Site icon अग्नि आलोक

कन्हैयालाल वैद्य की 117 वीं जयंती पर थांदला में व्याख्यानमाला का आयोजन

Share

झाबुआ, 29 जनवरी (हि.स.)। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पत्रकार कन्हैयालाल वैद्य की 117वीं जयंती के अवसर पर उनके गृहनगर थान्दला में शनिवार एक फरवरी को वैद्य स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी। करीब तीन दशक से निरंतर रूप से प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही इस व्याख्यान माला में समाजवादी चिंतक रामस्वरूप मंत्री मुख्य वक्ता के रूप में, मीडिया पर कार्पोरेट घरानों का कब्जा, विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।उल्लेखनीय है कि कन्हैयालाल वैद्य का जन्म थांदला में हुआ था, और तत्कालीन राजतंत्र द्वारा आमलोगों पर की गई

आयोजित कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के उज्जैन संभागीय संयोजक एवं पत्रकार क्रांतिकुमार वैद्य ने बताया कि शनिवार 1 फरवरी को आयोजित व्याख्यान माला, मीडिया पर कार्पोरेट घरानों का कब्जा, विषय पर आधारित रहेगी, तथा समाजवादी चिंतक और दैनिक अग्नि आलोक के संपादक रामस्वरूप मंत्री मुख्य वक्ता के रूप में आयोजित व्याख्यान माला में उक्त विषय पर आधारित अपने विचार व्यक्त करेंगे, जबकि राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के महानियंत्रक एवं वरिष्ठ पत्रकार के सी यादव तथा प्रेमचन्द द्वितीय विशेष अतिथि के रूप में उद्बोधन देंगे। व्याख्यान माला आयोजन के उपरांत कन्हैयालाल वैद्य की स्मृति में संचालित स्कूल वैद्य विद्या निकेतन के वार्षिक समारोह कार्यक्रम अंतर्गत मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Exit mobile version