Site icon अग्नि आलोक

ताजा समाचार:केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष,अवॉर्ड वापसी गैंग को झटका देने की तैयारी; राजस्थान की अंजू पाक में फातिमा बनी

**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Opposition MPs stage a walkout from the Rajya Sabha during the Monsoon session of Parliament, in New Delhi, Tuesday, July 25, 2023. (PTI Photo)(PTI07_25_2023_000191B)

Share

मणिपुर मुद्दे को लेकर संसद में गतिरोध बना हुआ है। विपक्ष के रुख में नरमी के कोई आसार नहीं दिख रहे। मंगलवार को कांग्रेस सहित विपक्ष लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की तैयारी में है। मणिपुर में रेप हो रहे, PM इंडिया-ईस्ट इंडिया में लगे-खड़गे:IRCTC वेबसाइट डाउन, पैसे कटे; राजस्थान की अंजू पाक में फातिमा बनीवहीं, जी-20 समिट के मद्देनजर री-डिवेलप किए गए प्रगति मैदान और ITPO कॉम्प्लेक्स का आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। प्रगति मैदान के आसपास लोगों को भारी ट्रैफिक कंजेशन का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमिटी की अपील पर सुनवाई होगी।

आज के प्रमुख इवेंट्स,

  1. PM मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में 27 सौ करोड़ की लागत से बने इंटरनेशनल ऐग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। ये देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा। इसके एम्फीथिएटर में एक साथ 3000 लोग बैठ सकते हैं।
  2. गृह मंत्री अमित शाह भोपाल जाएंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मीटिंग करेंगे। इससे पहले वे 11 जुलाई को भोपाल आए थे।

खड़गे बोले- मणिपुर में रेप हो रहे, PM इंडिया-ईस्ट इंडिया में लगे; राज्य में 83 दिन बाद इंटरनेट शुरू

मानसून सत्र के दौरान सदन में बोलते विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मणिपुर में बच्चियों का रेप हो रहा है और प्रधानमंत्री विपक्षी गठबंधन इंडिया की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे हैं। विपक्ष ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह की स्पीच के दौरान मणिपुर मुद्दे पर नारेबाजी भी की। उधर, मणिपुर में 83 दिन बाद शर्तों के साथ ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस बहाल की गई है। यहां 3 मई से इंटरनेट बंद था।

 भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में PM मोदी ने विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A पर बयान दिया। कहा- सत्ता चाहने वाले और देश को तोड़ने वाले ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे नाम रख रहे हैं। 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही 4 दिन ही चल पाई है। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन में सिर्फ एक ही बिल पास हो सका है।

विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। यह जानकारी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी दी है।

इधर, मणिपुर मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में सांसदों ने सदन में नारेबाजी की और अध्यक्ष की आसंदी के पास पहुंचकर इंडिया फॉर मणिपुर के पोस्टर दिखाए।

उधर, कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। मणिपुर के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस और AAP समेत विपक्षी दल स्थगन प्रस्ताव लाए थे।

राज्यसभा तीसरी बार नारेबाजी के बीच शुरू हुई। दो घंटे से ज्यादा समय तक कार्रवाई चली। इस दौरान संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 पारित हुआ। कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित की गई।

शाम पांच बजे लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई। इस दौरान अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। शाह ने खेती-किसानी और सहकारिता की बात की। विपक्ष ने मणिपुर-मणिपुर, शेम-शेम, जवाब दो-जवाब दो, वी वॉन्ट जस्टिस (हमें न्याय चाहिए) के नारे लगाए।

वहीं विपक्षी सांसद पोस्टर लेकर सदन में खड़े हुए तो शाह ने कहा कि और जोर से नारे लगाइए। आपको न दलितों में इंटरेस्ट है और न ही सहकारिता में। इसलिए नारेबाजी कर रहे हैं। शाह सदन में बयान देते रहे और विपक्षी सांसद शोरशराबा करते रहे।

इधर, शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखकर कहा कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए अनुकूल माहौल बनाएं।

AAP सांसद संजय सिंह के निलंबन को लेकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में देर रात तक धरना जारी है।

विपक्षी गठबंधन INDIA और BJP संसदीय दल ने की मीटिंग
इससे पहले भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A पर बयान दिया। कहा- सत्ता चाहने वाले और देश को तोड़ने वाले ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे नाम रख रहे हैं।

राज्यसभा में अपोजिशन लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM के बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा- हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और प्रधानमंत्री इंडिया की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे। अरे, आप मणिपुर पर बात करिए ना।

विपक्षी दलों ने मंगलवार सुबह रणनीति बनाने के लिए बैठक की थी। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।

मणिपुर और I.N.D.I.A पर 4 बयान, एक पर सदन में हंगामा

1. इंडिया नाम हथियाने से कुछ नहीं होगा- PM मोदी

PM मोदी की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें PM ने विपक्षी गठबंधन के नाम I.N.D.I.A पर कहा- जो लोग सत्ता चाहते हैं और देश को तोड़ना चाहते हैं वो ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे नाम रख रहे हैं। इनमें भी इंडिया आता है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) में भी इंडिया नाम आता है, लेकिन लोग इससे गुमराह नहीं होंगे।

2. PM मोदी भारत की तुलना ईस्ट इंडिया से कर रहे- खड़गे
राज्यसभा में खड़गे ने कहा कि मणिपुर में बच्चियों का रेप हो रहा है। वो हिंसा की आग में जल रहा है। हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और पीएम मोदी इंडिया की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे हैं। आप मणिपुर पर बात करिए ना।

3. संवेदनशील हैं तो तुरंत चर्चा शुरू करिए- गोयल
पीयूष गोयल ने खड़गे को जवाब दिया- मणिपुर के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ और बंगाल में जो हो रहा है, उस पर भी चर्चा होनी चाहिए। आप महिलाओं के लिए संवेदनशील नहीं हैं। अगर होते तो चर्चा शुरू होती। सदन की कार्यवाही को बाधित नहीं करते। पूरा देश देख रहा है कि आप देश के भविष्य को खराब कर रहे हैं। अगर संवेदनशील हैं तो चर्चा तुरंत शुरू कीजिए।

4. आप चाहे जो बुलाएं, मिस्टर मोदी, हम INDIA हैं- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम INDIA हैं। हम मणिपुर के जख्मों पर मरहम लगाने में मदद करेंगे। हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। उनके लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार को दोबारा बनाएंगे।”

संसद से जुड़ी तस्वीरें…

मणिपुर संकट पर लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने कार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

तीसरी बार राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया।

संसदीय दल की बैठक खत्म होने के बाद पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, प्रहलाद जोशी के साथ मीटिंग हॉल से निकलते हुए।

विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और टीएमसी सांसद डोला सेन के साथ इस अंदाज में नजर आईं।

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान आप सांसद संजय सिंह। इन्हें राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किया जा चुका है।

बीजेपी के सांसद ब्रजभूषण सिंह भी मानसून सत्र के दौरान संसद पहुंचे। ब्रजभूषण पर महिला पहलवानों के उत्पीड़न का आरोप हैं।

राज्यसभा में संजय सिंह के निलंबन पर भी हंगामा
AAP सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में संजय सिंह के निलंबन पर वोटिंग की अपील की, जिसे सभापति जगदीप धनखड़ ने खारिज कर दिया।

दरअसल, तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संसद में मणिपुर पर चर्चा और प्रधानमंत्री के बयान की बात उठाई थी।

वे सभापति जगदीप धनखड़ के पास जाकर बहस करने लगे थे। इसके बाद उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

विपक्षी सांसदों ने इस फैसले के खिलाफ संसद में गांधी प्रतिमा के पास पूरी रात धरना दिया।

मानसून सत्र से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स

विपक्ष के सांसदों ने सोमवार की रात संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया।

निलंबन पर बोले संजय सिंह- कोई टिप्पणी नहीं करूंगा
निलंबन के अगले दिन मंगलवार को संजय सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री मणिपुर मुद्दे पर चुप क्यों हैं? हम केवल संसद में आकर इस पर बोलने की मांग कर रहे हैं। निलंबन पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि जगदीप धनखड़ राजनीति से जुड़े व्यक्ति नहीं हैं, उपराष्ट्रपति हैं। संसद में मणिपुर का मुद्दा उठाना हमारी जिम्मेदारी है।”

हंगामे का कारण: रूल 267 बनाम रूल 176

विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA की मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में मणिपुर मामले पर बयान दें। यह फोटो मंगलवार की है।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के लेडीज बार रूम में महिला वकीलों ने मणिपुर हिंसा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए दो मिनट का मौन रखा।

केंद्र सरकार मानसून सत्र में 31 बिल लाएगी, सत्र में 17 बैठकें होंगी
मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 17 बैठकें होंगी। केंद्र सरकार मानसून सत्र में 31 बिल ला रही है। इनमें 21 नए बिल हैं, वहीं 10 बिल पहले संसद में किसी एक सदन में पेश हो चुके हैं। उन पर चर्चा होगी। सबसे ज्यादा चर्चित बिल दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ा अध्यादेश है।

अवॉर्ड वापसी पर रोक लगाने की तैयारी; कैंडिडेट को इसे नहीं लौटाने की शपथ लेनी होगी
देश में अवॉर्ड वापसी के चलन पर लगाम लगाने के लिए पार्लियामेंट्री कमेटी ने अंडरटेकिंग फॉर्म भरवाने की सिफारिश की है। कमेटी का कहना है कि अवॉर्ड पाने वाले कैंडिडेट्स से पहले ही फॉर्म पर सिग्नेचर करवा लिए जाएं कि वे भविष्य में अपना अवॉर्ड नहीं लौटाएंगे।

मणिपुर हिंसा को लेकर वहां के खिलाड़ियों ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उनका कहना था कि अगर सरकार राज्य में हिंसा रोकने में विफल रहती है तो हम अवॉर्ड वापस करेंगे। इससे पहले 2015 में बढ़ती असहिष्णुता और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले के खिलाफ कई साहित्यकारों ने अवॉर्ड लौटाए थे।

राजनीतिक मुद्दों पर विरोध जताने के लिए सम्मान लौटाना अब एक परंपरा सी बन गई है, लेकिन अब एक संसदीय समिति ने इस पर रोक लगाने की राह खोज ली है. समिति ने अवॉर्ड वापसी को देश की अस्मिता से जोड़ते हुए सम्मानित होने वालों से पहले शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराने की सिफारिश सरकार से की है. समिति का मानना है कि ऐसा करने पर ‘अवॉर्ड वापसी’ जैसे हालात से बचा जा सकेगा, जिससे दूसरे देशों में भारत को हंसी का पात्र नहीं बनना पड़ेगा.

अवॉर्ड देने वाले संस्थानों को दिए जाएं निर्देश

संसदीय समिति ने केंद्र सरकार को सलाह दी है कि टॉप कल्चरल इंस्टीट्यूशंस और एकेडमीज को खास निर्देश दिए जाएं. इन निर्देशों में यह स्पष्ट हो कि सरकारी अवॉर्ड पाने वाले लोगों से पहले उनसे लिखित सहमति ली जाए. इसके साथ ही उनसे एक अंडरटेकिंग पर साइन कराए जाएं. समिति का मानना है कि इससे बाद में अवॉर्ड वापस करने की घटनाओं में कमी आएगी. 

अवॉर्ड्स को राजनीति का जरिया बनाना शर्मनाक

India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, समिति ने कहा है कि सांस्कृतिक दायरे से बाहर के राजनीतिक मुद्दों के विरोध में अवॉर्ड लौटाए जा रहे हैं. इससे अवॉर्ड्स के सम्मान और प्रतिष्ठा प्रभावित होती है. समिति ने कहा है कि कोई भी अवॉर्ड किसी संगठन द्वारा एक कलाकार का सम्मान होता है और इसमें राजनीति के लिए जगह नहीं होना चाहिए. इसे राजनीति का जरिया बनाना समिति ने शर्मनाक बताया है. 

राजस्थान की अंजू ने पाकिस्तान में दूसरी शादी की; फेसबुक पर 2019 में दोस्त बना था नसरुल्लाह

अंजू ने नसरुल्लाह के साथ प्री वेडिंग शूट के वीडियो भी शेयर किए हैं।

राजस्थान के अलवर से बॉयफ्रेंड के लिए पाकिस्तान पहुंची अंजू ने इस्लाम कबूल कर शादी कर ली है। उसने अपना नया नाम फातिमा रखा है। 34 साल की अंजू ने 29 साल के नसरुल्लाह से पेशावर में कोर्ट मैरिज की है। दोनों 2019 में फेसबुक फ्रेंड बने थे। दो बच्चों की मां अंजू की ये दूसरी शादी है। अंजू के पिता थॉमस प्रसाद ने कहा- जाना था तो तलाक लेकर जाती। अब उसके बच्चों का क्या होगा?

 लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंजू और नसरुल्लाह की शादी नाजायज है। जब तक आप एक शादी से तलाक नहीं लेते, आपको दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं है। अंजू अभी भी भारतीय नागरिक है और उस पर भारत के ही कानून लागू होंगे। परिवार वाले उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।


. सीमा का प्रेमी सचिन घर से गायब; ATS पूछताछ के लिए ले जाने के कयास
सीमा हैदर का प्रेमी सचिन घर से गायब है। आशंका है कि ATS उसे अपने साथ ले गई है। पर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि ATS उससे आधार कार्ड हेराफेरी मामले में पूछताछ कर सकती है। UP ATS को पता चला था कि सचिन ने सीमा के फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे। ये काम बुलंदशहर में जनसेवा केंद्र चलाने वाले दो भाइयों ने किया था।

 इससे पहले रविवार को पुलिस सचिन को बुलंदशहर ले गई थी। वहां फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले भाइयों को गिरफ्तार किया था। सीमा के डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास भेजे गए हैं। अगर पाकिस्तान सरकार मानती है कि सीमा उनकी नागरिक है, तो ही उसे ऐंबैसी के हवाले किया जाएगा। वरना सबूतों के आधार पर डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा।

सीमा हैदर मामले में मंगलवार दोपहर नया अपडेट आया है। सचिन घर से गायब है। आशंका है कि ATS उसे अपने साथ ले गई है। माना जा रहा है कि ATS उससे आधार कार्ड हेराफेरी मामले में पूछताछ कर सकती है।

हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इससे पहले रविवार को भी नोएडा पुलिस सचिन को बुलंदशहर ले गई थी। वहां आधार कार्ड में हेरफेर करने वाले जनसेवा केंद्र के संचालक दो भाई को गिरफ्तार किया था।

उधर, सीमा को पुलिस पाकिस्तान भेजने की तैयारी में है। उसे जल्द डिटेंशन सेंटर भेजा जा सकता है। सीमा की आईडी, उसके और बच्चों के पासपोर्ट पाकिस्तान एंबेसी भेज दिए गए हैं। एबेंसी डॉक्यूमेंट्स पाकिस्तान सरकार को भेजकर सीमा की रिपोर्ट लेगी।

अगर, पाक सरकार मानती है कि सीमा वहां की नागरिक है, तो ही उसे एंबेसी के हवाले किया जाएगा। अन्यथा सबूतों के आधार पर उसे डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा।

सीमा हैदर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सचिन के साथ रोज रील और तस्वीरें अपलोड करती है। ये तस्वीर वहीं से ली गई है।

इसके अलावा, यूपी ATS को सीमा के आधार कार्ड में हेरफेर की पुख्ता जानकारी मिल गई है। ये हेरफेर बुलंदशहर के जनसेवा केंद्र चलाने वाले दो भाइयों ने की थी। सूत्रों के मुताबिक, जनसेवा केंद्र से सीमा के खाते में कुछ पैसे भी ट्रांसफर किए गए थे।

फिलहाल, पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस FIR में सचिन-सीमा के खिलाफ फोर्जरी यानी जालसाजी में केस बढ़ा सकती है। इसमें सीमा और सचिन को 7 साल की सजा हो सकती है।

सचिन और उसके परिवार से पूछताछ कर सकती है ATS
रविवार को ATS सचिन से 5 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। इसके बाद सचिन को बुलंदशहर ले गई। इधर, सीमा ने कहा कि ये सब मेरी वजह से हो रहा है। मीडिया इंटरव्यू के दौरान वह कहती रही कि सचिन को परेशान न किया जाए। जो भी सवाल हो उससे पूछे जाएं। वह सचिन के बिना नहीं रह सकती।

सूत्रों के मुताबिक, अब ATS सचिन और उसके परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद की लैब में भेजे गए मोबाइल से डेटा को रिकवर करने में ज्यादा दिन नहीं लगेंगे। ये प्रूफ भी जल्द हाथ लग जाएगा।

ये तस्वीर सचिन और सीमा की शादी के बाद की है। तस्वीर में सीमा के चारों बच्चे भी साथ हैं।

मर्सी पिटीशन से नागरिकता नहीं मिलेगी: वकील
इस मामले पर भास्कर ने वकील हेमंत के. पराशर से बातचीत की। उन्होंने बताया कि किसी के कहने से किसी को नागरिकता नहीं मिलती। कोई भी कानून या संविधान से ऊपर नहीं है।

अगर जांच में सीमा जासूस पाई जाती है तो उस पर भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार फैसला करेगी। अगर सीमा प्रेग्नेंट होती है या मां बनती है तो नागरिकता मिल सकती है, लेकिन मर्सी पिटीशन से नागरिकता नहीं मिलेगी।

हेमंत पाराशर ने सीमा के वकील डॉ. एपी सिंह के राष्ट्रपति भवन में क्षमा याचिका करने पर सवाल खड़े किया। कहा-राष्ट्रपति से क्षमा याचिका किसी मामले में कोर्ट के आदेश पर फांसी की सजा मिलने पर लगाई जाती है। जबकि उन्होंने नागरिकता प्राप्त करने के लिए याचिका लगाई है।

सीमा की दो दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।

इनकम के लिए पब्लिक किया था सोशल मीडिया अकाउंट
सीमा ने बताया कि यहां इनकम का कोई सोर्स नहीं है। इसलिए उसने लोगों के कहने पर अपना यू-ट्यूब लिंक बनाया। इंस्टाग्राम अकाउंट से प्राइवेसी हटाकर पब्लिक किया। इसके बाद हजारों लोग उससे जुड़ते चले गए।

.

IRCTC से टिकट बुकिंग 5 घंटे तक रुकी रही; यूजर्स के पैसे कई बार कट गए

IRCTC की वेबसाइट और ऐप डाउन होने के बाद टिकट बुकिंग के लिए देशभर के स्टेशनों पर स्पेशल काउंटर और हेल्प डेस्क खोले गए।

IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर टिकट्स की बुकिंग 5 घंटे ठप रही। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे से टिकट बुकिंग में दिक्कत हो रही थी। वेबसाइट पर मैसेज दिख रहा था, जिसमें ‘मेंटेनेंस की वजह से सर्विस अनअवेलेबल होने की बात लिखी थी। इस दौरान कई यूजर्स के 5 बार पैसे कटे लेकिन टिकट बुक नहीं हुआ।

IRCTC की वेबसाइट ऐसे समय में डाउन हुई थी जो तत्काल बुकिंग के लिए रिजर्व होती है। एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे और नॉन-एसी के लिए सुबह 11:00 बजे शुरू होती है। IRCTC के जरिए रोजाना 11.44 लाख टिकट्स की बुकिंग होती है। वित्त वर्ष 2021-22 में 41 करोड़ से ज्यादा टिकट्स वेबसाइट और ऐप के जरिए बुक किए गए थे।

कर्नाटक हाईकोर्ट के 6 जजों को हत्या की धमकी; पाकिस्तानी अकाउंट में पैसे जमा करने को कहा
कर्नाटक हाईकोर्ट के 6 जजों को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी हाईकोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) को कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए मिली है। इसमें 50 लाख रुपए पाकिस्तानी अकाउंट में जमा करने को कहा गया है। कॉलर ने शूटर्स के नंबर भी शेयर किए हैं।

 जिन जजों को मारने की धमकी दी गई है उनके नाम हैं- जस्टिस मोहम्मद नवाज, एच टी नरेंद्र प्रसाद, अशोक निजगन्नानवार, के नटराजन और वीरप्पा। कॉल इंटरनेशनल नंबर से आई थी और धमकी देने वाले ने हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में मैसेज भेजा था।

कॉलर ने पाकिस्तानी बैंक ABL एलाइड बैंक लिमिटेड का अकाउंट नंबर भी दिया और कहा कि पैसा जमा नहीं किया गया तो दुबई गैंग जजों को मार डालेगी। कॉलर ने PRO के साथ कुछ नंबर भी शेयर करते हुए कहा कि ये इंडियन शूटर्स हमारे अपने शूटर्स हैं।

हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में भेजा गया मैसेज
जिन जजों को मारने की धमकी दी गई है उनके नाम हैं- जस्टिस मोहम्मद नवाज, एच टी नरेंद्र प्रसाद, अशोक निजगन्नानवार, के नटराजन और वीरप्पा।

PRO ने बताया कि ये कॉल 12 जुलाई को शाम 7 बजे आई थी। धमकी देने वाले ने हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में मैसेज भेजा। PRO ने इस मामले में बेंगलुरु पुलिस के पास FIR दर्ज कराई है।

एक दिन पहले मुंबई पुलिस के पास आया था धमकी भरा कॉल
रविवार (23 जुलाई) को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकी भरा एक कॉल आया था, जिसमें कहा गया था कि RDX से भरा एक टैंकर और दो पाकिस्तानी नागरिक गोवा के लिए रवाना हुए हैं। कॉलर ने अपनी पहचान पांडे के तौर पर की थी। पुलिस ने उसी दिन कॉल की लोकेशन ट्रेस कर ली थी और कॉलर को ट्रेस करने में जुट गई थी। अभी तक इस मामले में कोई नया अपडेट नहीं आया है।


डोभाल बोले- LAC विवाद ने भारत-चीन में विश्वास खत्म किया; चीन ने कहा- हम दुश्मन नहीं

ब्रिक्स मीटिंग में शामिल हुए NSA डोभाल और चीनी डिप्लोमैट वांग यी ने द्विपक्षीय बैठक की।

भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल ने ब्रिक्स समिट में चीन के टॉप डिप्लोमैट वांग यी से मुलाकात की। डोभाल ने कहा- साल 2020 से LAC के हालातों ने भारत-चीन के बीच रणनीतिक विश्वास को खत्म कर दिया है। वहीं वांग यी ने कहा कि भारत और चीन एक-दूसरे के दुश्मन नहीं है। हमारे रिश्तों का सीधा असर दुनिया पर पड़ता है।

 वांग ने डोभाल से दोनों देशों के बीच संबंध स्थिर करने की बात कही। कुछ दिन पहले ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी ब्रिक्स की एक मीटिंग में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने वांग यी के साथ बॉर्डर विवाद और शांति प्रयासों पर चर्चा की थी। तब जयशंकर ने भारत-चीन बॉर्डर पर पिछले 3 सालों से जारी तनाव को अपने करियर का सबसे कठिन डिप्लोमैटिक चैलेंज बताया था।

हिमाचल में 24 दिन में 27 बार बादल फटे; यमुना के बाद हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा

हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के ईको-टेक इलाके में सैकड़ों गाड़ियां डूब गई।

हिमाचल में 24 दिन में 27 बार बादल फटे फटने की घटनाएं हुई है। राज्य में बाढ़ की वजह से 158 लोगों ने जान गंवाई है। उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा बह गया है। इधर, हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के ईको-टेक इलाके में सैकड़ों गाड़ियां डूब गईं।

द्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद होने से हजार से अधिक तीर्थयात्री अलग-अलग जगह फंसे हुए हैं। दिल्ली में यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

 उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा बह गया। हाईवे बंद होने पर जगह-जगह 1,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।

वहीं, दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। मंगलवार सुबह जलस्तर 205.45 दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में जून से अब तक बादल फटने की करीब 35 घटनाएं हुई हैं। बीते 24 दिनों में 27 बार बादल फट चुके हैं। बाढ़ से 158 लोगों की मौत हुई है। 606 घर ढह गए और 5,363 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: मध्य प्रदेश में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की गडसा घाटी में बादल फटने से कई घर बह गए।

लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

उत्तराखंड के चमोली में नंदप्रयाग और पुरसरी के पास बद्रनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया।

दिल्ली के लोहा पुल की तस्वीर। यहां मंगलवार सुबह 6:30 बजे पानी का स्तर 205.45 मापा गया।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुबह हल्की बारिश हुई।

कर्नाटक के कोडगू जिले में बारिश के चलते घरों में पानी भर गया है।

आंध्र प्रदेश के NTR जिले के काटलेरू ब्लॉक में भारी बारिश के चलते कई गांवों तक जाने का रास्ता बह गया है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोमवार शाम तेज बारिश हुई।

एंड्रॉयड डिवाइस के लिए लॉन्च होगा ChatGPT ऐप; प्री-रजिस्टर के लिए प्ले स्टोर पर मौजूद
ChatGPT अगले हफ्ते एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ऐप लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने बताया कि ऐप प्री-रजिस्टर के लिए गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। प्री-रजिस्टर करने और ऑटोमेटिक इंस्टॉल ऑप्शन इनेबल रखने पर ऐप लॉन्च होने के बाद अपने आप ही डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है। जिसके साथ आप इंसानों की तरह बातचीत कर सकते हैं। यानी आप उससे कुछ भी पूछेंगे तो वो इंसानों की तरह डिटेल में लिखकर उस सवाल का जवाब देगा। ये काफी एक्यूरेट होगा। इसका वेब वर्जन 30 नवंबर 2022 को लॉन्च हुआ था। ऐप लॉन्च होने से इसकी उपयोगिता और बढ़ जाएगी।

योगी और अखिलेश आज वेस्ट यूपी में

सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश बुधवार को वेस्ट यूपी में रहेंगे। सीएम मथुरा के वृंदावन में आएंगे तो अखिलेश यादव मेरठ में दस्तक देंगे। माना जा रहा है कि वेस्ट यूपी में बुधवार को सियासी पारा गर्म रहेगा। प्रोग्राम के मुताबिक, सीएम योगी 26 जुलाई को वृंदावन में रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में कैंसर रोगियों के लिए लगाई गई पीईटी मशीन का लोकार्पण करेंगे। दावा है कि इस मशीन के चलने के बाद मथुरा के मरीजों को आगरा या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इस बीच मेरठ में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेरठ आएंगे। अखिलेश यादव गांव राली चौहान में हाईटेंशन लाइन से जान गंवाने वाले छह कांवड़ियों के परिजनों और गांव धनपुर में सड़क हादसे में जान गवाने वाले छह लोगो के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे।

अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष अब केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। मंगलवार को विपक्षी दलों की मीटिंग में इस बात पर सहमति बनी। सूत्रों के अनुसार बुधवार को इस पर कोई फैसला हो सकता है। कांग्रेस ने अपने सांसदों को मौजूद रहने का विप जारी किया है। दूसरी ओर सदन का गतिरोध खत्म करने के लिए स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, जो बेनतीजा रही।

मुस्लिम पक्ष बोला, केस में ASI पक्षकार नहीं, आज फिर सुनवाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सर्वे के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमिटी की अपील पर बुधवार को अगली सुनवाई करेगा। साथ ही हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद और विश्वेश्वर मंदिर के सिविल केस की वैधता पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट अब 28 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगा। मस्जिद कमिटी ने मंगलवार को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 21 जुलाई के वाराणसी की जिला अदालत के आदेश को चुनौती दी है। जिला अदालत ने ASI को मस्जिद परिसर का सर्वे करने का आदेश दिया था। अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमिटी ने मंगलवार को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस पर सुनवाई की मांग की।

Exit mobile version