Site icon अग्नि आलोक

मध्यप्रदेश के कई जिलों में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड; पेड़-पौधों और गाड़ियों पर जमी बर्फ की परतें

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश में इन दिनों हाड़ मांस कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह पेड़-पौधों और बाहर खड़ी गाड़ियों पर बर्फ की परत जमी दिख रही है। प्रदेश में बढ़ती ठंड का कारण उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड तस्वीरों में देखिए…

फसलों पर सफेदी: रायसेन में ठंड ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और रात का पारा गिरकर 2.8 डिग्री पर आ गया।

रायसेन में फसलों पर जमी बर्फ।

सीहोर में सोमवार को इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ग्वालियर में लगातार पारा गिरने से खेतों और पहाड़ियों में कुछ इस तरह का नजारा है।

ग्वालियर में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों की सीट पर ओस जमकर बर्फ हो गई।

रतलाम में भी फसलों पर बर्फ की परत जमी।

इंदौर में सोमवार को भी सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया।

उज्जैन में रविवार की देर रात शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया।

शाजापुर: कोहरे में छिपा पेट्रोल पंप। इस साल की ठंड ने तोड़ा सात सालों का रिकॉर्ड

Exit mobile version