अग्नि आलोक

ताजा समाचार:मणिपुर के BJP विधायक बोले- हिंसा में सरकार शामिल; अब ट्विटर में नीली चिड़िया की जगह X,सब-वे ने भी टमाटर हटाया

Share

मणिपुर के मुद्दे पर संसद ठप है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों से चर्चा होने देने की अपील की है। मंगलवार सुबह बीजेपी संसदीय दल की बैठक होने जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) मणिपुर को लेकर आज देशभर में प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। मणिपुर के BJP विधायक बोले- हिंसा में सरकार शामिल; अब ट्विटर में नीली चिड़िया की जगह Xवहीं, दिल्ली समेत उत्‍तर भारत के कई राज्यों में आज से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिन कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। उधर, जापान ओपन में सिंधू, प्रणय कर नजरें लय हासिल करने पर होंगी। सात्विक-चिराग की जोड़ी एक और खिताब की दावेदार है। 

मणिपुर हिंसा को लेकर राज्य के भाजपा विधायक के बयान , काशी के 32 साल पुराने ज्ञानवापी मस्जिद केस से जुड़ी रही। भाजपा विधायक का बयान और ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर रोक क्यों लगी।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी देशभर में विरोध- प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर होगा।
  2. संसद के मानसून सेशन को लेकर जॉइंट स्ट्रैटजी बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन INDIA मीटिंग करेगा। ये मीटिंग राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में होगी।

BJP विधायक बोले- मणिपुर हिंसा में राज्य सरकार शामिल; इस मुद्दे पर संसद में हंगामा

राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर सभापति जगदीप धनखड़ से बहस कर रहे AAP सांसद संजय सिंह को पूरे मानसून सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

मणिपुर से भाजपा विधायक पाओलीनलाल हाओकिप ने कहा है कि राज्य सरकार की मिलीभगत की वजह से हिंसा पर काबू नहीं पाया जा सका है। हाओकिप चुराचांदपुर जिले के सैकोट विधानसभा से विधायक हैं। उधर, मणिपुर मुद्दे को लेकर संसद में हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 हाओकिप उन 10 विधायकों में से हैं जिन्होंने मई में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को लेटर लिखकर राज्य में कुकी बहुल जिलों के लिए एक अलग प्रशासन की मांग की थी। उधर, मिजो नेशनल फ्रंट के सहयोगी गुट की धमकी के बाद 568 मैतेई लोग मिजोरम छोड़कर मणिपुर आ गए हैं।

 BJP विधायक पाओलीनलाल हाओकिप ने कहा कि हिंसा में राज्य सरकार भी शामिल है।

सरकार की मिलीभगत की वजह से हिंसा पर ढाई महीने बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। इंडिया टुडे में लिखे एक आर्टिकल में उन्होंने यह बात कही है।

पाओलीनलाल उन 10 विधायकों में से हैं जिन्होंने मई में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पत्र लिखकर राज्य में कुकी-बहुल जिलों के लिए एक अलग प्रशासन की मांग की थी।

मणिपुर से महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद से पड़ोसी राज्य मिजोरम में भी खतरा मंडरा रहा है। अब तक मैतेई समुदाय के 568 लोग मिजोरम छोड़कर मणिपुर आ गए हैं।

उधर, बिष्णुपुर और चुराचांदपुर के बीच थोरबुंग इलाके में पिछले 36 घंटे फायरिंग हुई। शनिवार को थोरबुंग के स्कूल को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया था।

इसके बाद रविवार (23 जुलाई) को 50-60 लोगों का झुंड CRPF बंकर्स के सामने मेन रोड पर अचानक आ गया। सड़क पर खुलेआम फायरिंग हो रही थी, भीड़ को कोई खौफ नहीं था। भीड़ में ज्यादातर पुरुष थे, कंधों पर राइफल टंगी थीं और हाथ में खांग (तलवार जैसा हथियार) थी। इस क्रॉस फायरिंग के बीच सुरक्षाबलों ने भास्कर रिपोर्टर को अपने बंकर में छिपाकर बचाया।

CRPF के जवान बताते हैं कि हर तीसरे-चौथे दिन यही हालात होते हैं। कभी कुकी मैतेई पर हमला करता है, तो कभी मैतेई बस्ती जला देते हैं। 

वीडियो वायरल ​​​​​​होने के बाद मिजोरम में दहशत
मणिपुर से महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद से पड़ोसी राज्य मिजोरम में दहशत का माहौल है। अंडरग्राउंड मिजो नेशनल फ्रंट के मिलिटेंट्स के संगठन पीस अकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज एसोसिएशन (PAMRA) ने एक बयान जारी करके कहा था कि मिजोरम में रहने वाले मैतेई लोगों को उनकी सुरक्षा के मद्देनजर राज्य छोड़ देना चाहिए। इस वक्त मिजो समुदाय की भावनाएं आहत हैं।

डर के कारण अब तक मैतेई समुदाय के 568 लोग मिजोरम छोड़कर मणिपुर की राजधानी इंफाल आ गए हैं। इसमें ज्यादातर स्टूडेंट और प्रशासन से जुड़े लोग हैं। हालांकि, मिजोरम सरकार ने उन्हें पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मणिपुर सरकार ने मैतेई लोगों को चार्टर्ड फ्लाइट से इवेक्युएट कराने का फैसला फिलहाल टाल दिया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को चूड़ाचांदपुर में वायरल वीडियो की सर्वाइवर्स के रिश्तेदारों से मुलाक़ात की।

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर 26 जुलाई तक रोक; SC ने कहा- मस्जिद कमेटी हाईकोर्ट जा सकती है
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में ASI के सर्वे पर दो दिन के लिए रोक लगा दी है। 26 जुलाई की शाम 5 बजे तक कोई यहां सर्वे नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मस्जिद कमेटी चाहे तो वाराणसी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जा सकती है। वाराणसी कोर्ट ने मस्जिद में वजू स्थल को छोड़कर पूरे परिसर में ASI सर्वे का आदेश दिया था। आज मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में होनी है।

काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी केस में 1991 में वाराणसी कोर्ट में पहला मुकदमा दाखिल हुआ था, जिसमें ज्ञानवापी परिसर में पूजा की अनुमति मांगी गई थी। मस्जिद कमेटी इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची। 1993 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया। 2019 में वाराणसी कोर्ट में फिर से इस मामले में सुनवाई शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।
अब नीली चिड़िया नहीं ‘X’ होगा ट्विटर का लोगो; इस प्लेटफॉर्म को X.com से जोड़ा गया

एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का ब्लू बर्ड वाला लोगो बदलकर X कर दिया है। मस्क ने X.com को Twitter.com से जोड़ दिया है। यानी x.com लिखने पर आप सीधे ट्विटर की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। इस प्लेटफॉर्म पर बैंकिंग और ई-कॉमर्स जैसी सर्विसेज भी जोड़ने की तैयारी चल रही है।

 मस्क का कहना है कि वे प्लेटफॉर्म X को एवरीथिंग ऐप में बदलना चाहते हैं। मस्क का X लेटर से नाता साल 1999 से है। तब उन्होंने एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com बनाई थी। ये दूसरी कंपनी के साथ मर्ज होकर पेपाल बनी। उन्होंने 2017 में PayPal से यूआरएल “X.com” को फिर से खरीद लिया। उनकी एक और कंपनी का नाम SpaceX है।
. सीमा हैदर के डॉक्यूमेंट्स पाकिस्तान दूतावास भेजे गए; घर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वकील
नोएडा पुलिस ने सीमा हैदर से मिले सभी डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास भेजे हैं। सीमा 13 मई को अपने 4 बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई थी। उधर, सुप्रीम कोर्ट के वकील एडवोकेट डॉ. एपी सिंह ने सीमा और सचिन से बातचीत की। पर उन्होंने कहा कि वे अपने क्लाइंट के साथ हुई बातचीत के बारे में कोई जानकारी नहीं देंगे।

ATS को सीमा से मिले मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार है। कहा जा रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया सीमा हैदर को पाकिस्तान डिपोर्ट करने के लिए की जा रही है। काठमांडू से भारत आने के दौरान सीमा ने अपना नाम सीमा मीणा लिखवाया था और अपने बच्चों के भी हिंदू नाम लिखवाए थे। इस वजह से SSB को शक नहीं हुआ।
मैकडॉनल्ड्स के बाद सब-वे ने भी टमाटर हटाया; कहा- अच्छी क्वालिटी के टमाटर नहीं मिल रहे

तस्वीर दिल्ली के एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मौजूद एक सबवे आउटलेट की है।

फास्ट फूड रेस्टोरेंट कंपनी Subway ने अपने फूड आइटम्स से टमाटर को हटा दिया है। सबवे इंडिया का कहना है कि ये फैसला अस्थायी तौर पर लिया गया है। हम टमाटर पर्याप्त मात्रा में नहीं खरीद पा रहे हैं, जो हमारे वर्ल्ड क्लास क्वालिटी चेक में पास हो सके। इससे पहले मैकडॉनल्ड्स ने भी अपने फूड आइटम्स से टमाटर को हटाया था।

देशभर में सबवे के 800 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। हालांकि कितने आउटलेट्स पर इस फैसले का असर होगा, कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। देश के 60% टमाटर का उत्पादन दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में होता है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से जल्द ही नई फसल आने की उम्मीद है। जिससे आने वाले समय में कीमतें घट सकती हैं।

अब सबवे के सैंडविच सहित अन्य फूड आइटम्स में कुछ समय तक टमाटर नहीं मिलेगा। इससे पहले मैकडॉनल्ड्स ने भी अपने फूड आइटम्स से टमाटर को हटाया था।

सबवे के सैंडविच सहित अन्य फूड आइटम्स में कुछ समय तक टमाटर नहीं मिलेगा।

पढ़िए सबवे इंडिया ने नोटिस के माध्यम से क्या कहा…
‘हम हमेशा अपने कस्टमर्स को बेस्ट इनग्रेडिएंट्स के साथ बेस्ट फूड आइटम्स सर्व करने के लिए कमिटेड हैं। हमारे सभी प्रयासों के बावजूद हम टमाटर पर्याप्त मात्रा में नहीं खरीद पा रहे हैं, जो हमारे वर्ल्ड क्लास क्वालिटी चेक में पास हो सके। इसलिए फिलहाल हम आपको टमाटर के बिना फूड आइटम्स देने के लिए मजबूर हैं। हमारी कोशिश है कि हम जल्द से जल्द अपने कस्टमर्स को फूड आइटम्स में टमाटर सर्व करें। असुविधा के लिए खेद है।’

मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने बर्गर से टमाटर हटाने पर कही थी ये बात
फूड क्वालिटी और सेफ्टी के हाइएस्ट स्टैंडर्ड्स के लिए कमिटेड एक ब्रांड के रूप में, हम क्वालिटी और सेफ्टी चेक के बाद ही सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। सीजनल इश्यूज के कारण और हमारे सभी प्रयासों के बावजूद, हम ऐसे टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं जो हमारे वर्ल्ड क्लास क्वालिटी चेक से पास हो सकें। इसलिए, हम अपने कुछ रेस्तरां में मेन्यू से टमाटर हटा रहे हैं।’

यूपी में 74 रोहिंग्या मुसलमान अरेस्ट किए गए; अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आए थे
यूपी ATS ने रविवार रात गाजियाबाद, मथुरा समेत 6 जिलों में छापेमारी कर अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 31 रोहिंग्या मथुरा में मिले हैं। ये सभी अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर बांग्लादेश से भारत आए थे।

 किसी भी रोहिंग्या के पास वैलिड डॉक्यूमेंट्स नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। 2015 के बाद म्यांमार से 9 लाख से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थी भागकर बांग्लादेश और भारत समेत आसपास के देशों में जा चुके हैं। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा रिफ्यूजी कैंप है, जहां 10 लाख से ज्यादा रोहिंग्या रहते हैं।

राजस्थान की शादीशुदा अंजू पाकिस्तान पहुंची: पाकिस्तान के प्रेमी ने बोला- शादी करेंगे

राजस्थान के अलवर की एक शादीशुदा महिला अंजू (33) अपने प्रेमी नसरूल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंची है। अंजू- नसरूल्लाह की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। नसरुल्लाह ने मीडिया से कहा है कि वो अंजू से शादी करेगा। वह सगाई के कुछ दिन बाद भारत जाएगी और फिर वापस पाकिस्तान आएगी। अंजू ने पाकिस्तान में रहने के लिए एक महीने का वीजा भी इश्यू कराया है।

 अंजू की 15 साल की एक लड़की और 6 साल का लड़का है। इन दोनों को भी नहीं पता कि उनकी मां पाकिस्तान गई है। पुलिस और CID की टीमें अब मामले की जांच कर रही हैं। महिला के पति या किसी और ने कोई FIR या शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अंजू ने 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। ​
.

छात्राओं को फ्री सैनिटरी नैपकिन देने का मामला; SC ने राज्यों से कहा- 31 अगस्त तक जवाब दें
सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 6 से 12 तक की स्टूडेंट्स को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन देने के मामले की सुनवाई की। इस मामले पर नेशनल पॉलिसी बनाने को लेकर सिर्फ 4 राज्यों ने केंद्र को जवाब सौंपा है। अदालत ने बाकी राज्यों को चेतावनी देते हुए 31 अगस्त तक जवाब देने को कहा है।

 सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि पीरियड में होने वाली दिक्कतों के कारण कई लड़कियां स्कूल छोड़ देती हैं, क्योंकि कई परिवारों के पास सैनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए पैसे नहीं होते। स्कूलों में भी फ्री नैपकिन की सुविधा न होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। कई स्कूलों में यूज्ड नैपकिन को डिस्पोज करने की सुविधा भी नहीं है।

दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर; सौराष्ट्र-कच्छ में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर आ गई है। सोमवार रात 9 बजे जलस्तर 206.04 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली के रिलीफ कैंप में रह रहे लोग बुखार, सिरदर्द, पेटदर्द और आईफ्लू से परेशान हैं। कैंप में रह रहे करीब 70% लोग आईफ्लू से प्रभावित हैं। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने आज 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र भी शामिल हैं। भारी बारिश की वजह से रुद्र प्रयाग और कर्णप्रयाग के बीच गौचर-बद्रीनाथ हाईवे का 100 मीटर का हिस्सा बह गया। श्रबद्रीनाथ यात्रा दो से तीन दिन तक बंद रहेगी।

ट्रायल से कौन भाग रहा है? हम ट्रायल के लिए हमेशा तैयार रहे हैं। क्या हम देश छोड़कर भाग गये हैं? हमने सिर्फ अभ्यास के लिए समय की मांग की थी। आप ट्रायल ले सकते हैं: पहलवान विनेश फोगाट

ओपेनहाइमर से विवादित सीन हटाएं: सरकार

सरकार ने सेंसर बोर्ड से हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ओपेनहाइमर से विवादित सीन को हटाने के लिए कहा है। फिल्म के एक अंतरंग सीन में एक्टर को भगवत गीता की एक लाइन पढ़ते हुए दिखाया गया है। इस पर भारत में कई लोग नाराज हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बोर्ड से पूर्ण जवाबदेही की मांग की है। (आईएएनएस)

कांग्रेस ने इन राज्यों में बदली अपनी प्रदेश महिला अध्यक्ष

विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने 5 राज्यों में महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त की है। इन 5 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान है। आंध्र प्रदेश की कमान लाम थांतिया कुमारी, बिहार की कमान डॉ. सारवत जहां फातिमा, जम्मू कश्मीर में शारबानी घोष चक्रवर्ती और राजस्थान में राखी गौतम को नया प्रदेश महिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Exit mobile version