Site icon अग्नि आलोक

गैस की किल्लत और युद्ध के विरोध में वामपंथी समाजवादी पार्टी का 20 मार्च को प्रदर्शन* 

Share

इंदौर ।इंदौर सहित पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत के लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार है ,वहीं ईरान पर अमेरिका का हमला मानवता पर हमला है।

गत दिवस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और समाजवादी पार्टी की बैठक में उक्त विचार व्यक्ति किया गया । तीनों पार्टियों के नेताओं ने कहा कि रसोई गैस की कालाबाजारी हो रही है वहीं सरकार वितरण व्यवस्था पर अपना पूरा नियंत्रण खो चुकी है। जरूरतमंद लोगों को एक महीने में भी टंकी नहीं मिल रही है। जनता की इस परेशानी को आवाज देने के लिए 20 मार्च को शाम 4:00 बजे इंदौर के संभाग आयुक्त कार्यालय पर तीनों पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे ।उक्त निर्णय तीनों पार्टी के नेताओं की बैठक में लिया गया बैठक में सर्वश्री रुद्रपाल यादव, कैलाश लिंबोदिया, सीएल सरावत, रामस्वरूप मंत्री ,अरुण चौहान ,भागीरथ कछवाय  आदि शरीक थे। 

Exit mobile version