेंशन बढ़ा दी है। शंभू सीमा पर इन नेताओं ने कर्जमाफी और बिजली अधिनियम रद्द करने की मांग की।
सड़कों पर 1,800 ट्रैक्टर
बीकेयू चढ़ूनी गुट के नेतृत्व में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत और करनाल में किसानों ने 1,800 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ मार्च निकाला।
- कुरुक्षेत्र : ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किया। उन्होंने कहा, रविवार को महापंचायत कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
- जींद : किसानों के समर्थन में खाप पंचायतों ने कहा, सरकार जल्द से जल्द बैरिकेड्स हटाए।
भाकियू का 21 को प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, सिसौली में भाकियू की पंचायत में 21 फरवरी को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन का एलान किया गया है। प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा व पंजाब में गलत हुआ। किसान कभी भी दिल्ली कूच कर सकते हैं।
सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से मिले जयशंकर, पश्चिम एशिया सहित इन मुद्दों पर हुई बात
जभारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जर्मनी के दौरे पर हैं। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने जर्मनी पहुंचे जयशंकर ने शनिवार को सऊदी अरब से विदेश मंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। मुलाकात की जानकारी देते हुए जयशंकर ने एक्स पर कहा कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने कनेक्टिविटी, पश्चिम एशिया की स्थिति और हमारी रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।
बांग्लादेशी पीएम से भी की मुलाकात
इससे पहले, जयशंकर ने शनिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मुलाकात की। जयशंकर ने ‘भारत-बांग्लादेश मैत्री’ (दोनों देशों की दोस्ती) को आगे ले जाने में उनके मार्गदर्शन की प्रशंसा की। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्हें नया जनादेश मिलने पर बधाई।
तुलसी भाई से भी की मुलाकात
विदेश मंत्री जयशंकर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर कहा, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक से मिलकर खुशी हुई। हमने पारंपरिक चिकित्सा और महामारी की तैयारियों पर चर्चा की। धन्यवाद तुलसी भाई।
अमेरिकी विदेश मंत्री से भी मुलाकात
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने सम्मेलन से जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने लाल सागर में चुनौतीपूर्ण सुरक्षा हालात पर चर्चा की। साथ ही इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे अमेरिका और भारत अस्थिर क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन नेताओं से भी की मुलाकात
जर्मनी पहुंचने के बाद से जयशंकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन, ग्रीस के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री निकोस डेंडियास, अर्जेंटीना की विदेश मंत्री डायना मोंडिनो और कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक के साथ जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों और आगे के रास्ते पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी इंटर गवर्नमेंटल कंसल्टेशन की अगली बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।
पूर्व द.अफ्रीकी क्रिकेटर और ICC मैच रेफरी माइक प्रॉक्टर का निधन, सर्जरी के बाद कार्डियक अरेस्ट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी और कोच माइक प्रॉक्टर का 77 साल की आयु में निधन हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक माइक प्रॉक्टर आयु से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। सर्जरी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर उन्हें बचाने में असफल रहे। उनकी पत्नी मैरीना ने दक्षिण अफ्रीकी वेबसाइट न्यूज 24 को बताया कि सर्जरी के दौरान उन्हें एक जटिलता का सामना करना पड़ा और आईसीयू में रहने के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया।
ऑलराउंडर क्रिकेटर रहे माइक प्रॉक्टर दक्षिण अफ्रीकी टीम के पहले कोच होने के अलावा इंग्लिश काउंटी ग्लॉस्टरशायर से भी जुड़े रहे। तेज गेंदबाज और हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज की छवि रखने वाले प्रॉक्टर ने करियर में सात टेस्ट मैच खेले। हालांकि, रंगभेद के कारण दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर के तौर पर उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं चला। प्रॉक्टर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मैच रेफरी के पैनल में भी रहे। प्रॉक्टर ने 401 प्रथम श्रेणी खेल खेले, जिसमें 36.01 की औसत से 48 शतक और 109 अर्द्धशतक के साथ 21,936 रन बनाए। उन्होंने 19.53 की औसत से 1,417 विकेट भी लिए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात में से छह टेस्ट मैंच जीते
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित होने से पहले 1970 में प्रॉक्टर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सात टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1967 और 1970 के बीच खेले गए सात टेस्ट मैचों में से छह में सभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के समाप्त होने से पहले सिर्फ 15.02 की औसत से 41 विकेट लिए थे।
प्रॉक्टर ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स पर कथित तौर पर नस्लवादी टिप्पणी करने के लिए भारत के हरभजन सिंह पर तीन टेस्ट मैचों के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। इसके तुरंत बाद प्रतिबंध हटा लिया गया।
खेती को सर्जरी की दरकार है, इन आंकड़ों से समझ जाएंगे
देश में किसानों ने जब-जब आंदोलन किए, उनकी मांग हमेशा यही रही- फसलों की खरीद दरें बढ़ाओ। खाद-बीज, बिजली आदि की कीमतें घटें और फसलों के दाम बढ़ें, अक्सर किसान आंदोलनों के आधार यही रहते हैं। लेकिन अब वक्त आ गया है कि इन मुद्दों पर आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। दरअसल, किसानों की समस्या का असली इलाज ये है नहीं। हम कुछ आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो समझ जाएंगे कि देश में खेती की स्थिति सुधारने के लिए असल में करना क्या होगा।
खेती में फायदा घट तो रहा है
आपको क्या लगता है देश में सस्ते हैं अनाज?
किसानों की मांग मानी गई तो अनाज के दाम आसमान छू लेंगे
https://photogallery.navbharattimes.indiatimes.com/flourishiframe.cms?visualisation=16835681कृषि उत्पादों के व्यापार पर रोक के कारण भारत में कई अनाज ज्यादा महंगे हो जाते हैं जबकि उन अनाजों को दूसरे देशों से सस्ती दरों पर खरीदा जा सकता है।
खेती से रोजगार और आबादी का संबंध
देश की अर्थव्यवस्था में खेती का योगदान 17% से कुछ अधिक है जबकि आधे वर्कफोर्स इसी में लगे हुए हैं। उधर, उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों में खेती से बहुत कम आबादी जुड़ी होती है।
उत्पादन दर में हम बहुत पीछे
visualisation=16836268देश में प्रमुख फसलों का उत्पादन औसत, वैश्विक औसत के मुकाबले कम है। सिर्फ मूंगफली में ही भारत वैश्विक औसत से ज्यादा पैदावार करता है। अगर बात दुनिया में सबसे ज्यादा उत्पादन की बात की जाए तो हम बहुत पीछे हैं।
ये है देश में किसानों की हालत
/शीर्ष 7% किसान परिवारों के पास खेती 46% जमीन है। 80% से ज्यादा परिवारों के पास 1 हेक्टेयर से भी कम जमीन है और ऐसे परिवार 30% जमीन के मालिक हैं।
बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई का दावा- कर्नाटक में जीतेंगे 28 में से 28 सीटें
दिल्ली लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई का कहना है कि तैयारियां जोरों पर हैं, जेडीएस के साथ गठबंधन भी अच्छा चल रहा है। हम (कर्नाटक में) 28 में से 28 सीटें जीतेंगे।
शराब नीति घोटले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की हिरासत बढ़ी
शराब नीति घोटाले मामले में आप नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को आज कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल कोर्ट ने दोनों की हिरासत को आगे बढ़ा दिया है।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम 2024 के संसदीय चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।