Site icon अग्नि आलोक

*मध्यप्रदेश सरकार मजदूर विरोधी कार्य बन्द करे-काँम. प्रमोद प्रधान*

Share

सीटू इन्दौर जिला सम्मेलन सम्मन्न

राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश महासचिव काँम. प्रमोद प्रधान की उपस्थिति में अभिनव कला इन्दौर पर सीटू जिला सम्मेलन हुआ, जिसमें लघु उध्योग, आशा उषा, आंगनवाड़ी, एम आर, बीमा, बीएसएनएल, ट्रांसपोर्ट हम्माल, दाल तेल रनगाडा इत्यादि युनियनों के 125 प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की,

      सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष काँम. कैलाश लिम्बोदिया ने किया और संचालन काँम.सी.एल. सर्रावत लघु उध्योग महासचिव ने किया, और ,अध्यक्षीय मंडल लक्ष्मण वर्मा, रचना गेहलोत, बाबुलाल नागर प्रदेश अध्यक्ष लायर्स युनियन ने की.,

 सम्मेलन को काँम.प्रकाश शर्मा बीएसएनएल,कविता सोलंकी आशा उषा, बीमा के अजीत केतकर, काँम. अरुण चोहान, मनीष ठक्कर, काँम. मुकेश भदौरिया, श्रीराम कोडिया ने अपने वक्तव्यों में हर वर्गों के मेहनतकशों की शोषणकारी सरकारी नितियों के खिलाफ विचार रखे,सम्मेलन में समापन भाषण देते हुऐ काँम.प्रमोद प्रधान ने सीटू की संगठन सक्रियता, कार्यनिति, संघर्ष,और उपलब्धियों को विस्तार से बताया, तथा आगामी श्रमविरोधी शोषणकारी सरकारी नितियों को क्रमबद्ध बताया तथऔर सुझाया की अब और एकजुटता से ही तेज संघर्षों के माध्यमों के जरिये ही नितियाँ मेहनत कश आवाम के पक्ष में बनवा सकते हैं,सम्मेलन उद्घाटन से पुर्व काँम. सीताराम येचुरी, काँम. येच्युदानन्द, सहित स्थानीय एवं देश, प्रेदेश के दिवंगत साथियों को श्रृद्धांजलि देकर कार्यक्रम आगे बढाया जिसमें जिला महासचिव काँम. भागीरथ कछवाय ने रिपोर्ट पेश की

निर्वाचन प्रकिया आगामी समय के लिए हुई जिसमें कार्यकारीअध्यक्ष अजीत केतकर अध्यक्ष कविता सोलंकी, उपाध्यक्ष क्रमशः कैलाश लिम्बोदिया,मुकेश भदौरिया,लक्ष्मण वर्मा, निर्मला व्यास,महासचिव सी.एल.सर्रावत कार्यकारी महासचिव मनीष ठक्कर सहा. महासचिव रचना गैहलोत सचिव नरेन्द्र दवे, रामकिशोर कौशल, गीता शर्मा, पास्केल एन्थोनी कोषाध्यक्ष भागीरथ कछवाय कार्यकारिणी सदस्य जगतपाल वर्मा, भगवान दास, श्रीपालसिंह,प्रेम वर्मा, नगजीराम, भगवान सिंह, पंचशीला नेकाडजे,गोलू, अरुणकुमार,अशोक कुमार, विनोद कुमार,बन्शीलाल, छगनलाल चोहान, माताप्रसाद मोर्य, मदन सिंह,ओमप्रकाश चोरसिया, हिमांशु जी,आदि चुने गए।

Exit mobile version