Site icon अग्नि आलोक

ताजा समाचार:मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया की कंटेस्टेंट्स का आरोप- ऑर्गनाइजर्स ने 20 लोगों के सामने टॉपलेस किया:भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा टी-20,महाकाल के पुजारी बोले- OMG-2 के मेकर्स माफी मांगें

Share

संसद में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा जारी है। बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन होगा। शाह शाम 5 बजे बोलेंगे। आज दिनभर सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार देखने को मिलेगा। राज्यसभा में लगातार हंगामा हो रहा है। उधर, सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 को निरस्‍त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई जारी रहेगी। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में पांच जजों की संविधान पीठ सुनवाई कर रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम में रैली करेंगे। विश्व आदिवासी दिवस पर रैली से राहुल राज्‍य में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। वहीं, वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) का सर्वे बुधवार को भी जारी रहेगा।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. PM मोदी के ऐलान के मुताबिक आज से 15 अगस्त तक ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत तीनों सेनाओं के सैनिक देशभर की ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। अभियान के तहत देश के कई गांवों से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ निकाली जाएगी, जो राजधानी दिल्ली पहुचेगी।
  2. राहुल गांधी आज विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान के बांसवाड़ा जाएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल और अशोक गहलोत आदिवासी समाज के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
  3. एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। 12 अगस्त को टूर्नामेंट का फाइनल होगा। इसमें गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को सीधे ओलिंपिक में जगह मिलेगी।

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत; कांग्रेस बोली- PM का मौनव्रत तोड़ेंगे

अविश्वास प्रस्ताव की शुरुआत कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने की। सरकार की तरफ से पहले निशिकांत दुबे बोले।

मानसून सत्र के 15वें दिन लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस पर बोलते हुए मणिपुर हिंसा से लेकर विदेश नीति के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव लाने का मकसद PM का मौन तोड़ना है। वहीं राहुल गांधी की ओर से प्रस्ताव पर शुरुआत न किए जाने पर भाजपा ने चुटकी ली। भाजपा की ओर से निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी का एक ही मकसद है- बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना।

अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी बोलने वाले थे। अगर ऐसा होता तो वे 6 महीने बात संसद में अपनी बात रखते। बहरहाल 10 अगस्त तक इस पर बहस होनी है। विपक्ष चाहता है कि मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री संसद में बयान दें। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को जवाब देंगे।

राहुल गांधी को पुराना सरकारी बंगला वापस मिला; बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है
संसद की हाउसिंग कमेटी ने राहुल गांधी को दिल्ली के 12 तुगलक लेन का सरकारी बंगला अलॉट कर दिया है। राहुल ये बंगला लेंगे या नहीं, इस पर उन्हें 8 दिन में जवाब देना होगा। बंगला वापस मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।

राहुल इस बंगले में 19 साल रहे हैं। मानहानि केस में सजा होने के बाद 22 अप्रैल को उन्हें इसे खाली करना पड़ा था। इसके बाद वे 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास में रह रहे थे। 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बनने के बाद 2005 में उन्हें 12 तुगलक लेन वाला बंगला मिला था। राहुल ने इसी साल 26 फरवरी को बताया था कि उनके पास कोई घर नहीं है।
IND-WI तीसरा टी-20: भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा मुकाबला; सूर्या की 83 रन की पारी

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। 160 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। डेब्यूटेंट यशस्वी जायसवाल एक और शुभमन गिल 6 रन पर आउट हो गए। ऐसे में सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 बॉल पर 87 रन जोड़े। कप्तान हार्दिक पंड्या ने सिक्स मारकर जिताया।

 इस जीत के बाद भी सीरीज में वेस्टइंडीज भारत से 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेला जाएगा। भारत के पास सीरीज बचाने का ये आखिरी मौका था। अगर टीम इंडिया मैच हार जाती तो विंडीज से 6 साल बाद टी-20 सीरीज गंवानी पड़ती।

एनालिसिए : कारगर रहे स्पिनर्स, सूर्या की विस्फोटक पारी ने टारगेट आसान बनाया
तीसरे टी-20 में टीम इंडिया रिदम में दिखी। टीम बदली रणनीति के साथ उतरी। इसकी झलक पावरप्ले में देखने को मिली। कप्तान पंड्या ने तीसरा ओवर ही चहल को थमा दिया, हालांकि भारत को पहला विकेट 8वें ओवर में मिला। लेकिन हमारे स्पिनर्स ने शुरुआती 6 ओवर में विंडीज ओपनर्स को बांधकर रखा और कैरेबियंस तेज शुरुआत करने में नाकाम रहे। बाद में ओपनर ब्रैंडन किंग और कप्तान पॉवेल की पारियों के दम पर टीम ने 150+ का स्कोर खड़ा किया। बीच के ओवर्स में कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी की और टीम को बड़ा स्कोर करने से रोका।

जवाब में सूर्या और तिलक की पारियों ने प्रोविडेंस स्टेडियम की कठिन पिच पर 160 के टारगेट को आसान बना दिया और भारतीय टीम ने 18वें ओवर में जीत हासिल कर ली, हालांकि टीम ने अपने ओपनर्स के विकेट 34 रन पर ही गंवा दिए थे। डेब्यूटेंट यशस्वी जायसवाल अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके और गिल भी फ्लॉप रहे। ऐसे में मिडिल ऑर्डर ने रन बनाने की जिम्मेदारी निभाई।

टार्निंग पॉइंट : सूर्या-वर्मा की साझेदारी
160 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने 34 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। डेब्यूटेंट यशस्वी जायसवाल एक और शुभमन गिल 6 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 बॉल पर 87 रन जोड़े। इस साझेदारी के दम पर भारतीय टीम ने मैच में वापसी की, जब सूर्या 13वें ओवर में आउट हुए तब तक टीम इंडिया 121 रन बनाकर जीत की ओर कदम बढ़ा चुकी थी।

रत ने जीता पावरप्ले, 2 विकेट गंवाए, लेकिन रन रेट अच्छा रहा
मुकाबले का पावरप्ले कॉन्टेस्ट भारत के नाम रहा। टीम ने भले ही शुरुआती 6 ओवर में ओपनर्स के विकेट गंवा दिए, लेकिन रनरेट अच्छा रहा। भारतीय टीम ने 60 रन जोड़े, वहीं वेस्टइंडीज ने 38 रन ही बना सकी।

यहां जानिए कौन-कैसे आउट हुआ…?

ऐसे गिरे भारत के विकेट

ऐसे गिरे वेस्टइंडीज के विकेट

यहां से मैच का LIVE कवरेज…

भारत की विस्फोटक शुरुआत
टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने विस्फोटक शुरुआत की। टीम ने 2 ओवर में एक विकेट पर 25 रन बना डाले। पावरप्ले समाप्त होते-होते भारत का स्कोर दो विकेट पर 60 रन बनाए।

सूर्या ने जमाया 14वां अर्धशतक
34 रन पर गिल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी को संभाला। उन्होंने 44 बॉल पर 83 रन बनाए। सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल का 14वां अर्धशतक जमाया।

यहां से वेस्टइंडीज की पारी…

वेस्टइंडीज ने बनाए 159 रन, किंग ने खेली 42 रन की पारी
गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में विंडीज टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए।

ओपनर ब्रैंडन किंग ने 42 रनों की पारी खेली। उन्होंने काइल मेयर्स के साथ 55 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। बाद में कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 40 रन बनाते हुए स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।

भारत की ओर से कुलदीप ने 3 विकेट लिए। वे इस फॉर्मेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। कुलदीप ने चहल के 34 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

मेयर्स-किंग की अर्धशतकीय साझेदारी
कैरेबियाई ओपनर काइल मेयर्स और ब्रैंडन किंग ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 46 बॉल पर 55 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। उन्होंने मेयर्स को आउट किया।

असम राइफल्स के जवानों पर FIR; आरोप- हत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं करने दी
मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के जवानों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि जवानों ने स्टेट पुलिस को बिष्णुपुर जिले में 3 लोगों की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने से रोका। FIR 5 अगस्त को दर्ज की गई लेकिन जानकारी बाद में सामने आई। बिष्णुपुर जिले के चेकपोस्ट्स से असम राइफल्स को हटा दिया गया है। इनकी जगह CRPF और स्टेट पुलिस की तैनाती की गई है।

असम राइफल्स देश की सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स है। पुलिस ने इसकी 9वीं बटालियन के जवानों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कुकी उग्रवादियों को भागने का मौका दिया। मणिपुर हिंसा की शुरुआत से ही असम राइफल्स मैतेई समुदाय के निशाने पर है।

महाकाल के पुजारियों का OMG-2 के मेकर्स को नोटिस; भगवान शिव को कचोरी खरीदते दिखाने पर आपत्ति

उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारियों ने फिल्म OMG-2 के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। इनका कहना है कि फिल्म में भगवान शिव का रूप गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्हें दुकान से कचोरी खरीदते दिखाया गया है। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होंगी। नोटिस में अपमानजनक सीन्स को हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है।

सेंसर बोर्ड ने OMG 2 को A सर्टिफिकेट दिया है। यानी इसे 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे। इस पर महाकाल मंदिर के पुजारियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि इस फिल्म में अश्लील सीन हैं। अगर किसी अश्लीलता दृश्य के साथ महाकाल मंदिर के शॉट दिखे तो देशभर में प्रदर्शन होगा, FIR भी दर्ज कराई जाएगी।
धीरेंद्र शास्त्री के बाद अब प्रदीप मिश्रा छिंदवाड़ा आएंगे: CM शिवराज बोले- ये चुनावी भक्ति
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बाद अब छिंदवाड़ा में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे। इस पर मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह ने कहा, कांग्रेस कनफ्यूज और कई चीजों के लिए मजबूर है। जो लोग भगवान राम का नाम लेने से इनकार करते थे, काल्पनिक मानते थे, वे अब कथाएं और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।’

छिंदवाड़ा में 5 से 7 अगस्त को पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा थी। इसके शुभारंभ के दिन कमलनाथ ने उनकी आरती की थी। इसके बाद से BJP कमलनाथ पर आरोप लगा रही है कांग्रेस के लोगों को चुनाव के वक्त भक्ति याद आ रही है। इन आरोपों के बाद मंगलवार को कमलनाथ ने कहा- पंडित मिश्रा ने दो महीने पहले ही तारीख दे दी थी। उनका भी स्वागत है। ये कोई चुनावी कथा नहीं है।
ज्ञानवापी में व्यास जी के तहखाने में मिले मलबे की जांच हुई; गुंबद पर चढ़ते युवक का वीडियो वायरल

एक युवक सीढ़ी लगाकर गुंबद पर चढ़ रहा था। वीडियो कब का है, इसकी जांच की जा रही है।

ज्ञानवापी में सर्वे के 5वें दिन ASI ने गुंबद और व्यास जी के तहखाने का काम पूरा किया। टीम ने व्यास तहखाने में मिले मलबे की भी जांच की। ज्ञानवापी के गुंबद पर एक युवक के चढ़ने का वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवक बांस की सीढ़ियों के सहारे गुंबद पर चढ़ने की कोशिश करता दिखा। हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया कि ये साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 मुस्लिम पक्ष सर्वे के विरोध में है। वहीं हिंदू पक्ष का कहना है कि ढांचे पर मिले धार्मिक निशान का पता लगाया जाना जरूरी है कि क्या वे मंदिर का हिस्सा हैं। वायरल वीडियो कब का है? ये अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच करवाई जा रही है।
पाकिस्तान गई अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ सकता है; पहला पति बोला- वहां उसे बेवकूफ बना रहे
राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू उर्फ फातिमा का वीजा सालभर के लिए बढ़ सकता है। अंजू 20 अगस्त तक का वीजा लेकर वहां गई थी और खैबर पख्तूनख्वा के नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया था। नसरुल्लाह का दावा है कि पाक सरकार ने अंजू का वीजा एक्सटेंड कर दिया है। लेकिन एक्सटेंशन लेटर 10 दिन बाद मिलेगा। वहीं अंजू के पहले पति अरविंद ने कहा, ‘ये सब अंजू को बेवकूफ बनाने के लिए किया जा रहा है।’

 लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंजू और नसरुल्लाह की शादी नाजायज है। जब तक आप एक शादी से तलाक नहीं लेते, आपको दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं है। अंजू अभी भी भारतीय नागरिक है और उस पर भारत के ही कानून लागू होंगे। परिवार वाले उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।
मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया की कंटेस्टेंट्स का आरोप- ऑर्गनाइजर्स ने 20 लोगों के सामने टॉपलेस किया

जिस इवेंट को लेकर विवाद है, उसे मुथिया रेचमन ने जीता। वो साल के आखिर में अल सल्वाडोर में होने वाले मिस यूनिवर्स 2023 में इंडोनेशिया को रिप्रेजेंट करेंगी।

जिस इवेंट को लेकर विवाद है, उसे मुथिया रेचमन ने जीता। वो साल के आखिर में अल सल्वाडोर में होने वाले मिस यूनिवर्स 2023 में इंडोनेशिया को रिप्रेजेंट करेंगी।

मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पिटिशन के ऑर्गनाइजर्स पर 6 लड़कियों को टॉपलेस करने का आरोप लगा है। विक्टिम्स ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी माना है कि उन्हें घटना से जुड़े कुछ सबूत मिले हैं। ये ब्यूटी पेजेंट राजधानी जकार्ता में 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कराया गया था।

: इसमें हिस्सा लेने वाली लड़कियों का आरोप है कि उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया और वहां 20 लोगों के सामने टॉपलेस होने को कहा गया। उनके फोटो लिए गए और वीडियो बनाए गए। इंडोनेशिया की आबादी करीब 28 करोड़ है। ये दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क है।

मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पिटिशन में शिरकत के लिए विनर चुनते वक्त ऑर्गनाइजर्स पर 6 लड़कियों को टॉपलेस करने का आरोप लगा है। विक्टिम्स ने एकजुट होकर पुलिस और फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी माना है कि उसे इस घटना से जुड़े कुछ सबूत मिल चुके हैं और जांच तेजी से की जा रही है।

यह ब्यूटी पेजेंट राजधानी जकार्ता में 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कराया गया था। इसमें हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों का आरोप है कि उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया और वहां 20 लोगों के सामने टॉपलेस होने को कहा गया। उनके फोटो लिए गए और वीडियो बनाए गए।

यह मामला सामने आने के बाद इंडोनेशिया की सियासत में भी बवाल होना तय माना जा रहा है। इंडोनेशिया की आबादी करीब 28 करोड़ है। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क है। इंडोनेशिया में ही दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं।

इंडोनेशिया के मुस्लिम संगठन किसी भी तरह के ब्यूटी पेजेंट्स के खिलाफ हैं। हालांकि कई साल से इन्हें बंद करने की मांग को दरकिनार किया जा रहा है। (प्रतीकात्मक)

फिजिकल एग्जामिनेशन तो बहाना था
इंडोनेशियाई मीडिया के मुताबिक मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों का आरोप है कि ऑर्गनाइजर्स ने फिजिकल एग्जामिनेशन को बहाना बनाया। उनसे कहा गया कि टॉपलेस होकर ब्यूटी चेक करवाना होगा। इसके लिए उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया। यहां 20 लोग मौजूद थे। इनमें से ज्यादातर पुरुष थे। पांच लड़कियों को एक ही बार में टॉपलेस होने को कहा गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पांचों लड़कियों को टॉपलेस होना पड़ा और ऑर्गनाइजर्स ने बाद में इनके फोटोग्राफ भी लिए। उस कमरे में मौजूद एक महिला ने इसकी पुष्टि भी की है। अब यह फोटोग्राफ कुछ मीडिया हाउस के हाथ लग चुके हैं और इन्हें फेस ब्लर करने के बाद जारी भी किया गया है।

ऑर्गनाइजर्स ने चुप्पी साधी

तस्वीर इंडोनेशिया के लोकल मीडिया ने जारी की है। इसमें एक विक्टिम (ब्लर फेस) अपने वकील और फैमिली के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने घटना की शिकायत दर्ज कराई।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट का विरोध करते रहे हैं मुस्लिम संगठन

इस साल इस इवेंट को लोकल कंपनी पीटी केपेला कर्या ने ऑर्गनाइज किया था। इसके फाउंडर का नाम पॉपी केपेला है।

अल सल्वाडोर में होगा मिस यूनिवर्स

ज्ञानवापी : गैर हिंदुओं की एंट्री बैन करने वाली अर्ज़ी खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन करने की मांग करने वाली याचिका वापस लिए जाने के आधार पर खारिज कर दी है। याचिका में कहा गया था कि श्रृंगार गौरी केस में जब तक वाराणसी की अदालत का फैसला नहीं आ जाता, तब तक परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित की जाए। ज्ञानवापी परिसर में मिले हिंदू प्रतीक चिन्हों को संरक्षित रखने का आदेश दिया जाए।

ED ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन को किया तलब

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें अगले हफ्ते रांची में बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। सोरेन को किस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। हेमंत से ED ने पहले राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक मामले में पूछताछ की थी।

UCC के खिलाफ केरल विधानसभा में प्रस्ताव पारित

केरल विधानसभा ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू नहीं करने की गुजारिश की है। इससे पहले फरवरी में मिजोरम विधानसभा ने ऐसा प्रस्ताव पारित किया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश कर इसे केंद्र का एकतरफा और जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया।

पूर्वोत्तर से दो सांसद होने के बावजूद बीजेपी ने आज उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। जैसे कांग्रेस ने आज पूर्वोत्तर के एक प्रतिनिधि को स्पीकर बनने का मौका दिया, वैसे ही उन्हें पूर्वोत्तर के अपने सांसदों को बोलने और राज्य की वास्तविक स्थिति बताने के लिए कहना चाहिए था। इससे पता चलता है कि वे मणिपुर मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे हैं। अब मुझे संदेह है कि पीएम संसद में बोलेंगे या नहीं: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

Exit mobile version