आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में पिछले पांच महीनों में केजरीवाल की यह तीसरी यात्रा है। यात्रा के दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होंगे। उधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में जी-20 देशों के वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक में शामिल होंगी। बैठक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया भी भाग लेंगे।
आज का प्रमुख इवेंट
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। वे राज्य के लोगों के लिए गारंटी पत्र जारी करेंगे, जो चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है। केजरीवाल के साथ पंजाब सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।
- राजस्थान चुनाव को लेकर जयपुर में आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।
अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, UP के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही अजय राय का दावा
अजय राय को गुरुवार को ही यूपी पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने अमेठी से राहुल के चुनाव लड़ने की बात वाराणसी में कही।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी से वाराणसी से चुनाव लड़ने की गुजारिश की है। राय ने आगे कहा कि स्मृति ईरानी ने वादा किया था कि कमल का बटन दबाइए 13 रुपए किलो चीनी मिलेगी, क्या वो दिलवा पाईं?
राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी से सांसद रह चुके हैं। लेकिन, 2019 में उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 55 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। माना जाता है कि राहुल को पहले से ही इस हार की आशंका थी इसलिए उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन दाखिल किया था। वहां से राहुल बड़े मतों से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।
कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे, 22 गज की पिच पर 500 KM से ज्यादा दौड़े
विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के 15 साल पूरे हो गए हैं। कोहली ने 18 अगस्त, 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। इंटरनेशनल करियर में विराट ने अब तक 501 मैच में 76 शतक की मदद से 25,582 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में शतक और टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अर्धशतक लगाया था।
कोहली ने अपने 15 साल के करियर में क्रिकेट की पिच पर 510 किलोमीटर रनिंग की है। उन्होंने अपने रन के लिए 277 किमी दौड़ लगाई, जबकि अपने पार्टनर के लिए दौड़ते हुए 233 किमी की दूरी तय की। इनमें वही रन शामिल हैं जो उन्होंने दौड़कर बनाए, यानी इनमें बाउंड्री की दौड़ शामिल नहीं है।
18 अगस्त, 2008- बनाम श्रीलंका… विराट कोहली ने आज से ठीक 15 साल पहले इंटरनेशनल डेब्यू किया था। कोहली ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर (वनडे, टेस्ट, टी-20) में अब तक 501 मैच में 76 शतक की मदद से 25582 रन बनाए हैं।
इस स्टोरी में हम कोहली के इंटरनेशनल करियर से जुड़े 15 रिकॉर्ड के बारे में जानेंगे। इनपुट क्रिकइंफो से लिया गया है।
1. 15 साल के करियर में कोहली 22 गज की पिच पर 500 KM से ज्यादा दौड़े
विराट कोहली ने अपने 15 साल के करियर में क्रिकेट की पिच पर 510 किलोमीटर रनिंग की है। उन्होंने अपने रन के लिए 277 किमी दौड़ लगाई, जबकि अपने पार्टनर के लिए दौड़ते हुए 233 किमी की दूरी तय की। इनमें वही रन शामिल हैं जो उन्होंने दौड़कर बनाए, यानी इनमें बाउंड्री की दौड़ शामिल नहीं है।
2. सफल चेज में 518 का औसत
टी-20 वर्ल्ड कप में बल्ले से कोहली ने शानदार परफॉर्म किया है। वह टी-20 वर्ल्ड कप 2014 और 2016 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। इस दौरान टारगेट चेज करते हुए उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में सफल चेज करते हुए कोहली का बैटिंग औसत 518 का है। अन्य कोई बल्लेबाज 200 के औसत तक भी नहीं पहुंच सका। दूसरे नंबर ऑस्ट्रेलिया के कैमरून व्हाइट का औसत 104 का रहा।कोहली के डेब्यू के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए भारत ने 10 में से 9 में जीत हासिल की है, इनमें 8 बार कोहली नॉटआउट रहे।
3. वर्ल्ड कप डेब्यू पर सेंचुरी
कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में शतक और टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अर्धशतक लगाया था। वो ऐसा करने वाले उस समय पहले खिलाड़ी थे। वनडे वर्ल्ड कप 2011 कोहली का पहला वर्ल्ड कप था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैच में ही 100 रन बना दिए। फिर 2012 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही फिफ्टी लगा दी।उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में फिफ्टी और 2015 में वनडे वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू मैच में शतक लगाकर कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की।
4. 83 वेन्यू में से 46 पर शतक बनाए
कोहली ने अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 83 वेन्यू पर क्रिकेट खेला है, इनमें से 46 पर उन्होंने शतक भी बनाए हैं। अपने 76 शतक में सबसे ज्यादा पांच शतक उन्होंने एडिलेड ओवल मैदान पर लगाए। केवल सचिन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कोहली से ज्यादा वेन्यू पर शतक लगाए हैं। सचिन ने 53 वेन्यू पर शतक लगाए हैं।
5. मेजबान देशों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन
विराट कोहली ने उन सभी नौ देशों में शतक बनाया है जहां-जहां उन्होंने वनडे मैच खेला है। वहीं टेस्ट में आठ देशों में से सात देशों में उन्होंने सेंचुरी लगाई। इनमें केवल बांग्लादेश ऐसा देश है जहां उन्होंने शतक नहीं लगाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में कोहली ने इन्हीं देशों के खिलाफ वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं।
केवल 2 खिलाड़ियों (सात सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा) ने कोहली के बराबर या उनसे अधिक देशों में मेजबान देश के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों में शतक बनाए हैं।
6. कोहली के दस पारियों में लगभग 1000 रन
साल 2018 में फरवरी और अक्टूबर के बीच कोहली ने 10 वनडे पारियों में करीब 1000 रन बनाए थे। कोहली ने 197वीं और 206वीं वनडे पारी के बीच 142 की औसत से 995 रन बनाए थे, जिसमें 5 शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। यह किसी भी बल्लेबाज का वनडे की 10 पारियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कोहली ने अक्टूबर 2016 से जून 2017 के बीच 857 रन बनाने वाले डेविड वार्नर के पिछले रिकॉर्ड को 138 रन से पीछे छोड़ा था।
7. भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक
विराट कोहली ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर वनडे में महज 52 गेंद में शतक ठोका था। इस मैच में वो 27वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे। ये भारत के लिए वनडे का सबसे तेज शतक है। इसी सीरीज में उन्होंने नागपुर में 61 गेंद में शतक लगा दिया था। ये वनडे में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज शतक था।
इस मैच में कोहली 30वें ओवर में बैटिंग करने उतरे थे। इसके साथ ही कोहली 25 ओवर के बाद वनडे में रन चेज में एक से अधिक शतक बनाने वाले इकलौते बैटर बने थे। केविन पीटरसन, अब्दुल रज्जाक, जैकब ओरम ने ऐसा एक-एक बार किया है।
8. डेब्यू पर सबसे युवा ओपनर भारतीय
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू ठीक आज ही के दिन 2008 में श्रीलंका के खिलाफ किया था, जब वो 19 साल और 287 दिन के थे। उन्होंने पहले वनडे में ओपन किया था और इसी के साथ वह भारत के लिए मेंस वनडे में डेब्यू के दौरान ओपनिंग करने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए थे। कोहली ने उस सीरीज में पांचों मैचों में ओपन किया, हालांकि इसके बाद उन्होंने 15 साल के करियर में 2 ही बार वनडे में ओपनिंग की।
पार्थिव पटेल, युवराज सिंह और विनोद कांबली ने कोहली से कम उम्र में भारत के लिए वनडे में ओपन किया है, लेकिन इससे पहले वे और मैच खेल चुके थे, जिसमें उन्होंने ओपन नहीं किया था।
9. कोहली के ही नॉट आउट 166 रन के खिलाफ श्रीलंका 73 पर ऑल आउट
इस साल के शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में तिरुवनंतपुरम में कोहली ने नाबाद 166 रन की पारी खेली। भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 73 रन पर आउट हो गया। भारत यह मैच रिकॉर्ड 317 रन से जीता था।
इस मैच में कोहली ने अकेले ही श्रीलंकाई टीम को 93 रनों से हरा दिया, जो मेंस वनडे मैच में किसी बल्लेबाज के स्कोर और विरोधी टीम के कुल स्कोर के बीच दूसरा सबसे बड़ा अंतर है। पहला भी भारत-श्रीलंका वनडे के दौरान ही था, जब साल 2000 में सनथ जयसूर्या ने 189 रन बनाए और भारत 54 रन पर ऑल आउट हो गया। यानी भारत जयसूर्या के ही स्कोर से 135 रन से पीछे रह गया।
विराट कोहली साल की शुरुआत में ही श्रीलंका के खिलाफ 166 रन की पारी खेली थी। उनकी सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रन से हराया था।
10. दोहरे शतक का रिकॉर्ड
डेब्यू से 2016 तक कोहली के नाम 41 टेस्ट में 11 शतक थे। वह केवल एक बार 150 का आंकड़ा पार कर पाए थे, उन्होंने 2014 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 169 रन बनाए। इस दौरान वह 7 बार 100 से 120 रन से अंदर भी आउट हुए थे।
2016 से 2019 के बीच उन्होंने अपने 15 शतकों में से सात को दोहरे शतक में बदला, जो एक भारतीय रिकॉर्ड है। कोहली लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे। उन्होंने 2016 से 2017 के बीच में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ दोहरे शतक लगाए।
11. कोहली की कप्तानी में तीन बार 5-0 से सीरीज जीता भारत
जिम्बाब्वे में 2013 के दौरे पर कोहली को पहली बार भारत की कप्तानी सौंपी गई थी और भारत को वनडे सीरीज में 5-0 की जीत हासिल हुई। एमएस धोनी की गौरमौजूदगी में उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी 2014 में श्रीलंका के खिलाफ मिली, भारत में खेली गई सीरीज टीम इंडिया ने 5-0 से जीती। 2017 में टीम इंडिया श्रीलंका गई, यहां भी टीम 5-0 से जीती।इस तरह कोहली मेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में चार या उससे अधिक मैचों की सीरीज में तीन बार व्हाइटवॉश करने वाले इकलौते कप्तान हैं।
12. टारगेट चेज करते हुए 26 शतक
कोहली वनडे फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड 49 शतकों की बराबरी करने से तीन शतक दूर हैं। लेकिन, टारगेट चेज करते हुए वो सचिन से काफी आगे हैं। अब तक वनडे में उनके नाम टारगेट चेज करते हुए 26 शतक हैं, जो तेंदुलकर के 17 से 9 अधिक है। इनमें भी कोहली के 9 शतक 300 से ज्यादा रन का टारगेट चेज करते हुए बने हैं।
13. बगैर गेंद फेंके विकेट लेने का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में एक भी लीगल गेंद फेंके बगैर ही विकेट लेने का कारनामा कर रखा है। 2011 में उन्होंने अपने स्पेल की पहली ही गेंद वाइड फेंकी थी, जिस पर इंग्लैंड के केविन पीटरसन स्टंपिंग हो गए। इससे पहले उन्होंने इंटरनेशनल करियर में कभी बॉलिंग नहीं की थी। इसी के साथ वह पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 0वीं गेंद पर विकेट लेने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं।
मेंस टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 3 बार ही टी-20 पारी में पहली लीगल गेंद फेंकने से पहले विकेट लेने का कारनामा हुआ है। 2010 में इंग्लैंड के ग्रैम स्वान ने सोएब मलिक को आउट किया था, 2012 में वेस्टइंडीज के सुनील नरेन ने मार्टिन गप्टिल का विकेट लिया था और 2014 में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने लेंडल सिमंस को वाइड गेंद पर आउट कर रखा है। हालांकि तीनों ही बार गेंदबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले भी गेंदबाजी कर चुके थे।
14. सबसे ज्यादा दोहरी शतकीय साझेदारियां
कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक की साझेदारियां (13) हैं। इनमें पांच में उनके जोड़ीदार रोहित शर्मा रहे। जो इस फॉर्मेट में किसी भी जोड़ी द्वारा सबसे अधिक है। रोहित इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जो दस बार दोहरे शतकों की साझेदारी में शामिल रहे हैं। कोहली के अन्य आठ दोहरे शतकों में छह साझेदार गौतम गंभीर (तीन), वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव और ईशान किशन रहे।
15. जहां डेब्यू किया, वहीं धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
कोहली ने साल 2011 में टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के सबीना पार्क में किया था। आठ साल बाद इसी मैदान पर वह भारत के टेस्ट इतिहास में सबसे सफल कप्तान बने। उस दौरान उन्होंने धोनी के 27 टेस्ट जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा था। टेस्ट कप्तानी छोड़ने से पहले कोहली ने 12 और मैच जीते और कुल 40 जीत के साथ अपने टेस्ट कप्तानी सफर का अंत किया। जो टेस्ट इतिहास में किसी भी कप्तान के लिए चौथा सर्वाधिक रिकॉर्ड है।
मूसेवाला मर्डर की अयोध्या में प्रैक्टिस हुई, एक नेता के फार्म हाउस में रुके थे शूटर
गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन थापन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अयोध्या में मूसेवाला के मर्डर की प्रैक्टिस की थी।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों ने अयोध्या में हथियार चलाने की प्रैक्टिस की थी। सभी हत्यारे एक नेता के फार्म हाउस में रुके थे। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन थापन ने ये खुलासा किया है। जांच में पुलिस को कुछ फोटो भी मिले हैं। जिनमें सचिन थापन के साथ लॉरेंस के दो प्रमुख शूटर सचिन भिवानी और कपिल पंडित भी नजर आ रहे हैं।
पंजाब में 29 मई 2022 को मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। उनकी एसयूवी कार को सड़क पर ओवरटेक करके गोलियां दागी गई थीं। पंजाब सरकार के मुताबिक इस मामले में अब तक 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए, जबकि 5 दूसरे देशों में पनाह लिए हुए हैं। इन्हें भारत लाने की कोशिश चल रही है। इसके लिए पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और दूसरी एजेंसियों के संपर्क में है। मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी लॉरेंस गैंग का गोल्डी बराड़ है, जो कनाडा में बैठा है।
अब चांद से केवल 113 Km दूर चंद्रयान-3 का लैंडर, चंद्रमा की तस्वीरें भेजीं
इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर से कैद की गई चंद्रमा की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें चांद की सतह पर गड्डे दिखाई दे रहे हैं। इसरो ने इन गड्ढों को फैब्री, जियोर्डाना ब्रूनो और हरखेबी जे के रूप में चिन्हित किया है। अब चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर. चंद्रमा से सबसे कम दूरी 113 Km और सबसे ज्यादा दूरी 157 Km पर है। चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की संभावना है। इसे 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।
इसरो ने 2008 और 2019 में चंद्रयान को चांद पर उतारना चाहा, लेकिन भारत को असफलता मिली। अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं। इसरो इस मिशन के तहत चांद में रासायनिक तत्वों, मिट्टी और पानी को लेकर जानकारी जुटाना चाहता है।
जम्मू-कश्मीर के उरी में लश्कर के 8 आतंकी गिरफ्तार, हथियारों की तस्करी करते थे
इस सर्च ऑपरेशन में सेना, BSF और कश्मीर पुलिस ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए हैं।
जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों ने 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। ये सभी आतंकी पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करते थे। इनके पास से भारी संख्या में हथियार, गोला-बारूद मिला है। इन पर UAPA और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय घाटी में एक्टिव आतंकियों की संख्या 50 के आसपास है। इसके अलावा 20-24 विदेशी आतंकी भी हैं। वहीं, न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि इस साल 1 जनवरी से 5 जुलाई तक 24 से ज्यादा ऑपरेशनों में 27 आतंकी मारे गए। इनमें से 8 स्थानीय और 19 विदेशी आतंकी थे। वहीं, 2022 में 125 आतंकी मारे गए, जिनमें से 91 स्थानीय और 34 विदेशी थे।
जम्मू-कश्मीर के उरी (बारामूला) में 18 अगस्त (शुक्रवार) को सुरक्षाबलों ने दो टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया। इसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करते थे और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। गिरफ्तार किए गए लोग हथियार और गोला-बारूद की तस्करी में भी शामिल थे।
यूएपीए के तहत गिरफ्तारी गई
एसएसपी आमोद नागपुरे के मुताबिक, लश्कर से जुड़े 8 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इन लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। इन पर गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA एक्ट) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
नागपुरे ने बताया, 8 अगस्त को उरी के चुरुंदा इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा था, जो वहां घूम रहा था। जब सिक्योरिटी फोर्सेस ने उस पर नजर रखी तो वह भागा, लेकिन बाद में पकड़ लिया गया। उसका नाम अवान है। उसके पास से दो ग्रेनेड बरामद किए और तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद बाकियों का पता मिलता गया।
अवान ने अपने साथियों के बारे में बताया
अवान ने पूछताछ के दौरान अपने साथियों अहमद दीन और मोहम्मद सादिक खतना के बारे में बताया। ये दोनों चुरुंदा के रहने वाले हैं। अहमद और सादिक से पूछताछ होने पर दोनों के पास से दो ग्रेनेड, एक चीनी पिस्टल, पिस्टल की मैगजीन और चार जिंदा कारतूस मिले।
इसी तरह 11 अगस्त को पोवारियां थाजल उरी में नाके पर चैकिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर और इसमें सवार चार अन्य लोगों ने बताया कि वे मेडिकल इमरजेंसी के लिए अस्पताल जा रहे हैं। नाका पार्टी को शक हुआ तो उन्होंने पड़ताल की। जांच में चारि ग्रेनेड, दो पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस और 50 हजार कैश बरामद किया गया।
इन लोगों की पहचान तारजू सोपोर के अख्तर भट, चुरुंदा उरी के मोहम्मद असलम खतना, जाबला उरी के मुनीर अहमद, क्रांकशिवन के मुदस्सिर यूसुफ गोकनो और हरदूशिवा के बिलाल डार के रूप में हुई। ये लोग हथियारों को सीमा पार अपने हैंडलर्स को देते थे, जहां से ये सामान लश्कर तक पहुंचता था।
कुपवाड़ा में जॉइंट ऑपरेशन में कई हथियार बरामद
इधर, कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को भारतीय सेना, BSF और कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 5 AK राइफल, 7 पिस्तौल, 4 हथगोले समेत भारी मात्रा जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह जानकारी भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने शेयर की।
इससे पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में छापेमारी की। न्यूज एजेंसी ANI के चोटीगाम इलाके में रहने वाले मोहम्मद यूसुफ वानी के घर तलाशी जारी है। वानी पेशे से किसान है।
शोपियां में NIA की रेड के दौरान वानी के घर के बाहर तैनात पुलिस।
बठिंडी से लश्कर के 2 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
गुरुवार को बठिंडी इलाके में NIA की टीम और सोपोर पुलिस ने लश्कर के 2 ओवरग्राउंड वर्करों को पकड़ा। इनके कब्जे से 8 राउंड पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान मंजूर अहमद भट और तनवीर अहमद लोन के रूप में हुई। ये दोनों दरनम्बल तारज़ू के निवासी हैं।
सोपोर पुलिस ने लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर्स के पास से गोला-बारूद भी बरामद किया।
2 हफ्ते पहले NIA ने 9 जगह छापा मारा था
इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने NGO टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के नौ इलाकों में छापेमारी की थी। मामले से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति के घर और दफ्तरों में तलाशी ली गई थी। जहां से पैसों के लेनदेन से जुड़े कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे।
ओलिंपियन दुतीचंद पर 4 साल का बैन; WADA ने डोप टेस्ट किया, दोनों सैंपल पॉजिटिव
2016 रियो और 2020 टोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी एथलीट दुतीचंद पर चार साल का बैन लगा दिया गया है। वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) ने उनके दो डोप टेस्ट किए थे, दोनों ही सैंपल पॉजिटिव मिले थे। उन पर प्रतिबंध 3 जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा।
दुती 2018 एशियन गेम्स में देश को दो सिल्वर मेडल दिला चुकी हैं। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर में सिल्वर मेडल जीते थे। इससे पहले उन्होंने एशियन चैंपियनशिप 2013 में पुणे में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे 2017 में भुवनेश्वर में भी ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। दुती ने साउथ एशियन गेम्स 2016 में 100 मीटर में सिल्वर और 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
मणिपुर पुलिस को जंगल में मिले कटे-फटे शव, बॉडी पर चाकू के निशान पाए गए
16 अगस्त को इंफाल पूर्व में यिंगांगपोकपी में लामलाई केंद्र गांव में वॉलेंटियर्स और ग्वालताबी के विस्थापितों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की वापसी और अपने घर पहुंचने के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जो जातीय हिंसा के दौरान जला दिए गए थे।
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आईं। थोवई कुकी गांव में गोलीबारी हुई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी ली। टीम को जंगल से तीन लोगों के शव मिले। तीनों के शरीर पर तेज चाकू से चोट के निशान हैं और उनके अंग भी कटे हुए हैं।
मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में 160 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि मणिपुर में 6523 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें से 11 केस महिलाओं और बच्चों की हिंसा से जुड़े हैं।
हिमाचल में लैंडस्लाइड से 330 मौतें, स्टेट में 10 हजार करोड़ का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश जारी है। इस मानसून सीजन 55 दिनों में 113 बार लैंडस्लाइड हुई। बारिश और लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 330 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच राज्य सरकार ने स्टेट डिजास्टर घोषित करने का निर्णय लिया।
राज्य आपदा अधिकारियों के मुताबिक, हिमाचल में इस सीजन बारिश के चलते 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल के लिए 11 करोड़ रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। बता दें कि हिमाचल में लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्र बढ़कर 17,120 हो गए हैं। इनमें भी 675 के किनारे इंसानी बस्तियां हैं।
स्टेट डिजास्टर घोषित होने के बाद प्रदेश में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आ सकेगी। सरकार ज्यादा फोकस के साथ तबाह हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने की दिशा में काम करेगी। इसके लिए सरकार को अतिरिक्त फंड का भी प्रावधान करना होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल के लिए 11 करोड़ रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। राज्य आपदा अधिकारियों के मुताबिक, हिमाचल में इस सीजन बारिश के चलते 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
उधर, उत्तराखंड के चमोली में प्राणमती नदी उफान पर है। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने लोगों को नदी के किनारे न जाने की अपील की है।
हिमाचल के कांगड़ा जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर निकाला गया।
हिमाचल में 17,120 लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्र
हिमाचल में लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्र बढ़कर 17,120 हो गए हैं। इनमें भी 675 के किनारे इंसानी बस्तियां हैं। शिमला में कई सरकारी भवन भूस्खलन के खतरे की जद में हैं।
हिमाचल में 68 सुरंगें बन रही हैं। इनमें 11 बन चुकी हैं, 27 निर्माणाधीन हैं और 30 विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट तैयार हो रही हैं। इनमें कई प्रोजेक्ट केंद्र के हैं। इससे राज्य में भूस्खलन के जोखिम वाले क्षेत्र बढ़ेंगे।
हिमाचल के पहाड़ों को नुकसान पहुंचने की वजहें
- अवैज्ञानिक निर्माण- पहाड़ों को सीधा काटा, इसमें चट्टानों की नींव भी कट गईं।
- पानी रुक गया- ढलान खत्म होने से पानी बह नहीं रहा, सीधे पहाड़ों में बैठ रहा।
- बहाव पर अतिक्रमण- पानी के बहाव पर बस्तियां बस गईं, निकासी का रास्ता बंद हो गया।
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…
यहां भारी बारिश होगी: छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा।
यहां मध्यम बारिश होगी: महाराष्ट्र, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक।
अब देखें राज्यों के मानसून की तस्वीरें…
उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार रात प्राणमती नदी में वाटर लेवल बढ़ जाने से बाढ़ और लैंडस्लाइड हुआ।
उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर मैठाणा और पुरसाड़ी के बीच सड़क धंस गई।
उत्तराखंड के देहरादून में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से कई घर टूट गए।
देहरादून में लोग लैंडस्लाइड संभावित इलाकों से अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
पंजाब के होशियारपुर में बारिश के बाद एक गांव में पानी भर गया।
हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मंडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
-रीवा समेत MP के 14 जिलों में तेज बारिश; भोपाल-इंदौर में बादल छाएंगे
रीवा जिले में गुरुवार को तेज बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। रीवा समेत 14 जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। इंदौर-भोपाल में बादल छाए रहेंगे, जबकि ग्वालियर में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रीवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर में तेज बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी: रायपुर में बारिश से तालाब बनी सड़कें
रायपुर में गुरुवार शाम के बाद कुछ घंटे झमाझम बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
पंजाब के 7 जिलों में बाढ़, अब तक 4 लोगों की मौत, 5,000 लोगों का रेस्क्यू
गुरदासपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 15 दिन की बच्ची व उसकी मां को सुरक्षित बाढ़ ग्रस्त इलाके से निकाला गया।
हिमाचल में हुई बारिश से पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में है। इनमें होशियारपुर, रोपड़, तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें से गुरदासपुर की हालत सबसे अधिक नाजुक बनी हुई है। इन हालातों के बीच राहत की खबर सामने आई है।
इसरो ने बताया कि लैंडर मॉड्यूल का डिबूस्टिंग सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इसके साथ ही लैंडर चांद की कक्षा में 113 किलोमीटर X 157 किलोमीटर तक पहुंच गया है। दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 को निर्धारित है।
बांके बिहारी में बुज़ुर्गों-बच्चों को न लाने की अपील
वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर शनिवार को ठाकुरजी स्वर्ण-रजत हिंडोले में भक्तों को दर्शन देंगे। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचेंगे। बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने एक अडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं से बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांग और बीमार लोगों को साथ में मंदिर ना लाने की अपील की है।
हेल्थ इमरजेंसी को लेकर रहना होगा तैयार: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में G-20 हेल्थ मिनिस्टर्स की मीटिंग को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगली हेल्थ इमरजेंसी को रोकने, तैयारी करने और मुकाबला करने के लिए सभी जरूरी प्रयास करने होंगे। ग्लोबल हेल्थ सिस्टम भी हर स्थिति के लिए तैयार होना चाहिए।
अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? कांग्रेसियों के गढ़ को स्मृति इरानी बना चुकी हैं अपना किला, एक्सपेरिमेंट फेल हुआ तो…
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय के बयान से हड़कंप मच गया है। उन्होंने राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। लोकसभा चुनाव के लिए यूपी बेहद अहम है। यहीं से केंद्र की सत्ता का रास्ता खुलता है। यूपी फतह करने का मतलब आधी जंग जीत लेना होता है। पिछले कुछ सालों में कांग्रेस ने लगातार यूपी में अपनी जमीन गंवाई है। यहां तक वह लोकसभा चुनाव में अपने पारंपरिक गढ़ अमेठी जैसे क्षेत्रों को भी बचाने में नाकाम साबित हुई है। अमेठी इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि गांधी परिवार और अमेठी एक-दूसरे का पर्याय रहे हैं। इस संसदीय सीट से 1980 में पहली बार संजय गांधी ने जीत हासिल की। संजय गांधी के बाद राजीव गांधी, सोनिया गांधी और फिर राहुल गांधी इस सीट से जीतकर संसद पहुंचे। लेकिन, 2019 के चुनाव में राहुल को पटखनी देकर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने पूरा खेल पलट दिया है। जो अमेठी कभी कांग्रेसियों का गढ़ हुआ करती थी, उसे स्मृति ने अपना किला बना लिया है। सही मायने में स्मृति की राजनीतिक पहचान ही अमेठी से बनी है।
पत्रकार की हत्या हो रही है, बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं…राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति जर्जर हो गई है। इन लोगों ने घमंडिया गठबंधन बनाया है। ये लोग बस स्वपन देख रहे हैं कि अगला लोकसभा चुनाव जीतेंगे। बिहार की जनता उब गई है: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी
जिस राज्य में पत्रकार और पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं, जहां महिला विधायक खुद को सुरक्षित नहीं मानती, उसके बाद भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए दिल्ली का दौरा करें, विपक्षी एकता की बात करें, इससे अच्छा है कि वे इस्तीफा दे दें…बिहार की जनता यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि फिर जंगलराज आए। हालात फिर से वही हो गए हैं…: अररिया में पत्रकार की हत्या पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

