अग्नि आलोक

एयरपोर्ट पर समोसे-चाय के नाम पर ‘लूट’ खत्म हो?

Share

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को एक बार फिर से एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाने का मुद्दा संसद में उठाया. उन्होंने सरकार की उड़ान यात्री कैफे (Udaan Yatri Cafes) पहल की तारीफ तो की, लेकिन इसमें दो बड़े और जरूरी सुधारों की मांग रखी है. चड्ढा ने कहा कि वर्तमान में भारत के 150 से अधिक हवाई अड्डों में से सिर्फ 10-12 पर ही ये सस्ते कैफे मौजूद हैं. इनका विस्तार देश के सभी एयरपोर्ट्स पर होना चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने सबसे अहम सुझाव देते हुए कहा कि इन कैफे को प्री-चेक-इन एरिया की बजाय डिपार्चर एरिया (सिक्योरिटी चेक के बाद) के अंदर खोला जाना चाहिए. यात्री अपनी फ्लाइट का सबसे ज्यादा इंतजार यहीं करते हैं. चड्ढा ने जोर देकर कहा कि एयरपोर्ट पर किफायती खाना कोई विलासिता नहीं, बल्कि यात्रियों की बुनियादी सुविधा है.

साल 2023 के शीताकलीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्ट से सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाने-पीने के समानों को मुद्दा उठाया था। जिसके बाद सरकार ने उनकी मांग मानते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की सुविधा शुरू की। ऐसे में क्या अब भी इस कैफे में एयरपोर्ट पर सस्ते में चाय-समोसे मिल रहे हैं या नहीं है?

एक कपल ने इसका फैक्ट चेक करते हुए वीडियो बनाया था। जो अब राघव चड्ढा और उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा के नजरों में भी आ गया है। वीडियो में कपल्स एयरपोर्ट पर क्या सच में 20 का समोसा और 10 की चाय मिल रही है वाली सच्चाई का फैक्ट चेक करते हैं। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

वैसे सरकार की ‘उड़ान यात्री कैफे’ वाली पहल ने जनता की जेब को काफी राहत दी है। क्योंकि जहां भी एयरपोर्ट पर ऐसे कैफे है, वहां आम यात्री इन्हीं से खरीदारी करते हैं। क्योंकि एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य कैफे महंगा रेंट देकर वहां पर मौजूद होते हैं, ऐसे में उन्हें अपनी प्राइज जस्टिफाई करने के लिए रेट भी ज्यादा रखना पड़ता है। खैर, वायरल वीडियो में जब सफर कर रहे कपल ने कैफे के रेट का फैक्ट चेक किया तो उन्हें पता लगा कि इस कैफे में 10 की चाय और 20 का समोसा मिलता है।

एयरपोर्ट पर समोसा खाओगी?

इस वीडियो में शख्स अपनी पार्टनर से पूछता है कि साक्षी समोसा खाओगी? इसके जवाब में वह ‘हां’ में सिर हिलाती है। जिसके बाद 20 के समोसा और 10 की चाय देने वाले उड़ान यात्री कैफे पर जाते हैं और हाथ में 1-1 चाय लिए हुए बाहर आते हैं। इसके बाद वह अपनी पत्नी से पूछता है कि ‘किसकी वजह से हुआ ये?’, तब वह बोलती है ‘राघव चड्ढा’, कैसा लगता है राघव चड्ढा पूछने पर साक्षी उन्हें ‘हैंडसम’ बताती है और इसी के साथ वीडियो खत्म हो जाती है।

राघव चड्ढ ने खुद किया कमेंट

यह वीडियो पिछले 2 दिनों में इस कदर वायरल हुई कि राघव चड्ढा तक ने खुद इस पर कमेंट किया। राघव ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- हाहा, उम्मीद करता हूं आपको समोसा पसंद आया होगा। हैंडसम वाली बात को लेकर परिणीति ने पोस्ट पर कमेंट किया कि ‘मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं।’ इसके अलावा भी पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स आए है।

उम्मीद और असलियत

‘अपेक्षा: एयरपोर्ट = महंगा असलियत: ₹20 का समोसा + ₹10 की चाय फैक्ट चेक सफल रहा’ कैप्शन के साथ पीयूष त्रिपाठी (@piyushiitb) नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसे अब तक 89 लाख व्यूज और 2 लाख 91 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 3400 से ज्यादा कमेंट्स भी आए है।

ये कब हुआ?

जहां कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ‘ये कब हुआ?’ जैसे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोग सरकार का धन्यवाद देते हुए राघव चड्ढा को भी स्मार्ट बता रहे हैं। पोस्ट पर कई कमेंट्स आए है, राघव और परिणीति की प्रतिक्रिया आपने पहले ही पढ़ ली। आइए अब आम जनता के रिएक्शन भी देखते है:-

Exit mobile version