Site icon अग्नि आलोक

BJP छोड़ BSP के हुए रक्षपाल:ताकत दिखाने के लिए समर्थकों के साथ निकाला काफिला

Share

भिंड

भिंड में बीजेपी में लंबे समय तक सक्रिए रहने वाले रक्षपाल सिंह ने पार्टी के सभी दायित्वों को छोड़कर अब नया राजनीतिक करियर की शुरूआत की है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा है। नई पार्टी की सदस्यता लेने के बाद वे भिंड आए और अपने समर्थकों के साथ काफिला निकाला। रक्षपाल सिंह के काफिले का शहर में जगह जगह स्वागत किया गया। बीएसपी की रैली को देख विरोधियों के पसीना छूटना लाजिमी है।

बीएसपी की रैली में शामिल हुए।

भिंड विधानसभा में लंबे समय से बीजेपी के सक्रिए नेता रक्षापाल सिंह बीते रोज भोपाल पहुंचे। यहां उन्हाेंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली और प्रथम आगमन रविवार को रहा। बीएसपी नेता रक्षपाल के भिंड आगमन पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला नई गल्ला मंडी भारौली से शुरू हुआ। इसके बाद ये रैली सुभाष चौराहे से बस स्टैंड, परेड चौराहे से संतोषी माता रोड अटेर से नाला के बगल की रोड, इंदिरागांधी चौराहा, कोतवाली से अग्रसेन चौराहा, परेड चौराहा, गोल मार्केट, बजरिया से किलागेट, जेल रोड होकर लहार चुंगी इसके बाद काफिला अंबेडकर नगर पहुंचा। जहां बीएसपी नेता ने अपने जीवन का उद्देश्य समाज सेवा बातते हुए गरीब व पिछड़े वर्ग की ताक बनने का संकल्प लिया। इस दौरान बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने की बात कही।

अंबेडकर नगर में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

विधानसभा चुनाव की तैयारी

रक्षपाल सिंह बीएसपी ज्वाइंन करने के बाद पार्टी कें राजनीतिक माहौल् बनना शुरू हो गया। उल्लेखनीय हैकि पूर्व में बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले संजीव सिंह कुशवाह ने चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। उनके बीजेपी में ज्वाइंनिंग के बाद पार्टी का मजबूत चेहरे की तलाश में जुटी हुई थी। बीएसपी ज्वाइंन करने के बाद रक्षपाल ने भिंड के वर्तमान विधायक पर खुलकर बोले। उन्होंने कहाकि कि भाजपा ने मौका नहीं दिया तब उन्होंने क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए बसपा का दामन थामा है। वह बसपा से आगामी 2023 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो विधायक बनने के बाद क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे और भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे।

काफिला में सैकंडों समर्थक हुए शामिल

बीएसपी नेता रक्षपाल के काफिले में बीएसपी के प्रदेश जोन प्रभारी सुनील बघेल, संभागीय जोन प्रभारी दिलीप बौद्ध, जिला अध्यक्ष मेघ सिंह नरवरिया सहित सैकड़ों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version