Site icon अग्नि आलोक

ताजा समाचार:कपिल देव बोले- क्रिकेटर्स को पैसों का घमंड;कश्मीर में आतंकियों ने आर्मी जवान को अगवा किया:पाकिस्तान में ब्लास्ट से 44 मौतें

Share

सैलरीड इंडिविजुअल्‍स ध्‍यान दें! इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आज (31 जुलाई 2023) लास्ट डेट है। आखिरी मिनट के तनाव से बचने के लिए जल्‍द से जल्‍द ITR फाइल कर दें। डेडलाइन मिस करेंगे तो पेनाल्‍टी और लेट फीस चुकानी होगी।कश्मीर में आतंकियों ने आर्मी जवान को अगवा किया:कपिल देव बोले- क्रिकेटर्स को पैसों का घमंड; पाकिस्तान में ब्लास्ट से 44 मौतें उधर, मॉनसून सत्र में संसद ठीक से नहीं चल पा रही। सोमवार को भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर 2 अगस्‍त को चर्चा हो सकती है। वहीं, केंद्र सरकार की एक टीम आज बाढ़ और बारिश से प्रभावित तेलंगाना का दौरा करेगी। मौसम विभाग ने दिल्‍ली-NCR में हल्की बारिश तो कई राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के NDA सांसदों से मुलाकात करेंगे। मोदी ने 10 अगस्त तक देशभर के NDA सांसदों से मुलाकात की बात कही है।
  2. एकनाथ शिंदे गुट को आधिकारिक शिवसेना का दर्जा देने वाले इलेक्शन कमीशन के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस मामले में सुनवाई होगी।

मणिपुर की राज्यपाल से मिले I.N.D.I.A के सांसद; कहा- PM की चुप्पी दिखाती है वो गंभीर नहीं

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, आप सांसद सुशील गुप्ता, TMC सांसद सुष्मिता देव समेत विपक्षी गठबंधन के सांसदों मणिपुर के राज्यपाल अनुसुइया उइके को राजभवन में चिट्टी सौंपी।

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के 21 सांसदों ने 2 दिन के मणिपुर दौरे पर राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को चिट्ठी सौंपी, जिसमें शांति बहाली की अपील की गई। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार राज्य में शांति बहाली के लिए कुछ नहीं कर रही। यहां लोगों के पास ना तो खाना है और ना ही दवाएं। इस मामले पर PM की चुप्पी दिखाती है कि वो गंभीर नहीं हैं।

 विपक्षी गठबंधन का कहना है कि NDA और PM मोदी को भी मणिपुर का दौरा करना चाहिए। विपक्ष चाहता है कि मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री संसद में बयान दें। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘विपक्षी सांसदों से अपील है कि वे पूरे देश को बताएं कि कांग्रेस के शासन में मणिपुर 6 महीने तक कैसे जलता रहता था, सैकड़ों लोगों की जान चली जाती थी और फिर भी किसी गृह मंत्री या प्रधानमंत्री ने संसद में कोई बयान नहीं दिया।’

. आतंकियों ने सेना के जवान को अगवा किया; कार में मिले खून के निशान, लेह में पोस्टिंग थी
कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने आर्मी के एक जवान को अगवा किया है। 25 साल के इस जवान का नाम जावेद अहमद वानी है। लेह में पोस्टेड वानी को शनिवार रात करीब 8 बजे अगवा किया गया। वे छुट्टी मनाने घर आए थे। उनकी कार में खून के निशान भी मिले हैं। जवान की तलाश में सेना और पुलिस ऑपरेशन चला रही है।

जम्मू-कश्मीर में आर्मी की किडनैपिंग का ये पहला केस नहीं है। मई 2017 में छुट्टी मनाने घर आए सेना के एक अधिकारी औरंगजेब की अगवा कर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा, शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज और शहीद जवान इरफान अहमद डार को भी आतंकियों ने उसी वक्त मारा था, जब वो छुट्टी पर अपने घर गए हुए थे।

जावेद के माता-पिता ने आतंकियों से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई है। वानी ईद की छुट्टी मनाने घर आया था। शनिवार को वानी अपनी कार से चावलगाम जा रहा था। कई घंटों तक लापता रहने के बाद गांव के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

जवान की चप्पलें और खून के निशान मिले
तलाशी के दौरान उसकी अनलॉक कार कुलगाम के पास ही प्रानहाल से बरामद की गई। कार से जवान की चप्पलें और खून के कतरे मिले हैं। सेना ‘और पुलिस की एक टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है।

मां बोलीं- मुझे मेरा बेटा लौटा दें
जावेद की मां ने कहा कि मेरा बेटा मासूम है। अगर उसने कुछ गलत किया है, तो मैं माफी मांगती हूं। भगवान के लिए मुझे मेरा बेटा लौटा दें। हम सभी से माफी चाहते हैं। कृपया उसे रिहा कर दें। अगर आप चाहते हैं कि वह अपनी सेना की नौकरी छोड़ दे, तो वह ऐसा करेगा।

फुटेज में जवान की मां आतंकियों से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाते हुए।

बहन बोलीं- किसी से दुश्मनी नहीं
बहन सुमेजान मेरा भाई एक महीने से छुट्‌टी पर है। आज शाम छह बजे उसे वापस जाना था। कल शाम आठ बजे गायब हो गया। पता नहीं कौन उसे उठाकर ले गया। हमने फोन लगाया लेकिन फोन स्विच ऑफ है। आर्मी में वह 9 साल से है। हमारी गुजारिश है कि अगर वह किसी के पास है तो उसे छोड़ दें। वह अच्छा इनसान है। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। हमें किसी पर शक नहीं है।

गायब होने के पहले उसने फोन किया था कि एक-दो मिनट में आ रहा है।

रिश्तेदार बोले- रिहा कराया जाए
जावेद के रिश्तेदार आशिक कमद ने बताया कि वह 2014 से फौज में हैं। कल शाम 6 बजे घर से निकले थे। उन्हें ड्यूटी पर जाना था तो राशन लेने गए थे। पता नहीं रास्ते में कौन आया उनके साथ झड़प हुई। वह अकेले थे। वह लोगों की मदद करने वाला बंदा है। कल शाम से वह लापता है। हम गवर्नर और PM से गुजारिश करते हैं कि उसे रिहा कराया जाए।

एक और रिश्तेदार असद अलवानी ने कहा कि उसे फौज में 10 साल हो गए। आज वापस जाना था। कल शाम उसके बाग के पास से किसी ने उसे गाड़ी से उठा लिया। उसके भाई ने गाड़ी में खून के निशान देखे। हमने फिर पुलिस और फौज से संपर्क किया। हम मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। मैं दामन फैलाकर गुजारिश करता हूं कि जावेद को सही सलामत वापस भेज दें।

सेना के जवान वानी को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

2017 में भी आतंकियों ने जवान को किडनैप करके गोली मार दी थी
जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान की किडनैपिंग का यह पहला केस नहीं है। इससे पहले भी कई बार आतंकियों ने सेना के जवानों को किडनैप किया है। मई 2017 में भी आतंकियों ने छुट्टी मनाने के लिए घर आए सेना के एक अधिकारी औरंगजेब को अगवा कर लिया था। इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। औरंगजेब एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जब आतंकियों ने उन पर हमला किया था

इसके बाद गोलियों से छलनी उनका शव बुधवार की सुबह हरमैन इलाके में उनके घर से करीब तीन किलोमीटर दूर मिला था। इसके अलावा, शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज और शहीद जवान इरफान अहमद डार को भी आतंकियों ने उसी वक्त मारा था, जब वो छुट्टी पर अपने घर गए हुए थे।

तस्वीर शहीद जवान औरंगजेब की है, जिनकी आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

सेना में SOP का पालन करना जरूरी
सेना ने फैयाज और डार को खोने के बाद SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करने का फैसला किया था। इसके तहत सेना में तैनात कश्मीर घाटी के कर्मियों को सुरक्षा देने और उनके घर के पास वाली सेना यूनिट को जानकारी देने की व्यवस्था की गई थी।

भारी बारिश से हिमाचल और तेलंगाना में मौतें; 2 घंटे तक बंद रहा बद्रीनाथ नेशनल हाईवे

तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सड़कों पर पानी भर गया है। राज्य में सभी जिले हाई अलर्ट पर हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से हुई अलग-अलग घटनाओं में अब तक 187 लोगों की मौत हुई है, 34 लापता हैं। तेलंगाना में एक हफ्ते में 18 लोगों की मौत हो गई। करीब 12 हजार लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। आज केंद्र की एक टीम यहां बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचेगी। उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड के बाद करीब 2 घंटे तक बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद रहा।

 हिमाचल में भारी बारिश से 5,536 करोड़ रुपए की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। 699 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं, 468 सड़कें 16 दिन से बंद पड़ी हैं। आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।

बारिश की संभावना नहीं: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में बारिश की संभावना नहीं है।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

यह तस्वीर जयपुर की है। शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद आधी बस पानी में डूब गई।

जयपुर में रोड पर पानी भर जाने से एक ट्रैक्टर जलभराव से गुजरता हुआ।

गुरुग्राम में सड़क पर पानी भर जाने से बाइक सवारों को काफी दिक्कत हुई।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बारिश के बाद एक अंडरब्रिज के नीचे पानी भर गया।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ईराई बांध से पानी छोड़े जाने के बाद पठानपुरा का आवासीय क्षेत्र पानी में डूब गया।

मध्य प्रदेश: प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में पिछले दो दिन से मानसून सिस्टम की एक्टिविटी है। बैतूल में ताप्ती ‎नदी पर बने दो डैम के गेट खोल दिए गए हैं। बुरहानपुर में नदी का पानी चेतावनी स्तर पर है। बुरहानपुर में ‎ताप्ती नदी के सारे घाट डूबे हुए हैं। शहडोल जिले में 29 जुलाई को बनास नदी में बहे 3 युवकों को अब तक पता नहीं चला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 7 जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
कपिल देव बोले- क्रिकेटर्स को पैसों का घमंड, सीनियर्स की सलाह नहीं लेते, इसलिए गलतियां दोहरा रहे
लीजेंडरी क्रिकेटर कपिल देव ने एक इंटरव्यू में कहा कि क्रिकेटर्स को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं। पहले और आज के क्रिकेटर्स में यही अंतर है। कभी-कभी ज्यादा पैसे होने से घमंड भी आ जाता है। वे पैसों के घमंड में पूर्व खिलाड़ियों से सलाह लेते हैं और बार-बार एक ही गलती दोहराते हैं। जबकि खेल में हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है।

 बीते दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत को हार मिली थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था, जिस पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि आज का कोई खिलाड़ी उनके पास सलाह लेने नहीं आता। सचिन, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण बल्लेबाजी की खामियों को लेकर उनसे बात करते थे।

उन्हें लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं
कपिल देव ने ‘द वीक’ को दिए इंटरव्यू में कहा- क्रिकेटर्स को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं। पहले और आज के क्रिकेटर में यही अंतर है। मैं कहूंगा कि बहुत सारे क्रिकेटर हैं जिन्हें मदद की जरूरत है।

जब सुनील गावस्कर हैं, तो आप उनसे बात क्यों नहीं कर सकते? उन्हें लगता है कि हम सब कुछ जानते हैं। हो सकता है कि वे सब कुछ जानते हों, लेकिन जिसने क्रिकेट के 50 सीजन देखे हों, उसकी अतिरिक्त मदद से कोई नुकसान नहीं होगा।

कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने जीता था वर्ल्ड कप
कपिल देव की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से मात दी थी। विंडीज टीम इससे पहले 1975 और 1979 में विश्वकप जीत चुकी थी, ऐसे में फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत का दावेदार माना जा रहा था।

फोटो 1983 का है। लॉर्ड्स की बालकनी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भारत के कप्तान कपिल देव (दाएं) और मोहिंदर अमरनाथ।

गावस्कर भी कह चुके हैं ऐसा
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि आज का कोई खिलाड़ी मेरे पास सलाह लेने नहीं आता। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण मेरे पास आकर बल्लेबाजी में आई खामियों को लेकर मेरे से बात करते थे।

गावस्कर ने कहा था कि वे किसी खास समस्या को लेकर मुझसे संपर्क करते थे। सीनियर्स आपको कुछ ऐसा बता सकते हैं जिस पर आपने गौर न किया हो

स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें…

द्रविड़ ने एक्सपेरिमेंट स्ट्रैटजी का बचाव किया:कहा- विराट-रोहित को खिलाते तो सवालों के जवाब नहीं मिलते; आगे भी प्रयोग जारी रखेंगे

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्सपेरिमेंट करने की स्ट्रैटजी का बचाव किया। दूसरे वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरी भारतीय टीम को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस पर उन्होंने कहा, ‘अगर रोहित-विराट को खिलाते तो वर्ल्ड कप से पहले हमें प्लेइंग-11 से जुड़े सवालों के जवाब नहीं मिल पाते।’ 

मैदान पर पानी पिलाते दिखे कोहली:सूर्या ने टपकाया शाई होप का कैच, बारबाडोस पहुंची वर्ल्ड कप की ट्रॉफी; टॉप मोमेंट्स​​​​​​​​​​​​​​

भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भी लो-स्कोरिंग रहा, जिसे विंडीज ने 6 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली और रोहित शर्मा को मैच से आराम दिया गया था। विराट भारतीय प्लेयर्स को ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान 12वां खिलाड़ी बनकर पानी पिलाते नजर आए।​​​​​​​ 

प्रयोग के चक्कर में दूसरा वनडे हारी टीम इंडिया:रोहित-कोहली नहीं खेले, मिडिल ऑर्डर फ्लॉप; मैच रिपोर्ट और एनालिसिस​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​

​​​​​​​वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया का प्रयोग उसी पर भारी पड़ गया। टीम को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है, तीसरा वनडे एक अगस्त को सैन फ्रांसिस्को में खेला जाएगा।
पाकिस्तान में आतंकी हमला, 44 लोगों की मौत; जमीयत उलेमा इस्लाम की रैली में ब्लास्ट

पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट रविवार शाम करीब 4.30 बजे हुआ। ब्लास्ट के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाते लोग।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के बाजौर में हुए आतंकी हमले में 44 लोगों की मौत हुई है, वहीं 200 लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। ये ब्लास्ट सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जमीयत उलेमा इस्लाम फजल (JUI-F) की रैली में हुआ। हमलावर पार्टी समर्थकों के बीच ही मौजूद था। इसलिए फिदायीन हमले की आशंका जताई जा रही है।

 JUI-F कट्टर इस्लामी संगठन है और इसके तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अफगान तालिबान से करीबी रिश्ते हैं। लिहाजा इस बात की आशंका कम है कि ये हमला तालिबान ने किया होगा। पाकिस्तान सरकार और तालिबान के बीच बातचीत कराने में भी जमीयत चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान का अहम रोल था। हालांकि बाद में यह बातचीत नाकाम हो गई थी।

इस रैली को JUI-F के सीनियर लीडर हाफिज हमदुल्लाह संबोधित करने वाले थे, लेकिन वो किसी वजह से यहां पहुंच नहीं सके। बाद में मीडिया से बातचीत में हाफिज ने कहा- हमारे करीब 44 कार्यकर्ता इस ब्लास्ट में मारे गए हैं। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। हमारे हौसले इस तरह के हमलों से कम नहीं होंगे।

हाफिज ने आगे कहा- इस तरह के हमले पहले भी होते रहे हैं। इनकी गहराई से जांच होनी चाहिए। हमें तो किसी तरह की सिक्योरिटी भी मुहैया नहीं कराई जाती। हम इस मसले को संसद में उठाएंगे।

तस्वीर JUI-F के सीनियर लीडर मौलाना जिया उल्लाह जान की है। रविवार शाम को हुए आतंकी हमले में जिया की भी मौत हो गई है।

फिदायीन हमले का शक

हमले के पीछे कौन?
JUI-F कट्टर इस्लामी संगठन है और इसके तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अफगान तालिबान से करीबी रिश्ते हैं। लिहाजा इस बात की आशंका कम है कि इस इलाके में हमला तालिबान ने किया होगा।

अब सवाल ये है कि अगर तालिबान ने हमला नहीं किया तो फिर इसके पीछे कौन है। पाकिस्तान सरकार और तालिबान के बीच बातचीत कराने में भी जमीयत चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान का अहम रोल था। हालांकि बाद में यह बातचीत नाकाम हो गई थी।

अतीक के वकील को भेजा जेल

उमेश पाल हत्याकांड केस में अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को लखनऊ से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रविवार को उन्हें लेकर प्रयागराज पहुंची। प्रयागराज के DCP दीपक भूकर ने बताया कि विजय मिश्रा उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे। आरोप है कि उमेश पाल के कचहरी से निकलने के दौरान विजय मिश्रा ने ही अशरफ और असद को अपने फोन से इंटरनेट कॉल के जरिए सूचना दी थी।

पंजाब: बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई गाड़ियों के आपस में टकराने से कई लोग घायल हो गए।

Exit mobile version