नीट यूजी पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका लगाने वाले 75 अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा
कई परीक्षा केंद्र में अंधेरा छा गया और परीक्षार्थियों को मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा देना पड़ी। परीक्षा के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 75 के आसपास है। तीन जून को एनटीए ने नीट-यूजी की उत्तरकुंजी भी जारी कर दी। इसके बाद अचानक कई और अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी।

इंदौर। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एमबीबीएस, बीडीएस सहित अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट-यूजी को लेकर बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से कहा है कि वह परीक्षा के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा आयोजित करे। 19 पेज के फैसले में कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ उन्हीं याचिकाकर्ताओं की दोबारा परीक्षा होगी जिन्होंने तीन जून को उत्तरकुंजी जारी होने से पहले याचिका दायर कर दी थी। तीन जून या इसके बाद याचिका दायर करने वालों की दोबारा परीक्षा नहीं होगी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि याचिकाकर्ताओं की रैंक दोबारा होने वाली परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मानी जाएगी। कोर्ट ने एनटीए से कहा है कि वह यथाशीघ्र परीक्षा आयोजित कर परिणाम घोषित करे, ताकि काउंसलिंग शुरू हो सके।
एनटीए ने चार मई को पूरे देश में नीट-यूजी आयोजित की थी। इंदौर में इसके लिए 49 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा के दिन इंदौर में जोरदार वर्षा के चलते पूरे शहर की बिजली गुल हो गई थी।परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। कई परीक्षा केंद्र में अंधेरा छा गया और परीक्षार्थियों को मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा देना पड़ी।परीक्षा के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 75 के आसपास है।तीन जून को एनटीए ने नीट-यूजी की उत्तरकुंजी भी जारी कर दी। इसके बाद अचानक कई और अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी।
मानसून का असर… टमाटर-बैंगन किचन से आउट, हरी सब्जियों ने भी ‘ना’ कहा
इंदौर। मानसून के जोर से अब किचन का बजट प्रभावित होने लगा है। वर्षाकाल में सब्जियों के दाम एकाएक उछलने लगे हैं। सोमवार को इंदौर के खेरची बाजार में तमाम प्रकार की हरी सब्जियां 80 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने लगी। बैंगन जैसी सबसे सस्ती सब्जी के दाम भी उछलकर 80 रुपये किलो तक पहुंच गए। एक सप्ताह में सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। थोक बाजार से लेकर खेरची बाजार तक में दामों में ऐसा उछाल देखा जा रहा है।
बरसात के जोर पकड़ने से सब्जियों की आवक प्रभावित
देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक सब्जी मंडी के कारोबारी शगीर चौधरी के अनुसार बरसात के जोर पकड़ने से सब्जियों की आवक प्रभावित हो रही है। थोक मंडी में अब सीमित मात्रा में ही सब्जियां पहुंच रही है। शहर में मांग बरकरार है। ऐसे में नीलामी में आने वाली सब्जियां अब ऊंचे दामों पर बिक रही है। कारोबारी सलीम चौधरी बताते है कि बीते दिनों से जारी भारी वर्षा के कारण मालवा-निमाड़ से आने वाली सब्जियों की आवक लगभग बंद हो गई है। स्थानीय स्तर पर छिटपुट आवक हो रही है। इंदौर की थोक मंडी में अभी सब्जियों की आपूर्ति नासिक और महाराष्ट्र बार्डर से लगे क्षेत्रों से हो रही है। ऐसे में दूर से आने के कारण भी सब्जियां महंगी है।
दो महीने ऊंचे रहेंगे दाम
थोक मंडी के कारोबारियों के अनुसार, दो महीने तक सब्जियों के दाम ऊंचे ही बने रहेंगे। दरअसल, मानसूनी बरसात के बाद मालवा-निमाड में अब सब्जियों की नई फसल की बोवनी हुई है। इसकी आवक डेढ़ महीने बाद होगी। इस दौरान भी यदि खेतों में पानी भरा तो फिर आवक रुकेगी। लिहाजा अभी लोगों को महंगी सब्जियां ही खाना पड़ेगा। थोक मंडी में जो सब्जियों के दाम है उसके मुकाबले दोगुने दाम पर खेरची दुकान-ठेलों से सब्जियां उपभोक्ताओं को बेची जाती है।
अग्निवीर भर्ती के लिए ग्वालियर में 3968 और सागर में 725 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1067 रहे गैरहाजिर
अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है। 11 जुलाई तक परीक्षा चलेगी। इसके करीब 10 दिन बाद ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। फिर शारीरिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर देंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में शारीरिक परीक्षा कराने की योजना है।
ग्वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सोमवार से ऑनलाइन लिखित परीक्षा प्रारंभ हो गई। ग्वालियर और सागर के पांच परीक्षा केंद्रों पर एक साथ परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन चार हजार 693 अभ्यर्थियों ने ग्वालियर और सागर में परीक्षा दी। ग्वालियर में तीन हजार 968 और सागर में 725 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1067 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
4 पालियों में हुई परीक्षा
अग्निवीर भर्ती की परीक्षा चार पालियों में हुई। पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग सुबह सात बजे से परीक्षा केंद्रों पर करनी थी। ग्वालियर में तीन और सागर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। ग्वालियर में दर्पण कालोनी स्थित भारतीय विद्या मंदिर, सिकरौदा स्थित मालवा इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी और चितौरा रोड स्थित आइओएन डिजिटल सेंटर में परीक्षा हुई।
पहली पाली सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक, तीसरी पाली दोपहर 2.30 से 3.30 बजे और चौथी पाली की परीक्षा शाम 5.30 से 6.30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा में ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, सागर, श्योपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी के अभ्यर्थी शामिल हुए।
11 जुलाई तक ऑनलाइन लिखित परीक्षा जारी रहेगी
बता दें, 11 जुलाई तक ऑनलाइन लिखित परीक्षा जारी रहेगी। शिवपुरी के अभ्यर्थी अंकेश पाल ने कहा कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न थोड़े कठिन थे, बाकी सब आसान। लिखित परीक्षा के लिए काफी समय मिल गया था, इसलिए तैयारी तो बेहतर थी। थोड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न जरूर कठिन लगे। बाकी तो सब आसान ही था। वहीं, थाटीपुर के गौरव सिंह ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा गया है। अब यह देखना है कि मेरिट लिस्ट कितने पर जाती है, क्योंकि पिछली बार की तुलना में इस बार अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है।
10 दिन बाद ही परीक्षा परिणाम घोषित होंगे
ग्वालियर के सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा प्रारंभ हो चुकी है। 11 जुलाई तक परीक्षा चलेगी। इसके करीब 10 दिन बाद ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। फिर शारीरिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर देंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में शारीरिक परीक्षा कराने की योजना है।
सुहागरात पर कत्ल: नींद की गोलियों से किया बेहोश, फिर प्रेमी संग पति को मारा; 18 एकड़ जमीन कब्जाने का प्लान फेल
Kushinagar Murder Case: यूपी के कुशीनगर में सुहागरात पर दुल्हन ने खाने में नींद की गोलियां मिला दी। खाना खाने के बाद दूल्हा बेहोश हो गया। इसके बाद दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला। पुलिस ने जबलपुर के इंद्र कुमार तिवारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दंपती समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। पडरौना के सुकरौली के मझना नाला के पास छह जून को जबलपुर के युवक की हत्या कर लाश को फेंक दिया गया था। इस मामले का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया।
इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने सबूतों के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। हत्या का कारण युवक के साथ फर्जी शादी कर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश बताया गया है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सुकरौली में मिले शव की पहचान और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं थीं।
शव की पहचान के लिए टीम ने विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया। जिससे उसकी पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पड़वार गांव निवासी इंद्र कुमार तिवारी (45) के रूप में हुई। शव की पहचान करने में मृतक के परिजनों की ओर से जबलपुर के स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी से भी मदद मिली।
इंद्र से खुशी तिवारी बनकर मिली साहिबा बानो…क्राइम पेट्रोल देख अपनाया ये तरीका
मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले इंद्र कुमार तिवारी की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्याकांड में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं, जो बातें सामने आई हैं वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। क्राइम पेट्रोल सीरियल में संपत्ति हड़पने के लिए इस तरह की कहानी देखकर साहिबा बानो और उसके पति ने इंद्र कुमार को फंसाने की साजिश रची।
साहिबा बानो और उसके पति ने देखा कि इंद्र कुमार के पास जमीन के साथ-साथ नौकरी भी है और वह विवाह करने के लिए परेशान है। जिसका फायदा उठाते हुए दोनों ने फर्जी शादी कर उसका धन हड़पने की योजना बनाई। सबसे पहले साहिबा बानो ने इंद्र कुमार पर प्रभाव डालने और खुद को उसका सजातीय बताने के लिए खुशी तिवारी नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया।
खुशी तिवारी नाम के अकाउंट से इंद्र कुमार से चैटिंग
इसके बाद सोशल मीडिया पर खुशी तिवारी नाम से ही अपना अकाउंट बना कर इंद्र कुमार से चैटिंग शुरू की। जिससे इंद्र कुमार जल्द ही उसके झांसे में आ गया। दोनों में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ।
साहिबा ने पति को अपना भाई बताते हुए इंद्र से कराई बात
बातचीत शुरू हुई तो उसे विश्वास दिलाने के लिए साहिबा ने अपने पति को अपना भाई बताते हुए इंद्र कुमार से बात भी कराई। उधर इंद्र कुमार के भाई से भी दोनों ने बातचीत कर शादी का आश्वासन दिया।
आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्र कुमार को झांसे में लेने की योजना इतनी फूल प्रूफ थी कि साहिबा बानो ने अपने पति को अपना भाई बताते हुए घर परिवार देखने जबलपुर में इंद्र कुमार के घर भी भेजा था। अंत में इंद्र कुमार को शादी के लिए गोरखपुर आने के लिए राजी कर लिया।
मृतक इंद्र कुमार तिवारी का फाइल फोटो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या कर शव कुशीनगर जिले की सीमा में फेंका
तय हुआ कि गोरखपुर में ही चार जून को शादी होगी और दुल्हन लेकर गांव पहुंचने पर गांव वालों और सगे संबंधियों को बहूभोज देंगे, लेकिन साहिबा बानो ने फर्जी शादी करने के बाद रुपये और जेवर लेकर उसकी हत्या कर शव को कुशीनगर जिले की सीमा में फेंक दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आरोपी महिला उसके फोन का इस्तेमाल खुद करने लगी। जिससे वह इंद्र कुमार के परिवार वालों को उलझाती रही। जबलपुर में परिवारवालों को शक हुआ तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के साथ नहीं आना बना युवक की मौत का कारण
मध्य प्रदेश के जबलपुर से गोरखपुर शादी के लिए अकेले आना भी इंद्र कुमार के मौत का कारण बना। इंद्र कुमार के अकेले होने की वजह से साहिबा और उसके पति को अपने साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। फर्जी शादी, फर्जी सुहागरात और उसके बाद हत्या कर इंद्र कुमार के शव को दोनों ने ठिकाने लगा दिया।
हिमाचल से अरुणाचल और पंजाब से कर्नाटक तक इस हफ्ते जमकर बरसेंगे मेघ; रेड से लेकर यलो अलर्ट तक जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून रविवार को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष भागों और पूरी दिल्ली को कवर कर लिया है। 2020 के बाद से पहली बार मानसून समय से इतना पहले पूरे देश में पहुंचा है। 2020 में यह 26 जून तक पूरे देश को कवर कर लिया था। इस साल 1 जून के तय समय से एक हफ्ता पहले 24 मई को ही केरल पहुंच गया था।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 9 दिन पहले पहुंचने का आधिकारिक एलान कर दिया है>इसके साथ ही आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत लगभग पूरे देश में अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है और रेड से लेकर यलो अलर्ट तक जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून रविवार को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष भागों और पूरी दिल्ली को कवर कर लिया है। 2020 के बाद से पहली बार मानसून समय से इतना पहले पूरे देश में पहुंचा है। 2020 में यह 26 जून तक पूरे देश को कवर कर लिया था। इस साल 1 जून के तय समय से एक हफ्ता पहले 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। मानसून के प्रभाव से अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। सोमवार को झारखंड के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश
हरियाणा और पंजाब में संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत कई क्षेत्रों में अभी तीन से चार दिन दोनों ही राज्यों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक चंडीगढ़ में 119.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हरियाणा में रोहतक, गुरुग्राम, कैथल, नूह और पंचकुला में भारी बारिश हुई और कुल 91 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दोनों राज्यों में ज्यादातर क्षेत्रों में 1 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
अमृतसर में मूसलाधार बारिश – फोटो : पीटीआई
झारखंड में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश
आईएमडी ने झारखंड में 2 जुलाई की सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। रांची समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश के कारण प्राइवेट लव कुश आवासीय स्कूल जलमग्न हो गया और 162 छात्र फंस गए। स्कूल परिसर, कक्षाओं और छात्रावास में पानी भर जाने से छात्रों को छत पर रात बितानी पड़ी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने रविवार सुबह करीब 5.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से सभी छात्रों को एक-एक करके निकाला।
ओडिशा में बाढ़-भारी बारिश की संभावना
भारी बारिश के कारण ओडिशा के उत्तरी हिस्से में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर सरकार ने बालासोर और मयूरभंज जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। सरकार ने चेतावनी दी कि बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और सोमवार तक बाढ़ आ सकती है। मयूरभंज जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र और इससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले दो दिनों के दौरान यह तूफान धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसे के चलते उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि रविवार और मंगलवार के बीच ओडिशा के कुछ हिस्सों में कम दबाव के कारण भारी बारिश होने की संभावना है। चूंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में सक्रिय है, इसलिए अगले सप्ताह भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने 29 जून से 4 जुलाई तक राज्य में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। राज्य में कुछ स्थानों पर एक जुलाई तक बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश – फोटो : एएनआई
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि सोमवार को दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होगी। साथ ही, तूफान के साथ बिजली चमकेगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड में नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल के चार जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को सिरमौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा है कि एक से 4 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। सोलन, कांगड़ा, मंडी व सिरमौर जिलों के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की भी आशंका जताई गई है।
मध्य प्रदेश में तीन दिनों का मौसम का हाल
30 जून: ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़,छतरपुर, दमोह, सतना, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर-उज्जैन समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
1 जुलाई: गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 24 घंटे के दौरान इन जिलों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, शहडोल, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली में भारी बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर बना रहेगा।
2 जुलाई: नीमच, मंदसौर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट है। श्योपुर, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश होने की संभावना।
यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद
उत्तर प्रदेश में मानसून की हुई जोरदार वापसी, दो दिन झूमकर बरसेंगे बादल
उत्तरप्रदेश में मानसून की चाल कुछ दिनों तक मद्धिम रहने के बाद, रविवार से इसकी जोरदार वापसी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसूनी ट्रफ लाइन खिसक कर मध्य यूपी की तरफ आ गया है। इसके असर से 30 जून से 1 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग का कहना है कि सोमवार को लगभग 35 जिलों में भारी बारिश् और 65 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।
यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, रामपुर
यहां है भारी बारिश की संभावना
सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
यहां है मेघगर्जन व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
औसत से अधिक वर्षा की उम्मीद
आईएमडी ने बताया कि मौसम के लिए इस साल परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। लद्दाख और उससे सटे हुए हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों, पूर्वोत्तर और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर इस वर्ष पूरे देश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। देश का ज्यादातर कृषि क्षेत्र मानसूनी बारिश पर आधारित है और 42 फीसदी आबादी की आजीविका भी इस पर निर्भर है।
लाम्डिंग-बदरपुर रेल खंड पर आंशिक सेवा बहाल
असम के दक्षिणी हिस्से को त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम से जोड़ने वाले लाम्डिंग-बदरपुर रेल खंड पर रेल सेवा आंशिक रूप से बहाल हो गई है। जगह-जगह रेल पटरी पर भूस्खलन होने से छह दिन से इस खंड पर सेवा ठप थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी सीमित ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी गई है। भारी बारिश के चलते असम में कई सड़क मार्गों पर भी यातायात बाधित हुआ है।
सरप्राइज देने के बहाने घर के बाहर बुलाया, फिर सहेली पर फेंका एसिड, चेहरा, सीना और पैर जले; हालत गंभीर
Jabalpur: श्रद्धा के चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता बाहर आए और उसे तुरंत बाथरूम में ले जाकर पानी डाला। इसके बाद उसे मोहनलाल हरगोविंददास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जबलपुर में एक ही कॉलोनी में रहने वाली दो सहेलियां आपस में साथ पढ़ती थीं, लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते उनकी बातचीत करीब एक माह से बंद थी। इसी रंजिश में एक युवती ने अपनी सहेली को घर के बाहर बुलाकर उस पर एसिड फेंक दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएसपी गोरखपुर एम. डी. नागोतिया के अनुसार, ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के अवधपुरी कॉलोनी निवासी श्रद्धा दास (23) बीबीए की छात्रा है। उसी कॉलोनी में इतिषा साहू (22) भी रहती है और दोनों बचपन से सहेली हैं। दोनों ज्ञानगंगा कॉलेज में पढ़ती हैं। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था, जिसके कारण दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।
रविवार रात करीब 8 बजे इतिषा श्रद्धा के घर पहुंची और उसे टहलने चलने के लिए कहा। उसने सरप्राइज देने की बात कही। पहले तो श्रद्धा ने पढ़ाई का बहाना बनाकर जाने से मना कर दिया, लेकिन इतिषा के बार-बार कहने पर वह बाहर आ गई। जैसे ही दोनों घर से बाहर निकलीं, इतिषा ने जार में रखा एसिड श्रद्धा पर फेंक दिया। इससे श्रद्धा के आंख, मुंह, सीना और दोनों पैर झुलस गए। श्रद्धा के चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता बाहर आए और उसे तुरंत बाथरूम में ले जाकर पानी डाला। इसके बाद उसे मोहनलाल हरगोविंददास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में गिर सकता है साढ़े चार इंच तक पानी
मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में सोमवार को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है, उनमें ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
सोमवार को ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
अति भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई को प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी दी है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में सिस्टम का असर कम देखने को मिल सकता है लेकिन ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर, भोपाल, रीवा और शहडोल संभाग में असर ज्यादा रहेगा।
यह सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि फिलहाल एक टर्फ मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।
ग्वालियर में 9 घंटे में गिरा 3 इंच पानी
एमपी में रविवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। ग्वालियर में 9 घंटे में 3 इंच से ज्यादा बारिश हो गई। नर्मदापुरम में डेढ़ इंच, भोपाल में सवा इंच, रायसेन में पौन इंच, बैतूल में आधा इंच पानी गिरा। इंदौर, गुना, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, बालाघाट, बड़वानी, विदिशा, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, सीहोर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई।
प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
30 जून: ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर,विदिशा, सागर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
1 जुलाई: ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर, पन्ना, कटनी, मंडला, बालाघाट, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच तक बारिश हो सकती है। श्योपुर, नीमच, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, सतना, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है।
2 जुलाई: रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर,विदिशा, रायसेन, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर और मंडला में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उज्जैन, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, खरगोन, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, बालाघाट, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, मैहर और सतना में भारी बारिश हो सकती है।
3 जुलाई: ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा,राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में यलो अलर्ट है।
तीन मौतों पर लगी जनहित याचिका, NHAI ने कहा-लोग बिना काम से इतनी जल्दी निकलते ही क्यों हैं?
इंदौर-देवास रोड पर लगे भीषण जाम (Traffic Jam) के मामले में सोमवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। देवास के एडवोकेट आनंद अधिकारी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति पवन कुमार द्विवेदी की युगल पीठ ने एनएचएआई, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर, टोल कंपनी और निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट गिरीश पटवर्धन ने कोर्ट को बताया कि जाम के कारण तीन लोगों की मौत हुई है। कोर्ट ने एनएचएआई को आदेश दिया है कि वह निर्माण एजेंसी और टोल ठेकेदार को भी नोटिस जारी करें।
सुनवाई में NHAI की टिप्पणी पर कोर्ट ने जताई नाराजगी
सुनवाई के दौरान एनएचएआई की ओर से हाईकोर्ट एडवोकेट अनीता शर्मा ने पैरवी की। वकील ने कहा कि लोग “बिना कारण इतनी जल्दी क्यों निकलते हैं”। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और पूछा कि “क्या सांसद और मंत्री पहुंचने पर ही जाम खत्म किया जाएगा?” कोर्ट ने यह भी पूछा कि अगर व्यवस्थाएं सही थीं, तो 40 घंटे तक जाम क्यों रहा? एनएचएआई की ओर से यह भी कहा गया कि देवास रोड के बाद उज्जैन रोड पर भी ट्रैफिक की समस्या रही।