मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। इससे पहले मंगलवार को 20 से अधिक जिलों में बारिश हुई। बुधवार को 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

इन जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के लिए जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, देवास, धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।
अगले चार दिन के लिए अलर्ट
मध्यप्रदेश के ऊपर से दो टर्फ गुजर रही है। इसके अलावा साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि सिस्टम की वजह से प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले चार दिन तक कई संभागों में तेज बारिश हो सकती है।
प्रदेश के 18 जिलों में बारिश हुई
मंगलवार को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहा। 9 घंटे में उज्जैन में 2.1 इंच पानी गिर गया। वहीं, सतना में 1 इंच, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव और बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, गुना, जबलपुर, राजगढ़, दमोह, मंडला, सागर, उमरिया, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, रतलाम, शिवपुरी समेत कई जिलों में भी बारिश का दौर बना रहा। बारिश की वजह से प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
ईरान-इजरायल युद्ध से ड्राई-फ्रूट की कीमतों पर असर,
ईरान और इजरायल के बीच हाल ही हुई सीजफायर के बावजूद उनके युद्ध का असर मध्य प्रदेश के ड्राई-फ्रूट बाजार पर दिखने लगा है. सावन में व्रत के चलते ड्राई-फ्रूट और सेंधा नमक की मांग बढ़ती है, लेकिन ईरान और अफगानिस्तान से सप्लाई बाधित होने से भोपाल में इन वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं.
ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध अब सिर्फ दो देशों की लड़ाई नहीं रह गई है. इसका असर धीरे-धीरे भारत के बाजारों पर भी दिखने लगा है. खासतौर पर सूखे मेवों के व्यापार पर इस युद्ध की छाया पड़ रही है. सूरत जैसे बड़े थोक बाजारों में मामरा बादाम, पिस्ता और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है. व्यापारी इस बात से चिंतित हैं कि अगर युद्ध लंबा चला तो कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं.
ईरान से आने वाले मेवों की आपूर्ति पर असर
भारत सूखे मेवों का बड़ा हिस्सा अफगानिस्तान और ईरान जैसे देशों से आयात करता है. खजूर, मामरा बादाम और पिस्ता खासतौर पर ईरान से आते हैं. लेकिन पिछले दो महीनों से ईरान का अब्बास बंदरगाह बंद है, जिसके चलते इन मेवों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. सूरत के चौक बाजार और भागल इलाके के थोक व्यापारियों का कहना है कि अभी तक कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल नहीं आया है, लेकिन ये स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी.
सूरत में कीमतें स्थिर, लेकिन आगे बढ़ने का खतरा
सूरत के भागल इलाके में फिलहाल सूखे मेवों की कीमतें स्थिर हैं. मौजूदा दाम इस प्रकार हैं:
मामरा बादाम: ₹2000 से ₹2200 प्रति किलोपिस्ता: ₹1120 से ₹1800 प्रति किलोखजूर: ₹320 से ₹400 प्रति किलो
व्यापारियों का कहना है कि अभी स्टॉक में कुछ माल मौजूद है, जिससे कीमतें काबू में हैं. लेकिन बंदरगाह लंबे समय तक बंद रहा तो स्टॉक खत्म होते ही बाजार में हड़कंप मच सकता है.
दिल्ली में दामों में भारी उछाल
दिल्ली के खारी बावली बाजार, जो एशिया की सबसे बड़ी ड्राई फ्रूट मार्केट मानी जाती है, वहां कीमतें पहले ही बढ़ चुकी हैं. यहां मामरा बादाम ₹2000 से बढ़कर ₹2400 प्रति किलो हो गया है और पिस्ता ₹1700 तक पहुंच चुका है. खजूर का भाव भी ₹500 प्रति किलो हो गया है. इससे साफ है कि युद्ध का असर दिल्ली जैसे बड़े बाजारों में दिखने लगा है और आगे इसका प्रभाव पूरे देश में महसूस हो सकता है.
व्यापारी बोले – युद्ध लंबा चला तो होगी परेशानी
भागल क्षेत्र के आरके ट्रेडर्स के रमेशभाई का कहना है, “हम पिछले 25 साल से इस व्यवसाय में हैं. इस बार जो स्थिति बनी है, वो गंभीर है. ईरान का बंदरगाह पहले दूसरे कारणों से बंद था और अब युद्ध की वजह से. इसकी वजह से माल कम आ रहा है और धीरे-धीरे दाम बढ़ रहे हैं. फिलहाल 5-10 फीसदी का इजाफा हुआ है, लेकिन अगर युद्ध लंबा चला तो आम जनता को इसका बड़ा असर झेलना पड़ेगा.”
ड्रोन में रखा डमी बम सेना के जवान पर गिरा, मौत; फायरिंग रेंज में हुआ हादसा
सेना की फायरिंग रेंज में ड्रोन से बम गिराने व उससे बचने का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान ड्रोन के भीतर रखा डमी लोहे का बम एक जवान के सिर पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट के बाद उसे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सूखी सेवनिया फायरिंग रेंज में ड्रोन से बम हमले की ट्रेनिंग के दौरान 37 वर्षीय हवलदार विजय सिंह के सिर पर डमी बम गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वे उत्तराखंड के निवासी थे। सेना अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
सूखी सेवनिया पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय विजय सिंह मूलत: उत्तराखंड के रहने वाले थे। वे सेना में हवलदार के पद पर थे तथा उनकी पोस्टिंग बैरागढ़ स्थित सेना के कार्यालय में थी। गत दिवस वे प्रशिक्षण व रिहर्सल के लिए सूखी सेवनिया स्थित फायरिंग रेंज पहुंचे थे। इस रेंज में कल जवानों को ड्रोन के द्वारा बम फेंक कर हमला करने व हमले से बचने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस दौरान आसमान में उड़ रहे एक ड्रोन में रखा लोहे का डमी बम विजय के सिर पर गिर गया। इस वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत ही सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि इस दौरान विस्फोट भी हुआ था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
लोकेंद्र तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस के हवाले, आरोपी बोला-बैग का कुछ नहीं पता
राजा रघुवंशी हत्याकांड में बिल्डर लोकेंद्र सिंह तोमर की एंट्री हुई है, जिस पर सोनम के बैग जलवाने और पिस्टल-पैसों की गुमशुदगी में संदेह है। शिलांग पुलिस ने उसे ग्वालियर से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। आरोपी सोनम से पहचान से इनकार कर रहा है, लेकिन जांच जारी है।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नए किरदार लोकेंद्र सिंह तोमर की एंट्री हुई है। इस पर आरोप है कि उसने सोनम के काले रंग के बैग को जलवाने के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी शिलोम जेम्स से कहा था। बैग तो जला दिया गया, लेकिन उसमें रखे पांच लाख रुपए और पिस्टल नहीं मिली है। पुलिस को शक है कि राजा और सोनम के मोबाइल का राज भी लोकेंद्र ही जानता है। इसके बाद सोमवार को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने लोकेंद्र को दोपहर हिरासत में लिया था।
सोमवार को हुई गिरफ्तारी के बाद मंगलवार शिलांग और इंदौर पुलिस भी ग्वालियर पहुंच गई। आज शिलांग पुलिस ने लोकेन्द्र तोमर को मोहना थाने से जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाई। जहां उसका मेडिकल कराकर उसे JMFC अर्पिता त्रिपाठी की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद एक बार फिर से लोकेन्द्र का मेडिकल टेस्ट होगा। उसके बाद इंदौर रवाना होंगे।
मेडिकल के दौरान आरोपी लोकेंद्र तोमर ने मीडिया से बातचीत की। उसने कहा कि इंदौर मैं मेरी बिल्डिंग है। उसको किराए पर दिया था, जो आरोप लगे हैं, उनकी सचाई जल्द सामने आएंगी। मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, सभी आरोपों का जवाब दूंगा। लोकेंद्र ने कहा कि मैं सोनम को नहीं जानता हूं, कभी नहीं मिला हूं, उसे देखा नहीं है, शक्ल तक नहीं देखी है। जो आरोप लग रहे, उसका जवाब दूंगा। मेरी बातचीत सिलोम से होती थी, मुझे बैग के बारे में कुछ नहीं पता है।
ग्वालियर के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लोकेन्द्र राजा हत्याकांड में इंवॉल्वमेंट है। शिलांग पुलिस को लोकेन्द्र से कई चीजें बरामद करनी है।इसलिए उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। ग्वालियर से इंदौर, इंदौर से दिल्ली, दिल्ली से गुवाहाटी और गुवाहाटी से लोकेन्द्र को शिलांग ले जाया जाएगा। लोकेन्द्र के रिमांड लेने के दौरान शिलांग पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि राजा रघुवंशी केस में जो आरोपी है, उनकी बातचीत लोकेशन से होती थी। साथ ही कुछ समान उसे रिकवर करना है। इसलिए पूछताछ के लिए शिलांग लेकर जाना है। बैग, पिस्टल ओर पांच लाख रुपये को लेकर पूछताछ करनी है। सोनम रघुवंशी ने लोकेन्द्र के इंदौर वाले फ्लैट में इन सामान को रखा था, लेकिन वो सामना कहां है, ये पता लगाना है ?
बता दें कि लोकेंद्र मूलत: ग्वालियर का बिल्डर है। पिछले कुछ साल से उसने अपना पूरा कारोबार इंदौर में शिफ्ट कर लिया है। जिस देवास नाका बिल्डिंग में राजा की हत्या के बाद सोनम ठहरी थी वह लोकेंद्र का है। उसने शिलोम जेम्स को किराए पर दिया था।
पासपोर्ट ऑफिस अब वैन में! घर पहुंचेगी सेवा, लाइनें खत्म
Indore News: इंदौर के निपानिया में नया पासपोर्ट कार्यालय शुरू होने के बाद अब विदेश मंत्रालय ने मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत की है। बायोमैट्रिक, स्कैनिंग और फोटो जैसी सारी सुविधाएं वैन में ही होंगी।
विदेश मंत्रालय द्वारा देशभर के चुनिंदा बड़े शहरों में ही पासपोर्ट ऑफिस खोले गए हैं। इंदौर में पहले यह कार्यालय योजना 140 में स्थित था, जिसे अब निपानिया क्षेत्र के अपोलो डीबी सिटी के गोल्ड प्लाजा में स्थानांतरित कर दिया गया है। नए स्थान पर पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इस बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक नई पहल के तहत मोबाइल पासपोर्ट वैन की शुरुआत की है, जो आवेदकों के पास खुद पहुंचेगी और वहीं पर पासपोर्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विदेश यात्रा और पढ़ाई के कारण तेजी से बढ़े आवेदन
हाल के वर्षों में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। नौकरी, पढ़ाई और पर्यटन जैसे उद्देश्यों के चलते बड़ी संख्या में लोग विदेश जाना चाहते हैं, जिससे पासपोर्ट कार्यालयों में आवेदन की भीड़ लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर छोटे शहरों, कस्बों और गांवों से आने वाले लोगों को लंबी दूरी तय कर पासपोर्ट कार्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और संसाधनों की दिक्कत होती है।
मोबाइल वैन से ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी सुविधा
अब मध्यप्रदेश में इस समस्या का समाधान मोबाइल पासपोर्ट वैन के रूप में किया गया है। इस सेवा का उद्घाटन भोपाल में हुआ और यह वैन अब इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी। वैन में पासपोर्ट की संपूर्ण प्रक्रिया कंप्यूटर, स्कैनिंग मशीन, बायोमैट्रिक सिस्टम सहित पूरी की जाएगी। आवेदकों को इसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। साथ ही, जिन क्षेत्रों में वैन पहुंचेगी, वहां पहले से सूचना दी जाएगी और मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी।
मोबाइल सेवा से जुड़ी प्रक्रिया और लाभ
पासपोर्ट अधिकारी शितांशु चौरसिया ने बताया कि इस मोबाइल सेवा का लाभ इंदौर क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले जिलों में जरूरत के अनुसार दिया जाएगा। मध्यप्रदेश के निवासी पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मोबाइल वैन सेवा के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। आवेदन करते समय वैन सेवा का चयन कर अपनी सुविधा अनुसार स्लॉट तय किया जा सकता है। निर्धारित स्थान पर वैन खड़ी रहेगी, जहां आवेदक आकर दस्तावेज जांच, फोटो और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
जिस किराये के फ्लैट में छिपी थी सोनम रघुवंशी, उसके मालिक को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया
राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है. मंगलवार को इंदौर के जिस फ्लैट में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी हत्या के बाद छिपी हुई थी, उसके मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंप दिया गया.
कुएं में गिर गया बछड़ा, बचाने उतरे 5 लोगों की दम घुटने से मौत
मध्य प्रदेश के गुना में एक कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे छह लोगों में से पांच की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई. घटना सुबह आम के बाग में हुई, जहां बछड़ा भागकर कुएं में गिर गया था.
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक व्यक्ति कुएं में उतरा, लेकिन नीचे पहुंचते ही उसकी सांस फूलने लगी और वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक करके कुल छह लोग कुएं में उतरे। लेकिन, जहरीली गैस की चपेट में आने से उनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस की मदद से अब तक दो शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी शवों को निकालने का प्रयास जारी है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
धरनावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे दम घुटने की स्थिति बनी।
गुना हादसे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक जताया है। सोशल साइट X पर उन्होंने लिखा कि गुना के धरनावदा गांव में कुएं में जहरीली गैस रिसाव से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। घटना की जानकारी मिलते ही मैंने कलेक्टर व एसपी से बात कर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने व मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं। SDERF व प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
‘दिव्यांग’ कह देने से जिंदगी नहीं बदलती, मध्य प्रदेश में आज भी मिल रही सिर्फ ₹600 पेंशन
मध्य प्रदेश में दिव्यांगजन आज भी केवल ₹600 पेंशन पर
मध्य प्रदेश में दिव्यांगजन आज भी केवल ₹600 पेंशन पर जीने को मजबूर हैं. 2016 में ‘विकलांग’ शब्द हटाकर ‘दिव्यांग’ कहा गया, लेकिन ज़मीनी हालात नहीं बदले. न तो पेंशन राशि बढ़ी और न ही सुविधाएं. सरकार ने ₹1500 पेंशन का वादा किया था, पर अभी तक मंजूरी नहीं मिली. हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
भोपाल के आर्मी फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवलदार पर गिरा डमी बम, हुई मौत
भोपाल की आर्मी फायरिंग रेंज में ट्रेनिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. ड्रोन से बम गिराने के अभ्यास के दौरान लोहे का डमी बम हवलदार विजय सिंह पर गिर गया. गंभीर रूप से घायल विजय सिंह की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
अर्धनारीश्वर रूप में बेटे को लेकर कोर्ट पहुंचा पिता, अपहरण केस में किया आत्मसमर्पण
मध्य प्रदेश के आगर मालवा कोर्ट में सोमवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब अपने ढाई साल के बेटे को लेकर अपहरण का आरोपी पिता अर्धनारीश्वर के वेश में आत्मसमर्पण करने पहुंचा. तीन महीने से फरार मनोज बामनिया ₹10 हजार के इनामी आरोपी थे. उन्होंने कहा कि पिता में भी ममता होती है. फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है.
जामुन के लालच देकर ले गया था… 4 साल की बच्ची के रेप मामले में 18 साल का चचेरा भाई गिरफ्तार
सतना में एक 18 साल के युवक को अपनी 4 साल की चचेरी बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है. वह उसे जामुन खिलान के लालच देकर अपने साथ ले गया था.
जुएं में हारा तो पत्नी को सौंप दिया, दोस्तों ने किया गैंगरेप
मध्यप्रदेश के धार जिले में एक पति ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी को दिल्ली में रहने वाले दोस्त के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेज दिया. महिला की शिकायत पर इंदौर महिला थाना ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस कानवन थाने भेजा है. आरोपियों पर दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है. फिलहाल पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
इंदौर में एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि जुएं में हारने के बाद पति ने अपने दोस्त के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
धार में हुई शादी, इंदौर महिला थाने पहुंची पीड़िता
महिला अपने परिजनों के साथ इंदौर अपने वकील के पास पहुंची थी। जिसके बाद उसे महिला थाने भेज दिया गया। वहां पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता राजस्थान की रहने वाली है। उसकी शादी धार में एक युवक से हुई है। वह धार में अपने पति के साथ रहती है। उसका पति जुआं खेलने का आदी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों जब वह अपने दोस्तों के साथ जुआं खेल रहा था तो वह उसके दोस्त अभिमन्यु से हार गया। इसके बाद उसने पत्नी को अभिमन्यु को सौंप दिया। उसने अभिमन्यु के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। पति के यह सब करने के बाद अभिमन्यु ने महिला का शोषण किया। इसके बाद से लगातार यह हरकतें होती रही और पति अपनी पत्नी को अन्य दोस्तों के पास भी भेजने लगा। टूटकर महिला ने इस मामले की शिकायत महिला थाने में की।
पति और दोस्त पर प्रकरण दर्ज
पुलिस ने पीड़िता के पति और दोस्त पर प्रकरण दर्ज किया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच को धार पुलिस को सौंप दिया है। धार पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। पीड़िता की शिकायत पर पति और उसके पति के दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। प्रारंभिक तौर पर पैसों के लेन-देन का मामला सामने आ रहा है।