Site icon अग्नि आलोक

ताजा समाचार:पाकिस्तान में 331 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल,जल्द शुरू होगी स्लीपर कोच वाली वंदे भारत; निपाह मरीजों के संपर्क में आए 1008 लोग

Share

डेविस कप: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का विदाई मुकाबला आज,कांग्रेस की नई CWC की बैठक, लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर जोर,निपाह के इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की 20 डोज खरीदेगा भारत,केरल में निपाह वायरस के मामलों को देखते हुए अलर्ट, कोझिकोड में स्‍कूल-कॉलेज बंद,84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार देंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. PM मोदी दिल्ली के द्वारका में कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि का उद्घाटन करेंगे। इसे लगभग 5400 करोड़ रुपए में बनाया गया है। यह भारत मंडपम से भी बड़ा कन्वेंशन सेंटर है।
  2. कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच होगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया 8वीं बार एशिया कप पर कब्जा करने के लिए मैदान पर उतरेगी।
  3. हैदराबाद में कांग्रेस विजय रैली निकालेगी। इस दौरान पार्टी तेलंगाना के लिए 5 गारंटियों की घोषणा भी करेगी।

बारामूला एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, पाकिस्तानी सेना इनकी मदद कर रही थी

सेना-पुलिस ने मारे गए आतंकियों की तस्वीरें जारी कीं। हालांकि इनकी पहचान होनी बाकी है।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में LoC के पास सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें से दो आतंकियों के शव मिल चुके हैं, जबकि तीसरे आतंकी का शव पाकिस्तानी पोस्ट से हो रही गोलीबारी की वजह से नहीं मिल पाया है। सेना का कहना है कि पाकिस्तानी फौज आतंकियों की मदद कर रही थी। फौन इन्हें कवर फायर दे रही थी। उधर, अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 12 सितंबर यानी 5 दिनों से मुठभेड़ जारी है। पांचवें दिन सेना ने वहां भी एक आतंकी को मार गिराया।

 जम्मू-कश्मीर में पिछले 6 दिनों में सुरक्षाबलों का यह तीसरा एनकाउंटर है। हमारे 5 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि सेना ने अलग-अलग जिलों में 6 आतंकियों को मार गिराया है। सेना का कहना है कि 2-3 आतंकी अभी भी राजौरी के जंगलों में छिपे हुए हैं।

केरल में निपाह मरीजों के संपर्क में आए 1008 लोग, सभी को आइसोलेशन में रखा गया
केरल में निपाह वायरस का छठा केस मिलने के बाद सभी स्कूल-कॉलेज और ट्यूशन सेंटर्स को 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक यहां निपाह वायरस से संक्रमितों के कॉन्टैक्ट में 1008 लोग आए हैं। इनमें से 327 स्वास्थ्य कर्मी हैं। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। ICMR ने इस वायरस को कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक बताया है।

निपाह वायरस चमगादड़ और सुअर जैसे जानवरों से इंसानों में फैलता है। अब तक इसका कोई ट्रीटमेंट या इंजेक्शन मौजूद नहीं है। WHO के मुताबिक, निपाह वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों में वायरल फीवर होने के साथ सिरदर्द, उल्टी जैसा लगना, सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखते हैं। ​​​​​​

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि इनमें से 327 स्वास्थ्य कर्मी हैं। कोझिकोड जिले के बाहर संक्रमितों के संपर्क में 29 लोग आए हैं। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मलप्पुरम के 22, वायनाड के 1 और कन्नूर-त्रिशूर जिले के 3-3 लोगों की पहचान हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। कोझिकोड में निपाह वायरस से 30 अगस्त को पहली और 11 सितंबर को दूसरी मौत हुई थी। 30 अगस्त को मृतक के अंतिम संस्कार में 17 लोग शामिल हुए थे। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।

शुक्रवार को निपाह वायरस को लेकर बैठक में स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज और पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास।

अब तक 6 सैंपल पॉजिटिव मिले
वीना जॉर्ज ने कहा कि टेस्ट के लिए भेजे गए 11 सैंपल के नतीजे नेगेटिव आए हैं। अब तक 6 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, ये कल तक की गिनती है और कोई नया मामला नहीं आया है। अभी मेडिकल कॉलेज में 21 लोग आइसोलेशन में हैं।

उन्होंने बताया कि हमारी प्राथमिकता उन लोगों का पता लगाना है जो पॉजिटिव पाए गए अंतिम व्यक्ति के संपर्क में आए थे। इसके साथ ही, हम पहले मामले के स्रोत की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

जिस व्यक्ति की पिछले महीने मौत हो गई थी। हमने पुलिस से उसका मोबाइल टावर लोकेशन देने की अपील है, इससे हम उन जगहों का पता लगा सकें जहां वो गया था। हमने पहले ही 19 टीमें गठित कर दी हैं। हम अन्य जिलों के लोगों का भी पता लगा रहे हैं जो निपाह मरीजों के संपर्क में आए हैं।

निपाह के 4 एक्टिव मामलों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल
केरल में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोझिकोड में एक व्यक्ति (39) के निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। इसी के साथ कोझिकोड में निपाह वायरस के चार एक्टिव मामले हो गए। इनमें एक 9 साल के बच्चे की हालत गंभीर है। वह आईसीयू में भर्ती है।

कोरोना के मुकाबले निपाह वायरस से मृत्यु दर काफी ज्यादा
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डीजी राजीव बहल ने शुक्रवार को बताया कि निपाह वायरस से मृत्यु दर 40-70% है। यह कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु दर की तुलना में काफी ज्यादा है। कोरोना से मृत्यु दर 2-3% है।

ICMR ने बताया कि केरल में निपाह वायरस के फैलने की वजह साफ नहीं है। हालांकि, अधिक मृत्यु दर को देखते हुए ICMR ने सावधानी बरतने की अपील की है। केरल में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहनने और चमगादड़ों के संपर्क में आने वाले कच्चे भोजन से दूर रहने की सलाह दी गई है।

कोझिकोड में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम शुक्रवार को निपाह वायरस से संक्रमित एक मरीज के घर पहुंची।

स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मरीज के घर और आस-पास से क्लिनिकल सैंपल लिए।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी के 20 डोज मांगी
ICMR ने बताया कि निपाह वायरस के इलाज के लिए भारत ने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की 20 और डोज ऑस्ट्रेलिया से मांगी है। अभी हमारे पास केवल 10 डोज मौजूद हैं।

हमारे शरीर में मौजूद एंटीबॉडी को जब लेबोरेटरी में बनाया जाता है, इसे मोनोक्लोनल एंडीबॉडी कहते हैं। ये कैंसर समेत कई बीमारियों के इलाज में मददगार होती है।

भारत के बाहर विश्व भर में अब तक निपाह से संक्रमित 14 लोगों को ही मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दी गई है। इनमें सभी की जान बची है। भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी डोज मंगवाए थे। उस साल केरल के कोझिकोड और मलप्पुरम जिले में निपाह से 17 लोगों की मौत हुई थी।

जल्द शुरू होगी स्लीपर कोच वाली वंदे भारत, 12 कोच वाली वंदे मेट्रो का प्रोडक्शन भी जारी

देश में 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। अभी तक 25 वंदे भारत ट्रेन को हरी झड़ी दिखाया जा चुका है।

वंदे भारत ट्रेन में अगले साल मार्च तक स्लीपर कोच लगाने की तैयारी है। देश में अभी चेयरकार वाली वंदे भारत चल रही हैं। दरअसल, रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर वंदे भारत ट्रेन को चलाने की योजना बना रहा है। ऐसे में यात्रियों को रात में आराम देने के लिए स्लीपर कोच देना जरूरी है। इसके साथ ही वंदे मेट्रो का भी प्रोडक्शन चल रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर जनवरी से चलाया जा सकता है।

PM मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लाल किले से 75 वंदे भारत शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि, पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को शुरू हो गई थी। अब तक 25 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।

माल्या ने बताया कि अभी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को बनाया जा रहा है और इसे मार्च 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मेट्रो का भी प्रोडक्शन चल रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर जनवरी से चलाया जा सकता है।

ये चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की तस्वीर हैं, जहां स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बनाई जा रही है।

अक्टूबर में वंदे भारत नॉन एसी ट्रेन लॉन्च होगी
माल्या ने बताया कि वंदे भारत का एक नॉन एसी ट्रेन वर्जन भी लॉन्च करने की योजना है। इस साल 31 अक्टूबर से पहले इसे लॉन्च किया जाएगा। यह एक नॉन-एसी पुश-पुल ट्रेन होगी, जिसमें 22 कोच और इसके दोनों तरफ एक-एक लोकोमोटिव यानी इंजन होगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी
स्लीपर वंदे भारत को एक कंसोर्टियम यानी दो कंपनियां मिलकर बना रही हैं। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और रूस का TMH ग्रुप शामिल है। इस कंसोर्टियम ने 200 में से 120 स्लीपर वंदे भारत चलाने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। बाकी 80 ट्रेनों की सप्लाई टीटागढ़ वैगन्स और BHEL का कंसोर्टियम करेगा।

RVNL के जीएम (मैकेनिकल) आलोक कुमार मिश्रा ने अगस्त में कहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी। इसमें 16 कोच होंगे जिनमें 11 एसी3, चार एसी2 और एक एसी1 कोच होगा। उनका कहना था कि कोच की संख्या 20 या 24 की जा सकती है।

15 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन लॉन्च हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लाल किले से दिए भाषण में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू किए जाने का ऐलान किया था। हालांकि पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को शुरू हो गई थी। अब तक 25 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।

एयरफोर्स 100 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदेगी, यह तेजस का एडवांस वर्जन

इंडियन एयरफोर्स 100 मेड-इन-इंडिया LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदेगी। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने अपने स्पेन दौरे में इसकी घोषणा की। LCA मार्क-1A तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें अपग्रेडेड एवियोनिक्स और रडार सिस्टम लगे हैं।

भारतीय वायुसेना पुराने मिग 21, मिग 23 और मिग 27 को हटाना चाहती है। इसी वजह से उसने 100 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने का निर्णय लिया है। इस डील के पूरे होने के बाद भारत के पास अगले 15 सालों में 40 LCA तेजस, 180 से ज्यादा LCA मार्क-1A और कम से कम 120 LCA मार्क-2 एयरक्राफ्ट होने की उम्मीद है।

पाकिस्तान में 26 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, अब 1 लीटर 331 रुपए में मिलेगा

पाकिस्तान की यह तस्वीर ग्राहकों के पेट्रोल भरवाने के दौरान की है। वहां पेट्रोल की कीमत 331.38 पाकिस्तानी रुपए हो चुकी है।

पाकिस्तान में केयरटेकर सरकार ने पेट्रोल के दाम 26.02 पाकिस्तानी रुपए बढ़ा दिए हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 331.38 रुपए हो गई है। वहीं, हाई-स्पीड डीजल 17.34 रुपए बढ़कर 329.18 रुपए तक पहुंच गया है। पाकिस्तान में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पेट्रोल-डीजल के दाम 330 रुपए/लीटर तक पहुंचे हैं। इस पर सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्यूल की कीमत बढ़ी है। इसी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़े।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने 3 महीने पहले पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का लोन दिया था। साथ ही उसने शर्त रखी थी कि फौज का बजट कम करना होगा। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमत 30% तक बढ़ानी होगी। इसके बाद से पाकिस्तान में महंगाई और बढ़ी है। खाने-पीने की चीजों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, पिछले एक महीने में पेट्रोल-डीजल के रेट में करीब 58.43 और 55.83 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, अगस्त में मुद्रास्फीति दर में 27.4% से ज्यादा की वृद्धि हुई, जिसके बाद पेट्रोलियम की कीमतें बढ़ी हैं। आने वाले दिनों में सामान्य कीमतें भी बढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार को केयरटेकर PM काकड़ के अप्रूवल के बाद मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने नए दामों की घोषणा की।

तस्वीर पाकिस्तान के कराची शहर में अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए लाइन में लगे लोगों की है। (फाइल फोटो)

एक महीने में दूसरी बार पेट्रोल के दामों में इजाफा
पेट्रोल का ज्यादातर इस्तेमाल प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, छोटे वाहनों के लिए किया जाता है। इसकी वजह से दाम बढ़ने का सीधा असर पाकिस्तान के मिडिल क्लास और लोअर क्लास लोगों पर पड़ेगा। वहीं, डीजल का इस्तेमाल ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल होने वाले वाहनों, ट्रेन, ट्रक, बस में होता है। इससे ट्रांसपोर्ट कोस्ट बढ़ने की वजह से दूसरे सामानों की कीमतें भी बढ़ेंगी। इसका खामियाजा भी मिडिल और लॉअर क्लास को उठाना पड़ेगा।

पाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी पेट्रोल की कीमतें हैं। 15 अगस्त के बाद दूसरी बार पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। अगस्त में पाकिस्तान की महंगाई दर बढ़कर 27.4 % हो गई।

1 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतें 14.91 रुपये और 18.44 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और 15 दिनों के लिए प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 305.36 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 311.84 रुपये तय की गई थी। यानी पेट्रोल के दामों में 15 दिनों में 26 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

पाकिस्तान में ब्याज दरों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए में भी गिरावट दर्ज की गई है पिछले एक महीने में पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले 6.2% गिरा है।

पाकिस्तान को बेचनी पड़ रही एयरलाइन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के पास 20 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो गया है, जो उसकी कुल संपत्ति से 5 गुना ज्यादा है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को लीज पर लिए गए 13 में से 5 विमानों की उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। 4 और विमानों के साथ भी ऐसा होने की संभावनाएं हैं। PIA को ठीक तरीके से चला पाने के लिए 23 बिलियन पाकिस्तानी रुपए यानी 636 करोड़ रुपए की तुरंत जरूरत है।

इन सब के बीच पाकिस्तान की केयर टेकर सरकार PIA को जल्द से जल्द बेचने की तैयारियों में जुटी हुई है। काकड़ के नेतृत्व में की गई एक मीटिंग के दौरान कमिशन ने सुझाया है कि एयरलाइन पर पैसे खर्च कर उसे तंगहाली से निकालने की बजाय उसका निजीकरण कर देना यानी उसे बेच देना बेहतर होगा।

इसके लिए प्राइवेटाइजेशन मिनिस्टर की भी तैनाती की गई है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इस पर नियुक्ति पर इलेक्शन कमिशन ने आपत्ति जताई है। दरअसल, काकड़ ने PIA के नीजीकरण के लिए जिस फवाद हसन को मंत्री नियुक्त किया है वो शाहबाज सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके हैं। पाकिस्तान चुनाव आयोग का कहना है कि इस पर किसी ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति होनी चाहिए जो गैर राजनीतिक हो।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ऑटोवाले देंगे स्पेशल गिफ्ट

गुजरात के सूरत में पीएम मोदी के जन्मदिन पर ऑटो चालक स्पेशल गिफ्ट दे रहे हैं। सूरत में 1000 ऑटो-रिक्शा चालकों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर किराये में 30% छूट की घोषणा की है। गुजरात के विधायक पूर्णेश ने कहा कि मैं 73 ऑटो-रिक्शा चालकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन पर किराये में 100% छूट दे रहे हैं।

नई संसद के ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं होंगे खरगे

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नई संसद भवन के ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। खरगे ने राज्यसभा के महासचिव प्रमोद चंद्र मोदी को पत्र लिखा। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पत्र में कहा, “नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की बैठकें 16 और 17 सितंबर को हैदराबाद में निर्धारित की गई हैं और कल नए संसद भवन में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होना संभव नहीं होगा।

तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली बिल्डर्स की निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है।गौतमबुद्ध नगर के ज़िला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा, “गंभीर रूप से घायल 5 लोगों में से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। मृतकों के परिवार से संपर्क किया जा रहा है। मामले की FIR दर्ज़ हो चुकी है। पुलिस ने घटनस्थल का निरीक्षण किया है। जिसकी भी स्तर से लापरवाही होगी, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Exit mobile version