Site icon अग्नि आलोक

*इंदौर में बाजारों में बरसा धन, खूब बिके वाहन,इलेक्ट्राॅनिक उपकरण*

Share

दीपावली के पांच दिनी त्यौहार की शुरुआत शनिवार को धनतेरस के साथ हुई। घरों से लेकर बाजारों तक धनतेरस की धूम रही। घरों में धन-धान्य की पूजा हुई और शुभ मुर्हूत में दीप लगाए गए। वहीं बाजारों में रात तक रौनक रही।धनतेरस पर बर्तन बाजार को सजाया गया। बर्तनों से दुकानों की सजावट देखते ही बनती थी। सराफा बाजार भी दुल्हन की तरह सजा-धजा नजर आया। सुबह से ही दुकानें खुल गई और ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। 

शहर में धनतेरस पर तीन सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। लोगों ने बाइक, कार, प्लाॅट, सोने-चांदी के जेवरों की जमकर खरीदारी की। सप्ताह भर पहले जिन परिवारों ने वाहन, इलेक्ट्राॅनिक आयटम की बुकिंग की है। वे धनतेरस पर घर लाई गई। फिर पूजा के बाद उनका उपयोग शुरू हुआ।

धनतेरस का पांच दिनों दीप पर्व शुरू हो चुका है। 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी, 20 को दीपावली, 21 को भी अमावस्या रहेगी। धनतेरस पर इंदौर में कई इलाकों में बारिश भी हुई। इस कारण बाजारों की सजावट थोड़ी देर के लिए फीकी पड़ गई, लेकिन बारिश रुकते ही बाजारों में फिर भीड़ नजर अाई। इंदौर के खजराना मंदिरों में नए वाहनों की पूजा करने वालों की भीड़ लगी रही।

धनतेरस पर बर्तन बाजार को सजाया गया। बर्तनों से दुकानों की सजावट देखते ही बनती थी। सराफा बाजार भी दुल्हन की तरह सजा-धजा नजर आया। सुबह से ही दुकानें खुल गई और ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कनाडि़या, एमटीएस कपाउंड, मारोठिया, कपड़ा बाजार, श्रमिक क्षेत्र सहित कई बाजार देर रात तक शनिवार को खुले रहे। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक भी बााधित होता रहा, लेकिन ज्यादातर चौराहों पर पुलिस जवान नजर आए।

इंदौर में धनतेरस पर हो गई बारिश, बाजारों की सजावट बिगड़ी, ग्राहकी छोड़ समेटा सामान

इंदौर में बेमौसम बारिश ने दीपावली त्यौहार के उत्साह में खलल डाल दिया। शहर के अलग-अलग इलाकों में तेज व रिमझिम बारिश का दौर दोपहर में चला। धन तेरस को देखते हुए ज्यादातर दुकानों के बाहर टेंट व झालरों से  सजावट की गई थी। सामान भी बाहर डिस्प्ले किया गया था। तेज बारिश होते ही व्यापारियों ने ग्राहकों को छोड़कर बाहर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया।

बेमौसम बारिश ने सड़क पर पूजन सामग्री बेचने वालों का भी नुकसान किया। राजवाड़ा, नंदा नगर मेनरोड, मालवा मिल, पलासिया सहित अन्य इलाकों में सड़क किनारे पटरी पर सजी दुकानों को समेटना पड़ा। शहर में मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन पश्चिमी मध्य प्रदेश पर कम दबाव के क्षेत्र का असर है। इस कारण अगले दो तीन दिन तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। शुक्रवार को भी शहरी सीमा से लगे इलाकों में बारिश हुई।

https://youtube.com/watch?v=AH-v5DYAqUw%23mute%3D-1

पटाखा मार्केट में समेटा माल

शहर में रीजनल पार्क में थोक पटाखा मार्केट लगा है। कई व्यापारियों का माल खुले में रखा था। बारिश का मौसम होते ही व्यापारियों ने मजदूरों की मदद से पटाखों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कई दुकानदार खुले में सामान बेचते हैं। उनका सामान भी खराब हो गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगे पटाखा मार्केट में भी व्यापारियों को पटाखे खराब होने की चिंता सताने लगी।

विद्युत सज्जा भी हुई खराब

शहर के कई बड़े शोरुमों, माॅल, दुकानों और घरों के बाहर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। कुछ शो-रुमों ने तो सज्जा पर ही डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च किए,लेकिन बारिश के कारण उनका भी नुकसान हो गया। पानी के कारण कई झालरें खराब हो गई। इसके अलावा आटोमोबाइल शो-रुमों के बाहर रखे नए वाहन भी पानी में भीगते रहे।

Exit mobile version