अग्नि आलोक

*कर्ज लेकर घी भी रही है मध्य प्रदेश सरकार*

Share

 *भाजपा सरकार में किसान मजदूर और गरीब परेशान ,कार्यकर्ता जन समस्या को लेकर संघर्ष तेज करें*

*समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने इंदौर में कार्यकर्ताओं को किया सबोधित*

इंदौर। मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने इंदौर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार आकंठ कर्ज में डूबी हुई है । कर्ज लेकर सरकार फिजूल खर्ची कर रही है और जनता को परेशान । केंद्र की ओर मध्य प्रदेश की सरकार के रहते किसान, मजदूर, गरीब ,अल्पसंख्यक और दलित सभी परेशान है। बंद कारखाने को चालू करने की सरकार के पास कोई योजना नहीं है। बेरोजगार जब रोजगार मांगने जाते हैं तो उन पर लाठियां चलाई जाती है।

 

पूरे प्रदेश में समस्याओं का अंबार है । कार्यकर्ता सभी वर्ग की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करें ।आपने कहा कि पार्टी इंडिया गठबंधन की सदस्य जरूर है, और गठबंधन धर्म का पालन भी करेंगे, लेकिन पूरे 5 साल पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा अब नहीं होगी ।चुनाव में भी उन्हीं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो पार्टी के लिए लगातार सक्रिय हैं ।

बैठक में वरिष्ठ समाजवादी नेता के आर यादव, प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री, राजेंद्र यादव,  बटेश्वर नाथ सिंह, सुषमा यादव, अजय यादव, कमलेश परमार, डीएस मिश्रा , भगवान सिंह यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए । प्रदेश अध्यक्ष ने राजेंद्र यादव को महानगर अध्यक्ष, बटेश्वर नाथ सिंह को इंदौर जिला अध्यक्ष, कमलेश परमार को उज्जैन जिला अध्यक्ष तथा सुषमा यादव को महिला सभा की जिला अध्यक्ष घोषित किया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किये ।

बैठक में आगामी महीने में पार्टी का जिला कार्यालय शुरू करने तथा जन समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय भी लिया।

Exit mobile version